बुधवार, 4 अगस्त 2021

सुरमेनेली के खिलाफ शिकस्त के साथ संतोष किया

टोक्यो। भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को बुधवार को यहां महिला वेल्टरवेट वर्ग (69 किग्रा) के सेमीफाइनल में तुर्की की मौजूदा विश्व चैंपियन बुसेनाज सुरमेनेली के खिलाफ शिकस्त के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। ओलंपिक में पदार्पण कर रही विश्व चैंपियनशिप की दो बार की कांस्य पदक विजेता लवलीना के खिलाफ बुसेनाज ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया और सर्वसम्मति से 5-0 से जीत दर्ज करने में सफल रही।
टोक्यो खेलों में यह भारत का तीसरा पदक है। इससे पहले भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने रजत जबकि बैडमिंटन में पीवी सिंधू ने कांस्य पदक जीता। लवलीना का पदक पिछले नौ वर्षों में भारत का ओलंपिक मुक्केबाजी में पहला पदक है। लवलीना ओलंपिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय मुक्केबाज बनने के लिए चुनौती पेश कर रही थी। लेकिन विश्व चैंपियन बुसेनाज ने उनका सपना तोड़ दिया।
भारतीय मुक्केबाज के पास तुर्की की खिलाड़ी के दमदार मुक्कों और तेजी का कोई जवाब नहीं था। इस बीच हड़बड़ाहट में भी लवलीना ने गलतियां की। क्वार्टर फाइनल में लवलीना हालांकि चीनी ताइपै की पूर्व विश्व चैंपियन नीन चिन चेन को हराकर पहले ही पदक पक्का कर चुकी थी। असम की 23 वर्षीय लवलीना ने विजेंदर सिंह (बीजिंग 2008) और एमसी मैरीकोम (लंदन 2012) की बराबरी की।
विजेंदर और मैरीकोम दोनों ने कांस्य पदक जीते थे। तुर्की की मुक्केबाज 2019 चैंपियनशिप में विजेता रही थी जबकि उस प्रतियोगिता में लवलीना को कांस्य पदक मिला था। तब इन दोनों के बीच मुकाबला नहीं हुआ था।

अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे पीएम

अकांशु उपाध्याय                              
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को दी। वीडियो कान्फ्रेंस से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश पांच अगस्त को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना दिवस मना रहा है।
इस अवसर पर पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जायेगा। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि योजना का लाभ उठाने में कोई लाभार्थी पीछे न छूट जाये।
राज्य के लगभग 15 करोड़ लाभार्थियों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिये निशुल्क राशन मिल रहा है। राज्य में लगभग 80 हजार उचित मूल्य की दुकानें योजना के तहत लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध करा रही हैं।

प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे सीएम शिवराज

मनोज सिंह ठाकुर             
भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना की मदद से राहत एवं बचाव कार्य दिनरात जारी हैं और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी आज प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसान इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिवराज सिंह चौहान ने दूरभाष पर चर्चा कर बाढ़ के ताजा हालातों की जानकारी दी। उन्होंने सरकार की ओर से किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में भी अमित शाह को जानकारी दी। 
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को बचाने में केंद्र सरकार की ओर से मिले सहयोग के लिए अमित शाह को धन्यवाद दिया। अमित शाह ने शिवराज चौहान को आश्वासन दिया कि केंद्र सरकार मध्यप्रदेश के साथ है और लोगों को बचाने में जो भी संसाधन या मदद की जरूरत होगी। सरकार मुहैया कराएगी। इस बीच शिवराज चौहान रात्रि साढ़े दस बजे भी यहां राज्य मंत्रालय स्थित राज्य सिचुएशन रूम पहुंचे और ग्वालियर चंबल अंचल के अधिकारियों से चर्चा की राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली।
शिवराज चौहान आज दिन में वायुयान से ग्वालियर जाएंगे और वहां से हेलीकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा करेंगे। इसके पहले वे फिर से राज्य सिचुएशन रूम जाकर ताजा हालातों की जानकारी लेंगे। शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना और गुना आदि जिलों में पिछले दो तीन दिनों से बाढ़ की स्थिति बनी हुयी है। कल रात तक दो हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। कुल 1171 गांव बाढ़ से प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।
क्षेत्रों में अब भी कई ग्रामीण बाढ़ के पानी में फसे हैं। उन्हें बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य रात भर चले। सुबह से वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से बचाव कार्य फिर प्रारंभ किए गए। हेलीकॉप्टर की मदद से पिछले दो दिनों से दर्जनों ग्रामीणों को बाढ़ वाले क्षेत्र से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। फिलहाल इन क्षेत्रों से जनहानि की सूचना नहीं है।

