शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

3 कृषि कानूनों को चालू सत्र में ही रद्द करने की मांग

हरिओम उपाध्याय                  
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने केन्द्र सरकार से तीन कृषि कानूनों को चालू सत्र में ही रद्द करने की मांग की है। मायावती ने शुक्रवार को कहा कि सरकार किसानो के प्रति अड़ियल रवैया अख्तियार कर रही है जो दुःखद है।
कृषि कानूनों को लेकर किसान लंबे समय से आंदोलित है। सरकार को किसानो के हमदर्दी बरतते हुये कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला संसद के मानसून सत्र में ही करना चाहिए। उन्होने ट्वीट किया “ किसानों के प्रति सरकारों को अहंकारी ना होकर बल्कि संवेदनशील व हमदर्द होना चाहिए। किन्तु दुःख यह है कि तीन कृषि कानूनों को रद्द करने को लेकर काफी लंबे समय से किसान यहां आंदोलित है अब ये जंतरमंतर पर किसान संसद लगाए हैं केन्द्र चालू सत्र में ही इनको रद्द करें। बीएसपी की यह मांग।

हादसा: 2 बसों के बीच टक्कर में 2 लोगों की मौंत

राणा ओबराय                           
चंडीगढ़। पंजाब के मोगा जिले में शुक्रवार को दो बसों के बीच टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि एक बस राज्य परिवहन विभाग की थी और एक निजी मिनी बस थी।पंजाब के मोगा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
ऐसा बताया जा रहा है कि निजी मिनी बस में सवार जो लोग घायल हुए, वे यहां कांग्रेस पार्टी के एक समारोह में शामिल होने आए थे, जिसमें नवजोत सिंह सिद्धू राज्य कांग्रेस इकाई के प्रमुख के तौर पर कार्यभार संभालेंगे।प्रदेश इकाई के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

'पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास समिति' के द्वारा जनपद शामली के सभी मौजूद पद-अधिकारियों को पद से निष्कासित कर दिए गए हैं। संस्था की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के द्वारा निर्गत पर पद-अधिकारी एवं कर्मचारियों के निष्कासन से संबंधित प्रेसित आदेश के अनुसार नियुक्ति को ही प्रमाणित माना जाएगा। अश्वनी उपाध्याय को संस्था के मुख्य प्रभार जनसंपर्क अधिकारी के पद से निष्कासित कर शामली प्रभारी बनाया गया हैं।

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-342 (साल-02)
2. शनिवार, जुलाई 24, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्दशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:40, सूर्यास्त 07:12।
5. न्‍यूनतम तापमान -25, डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

व्यापार करने के लिए चुनौतीपूर्ण जगह बना 'भारत'

वाशिंगटन डीसी/ नई दिल्ली। अमेरिका ने कहा है कि भारत व्यापार करने के लिए चुनौतीपूर्ण जगह बना हुआ है और निवेश के लिए नौकरशाही संबंधी बाधाओं को कम करके एक आकर्षक और विश्वसनीय निवेश माहौल को बढ़ावा देने की जरूरत है। अमेरिकी विदेेेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट ‘2021 इनवेस्टमेंट कलाइमेट इंडिया’ में कहा है कि भारत व्यापार करने के लिए एक चुनौतीपूर्ण जगह बना हुआ है। इसमें जम्मू-कश्मीर से विशेष संवैधानिक स्थिति को हटाने और नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पारित किए जाने का भी उल्लेख किया गया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि नए संरक्षणवादी उपायों, जिसमें प्रतिस्पर्धी विकल्पों को सीमित करने वाले खरीद नियम, बढ़े हुए शुल्क शामिल हैं। अमेरिका ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया है। इसके साथ ही विशिष्ट भारतीय मानक, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ मेल नहीं खाते हैं। अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि को बाधित किया है।

