मंगलवार, 27 जुलाई 2021

भाजपा अध्यक्ष ने नेताओं की समिति का गठन किया

राणा ओबराय             
चंडीगढ़। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की भारत माला (दिल्ली-जम्मू कटरा राजमार्ग) परियोजना को लेकर पंजाब में हो रहे किसानों के विरोध को देखते हुए प्रदेश भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की एक समन्वय समिति का गठन किया है। इस समिति में दयाल सिंह सोढी प्रभारी, गुरतेज सिंह ढिल्लों, सुखपाल सिंह सरां और जतिंदर सिंह सरां को सहप्रभारी नियुक्त किया गया है। अश्वनी शर्मा ने आज यहां यह जानकारी देते हुए कहा कि गत कुछ समय से पंजाब के करीब 13 जिलों से गुजरने वाली केंद्र की भारत माला परियोजना का किसानों द्वारा विरोध किया जा रहा है।
किसान सम्भवत: परियोजना के लिए अधिग्रहण की जाने वाली भूमि के मुआवजे से संतुष्ट नहीं हैं और वे परियोजना के गुजरने तथा उसके लिए ज़मीन न देने के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस परियोजना के लिए किसानों को पूरा मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परियोजना को लेकर हो रहा विरोध खत्म कराने के लिए पार्टी की इस समिति का गठन किया गया है। समिति इस विरोध को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश भाजपा को सौंपेगी ताकि इस मामले पर केंद्र से सम्पर्क कर बातचीत के जरिए इसका समाधान निकाला जा सके।

भारत-श्रीलंका के बीच खेलें जाने वाला मैच स्थगित

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच आज (27 जुलाई) खेलें जाने वाला दूसरा टी-20 मैच स्थगित कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसकी वजह से कोलंबो में होने वाले आज के मैच को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि स्थगित खेल अब बुधवार (28 जुलाई) को होगा। जिसके बाद सीरीज का तीसरा मैच शुक्रवार को होगा।
क्रुणाल पंड्या के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारत और श्रीलंका दोनों टीमों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। क्रुणाल पांड्या के करीबीसंपर्क में रहने वाले खिलाड़ियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

ऊर्जा विभाग की हड़ताल पर 6 माह तक रोक लगाईं

पंकज कपूर              
देहरादून। उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर ऊर्जा कर्मियों की हड़ताल हुई। निषिद्ध घोषित
शासन से अधिसूचना हुई जारी। उत्तराखंड शासन ने ऊर्जा विभाग की हड़ताल पर 6 माह तक रोक लगा दी है। इसके विधिवत आदेश सचिव सौजन्य के द्वारा जारी कर दिए गए हैं। अब उत्तर प्रदेश अत्यावश्यक सेवाओं का अनुरक्षण अधिनियम, 1966 (उत्तराखण्ड राज्य में यथा प्रवृत्त) (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या 30 सन् 1966) की धारा 3 की उपधारा (1) के अधीन शक्ति का प्रयोग करके राज्यपाल महोदय इस आदेश के निर्गत होने के दिनांक से छः मास की अवधि के लिए यूजेवीएन लिमिटेड, उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लि० एवं पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि० में समस्त श्रेणी की सेवाओं में तत्कालिक प्रभाव से हड़ताल निषिद्ध करते हैं उक्त अधिनियम की धारा-3 की उपधारा (2) के अधीन यह भी आदेश देते हैं। कि यह आदेश गजट में प्रकाशित किया जायेगा।