24 घंटे में कोरोना के 5,395 सक्रिय मामलें बढ़े

अकांशु उपाध्याय                        
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 5,395 सक्रिय मामले बढ़े है तथा 562 लोगों की मौत हुई है। इस बीच देश में मंगलवार को 62 लाख 53 हजार 741 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये तथा अब तक 48 करोड़ 52 लाख 86 हजार 570 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार 24 घंटों में कोरोना के 42,626 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 17 लाख 69 हजार 132 हो गया है। इस दौरान 36 हजार 668 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,09,33,022 हो गयी है।
सक्रिय मामले 5395 बढ़कर चार लाख 10 हजार 353 हो गये हैं। इसी अवधि में 562 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 25 हजार 757 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.29 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.37 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 971 घटकर 77729 रह गये हैं।
इसी दौरान राज्य में 6799 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 6110124 हो गयी है जबकि 177 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 133215 हो गया है।

खेल: पहलवान ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई

टोक्यो। भारतीय पहलवान रवि दाहिया ने अपने ओलंपिक अभियान की मजबूत शुरुआत करते हुए बुधवार को यहां कोलंबिया के टिगरेरोस उरबानो आस्कर एडवर्डो को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराकर पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। चौथे वरीय भारतीय पहलवान रवि ने लगातार विरोधी खिलाड़ी के दायें पैर पर हमला किया और पहले पीरियड में ‘टेक-डाउन’ से अंक गंवाने के बाद पूरे मुकाबले में दबदबा बनाए रखा।
गत एशियाई चैंपियन दाहिया ने उस समय 13-2 से जीत दर्ज की जबकि मुकाबले में एक मिनट और 10 सेकेंड का समय और बचा था। भारतीय पहलवान ने दूसरे पीरियड में पांच टेक-डाउन से अंक जुटाते हुए अपनी तकनीकी मजबूती दिखाई। दाहिया क्वार्टर फाइनल में बुल्गारिया के जॉर्जी वेलेंटिनोव वेंगेलोव से भिड़ेंगे जिन्होंने पहले दौर में अल्जीरिया के अब्देलहक खेरबाचे को तकनीकी दक्षता के आधार पर हराया।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-354 (साल-02)
2. ब्रहस्पतिवार, जुलाई 5, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

चीन ने 1 घटना का अनदेखा वीडियो जारी किया

बीजिंग। पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय जवानों पर घात लगाकर हमला करने वाले चीनी ड्रैगन ने अब इस घटना का एक अब तक का अनदेखा वीडियो जारी किया है। करीब 48 सेकंड के इस वीडिया में नजर आ रहा है कि गलवान नदी के जमा देने वाले पानी में भारतीय जवान मोर्चा संभाले हुए हैं और चीनी सेना के पत्‍थरबाजी का करारा जवाब दे रहे हैं। इस वीडियो में दोनों देशों के सैनिकों के बीच आमने-सामने की जंग भी दिख रही है।

चीन के टीवी चैनल पर दिखाए गए वीडियो में गलवान हिंसा में मारे गए पीएलए जवान के परिवार से बातचीत की गई है। इसी दौरान चीन ने गलवान हिंसा के अब तक अनदेखे रहे वीडियो फुटेज को भी जारी किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि भारत और चीन की सेना के बीच जोरदार झड़प और पत्‍थरबाजी हुई थी। वीडियो के एक हिस्‍से में दिखाई दे रहा है कि कुछ चीनी सैनिक गलवान नदी की तेज धारा में खुद को संभाल नहीं पाए और बह गए।

अम्मी और अब्बा से माफी मांगती नजर आ रहीं सारा

कविता गर्ग            
मुंबई। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सारा अली खान अपनी अम्मी और अब्बा से माफी मांगती नजर आ रही हैं। दरअसल, सारा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।जिसमें उनके  नाक पर पहले एक पट्टी बांधे नजर आ रहीं हैं और बाद में उसको हटाते हुए दिखाती हैं। उनकी नाक से खून बह रहा है। दरअसल सारा अली खान के नाक पर चोट लगी है। इस इंजरी का क्या कारण है।इसको लेकर किसी तरह का खुलासा नहीं हुआ है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने लिखा-''सॉरी अम्मी अब्बा लग गई, नाक कट गई।'
सारा अली खान के इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सारा अली खान फिल्म अभिनेत्री अमृता सिंह और अभिनेता सैफ अली खान की बेटी है। लेकिन इसके बावजूद सारा ने कभी भी अपने करियर को बनाने के लिए उनके नाम का सहारा नहीं लिया। फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा ने अपने शानदार अभिनय से बहुत कम समय में दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। 
वर्कफ़्रंट की बात करें तो सारा अली खान जल्द ही आनंद एल रॉय की फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ लीड रोल में नजर आयेंगी।