चीन में भारी बाढ़ के कारण मची तबाही, 13 की मौंत

बीजिंग। चीन में भारी बाढ़ के कारण तबाही मची हुई है। चीन के दक्षिण ग्वांगदोंग प्रांत में पिछले हफ्ते से एक निर्माणाधीन स्थल की बाढ़ग्रस्त सुरंग में फंसे 13 मजदूरों की मौत हो गई है। सरकारी मीडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। झुहाई शहर में शिन्गे एक्सप्रेसवे की शिजिंगशान सुरंग के निर्माणाधीन हिस्से में कुल 14 मजदूर उस समय फंस गए थे। जब इस स्थान पर 15 जुलाई को बाढ़ आयी थी। ‘शिन्हुआ' समाचार एजेंसी ने बृहस्पतिवार को बचाव मुख्यालय के हवाले से बताया कि बचे हुए मजदूर को निकालने के लिए राहत प्रयास चल रहे हैं। घटनास्थल पर 2,400 से अधिक बचाव कर्मचारियों और 200 से अधिक बचाव वाहनों को भेजा गया है। खबर में बताया गया है कि सुरंग के तंग होने और जल-विज्ञान, भू विज्ञान और मौसम संबंधी परिस्थितियों के जटिल होने से बचाव कार्य मुश्किल हो गया है।

चीन के मध्य हेनान प्रांत में 1,000 वर्षों में सबसे भारी बारिश के मद्देनजर राष्ट्रपति शी चिनफिंग को बुधवार को ‘सबवे', होटलों तथा सार्वजनिक स्थानों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना को तैनात करना पड़ा। बारिश और बाढ़ संबंधी घटनाओं में कम से कम 13 लोगों की मौत हुई है और एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। भारी बारिश के कारण उत्पन्न हुई स्थिति से 1.26 करोड़ की आबादी वाली प्रांतीय राजधानी झेंगझोऊ में सार्वजनिक स्थानों और ‘सबवे टनल' में पानी भर गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का ऐसा कहर दुर्लभ ही देखने को मिलता है।

47 हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया: हैशटैग

हरिओम उपाध्याय               

लखनऊ। कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों के भरण पोषण, शिक्षा और सुरक्षा के लिये सोशल मीडिया पर किये गये ट्वीट 'हैश टैग मोदीयोगीहैं ना' पांच घंटे से अधिक समय तक टॉप पर बना रहा और इसको 47 हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है। खास बात यह है कि इतने कम समय में यह ट्वीट 14.8 मिलियन लोगों तक पहुंचा और 255 मिलियन लोगों ने इसपर अपने मैसेज लिखे और ट्वीट को पसंद किया है।मुख्यमंत्री ने गुरुवार को लोकभवन से बाल सेवा योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर '#मोदीयोगीहैं_ना' किया गया। ट्वीट छाने लगा। सरकार की इस योजना के तहत यूपी के 4050 निराश्रित बच्चों को 12-12 हजार रूपये का तिमाही भत्ता दिया जाएगा।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि योजना के तहत सरकार अनाथ बालिकाओं की शादी के लिए 1,01,000 रूपये की राशि भी दे रही है। विश्वविद्यालयों में निशुल्क पढ़ाई के साथ-साथ परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने वाली योजना से निराश्रित बच्चों को बड़ा सहारा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान सरकार ने निराश्रित बच्चों के भरण-पोषण के लिये 4,86,000,00 रूपये की सहायता राशि दी है जो आज तक के इतिहास में पहले किसी सरकार की ओर से नहीं दी गई।

अवलोकन करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया

पंकज कपूर           

देहरादून। हाइकोर्ट ने कोर्ट के पूर्व का आदेश का पालन नहीं करने और तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने के खिलाफ दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ एजुकेशन ऑफिसर पौड़ी गढ़वाल मदन सिंह रावत के खिलाफ अवमानना के चार्ज फ्रेम करते हुए उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ में उन्हें 11 अगस्त तक अपना जवाब पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई न्यायमुर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई। मामले के अनुसार जनता इंटर कॉलेज जांगीधार पौड़ी गढ़वाल के प्रबंधक उत्तम सिंह नेगी ने हाइकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर कहा है कि, पूर्व में कोर्ट ने चीफ एजुकेशन ऑफिसर पौड़ी गढ़वाल को आदेश दिए थे कि, उनके प्रत्यावेदन को विधि अनुसार निस्तारित करें।

