रविवार, 25 जुलाई 2021

33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी

हरिओम उपाध्याय              

लखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार युवाओं को लुभाने के लिए 33 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रही है। ये भर्तियां अधीनस्थ सेवा चयन आयोग करेगा। इसके लिए आयोग ने 29,932 रिक्त पदों पर नई भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है। ये भर्तियां मार्च 2022 तक पूरी की जानी हैं। इसके अलावा आयोग ने कई वर्षों से लंबित सात पुरानी भर्तियों के 3768 पदों को पूरा करने का भी कार्यक्रम जारी किया है। अगर आयोग कैलेंडर पर अमल करता है तो चुनाव से पहले 33,700 युवाओं को सरकारी नौकरी मिल जाएगी।

आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार की मंजूरी के बाद सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने लंबित भर्तियों के साथ द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रस्तावित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) व उसका रिजल्ट घोषित होने के बाद मुख्य परीक्षा के जरिए अलग-अलग की जाने वाली भर्तियों का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। पीईटी में शामिल अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षाओं में शामिल हो सकेंगे। चेयरमैन प्रवीर ने बताया कि पिछले तीन महीने में 2,951 रिक्त पदों से संबंधित तीन भर्तियों का अंतिम चयन परिणाम भी जारी किया जा चुका है। आयोग तेजी से भर्ती कार्यवाही को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

आयोग ने द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली से होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के साथ पांच मुख्य परीक्षाओं के कार्यक्रम का एलान किया है। पीईटी 20 अगस्त को होगी। पीईटी के बाद पहली भर्ती राजस्व लेखपाल के 7882 रिक्त पदों पर होगी। दूसरी बड़ी भर्ती स्वास्थ्य कार्यकर्ता व अन्य समान योग्यता वाले पदों के लिए होगी। यह मुख्य परीक्षा 9212 पदों के लिए होगी। इसके बाद कृषि प्राविधिक, गन्ना पर्यवेक्षक, कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, प्रयोगशाला प्राविधिज्ञ व समान योग्यता वाले पदों पर भर्ती की योजना है। 

75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा हैं 'अमृत महोत्सव'

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात में कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाया जा रहा ”अमृत महोत्सव” कार्यक्रम, ना तो किसी सरकार का या फिर किसी राजनीतिक दल का है। बल्कि देश की जनता काशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ”मन की बात” की 79वीं कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आह्वान किया कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए सभी लोग एकजुट हो गए थे। उसी प्रकार सभी को देश के विकास के लिए एकजुट होना होगा।

मोदी ने कहा कि इस साल 15 अगस्त को देश आजादी के 75वें साल में प्रवेश कर रहा है और जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया। उसके 75 वर्ष होने की आज की पीढ़ी साक्षी बन रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर देश अमृत महोत्सव मना रहा है जिसकी मूल भावना अपने स्वाधीनता सेनानियों के मार्ग पर चलना और उनके सपनों का देश बनाना है। ”अमृत महोत्सव किसी सरकार का कार्यक्रम नहीं, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है। जैसे, देश की आजादी के मतवाले, स्वतंत्रता के लिए एकजुट हो गए थे वैसे ही हमें देश के विकास के लिए एकजुट होना है।” उन्होंने देशवासियों से देश के लिए काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि इसमें छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े नतीजे ला देते हैं।

”वोकल फॉर लोकल” यानी स्थानीय उत्पादों को बढ़ाना देने और ”आत्मनिर्भर भारत” अभियान को मजबूत करने के लिए, उन्होंने कहा, ”रोज के काम काज करते हुए भी हम राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं।” प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर देशवासियों से भारत छोड़ो आंदोलन की तर्ज पर ”भारत जोड़ो आंदोलन” में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

”राष्ट्र सर्वप्रथम और हमेशा सर्वप्रथम के मंत्र के साथ ही हमें आगे बढ़ना है…तो आइए, हम ‘अमृत महोत्सव’ पर यह अमृत संकल्प लें कि देश ही हमारी सबसे बड़ी आस्था, सबसे बड़ी प्राथमिकता बना रहेगा।” प्रधानमंत्री ने तोक्यो ओलंपिक का उल्लेख करते हुए कहा कि जब हाथों में तिरंगा लेकर भारतीय दल को वहां उन्होंने चलते देखा तो पूरा देश गौरवान्वित हो गया। पिछले दिनों खिलाड़ियों से अपने संवाद का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने कई चुनौतियों और संकट का सामना करने के बाद ओलंपिक दल में अपनी जगह बनाई। उन्होंने देशवासियों से ओलंपिक खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। 