बंगाल में दीवार गिरने व करंट लगने से 14 की मौंत

मिनाक्षी लोढी           

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दीवार गिरने और करंट लगने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, दामोदर घाटी निगम बांधों से पानी छोड़े जाने के बाद पानी सड़कों और घरों में भर जाने से राज्य के छह जिलों के कम से कम 2.5 लाख लोग विस्थापित हो गए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने विस्थापितों के लिए आश्रय स्थल बनाए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पिछले एक सप्ताह से राहत अभियान चल रहा है। पूर्व वर्द्धमान,पश्चिम वर्द्धमान,पश्चिम मेदिनीपुर,हुगली, हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जिले के अनेक स्थानों में कमर तक पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिकारी के मुताबिक एक लाख से अधिक तिरपाल, एक हजार मीट्रिक टन चावल, पानी के हजारों पाउच और साफ कपड़े आश्रय गृह भेजे गए हैं। उन्होंने कहा,” हम बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले सभी 14 लोगों के बारे में जानकारियां जुटा रहे हैं। हमें जिला प्रशासन से अंतिम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।” सेना और वायु सेना ने सोमवार को हुगली जिले में बचाव अभियान चलाया,जहां नदियां तटों को तोड़ते हुए बह रही हैं, जिससे गांवों में बाढ़ आ गई है।


मोर्चा: तीसरें चरण का आंदोलन और धरना किया

सत्येंद्र पंवार              
मेरठ। मेडिकल प्रवेश के लिए 12 सितंबर 2021 को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा में 52% ओबीसी को सरकार द्वारा आरक्षण मिलना चाहिए।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले जिला मुख्यालय पर कचहरी परिसर में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का धरना-प्रदर्शन का तीसरें चरण का आंदोलन और धरना किया गया। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने बताया कि 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने के समय से ही लगातार ओबीसी के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। पिछड़ा वर्ग समाज को आज तक 52% होते हुए कोई आरक्षण नहीं दिया गया। 
लेकिन क्रीमीलेयर लगाकर 1931 के बाद 27% प्रतिनिधित्व आरक्षण की घोषणा की गई। लेकिन आज तक वह भी नहीं मिला। इसी को लेकर सरकार ने अब पूर्णतया आरक्षण खत्म करने की घोषणा की। इसी को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का बहुजन मुक्ति पार्टी जाहिर समर्थन करती है। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साथ मैदान। 12 सितंबर 2021 को आयोजित की जाने वाली नीट परीक्षा में ओबीसी को 27% आरक्षण प्रतिनिधित्व जरूर मिलना चाहिए अन्यथा बहुजन मुक्ति पार्टी जन आंदोलन सड़कों पर उतरकर करने के लिए बाध्य होगी। 
राष्ट्रीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चौधरी इस्तियाक ने कहा कि आज सरकार किसानों को भी अनदेखा कर रही है और किसान समाज के इतने बड़े आंदोलन के चलते हुए आज तक कानों पर जूं नहीं चल रही है। यह सरकार निकम्मी है, इसको जरूर बदलनी है। पिछड़ा वर्ग समाज को 52% हिस्सेदारी मिलनी जरूरी है। तभी हमारा समाज का सुधार हो सकेगा। 
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार सैनी ने कहा कि यदि अब तक सरकार पिछड़ा वर्ग समाज की परेशानियों को नहीं समझ सकती है तो हम लोग मजबूर होकर सड़कों पर जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। राज्यों का पाठ्यक्रम और नीट के पाठ्यक्रम में जमीन आसमान का अंतर है आज तक जाति आधारित गिनती नहीं की गई है। बिना कोचिंग के नीट पास करना कठिन है। अच्छी कोचिंग संस्थान शहरों में है। जहां लाखों रुपए फीस वसूली जाती है। ग्रामीण इलाकों के छात्र कोचिंग क्लास नहीं कर पाते। नीट में अंग्रेजी माध्यम का पेपर सरल और आसान जबकि राज्य की भाषा में पेपर काफी कठिन होते हैं पिछड़ा वर्ग मोर्चा को 27% आरक्षण जरूर मिलना चाहिए। एडवोकेट अतर सिंह गुप्ता ने कहा कि यह सरकार पिछड़ा वर्ग मोर्चा अल्पसंख्यक अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति सभी मूल निवासियों के साथ बड़ा भेदभाव कर रही है और किसी को कोई अधिकार नहीं देना चाहती। मूल निवासियों को अधिकार वंचित कर देना चाहती है। डॉक्टर एसपी सिंह ने कहा कि बहुजन क्रांति मोर्चा राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जाहिर समर्थन करता है। यदि नीट में आरक्षण नहीं मिला तो हम लोग ओबीसी के लिए पूरे समाज इंडिया में जन आंदोलन करने के लिए तैयार हैं। 
ज्ञापन देने वालों में आर डी गादरे देव कुमार, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा योगेश, डॉक्टर फारुख, डॉक्टर हितेश सहतवार, डॉक्टर एस पी सिंह, एडवोकेट खुर्रम रामशरण गौतम चौधरी स्थित राष्ट्रीय किसान मोर्चा मोहम्मद कामिल, एडवोकेट रियासत अली, धर्मवीर गुर्जर, एडवोकेट अतर सिंह, प्रवीण कुमार, जावेद मंसूरी, ओमवीर सिंह, राम सुरेश गौतम, संदीप कुमार जाटव, रामवीर सिंह गुर्जर चौधरी, संजय सिंह, संजीव कुमार चौधर, ऋषि पाल गुर्जर, धर्मवीर गुर्जर फखरे, आलम आदि मौजूद रहे।