लेकिन चीफ एजुकेशन ऑफिसर ने उनका प्रत्यावेदन को यह कह कर निरस्त कर दिया कि, प्रबन्ध समिति के सदस्यों के चुनाव हेतु विज्ञप्ति शाह टाइम्स में निकाली गई थी जो उनकी लिस्ट में नहीं है। जबकि उनकी लिस्ट में दैनिक जागरण, हिन्दुस्तान, अमर उजाला और राष्ट्रीय सहारा थे। पूर्व में उनके द्वारा याचिका में कहा गया था कि, कॉलेज के प्रबंध समिति का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है, जो अब समाप्त होने वाला है। समय समाप्त होने से पहले नई समिति का गठन किया जाए। इस सम्बंध में उनके द्वारा चीफ एजुकेशन ऑफिसर को पत्र दिया गया था। जिस पर चीफ एजुकेशन ऑफिसर ने समिति के गठन हेतु शाह टाइम्स में विज्ञप्ति निकाली। जबकि यह समाचार पत्र कालेज की लिस्ट में शामिल नही था।

जब प्रबंधक द्वारा नई समिति का चुनाव कराने को कहा तो अधिकारी ने यह कह कर उनके प्रत्यावेदन को निरस्त कर दिया था कि, शाह टाइम्स समाचार पत्र कालेज की लिस्ट में त्रुटि पूर्वक शामील हो गया था। अवमानना की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने चीफ एजुकेशन ऑफिसर से कहा कि, यह तथ्य आपको याचिका की सुनवाई के दौरान रखना चाहिए था, आपने इस तथ्य को छुपाकर कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। इसलिए आपके खिलाफ अवमानना के चार्ज फ्रेम किये जाते है।

इस अवसर पर जमुना प्रसाद रवानी, सरजीत भंडारी, मनदीप भंडारी, अनिल बिष्ट, संगीता मेहता, सरिता मेहता, बबीता मेहता, पिंकी नैनवाल, सुषमा भट्ट, बीना चौहान, बीना मेहता, लक्ष्मी मेहता, भूमेश पंवार, राकेश चौहान, बाबू लाल शाह, कल्याण सिंह भंडारी, जगमोहन भंडारी आदि लोग उपस्थित थे।

यूपी: 24 घंटों में कोरोना से 1 व्यक्ति की मौंत हुईं

हरिओम उपाध्याय           

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि संक्रमण के 53 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरूवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से मथुरा में एक मरीज की मौत हुई है। राज्य में अभी तक महामारी से कुल 22,743 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में राज्य में 53 नए मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। वहीं, इसी अवधि में 56 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में इस वक्त 1,028 लोगों का कोविड-19 का इलाज चल रहा है।प्रदेश में अब तक 17,08,057 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 

जिनमें से 16,84,286 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में रिकवरी दर 98.6 प्रतिशत है। प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक छह करोड़ 33 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 2,34,000 नमूनों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टीके की अब तक चार करोड़ 20 लाख खुराक लोगों को दी जा चुकी है।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में पदभार संभालेंगे सिद्धू

अमित शर्मा            

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह शुक्रवार को उस कार्यक्रम में शामिल होंंगे। जहां नवजोत सिंह सिद्धू औपचारिक रूप से प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में पदभार संभालेंगे। नवनियुक्त चार कार्यकारी अध्यक्षों में से एक कुलजीत सिंह नागरा ने इसकी पुष्टि की और कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री को पदभार संभालने के कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया है। पिछले कुछ समय से सिद्धू और अमरिंदर का टकराव चल रहा है। अमृतसर (पूर्व) के विधायक सिद्धू ने पवित्र ग्रंथ की बेअदबी के मामले के लिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। मुख्यमंत्री ने सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का भी विरोध किया था और कहा था कि जब तक सिद्धू उनके खिलाफ अपमानजनक ट्वीट के लिए माफी नहीं मांगेंगे वह उनसे नहीं मिलेंगे।