भारत: 1 दिन में 39,742 नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 39,742 नए मामले सामने आने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 3,13,71,901 हो गए हैं जबकि 535 और मरीजों की मौत से मृतक संख्य स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 4,08,212 हो गई है और कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.36 प्रतिशत 

पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 765 घटी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। 

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-344 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 26, 2021
3. शक-1984,सावन, कृष्ण-पक्ष, तिथि- प्रतिपदा, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:44, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -22, डी.सै., अधिकतम-37+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 24 जुलाई 2021

अमेरिका के जवाब में संगठनों पर प्रतिबंध लगाएं

बीजिंग/ वाशिंगटन डीसी। चीन ने अपने अधिकारियों पर लगाए गए अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में कई अमेरिकियों और संगठनों पर प्रतिबंध लगाए हैं। समाचार एजेंसी आइएएनएस बीबीसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि चीन ने जिन लोगों पर प्रतिबंध लगाए हैं।उनमें पूर्व अमेरिकी वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस भी शामिल हैं। अमेरिका ने हांगकांग में चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध क्षेत्र में सुरक्षा कार्रवाई के तहत लगाए थे।चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हाल के अमेरिकी प्रतिबंधों ने हांगकांग के कारोबारी माहौल को चोट पहुंचाई है। इन प्रतिबंधों को बुनियादी मानदंडों का गंभीर उल्लंघन करने के लिए डिजाइन किया गया था। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनका मुल्‍क विल्बर रॉस समेत सात अमेरिकियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाएगा। 

चीन की ओर से की गई यह कार्रवाई अमेरिकी उप विदेश मंत्री वेंडी शेर्मन के आगामी बीजिंग के दौरे से पहले आई है। अमेरिकी विदेश उपमंत्री वेंडी आर शेर्मन 25 जुलाई को चीन की यात्रा पर जाएंगी। इसके बाद वह जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा भी करेंगी। वह चीन में अधिकारियों के साथ तियानजिन में बैठक करेंगी। उनकी मुलाकात विदेश मंत्री वांग यी से भी तय है। यह यात्रा अमेरिका के चीन से द्विपक्षीय संबंधों के तहत आयोजित की गई है। 

येदियुरप्पा ने भाजपा के नेताओं का अपमान किया

बैंगलुरू। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कर्नाटक मामलों के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने और उन्हें कूड़ेदान में फेंकने की संस्कृति की कड़ी आलोचना की है। रणदीप सुरजेवाला ने यहां मीडियाकर्मियों से कहा कि भाजपा की संस्कृति पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का अपमान करने की है। इसी तरह, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पार्टी के विभिन्न नेताओं का अपमान किया। उन्हें पद से हटा दिया और उन्हें एक कोने में डाल दिया।

उन्होंने कहा,"कर्नाटक में भाजपा की एक अपहृत सरकार है। इसे लोगों द्वारा नहीं चुना गया है। यह एक ऐसी सरकार है जो भ्रष्टाचार से भरी है और राज्य के लोगों का उन पर से विश्वास उठ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक विकास समर्थक सरकार प्रदान करने की कोशिश करेगी।" उन्होंने कहा कि आज की बैठक तीन पहलुओं पर केंद्रित है। इनमें कार्यकर्ताओं से परामर्श करना और समस्याओं को हल करना महत्वपूर्ण है। पार्टी को जमीनी स्तर से संगठित करने का प्रयास करना है। अनुसूचित जाति/जनजाति, अल्पसंख्यक इकाई सहित विभिन्न संविधान सभाओं में सभायें आयोजित की जायेंगी।

उन्होंने कहा कि पार्टी को आने वाले दिनों में राज्य में जिला पंचायत और तालुक पंचायत चुनाव की तैयारी करनी है। इस अवसर पर विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने कहा, "सुरजेवाला सभी कांग्रेस नेताओं से मिल रहे हैं और राय का आकलन कर रहे हैं। वह जिलों की स्थिति पर भी विचार कर रहे हैं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में पार्टी की स्थिति पर सलाह ले रहे हैं। " कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ब्लॉक स्तर, वार्ड स्तर और राज्य स्तर पर पार्टी को मजबूत करने पर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में कर्नाटक में भ्रष्ट सरकार है।