परिक्षा को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिएं

कौशाम्बी। जिलाधिकारी ने बैठक में संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को सकुशल पारदर्शी एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरों को लगाये जाने कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी एवं आब्जर्बर की ड्यूटी की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये हैं, कि रिजर्व में भी अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जाए। जिससे आवश्यकता पड़ने पर कार्य को सुगमता से सम्पादित किया जा सके। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएं।
गणेश साहू 

यूके: सरकार ने कर्फ्यू को 10 अगस्त तक बढ़ाया

पंकज कपूर                 
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद कोई ढिलाई न देते हुए राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू को 10 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। यहां इस संबंध में सोमवार देर रात मुख्य सचिव डा. सुखबीर सिंह संधु द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 10 अगस्त की सुबह छह बजे तक कोविड कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। इस दौरान पिछली सभी रियायतों को जारी रखा गया है।
त्रसोमवार से प्रदेश भर में खुले सरकारी और निजी विद्यालयों को शिक्षा विभाग द्वारा जारी मानक प्रचलन विधि (एसओपी) का कडाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसी प्रकार, राज्य में आईटीआई, पॉलीटेक्निक, महाविद्यालय, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज तथा विश्वविद्यालयों को खोलने के लिए संबंधित विभाग द्वारा पृथक से कोविड प्रोटोकॉल के प्रावधानों के साथ एसओपी जारी की जाएगी।


निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल बंद करने और देश में आगामी चुनावों में फिर से मत पत्रों (बैलट पेपर) का प्रयोग करने का निर्वाचन आयोग को निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका को मंगलवार को खारिज कर दिया। साथ ही याचिकाकर्ता पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि वकील सी आर जया सुकिन की याचिका ”प्रचार हित याचिका” (पीआईएल) है जो अफवाहों और “निराधार आरोपों एवं अनुमानों” पर आधारित है। अदालत ने कहा, “याचिकाकर्ता (सुकिन) ने ईवीएम के कामकाज पर ठोस रूप से कुछ भी तर्क नहीं दिए। हमें याचिका पर सुनवाई करने का कोई कारण नहीं दिखता।
 यह कहा गया कि याचिका चार दस्तावेजों पर आधारित थी, जिनमें से एक कोई खबर थी और अन्य उच्चतम न्यायालय के समक्ष उसके प्रतिवेदन एवं याचिका से संबंधित थे, और सुकिन को खुद ईवीएम के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। अदालत ने कहा, “याचिकाकर्ता ने खबर पढ़ी और ईवीएम और उसके काम-काज को देखे बिना याचिका दाखिल कर दी,जिसे निर्वाचन आयोग के साथ-साथ संसद की भी स्वीकृति प्राप्त है।”
अदालत ने कहा कि सुकिन शोध करने और उचित तर्कों के साथ नई याचिका दाखिल कर सकते हैं। अदालत ने आदेश दिया, “याचिका 10,000 रुपये के अर्थदंड के साथ खारिज की जाती है जिसे चार हफ्ते के अंदर दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पास जमा कराना होगा।” निर्वाचन आयोग की तरफ से पेश अधिवक्ता सिद्धांत कुमार ने कहा कि देश की कई अदालतें पहले ही इसपर गौर कर चुकी हैं और मुद्दे पर फैसला दे चुकी हैं।