बिजली से जुड़ी सेवाएं अगले महीने से ऑनलाइन

हरिओम उपाध्याय               

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली से जुड़ी लगभग सभी सेवाएं अगले महीने से ऑनलाइन हो जाएंगी। इससे उपभोक्ताओं को मीटर बदलवाने और बिल ठीक कराने समेत विभिन्न कार्यों के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बृहस्पतिवार को विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को सभी सेवाएं ऑनलाइन मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को विद्युत उपकेंद्र का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए ऊर्जा विभाग के ऐप और पोर्टल पर अगले माह से मीटर बदलने, बिल सही कराने, लोड परिवर्तन, नाम व पते में सुधार, नाम परिवर्तन, श्रेणी परिवर्तन और कनेक्शन को स्थाई रूप से कटवाने के आवेदन भी स्वीकार किये जायेंगे। इससे उपभोक्ताओं को काफी सहूलियत होगी। ऊर्जा मंत्री ने उपभोक्ताओं को गलत बिल मिलने की शिकायतों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम केशव ने ओवरब्रिज का लोकार्पण किया

कौशांबी। चायल विधान सभा के विधायक संजय कुमार गुप्ता की मांग पर करोड़ो रुपये की सड़कों का व ओवर ब्रिज का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शिलान्यास किया। उन्होंने सैयदसरावां में रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 60 करोड़ 28 लाख की लागत से फ्लाई ओवर, एक करोड़ 87 लाख की लागत से विव्यु कटर, 47 करोड़ 45 लाख 90 हजार की लागत से 97 सड़के शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान ही विधायक चायल ने डिप्टी सीएम को बताया कि अभी विधान सभा क्षेत्र में और सड़क व पुल की जरूरत है। उनके द्वारा डिप्टी सीएम को इसनकी जरूरत को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही एक मांग पत्र सौंपा गया। इस पर डिप्टी सीएम ने विधान सभा क्षेत्र में आने वाली 79 सड़कों के निर्माण व नंदा के पुरवा से यमुना नदी में एक ओर पुल बनाए जाने की घोषण कर की। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह जल्द ही इनका प्रस्ताव बनाकर भेजें। जिससे समय रहते हुए इनका निर्माण कार्य कराया जा सके। उन्होंने बन रही सड़कों पर भी तेजी से काम पूरा करने और इनकी गुणवत्ता बनाए रखने का निर्देशित किया। 
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने पूर्व पूववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि सपा बसपा गुड़ों और माफियाओं की सरकार थी। गरीबों को शोषण किया गया था और प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त थी। परंतु आज हमारी  भाजपा सरकार गरीबों मजदूरों व किसानों की सरकार है। सदैव गरीबों के हित में ही योजनाएं चलाई गई। आज कानून व्यवस्था चाक चौबंद है। गुंडे माफिया या तो जेल में हैं या फिर प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं।
विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने भारत माता की और जय श्रीराम का उदघोष करते हुए कहा कि आप का विधायक सुख दुख में आप के साथ साल के 365 दिन आपके साथ खड़ा रहता है। आज चारो तरफ सुशासन दिख रहा है। चौतरफा विकास दिख रहा है। जिन सड़कों को पूर्व की सरकारों ने नहीं बनाया उनको हम बना रहे हैं। आज शेरे उत्तर प्रदेश के उप मुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा मेरे प्रस्ताव पर करोड़ों करोड़ों रूपये की लागत से सड़क व ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया जा रहा है। मै पूरे चायल की जनता की तरफ से धन्यवाद देता हूं कि ऐसे योगी सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हैं। जिन्होंने मेरे प्रस्ताव को स्वीकार किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, जिला के भाजपा पदाधिकारी दीपचंद्र दिवाकर, उमेश केसरवानी, अशोक केसरवानी, हर्ष केसरवानी, मंडल अध्यक्ष राममिलन चौधरी, राम बहादुर जायसवाल, मनोज शुक्ला, पवन त्रिवेदी, मीडिया प्रभारी सूरज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