सिद्धारमैया ने कहा,"भ्रष्ट आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने पिछले दो वर्षों में कोई विकास कार्य नहीं किया है, इसलिए इस सरकार को हटा दिया जाना चाहिए।" प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख डी के शिवकुमार ने कहा कि पार्टी ने ब्लॉक स्तर पर संकल्प यात्रा की है और उन लोगों की समस्याओं को हल करने की तैयारी कर रही है जो अपनी जरूरतों से वंचित हैं। 

संगठन मंत्री रमेश की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुईं

बृजेश केसरवानी
प्रयागराज। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महिला व्यापार मंडल की एक आपातकाल बैठक मीरापुर में प्रांतीय संगठन मंत्री जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमेश केसरवानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक के माध्यम से आए हुए  पदाधिकारियों बताया कि 3 सितंबर को व्यापारी दिवस को सरकारी गजट में घोषणा करने के लिए व्यापार मंडल पूरे प्रदेश में देश की प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री को प्रत्येक जिले से एक एक, पोस्टकार्ड भेज कर अपनी मांगों को व्यापारी रखेगा। इसी को लेकर जनपद प्रयागराज 1 अगस्त से प्रत्येक बाजारों से पोस्टकार्ड भेजने का कार्य करेगा। इसके अलावा डीजल पेट्रोल रसोई गैस को जीएसटी में शामिल करने की भी मांग करेगा। जिससे महंगाई पर कंट्रोल हो,
 वरिष्ठ व्यापारी पेंशन योजना।
श्री केसरवानी ने कहा कि जनपद प्रयागराज में प्रत्येक विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष , एवं तहसील अध्यक्ष बनाया जाएगा संगठन की मजबूती के लिए  और  निष्क्रिय बाजारों में प्रभारी  बनाया जाएगा। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष लालू मित्तल ने किया बैठक में प्रमुख रूप से राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, अनूप वर्मा, अखिलेश मिश्रा, धर्मेंद्र कुमार जयसवाल, चंद्रप्रकाश केसरी, शंकरलाल केसरवानी, ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, अनंत कुमार भारतीय, बादल केसरवानी, नितिन कुमार, राजेश केसरवानी, अरशद बालू, दिलीप कुमार  काके, अमित केसरवानी, निखिल पांडे, बृजेश चौरसिया, शिव शंकर केसरवानी, मुकेश गुप्ता, रतन केसरवानी, रवि बंसल, नीरज जायसवाल, अमित सिंह, लक्ष्मी बहुगुणा, अवंतिका टंडन, सुधा जोशी, मुनमुन अधिकारी, रूपाली अवस्थी, अपूर्व चंद्रा, अनीता मिश्रा, माया पांडे, काजल कैथवास, के अलावा तमाम व्यापारी मौजूद थे।

पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की

राणा ओबरॉय             

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते की दर में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसका ऐलान किया है। भारत सरकार की तर्ज पर महंगाई भत्ते की दर को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने की घोषणा हरियाणा सरकार ने की है। नई दर 1 जुलाई, 2021 से लागू होगी। महंगाई दर में बढ़ोत्तरी से हरियाणा के 2.85 लाख कर्मचारियों व 2.62 लाख पैंशनरों को लाभ होगा। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण काल के चलते कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर रोक लगाई गई थी, लेकिन अब कर्मचारियों को दोहरी सौगात दी गई है। 

मलाइका ने फिर से अपनी हॉट वीडियो शेयर की

कविता गर्ग              

मुंबई। मलाइका अरोड़ा भले ही बॉलीवुड से दूर हैं।लेकिन वह खबरों में रहने के लिए अक्सर कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लिया करती हैं। आए दिन वह कभी अपनी हॉट फोटो-वीडियो तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इसी बीच मलाइका ने फिर से अपनी एक हॉट वीडियो शेयर की हैं। जिसमें वह रिवीलिंग पोज देती हुई दिख रही हैं।

ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर मलाइका द्वारा शेयर किये गये इस में देखा जा सकता है कि मलाइका ऑलिव कलर के ड्रेस में हॉट लग रही हैं। खुले बालों में वह अपने चेहरे पर पड़ रही सन शाइन को क्लिक कर रही हैं। वीडियो में उनके बाल हवा से हिल रहे हैं और वह एकटक सामने दिखते हुए सेल्का का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। वहीं उनके चाहने वाले उनकी इस अदा पर प्यार लुटाते कॉमेंट किया है। बता दें कि इससे पहले भी मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह अलग-अलग ड्रेस में पोज देती दिखी थीं। 