कार्यबल गठित करने का निर्देश, याचिका दायर की

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। इस साल अप्रैल से जून के दौरान भारत में कोरोना वायरस से हुई मौतों में कोविड-19 के नए स्वरूप की किस हद तक भूमिका थी, इसका पता लगाने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कार्यबल गठित करने का केन्द्र को निर्देश देने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई है। यह याचिका मुंबई में रहने वाले शोधकर्ता और अभिनव भारत कांग्रेस के ट्रस्टी पंकज फडनिस ने दायर की है।
जनहित याचिका में यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है कि अंतरराष्ट्रीय कार्य बल को न्यायालय को इस तथ्य से भी अवगत कराना चाहिए कि इस नये कोविड वायरस की उत्पत्ति कहां से हुई। याचिका के अनुसार, ”इस विषय पर एक रिपोर्ट के सह-लेखक भारत सरकार के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार ने इस महामारी की दूसरी लहर के दौरान पिछले तीन महीने में करीब 39 लाख भारतीयों की मृत्यु होने का संकेत देते हुए युद्ध जैसी स्थिति होने की पुष्टि की है। यह त्रासदी अभी समाप्त नहीं हुई है।याचिका में कहा गया है, ”हम सभी कोरोना की तीसरी लहर का इंतजार करते हुए कड़े प्रतिबंधों के बीच रहने के लिए बाध्य हैं। कोविड-19 महामारी का प्रसार करने वाले वुहान वायरस की उत्पत्ति इस समय अंतरराष्ट्रीय जांच का विषय है। वुहान वायरस के डेल्टा स्वरूप की उत्पत्ति, जिससे ऐसा लगता है कि पिछले तीन महीने में भारत में करीब 39 लाख व्यक्तिों की मृत्यु हुई, के बारे में अभी भी जानकारी नहीं है।
वायरस का यह स्वरूप पहले भारत में मिला था और अब यह दुनिया में फैल रहा है और यह दुनिया की नजरों में भारत के प्रति तिरस्कार का भाव पैदा कर रहा है।” याचिका में केन्द्र सरकार को यह निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया है कि वह भविष्य में इस वायरस के और रूप बदलने के बारे में वैज्ञानिक तरीके से निगाह रखे ताकि वह डेल्टा स्वरूप की तरह इसके किसी नये रूप की चपेट में अचानक ही नहीं आ जाये। याचिका में दलील दी गई है कि ये कदम कोविड-19 की तीसरी लहर के रूप में और ज्यादा विपदा पर अंकुश पाने में काफी मददगार होंगे।

जलभराव के कारण मेट्रो के प्रवेश द्वार बंद किएं

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बाद जलभराव के कारण साकेत मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ”ट्रेनें फिलहाल साकेत मेट्रो स्टेशन पर नहीं रुक रही हैं।
जलभराव के कारण प्रवेश/निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं। इसके अलावा पूरी येलो लाइन पर सेवाएं सामान्य हैं।” येलो लाइन उत्तरी दिल्ली में समयपुर बादली को गुड़गांव के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

पार्टी की राज्य इकाई को बैठक बुलाने के निर्देश दिएं

बेंगलुरु। भरतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बी एस येदियुरप्पा के कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन की प्रक्रिया शुरू करने के वास्ते भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व ने पार्टी की राज्य इकाई को मंगलवार शाम को यहां विधायक दल की बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।
येदियुरप्पा मंत्रिमंडल में गृह मंत्री रहे बसवराज एस बोम्मई ने यहां संवाददताओं से कहा,” एक निजी होटल में शाम सात बजे पार्टी विधायक दल की बैठक है।” मंत्रिमंडल को भंग कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके बाद भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जहां अंतिम निर्णय (नए मुख्यमंत्री के संबंध में) लिया जाएगा।
पार्टी के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बताया कि भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व के पर्वेक्षक – केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, जी कृष्ण रेड्डी और भाजपा के महासचिव तथा कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह के विधायक दल की बैठक में शामिल होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि येदियुरप्पा ने अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के दिन सोमवार को पद से इस्तीफा दे दिया था।

महामारी से निपटने की रणनीति पर चर्चा करेंगे एंटनी

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा के दौरान अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति और पाकिस्तान एवं हिंद-प्रशांत तथा कोरोनो महामारी से निपटने की रणनीति पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। एंटनी ब्लिंकन मंगलवार की देर शाम यहां पहुंचेंगे और बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।
वह राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी भेंट कर सकते हैं तथा इसी दिन शाम को कुवैत के लिए रवाना होंगे। एंटनी ब्लिंकन ने यात्रा से पहले अपने ट्वीट में कहा , “ मैं भारत और कुवैत की यात्रा के लिए उत्साहित हूं। मैं हिंद-प्रशांत और पश्चिम एशिया क्षेत्र में साझा हितों के समर्थन में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए अपने साझेदारों के साथ बातचीत के लिए तत्पर हूं।”अमेरिकी विदेश मंत्री की यह यात्रा अफगानिस्तान से अमेरिकी सैन्य वापसी से एक महीने पहले हो रही है। अफगानिस्तान में तालिबान के साथ संघर्ष बढ़ने और वहां सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर भारत ने भी चिंता जतायी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एंटनी ब्लिंकन के साथ बातचीत में सैन्य अभ्यास, रक्षा हस्तांतरण और प्रौद्योगिकी संबंधी मुद्दे शामिल होंगे।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...