समाज को गुलाम बनाने का षड्यंत्र रच रही सरकार

सत्येंद्र पंवार            
मेरठ। मनुवादी मोदी योगी सरकार का जनसंख्या नियंत्रण कानून से ओबीसी व एसटी को जबरदस्त नुकसान। लेकिन मुस्लिम को किया जा रहा है टारगेट।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आरडी गादरे ने जनजागृति परिवर्तन अभियान के दौरान जनता से सीधे संपर्क करते हुए अपने वक्तव्य में पत्रकारों को बताया, कि इस काले कानून से ओबीसी एससी एसटी समाज को अंधेरे में रखा जा रहा है और हिंदू मुस्लिम का षड्यंत्र रच कर मुस्लिम समाज को निशाने पर रख कर सबसे बड़े 52% पिछड़े वर्ग एवं एससी-एसटी समाज को गुलाम बनाने का षड्यंत्र रच रही है। 
भारत देश में जनसंख्या नियंत्रण से लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा पिछड़े वर्ग अति पिछड़े वर्ग अनुसूचित अनुसूचित जनजातियों के समाज को जबरदस्त हानि पहुंचाने के लिए किया गया है। लेकिन मनु वादियों द्वारा आज तक पिछड़े वर्ग अति पिछड़े वर्ग अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति को धोखे में रखकर 3% ब्राह्मणों 5% छत्रिय 5% वैश्य यानी तेरा परसेंट के षड्यंत्र कार्यों ने 80% भारत देश में कब्जा किया हुआ है। जिससे पिछड़ी पिछड़े समाज अति पिछड़े समाज को जबरदस्त हानिकारक सिद्ध हुआ है।
आर डी गादरे ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को समानता का अधिकार है लेकिन मनु वादियों द्वारा मनुस्मृति लाने का षड्यंत्र जोरों पर चल रहा है। आज भारत में हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों ने मानो पिछड़े अतिपिछडे अल्पसंख्यक सिख ईसाई बौद्ध लिंगायत जैन मुस्लिम आदि सभी को हक अधिकार से वंचित रखने के लिए मुस्लिम समाज को निसाने पर रखकर बनाया गया है। हाजी अब्दुल जब्बार ने कहा कि भारत देश में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़ी जाति अति पिछड़ी जातियों में मुस्लिमों के मुकाबले ज्यादा बच्चे पैदावारी ज्यादा है। वरना आज तक ओबीसी कि जाति आधारित गिनती क्यों नहीं की जा रही। मुकेश कुमार, सतेन्द्र जाटव, फरमान मंसूरी, कुलवंत सिंह, महेन्द्र प्रजापति, शहन्शाह, मौहम्मद सलमान, खुर्शीद आलम, कमरुद्दीन खान, आसिफ सैफी अमान खान मुस्तफा ओमकरन, राजेश कुमार, एड सुगम, राकेश भड़ाना, ज्ञानेन्द्र, कारी इरफान, अमित जैन आदि ने विचार रखे।

जासूसी विवाद के सिलसिले में नेताओं का प्रदर्शन

राणा ओबरॉय              
चंडीगढ़। विधायकों समेत कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेताओं ने पेगासस प्रकरण में जासूसी विवाद के सिलसिले में बृहस्पतिवार को यहां प्रदर्शन किया और जब उन्होंने राजभवन की ओर कूच करने का प्रयास किया, तब उन्हें पुलिस ने रोक दिया। पार्टी के हरियाणा मामलों के प्रभारी विवेक बंसल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यहां पार्टी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, लेकिन जब वे राजभवन की ओर जाने का प्रयास करने लगे तब पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।कांग्रेस नेताओं ने संवाददाताओं से कहा कि पुलिस ने कोविड-19 के चलते लगाई गई निषेधाज्ञा का हवाला दिया और उसने उन्हें मार्च नहीं निकालने दिया। सैलजा ने कहा, ”हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस ने हमें आगे नहीं बढ़ने दिया।” 
विपक्षी दल के नेताओं ने कहा कि वे तो बस जासूसी विवाद के सिलसिले में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपना चाहते थे।सैलजा ने कहा कि केंद्र को जवाब देना चाहिए कि विपक्षी नेताओं समेत देश में विभिन्न लोगों के कम से कम 300 फोन नंबरों की जासूसी के लिए इजराइली जासूसी सॉफ्टवेयर पेगासस का कथित इस्तेमाल उसके नाक के नीचे कैसे हो गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जासूसी प्रकरण के संभावित पीड़ितों में शामिल राहुल गांधी सरकार के लिए इसलिए निशाना बन गए क्योंकि वह लोक महत्व के कई मुद्दे उठाते रहे हैं।इस बीच, इस प्रदर्शन में विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गैर मौजूदगी के बारे में जब बंसल से पूछा गया तो उन्होंने संवाददताओं से कहा कि उन्होंने बता दिया था कि वह नहीं आ पाएंगे क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें स्वास्थ्य आधार पर कुछ दिनों के लिए आराम की सलाह दी है।