प्रांगण में मौजूद फरियादियों की समस्याओं को सुना

कौशाम्बी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर सैनी कोतवाली में फरियादियों की जन समस्याओं को सुनने के लिए उप जिलाधिकारी प्रखर उत्तम कोतवाली सैनी पहुंचे। जहां कोतवाली प्रांगण में मौजूद फरियादियों की जन समस्याओं को सुना है और उसके समाधान और निस्तारण के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया। इस मौके पर प्रखर उत्तम ने स्पष्ट शब्दों में कहा फरियादियों की जन समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही और पक्षपात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फरियादियों को शीघ्र और आसानी से न्याय मिले उसे न्याय मांगने के लिए बार-बार थाना और तहसील के चक्कर ना लगाना पड़े लापरवाही बरतने वालों पर कठोर कार्रवाई की जा सकती है। इस मौके पर थाना कोतवाल, राजस्व कर्मी लेखपाल एवम आम जनमानस मौजूद रहा।
सन्तलाल मौर्य 

तेज गति से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मारीं

अतुल त्यागी
हापुड़। मामला जनपद के थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 ढुहरी पेट्रोल पंप के पास का है। जहां तेज गति से आ रही वैगनआर कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, वैगनआर कार बाइक को घसीटते हुए दूर तक ले गई।
बाइक कार के पिछले पहियों के नीचे फस गई उसी दौरान स्थानीय लोग भी एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को पास के निजी अस्पताल में कराया भर्ती पिलखुवा के नेशनल हाईवे 9 फ्लाईओवर के नीचे का मामला।

टीकाकरण पूरा होने के बाद ही स्कूल खोलेंगे: सीएम

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। ''आदर्श स्थिति के अनुसार हम टीकाकरण पूरा होने के बाद ही स्कूल खोलेंगे। वास्तव में माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।'' ये बातें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के एक कार्यालय के उद्घाटन के दौरान कही। मुख्यमंत्री आज तिमारपुर विधानसभा से विधायक दिलीप पांडे के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे थे। केजरीवाल ने इस दौरान एक बार फिर वैक्सीन की कमी की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि हम बच्चों को जल्द से जल्द वैक्सीन लगाना चाहते हैं। लेकिन अभी वैक्सीन हमें उपलब्ध नहीं है। हम अभी भी वैक्सीन की कमी का सामना कर रहे हैं।  केंद्र सरकार को यह पता लगाना चाहिए कि वैक्सीन की उपलब्धता कैसे जल्दी से बढ़ाई जाए।''

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आज से शुरू हुए ओलंपिक खेलों पर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूँ और ये कामना करता हूँ कि ये खिलाड़ी देश के लिए ज्यादा से ज्यादा पुरस्कार जीत कर लाएं। मुख्यमंत्री ने आज तिमारपुर विधानसभा में नए कार्यालय का उद्घाटन किया।  ये कार्यालय देश का पहला आईएसओ सर्टिफ़ाइड एमएलए ऑफ़िस होगा। जहां जनता की सहूलियत के हिसाब से उनकी समस्याओं को हल करने के लिए एक व्यवस्थित तरीका अपनाया जाएगा। 

सुधारों का क्रियान्वयन, आयकर विभाग की सराहना

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि ईमानदार करदाताओं को जिम्मेदारी से अपने कर का भुगतान करने के लिए सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने विभिन्न सुधारों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए आयकर विभाग की सराहना की। वित्त मंत्री ने 161वें आयकर दिवस पर आयकर विभाग को दिए अपने संदेश में विभिन्न प्रक्रियाओं के सरलीकरण के लिए काम करने को लेकर विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं के सरलीकरण से विभाग का कामकाज अड़चन मुक्त, पक्षपात रहित और पारदर्शी हुआ है। 

बूस्टर खुराक ही दूसरी पीढ़ी का टीका होगा: गुलेरिया

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के प्रमुख रणदीप गुलेरिया ने कहा कि निकट भविष्य में सामने आने वाले कोरोना के अन्य वैरिएंट के साथ, देश को दूसरी पीढ़ी के लिए कोरोना टीकों के साथ बूस्टर खुराक की जरूरत हो सकती है। डॉ. गुलेरिया ने कहा, ऐसा लगता है कि हमें शायद टीकों की बूस्टर खुराक की आवश्यकता होगी। क्योंकि समय बीतने के साथ इम्यूनिटी कम हो जाती है। हम बूस्टर खुराक लेना चाहते हैं, जो विभिन्न उभरते रूपों के लिए कवर करेगा। डॉ गुलेरिया ने आगे कहा कि बूस्टर खुराक दूसरी पीढ़ी का टीका होगा। हमारे पास दूसरी पीढ़ी के टीके होंगे जो नए वेरिएंट को कवर करने के मामले में बेहतर होंगे। 