कोरोना से संबंधित प्रोटोकॉल के कारण निर्णय किया

लंदन। इंग्लैंड ने छह मैचों की श्रृंखला के लिये बांग्लादेश का अपना दौरा मार्च 2023 तक स्थगित कर दिया है। यह दौरा इस साल सितंबर और अक्टूबर में होना था।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आपसी सहमति से इस दौरे का नया कार्यक्रम तय करने का फैसला किया। इस दौरे में तीन वनडे और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाने हैं।
बयान में हालांकि दौरा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है लेकिन इंग्लैंड के मीडिया के अनुसार कोविड-19 से संबंधित पृथकवास प्रोटोकॉल के कारण यह निर्णय किया गया। इंग्लैंड के शीर्ष खिलाड़ी अभी भारत के खिलाफ बुधवार से ट्रेंटब्रिज में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों में लगे हैं।

विधायकों को भत्ते के रूप में मिलेंगे 90,000 रुपये

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा केंद्र अनुशंसित बढ़ोतरी की सीमा को मंगलवार को मंजूरी देने के बाद दिल्ली के विधायकों को अब प्रति माह 90,000 रुपये वेतन और भत्ते के रूप में मिलेंगे। सरकार ने एक बयान में बताया कि इससे पहले प्रत्येक विधायक को 53,000 रुपये मिल रहे थे जिसमें 12,000 रुपये वेतन और शेष राशि भत्ते के रूप में शामिल थे।इस बढ़ोत्तरी के साथ प्रत्येक विधायक को 30,000 रुपये तनख्वाह और 60,000 रुपये भत्ते के तौर पर मिलेंगे। 
बयान में दावा किया गया कि वृद्धि के बावजूद दिल्ली के विधायक देश में सबसे कम वेतन पाने विधायक रहेंगे।इसमें बताया गया कि दिल्ली के विधायकों की तनख्वाह पिछले 10 वर्षों में नहीं बढ़ी थी और केजरीवाल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से उनका वेतन एवं भत्ते अन्य राज्यों के विधायकों के बराबर बढ़ाने का अनुरोध किया था।

'संशोधन' विधेयक 2021 ध्वनिमत से पारित किया

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। राज्यसभा ने विपक्षी दलों के जबरदस्त हंगामे के बीच आज दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2021 ध्वनिमत से पारित कर दिया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गयी। विपक्ष दलों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही इससे पहले भी बारह और फिर दो बजे तक स्थगित की गयी थी।
दो बजे जैसे ही राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई उप सभापति भुवनेश्वर कलिता ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से विधेयक पेश करने को कहा। इससे पहले कांग्रेस के नेता शक्तिसिंह गोहिल ने विधेयक के विरोध में अपना संकल्प सदन में रखा। इस बीच तृणमूल कांग्रेस के सदस्य आसने के निकट आकर हंगामा करने लगे। कांग्रेस के सदस्यों ने भी उनका समर्थन किया।
विधेयक पर हंगामे के बीच ही बेहद संक्षिप्त चर्चा करायी गयी।
जिसके बाद सीतारमण ने अपने संक्षिप्त भाषण में सदस्यों द्वारा व्यक्त चिंताओं का समाधान करने तथा उनके सुझावों पर विचार करने का आश्वासन देते सदन से विधेयक पारित करने की अपील की। सदन ने हंगामे के बीच ही कांग्रेस के नेता शक्तिसिंह गोहिल और अन्य सदस्यों के विधेयक को नामंजूर करने से संबंधित संकल्प को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद सदन ने विधेयक ध्वनिमत से पारित कर दिया जिससे इस पर संसद की मुहर लग गयी क्योंकि लोकसभा इसे पहले ही पारित कर चुकी है। यह विधेयक गत अप्रैल में इस संबंध में लाये गये अध्यादेश का स्थान लेगा।

विधेयक पारित होते ही उप सभापति भुवनेश्वर कलिता ने आसन के निकट नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपनी जगहों पर लौटने की अपील की और कहा कि अभी सदन में दो और महत्वपूर्ण विधेयक आने हैं जो आप लोगों के संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण हैं। सदस्यों पर इसका असर न होते देख और अव्यवस्था बनने के कारण उप सभापति ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