46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ 'सोना'

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर में गिरावट और रुपये में मजबूती से दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 264 रुपये टूट कर 46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
पिछला बंद भाव 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम था। चांदी चार रुपये बढ़कर 65,484 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई जबकि पिछला भाव 65,480 रुपये था।शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 74.43 के स्तर पर चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट लेकर 1,797 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी 25.17 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल के अनुसार, ”अमेरिकी बांड प्रतिफल और डॉलर सूचकांक में वृद्धि के साथ बिकवाली से सोने की कीमतें दो सप्ताह में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई हैं।

यूके: एचसी की फटकार, पुलिस कठघरे में खडी की

पंकज कपूर               
देहरादून। उत्तराखण्ड हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए नैनीताल पुलिस को कठघरे में किया। हल्द्वानी जेल में काशीपुर के कैदी की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई करते हुए नैनीताल एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी को हटाने के साथ ही पूरे घटना की सीबीआई जांच कराने की बात कही है।
हम आपको बता दें कि मार्च के महीने में हल्द्वानी जेल के अंदर काशीपुर के एक कैदी की बंदी रक्षकों ने पिटाई की थी, जिसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी, परिजनों द्वारा न्यायालय की शरण में जाने के बाद पुलिस ने इस संबंध में जेल के बंदी रक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की निर्देश दिए थे।
उसके बाद यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा था, आज माननीय उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति रविन्द्र मैथाणी द्वारा सुनवाई करते हुए इस पूरे घटनाक्रम पर सीबीआई जांच करने के साथ ही एसएसपी नैनीताल को हटाने के आदेश दिए हैं।

यूपी में टीकाकरण नीति से संक्रमण काबू में आया

हरिओम उपाध्याय             
लखनऊ। एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और ट्रीटमेंट के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगभग काबू में आ चुका है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 53 नये मामले सामने आये है जबकि सूबे के आठ जिलों में अब वैश्विक महामारी का कोई मरीज नहीं है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिये गठित टीम-09 की बैठक में कहा कि देश मे सर्वाधिक आबादी वाले राज्य में हर दिन ढाई लाख से तीन लाख सैम्पल की जांच की जा रही है और पॉजिटिविटी दर 0.02 फीसदी है। 21 जुलाई तक प्रदेश में 04 करोड़ 20 लाख 39 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है।उन्होने कहा कि अलीगढ़, बलरामपुर, बस्ती, एटा, महोबा, ललितपुर, हाथरस, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। 
यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। बीते कई दिनों से किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए केस नहीं मिल रहे हैं। यह स्थिति बताती है कि प्रदेश में महामारी की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है।उन्होने कहा कि अलीगढ़, बलरामपुर, बस्ती, एटा, महोबा, ललितपुर, हाथरस, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। बीते कई दिनों से किसी भी जिले में दोहरे अंक में नए केस नहीं मिल रहे हैं। यह स्थिति बताती है कि प्रदेश में महामारी की स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है।वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 1,028 है। ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की नीति कारगर रही है। इसी के अनुरूप सभी जरूरी प्रबंध किए जाएं। योगी ने कहा कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट के मंत्र से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 02 लाख 34 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की गई और 53 नए मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि 56 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए। इस अवधि में पॉजिटिविटी दर 0.02 प्रतिशत रही।
प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। 44 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 31 जिलों में इकाई अंक में मरीज पाए गए।अब तक 06 करोड़ 33 लाख 07 हजार से अधिक कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। 16 लाख 84 हजार 286 से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