चुनाव में जीत के बाद सीएम के हौसले बुलंद हुए

अकांशु उपाध्याय       

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद सीएम ममता बनर्जी के हौसले बुलंद हैं। अब वो बंगाल से बाहर निकल राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी को चुनौती देने की तैयारी में हैं। उस सिलसिले में वो 26 जुलाई से पांच दिन के दौरे पर दिल्ली में होगी। खास बात यह है कि 28 जुलाई को होने वाली बैठक में उन्होंने कांग्रेस, एनसीपी, एसपी और आरजेडी को न्योता भेजा 

दिल्ली आने से पहले ममता बनर्जी ने सभी दलों से अपील करते हुए कहा कि बीजेपी को हराने के लिए एक होना पड़ेगा। सभी विपक्षी दलों को अपने मतभेदों को भुलाना होगा। लेकिन अहम सवाल यह है कि क्या वो बीजेपी के खिलाफ विकल्प तैयार कर सकेंगी। 

बाढ़ की आशंका के कारण हाई अलर्ट जारी किया

कविता गर्ग                  

मुंबई। महाराष्ट्र में भारी बारिश और जलाशयों से अत्यधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से बाढ़ की आशंका के कारण कर्नाटक के कृष्णा बेसिन जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र में और बेलगावी जिले में मूसलाधार बारिश होने से पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग-14 पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गयी है। निप्पनी तालुक में यामागरानी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-14 और कर्नाटक महाराष्ट्र सीमांत क्षेत्र कागल बारिश के पानी में डूब गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सनकेश्वर में राष्ट्रीय राजमार्ग-14 को बंद कर दिया गया है और पानी आईबीपी पेट्रोल बंक में घुस गया। 

2020 में भारत को सबसे ज्यादा एफडीआई मिला

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को विश्वास जताते हुए कहा कि भारत चालू वित्त वर्ष में भी उच्च प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) को आकर्षित करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव और वैश्विक स्तर पर निवेश प्रवाह कम रहने के बावजूद वर्ष 2020 में भारत को अब तक का सबसे ज्यादा एफडीआई मिला।
वित्त वर्ष 2020-21 में देश में एफडीआई का प्रवाह 19 प्रतिशत बढ़कर 59.63 अरब डॉलर हो गया। साथ ही इक्विटी, पुन: निवेश वाली आय और पूंजी को मिलाकर कुल एफडीआई बीते वित्त वर्ष के दौरान 10 प्रतिशत बढ़कर 81.72 अरब डॉलर हो गया। 2019-20 में यह आंकड़ा 74.39 अरब डॉलर रहा था।
गोयल ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई)-होरासिस इंडिया द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा, ''हमें पूरा विश्वास है कि इस वर्ष भी हम अपने विदेशी निवेश में लगातार सात वर्षों की ऐतिहासिक ऊंचाईयों के इस क्रम को जारी रखेंगे।''
उन्होंने कहा कि इसी तरह भारत का निर्यात भी अच्छी वृद्धि दर्ज कर रहा है और चालू वित्त वर्ष के अंत तक यह 400 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।उन्होंने बताया कि एक से 21 जुलाई के दौरान निर्यात 22 अरब डॉलर रहा है, जो इस माह के अंत तक 32-33 अरब डॉलर को पार कर जाएगा।

किए गए हमलों में तैंतीस तालिबान आतंकवादी मरें

काबुल। अफगानिस्तान वायु सेना (एएएफ) द्वारा दो प्रांतों में किए गए हमलों में तैंतीस तालिबान आतंकवादी मारे गए 17 अन्य घायल हो गए। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के हवाले से कहा कि जावजान प्रांत में, प्रांतीय राजधानी शिबरघन के बाहरी इलाके में मुर्गब हसन तब्बिन गांवों में तालिबान के ठिकानों को युद्धक विमानों द्वारा निशाना बनाए जाने के बाद 19 आतंकवादी मारे गए 15 घायल हो गए।
मंत्रालय के अनुसार, हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में वायु सेना के हमले में 14 तालिबान आतंकवादियों की जान चली गई दो अन्य घायल हो गए। जबकि अमेरिका नाटो सैनिक एशियाई देश छोड़ रहे हैं हिंसा बढ़ रही है।
डिस्क्लेमर: यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है। इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी।