बढ़ोतरी के विरोध में साइकिल से संसद पहुंचे नेता

अकांशु उपाध्याय            
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी नेता पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मंगलवार को साइकिल से संसद पहुंचे। कांस्टीट्यूशन क्लब में विपक्षी नेताओं के साथ नाश्ते पर चर्चा के बाद राहुल गांधी साइकिल चलाते हुए संसद पहुंचे।
उन्होंने साइकिल पर आगे की ओर एक तख्ती लगा रखी थी जिस पर रसोई गैस के सिलेंडर की तस्वीर थी और इसकी कीमत 834 रुपये लिखी हुई थी। सूत्रों का कहना है कि विपक्षी नेताओं की बैठक में राहुल गांधी ने महंगाई के विरोध में संसद तक साइकिल मार्च का सुझाव दिया था। उनके साथ लोकसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन, राजद के मनोज झा, तृणमूल कांग्रेस के कल्याण बनर्जी और कुछ अन्य सांसद भी साइकिल चलाकर संसद पहुंचे।
कांग्रेस प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सैयद नासिर हुसैन ने कहा, ”राहुल जी और दूसरे विपक्षी नेताओं ने आम जनता की आवाज उठाई है। लोग महंगाई से परेशान हैं, लेकिन सरकार किसी नहीं सुन रही है। हम संसद के भीतर और बाहर जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

याचिका पर सुनवाई किए जाने का अनुरोध किया

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस प्रमुख नियुक्त करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अवमानना कार्रवाई याचिका दायर करने वाले एक वकील ने अपनी याचिका पर तत्काल सुनवाई किए जाने का अनुरोध किया है।
न्यायालय ने मंगलवार को वकील एमएल शर्मा से कहा कि अगर रजिस्ट्री ने क्रमांकित किया है, तो उनकी याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जाएगा। शर्मा ने कहा, ”मैंने राकेश अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की है।” प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने वकील से कहा, ”यदि यह क्रमांकित है, तो हम इसकी सुनवाई के लिए तारीख तय करेंगे।”
याचिका के अनुसार, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के प्रमुख प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री ने संयुक्त रूप से फैसला किया तथा अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त किया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह प्रकाश सिंह मामले में शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ है।
शर्मा ने अपनी याचिका में कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले के अनुसार, ”डीजीपी के रूप में नियुक्ति से पहले व्यक्ति की कम से कम तीन महीने की सेवा शेष होनी चाहिए”। 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी अस्थाना को 27 जुलाई को दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया था। उनकी नियुक्ति 31 जुलाई को उनकी सेवानिवृत्ति से कुछ दिन पहले हुई थी।

भविष्य: खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रदर्शन किया

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय हॉकी टीम ओलंपिक के सेमीफाइनल में हार भले ही गई है। लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने जिस उत्साह के साथ प्रदर्शन किया है। उससे साफ है कि भारत में हाकी का भविष्य उज्ज्वल है।
कांग्रेस संचार विभाग के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आज यहां संवाददाताओं से कहा कि पहले हाफ में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। हमारे खिलाड़ियों के इस खेल से स्पष्ट होता है कि भारत में हॉकी का भविष्य बहुत अच्छा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है और उनका उम्दा खेल साबित करता है कि अगले ओलंपिक में स्वर्ण पदक हमारा है।

सक्रिय शीर्ष दस आतंकवादियों की सूची जारी की

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर घाटी में सक्रिय शीर्ष दस आतंकवादियों की सूची जारी की है।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने ट्वीटर के जरिए आतंकवादियों के नाम की सूची जारी की।
कुमार ने ट्वीट किया, “शीर्ष 10 लक्ष्य: पुराने आतंकवादी- सलीम पर्रे, यूसुफ कांट्रो, अब्बास शेख, रेयाज शेटगुंड, फारूक नाली, जुबैर वानी और अशरफ मोलवी। नए आतंकवादी- साकिब मंजूर, उमर मुस्ताक खांडे और वकील शाह।”
इस वर्ष दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी), जैश-ए-मोहम्मद (जेएम) और हिजबुल मुजाहिदीन (एचएम) आतंकवादियों संगठनों के शीर्ष कमांडरों सहित 85 से अधिक आतंकवादियों को विभिन्न मुठभेड़ों में ढेर किया हैं। मुठभेड़ के दौरान करीब 12 आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने की अनुमति दी गई थी।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...