पेट्रोल के दाम लगातार 5वें दिन रिकॉर्ड स्तर पर स्थिर

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। देश में पेट्रोल के दाम आज लगातार पाँचवें दिन रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। डीजल के मूल्य में भी लगातार सातवें दिन कोई बदलाव नहीं किया गया।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 101.84 रुपये और डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। देश के दूसरे शहरों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर रहे।पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

संतान प्राप्ति के लिए मरणासन्न के वीर्य देने की अनुमति

इकबाल अंंसारी         
अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट ने आज एक अनूठे मामले की सुनवाई करते हुए कोरोना के कारण मरणासन्न पड़े एक युवक का वीर्य उसकी पत्नी को आइवीएफ पद्धति से संतान प्राप्ति के लिए देने की अनुमति दे दी।
न्यायमूर्ति ए शास्त्री की अदालत ने मूल रूप से अहमदाबाद की रहने वाली और कनाडा की स्थायी रेज़िडेन्सी प्राप्त इस विवाहिता को कृत्रिम रूप से गर्भाधान के लिए कोरोना से गम्भीर रूप से पीड़ित उसके पति का वीर्य दिए जाने की अनुमति दे दी।इस मार्मिक मामले की याची महिला की शादी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। उसके पति मूल रूप से गुजरात के भरूच के रहने वाले है पर दोनो की मुलाक़ात तीन साल पहले कनाडा में ही हुई थी। दोनो प्रेम विवाह के बाद ख़ुश थे पर अचानक इस साल फरवरी में युवक के पिता हृदय की बीमारी के चलते गम्भीर हो गए। उनके इलाज के लिए युवक को गुजरात आना पड़ा और उसके प्रयास से पिता ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हो गए पर अस्पताल आने जाने के क्रम में उसे कोरोना का संक्रमण हो गया।युवक की स्थिति बिगड़ने पर 10 मई को उसे भी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 
अस्पताल में भी दिनो दिन उसकी स्थिति बिगड़ती गयी। उसका फेफड़ा बुरी तरह संक्रमित हो गया और अब वह मल्टिपल ऑर्गन फ़ेल्यर के कारण मरणासन्न है। उसकी पत्नी ने ऐसी स्थिति में उसके साथ अपने संतान प्राप्ति की इच्छा से अस्पताल के ज़रिए पति का वीर्य हासिल करने के लिए अदालत का दरवाज़ा खटखटाया था।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 144 नए मामलें मिलें

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना वायरस के 144 नए मामले आए। जिससे संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 3,20,256 हो गई। जबकि एक मौत के साथ मृतकों की संख्या 4,372 हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश के नए मामलों में से 32 जम्मू संभाग से और 112 कश्मीर संभाग से आए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,602 रह गई, जबकि 3,14,282 मरीज अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं।
इस बीच, केंद्र शासित प्रदेश में म्यूकोर्मिकोसिस (काला कवक) के 35 पुष्ट मामले हैं क्योंकि कोई ताजा मामला सामने नहीं आया है।

बीएसएफ के 1 अधिकारी सहित 5 जवान घायल हुए

श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के शीरी बारामुला में बीएसएफ के जवानाे को ले जा रहा एक वाहन पलटा। इसमें सवार बीएसएफ के एक अधिकारी सहित पांच जवान घायल हो गए हैं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जहां इनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ की 194वीं बटालियन के अधिकारियों व जवानों को लेकर वाहन मोहारू से बारामुला की ओर जा रहा था कि अचानक शीरी पुलिस स्टेशन के समीप चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा। 
इस हादसे में वाहन में सवार बीएसएफ के अधिकारी सहित पांच जवान घायल हो गए हैं। इनकी पहचान असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार, हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार व तोता राम, कांस्टेबल अमनदीप व कांस्टेबल जाल सिंह के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि गत सप्ताह उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिला के अंतर्गत सीमावर्ती उड़ी सेक्टर में एक कार गहरी खाई में गिर गई थी। इसमें सवार एक शख्स की मौत हो गई थी जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने तुरंत राहत कार्यों में हाथ बंटाते हुए घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। इस दौरान कार चालक मोहम्मद इस्लाम टास की मौके पर ही मौत हो गई थी। अन्य घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज बारामुला में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...