धरती के पास से गुजरेगा GO20 नाम का 'क्षुद्रग्रह'

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। हमारी दुनिया से बाहर अंतरिक्ष में 24 जुलाई को एक बड़ी घटना घटने जा रही है। 2008 GO20 नाम का एक क्षुद्रग्रह धरती के पास से होकर गुजरेगा। इस एस्टेरॉयड की रफ्तार बुलेट ट्रेन और प्लेन, रॉकेट से भी तेज है और मन से बहुत कम।
2008 GO20 नाम का ये पिंड 8 किलोमीटर प्रति सकेंड की रफ्तार से बढ़ रहा है, जो एक घंटे में कम से कम 18 हजार किलोमीटर की दूरी को तय कर लेता है। जो हमारी धरती से कम से कम 40 लाख किलोमीटर दूर होगा। इस पिंड की लंबाई और चौड़ाई भी काफी है। चौड़ाई 97 मीटर और लंबाई 230 मीटर बताई जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक, इस एक एस्टेरॉयड में 4 फुटबॉल के मैदान बनाए जा सकते हैं।क्योंकि ये धरती ने टकराने की स्थिति में नहीं दिख रहा है। अगर ये धरती के करीब भी आता है तो इसे परमाणु बम के जरिए खत्म कर दिया जाएगा। 
एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 1935 में धरती और एस्टेरॉयड की दूरी 19 लाख थी। फिर 1977 में 29 लाख किलोमीटर और अब 45 लाख किलोमीटर दूर से होकर गुजरेगा।
लेकिन फिर भी धरती पर इसको लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। लेकिन हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। कई क्षुद्रग्रह धरती की कक्षा में आने से पहले ही खत्म हो जाते हैं। ये एस्टेरॉयड भारतीय समयानुसार रात के 11 बजकर 21 मिनट पर धरती के करीब से होकर गुजरेगा। इसके बाद 25 जुलाई 2034 को एक बार फिर एस्टेरॉयड धरती के पास से होकर गुजरेगा।
आकाश में कभी-कभी एक ओर से दूसरी ओर अत्यंत वेग से जाते हुए अथवा पृथ्वी पर गिरते हुए जो पिंड दिखाई देते हैं उन्हें उल्का और साधारण बोलचाल में 'टूटते हुए तारे' अथवा 'लूका' कहते हैं। उल्काओं का जो अंश वायुमंडल में जलने से बचकर पृथ्वी तक पहुँचता है उसे उल्कापिंड कहते हैं।

कंटेंट की प्रकृति के साथ संलिप्तता से इनकार किया

कविता गर्ग             
मुबंई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से जुड़े विवादास्पद पोर्न मामले से जुड़े एक ताजा घटनाक्रम में, बॉलीवुड अभिनेत्री ने कंपनी या इसके कंटेंट की प्रकृति के साथ अपनी संलिप्तता से इनकार किया है और कुंद्रा के बहनोई पर उंगली उठाई है। कोर्ट में सुनवाई के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने शिल्पा और राज के जुहू स्थित आवास पर छापा मारा था। जांच दल मनी ट्रेल और संबंधित ईमेल की तलाश कर रहा है, जो आरोपी और अश्लील सामग्री में उसकी कथित संलिप्तता को उजागर करेगा।अभिनेत्री ने कंपनी में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए दावा किया है कि उन्हें हॉटशॉट्स की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था। उसने यह भी उल्लेख किया कि इरोटिका पोर्न से अलग है, जिसके लिए उसके पति पर आरोप लगाया गया है, और वह पोर्न सामग्री के निर्माण में शामिल नहीं है।
सूत्रों का दावा है कि शिल्पा शेट्टी ने ऐप के कामकाज और उसके संचालन के लिए राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी का नाम लिया। मामला सामने आने के बाद, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने पति के वियान इंडस्ट्रीज से इस्तीफा दे दिया और अपनी सक्रिय मनोरंजन परियोजनाओं (एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स) की भागीदारी से दूर हो गई, जिसमें एक टेलीविजन रियलिटी शो और उनकी वर्तमान फिल्म शामिल है।क्रिकेट सट्टेबाजी की घटना के वर्षों बाद, राज कुंद्रा का नाम फिर से एक विवाद में सामने आया है और उन्हें कथित पोर्नोग्राफी मामले में मुंबई अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने राज के आईटी प्रमुख रयान थ्रोप के साथ उनकी पुलिस हिरासत 27 जुलाई तक बढ़ा दी है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...