रविवार, 18 जुलाई 2021

अभिनेत्री प्रियंका ने अपनी तस्वीरें शेयर की: मुंबई

कविता गर्ग                 
मुंबई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ब्लैक क्लर के स्विमसूट में नज़र आ रही हैं। ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपना जन्मदिन मनाने से पहले आज फिर अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। 
जिन्हें देखने के बाद फैंस का दिल धड़कने को मजबूर है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक क्लर का स्विमसूट पहनकर ग्लैमरस फोटोज़ शेयर कर अरना जलवा बिखेरा है। प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर करी हैं।
दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों से ऐक्सपेक्टेशन और रिऐलिटी में फर्क दिखाया है। पहली तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के चहरे पर कोई भाव नहीं है वहीं दूसरी तस्वीर में वो हंसती हुई नज़र आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। 
वहीं, प्रियंका चोपड़ा के तमाम फैंस इस पोस्ट पर रिऐक्शन दे रहे हैं। एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्र‍ियंका ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का लंबा सफर कड़ी मेहनत और खुद के बलबूते पर तय किया है। आज वे अपने काम से अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी एक अलग पहचान रखती हैं।

हादसा: कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को ट्रक ने कुचला

हरिओम उपाध्याय                          
शाहजहांपुर। दिल्ली से शाहजहांपुर आ रही एक निजी बस रविवार सुबह यहां तिलहर थाना क्षेत्र स्थित एक मेडिकल कॉलेज के बाहर खड़े लोगों को कुचलते हुए एक पेड़ से जा टकराई। जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। तिलहर थाने के प्रभारी संजय कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि दिल्ली से सवारियां लेकर शाहजहांपुर आ रही एक प्राइवेट बस का चालक थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह छह बजे संतुलन खो बैठा और बस बंथरा मेडिकल कॉलेज के पास कई खोखों को तोड़ती हुई एक पेड़ से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बस में बैठे करीब 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है तथा घायलों को नजदीकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान हरदोई जिले के अशहर (45) तथा शाहजहांपुर के सुरेश (40) के रूप में हुई है जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है, वे चाय के खोखे के पास खड़े होकर चाय पी रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रसायन रिसाव के कारण कई लोगों की त्वचा में जलन

ह्यूस्टन। ह्यूस्टन के एक वाटर पार्क में रसायन रिसाव की वजह से कई लोगों को त्वचा में जलन और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हैरिस काउंटी अग्निशमन मार्शल कार्यालय ने एक ट्वीट में बताया कि शनिवार को सिक्स फ्लैग्स हरिकेन हार्बर स्पलैशटाउन में हुई घटना के बाद 29 लोगों को अस्पताल ले जाया गया। वहीं 39 अन्य लोगों ने प्राथमिक तौर पर उपचार के बाद अस्पताल जाने से इनकार कर दिया।
केपीआरसी-टीवी की खबरों के मुताबिक रसायन रिसाव की वजह से बीमार पड़ने वाले लोगों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं, जिनमें से एक की उम्र तीन साल है और अस्पताल में उसकी हालत स्थिर बताई गई है। अधिकारियों ने बताया कि ये रसायन हाइपोक्लोराइट घोल और 35 प्रतिशत सल्फरिक अम्ल (तेजाब) थे।
मीडिया में आयी खबरों के मुताबिक हरिकेन हार्बर स्पलैशटाउन की प्रवक्ता रोजी शेफर्ड ने एक बयान में कहा, ”हमारे अतिथियों और टीम के सदस्यों की सुरक्षा हमेशा ही हमारी शीर्ष प्राथमिकता रही है और रिसाव के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पार्क को तत्काल खाली करा लिया गया।

अलर्ट जारी किया, आधार-पैन लिंक कराना अनिवार्य

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई में है तो बैंक ने आपके लिए अलर्ट जारी किया है। एसबीआई ने कहा है कि पैन और आधार लिंक करना अनिवार्य है। ऐसे में अगर किसी ने अपना पैन और आधार लिंक नहीं कराया है तो वे जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें। इसके लिए अंतिम तारीख 30 सितंबर तय की गई है। अगर कोई भी खाताधारक 30 सितंबर से पहले अपना पैन और आधार नहीं लिंक करा पाता है तो उसका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इसके बाद वे कई तरह के वित्तीय लेनदेन नहीं कर पाएंगे। ऐसे में हर किसी के लिए पैन और आधार कार्ड लिंक करना जरूरी है। इसके लिए इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर आसानी से आधार और पैन कार्ड लिंक कराया जा सकता है। पैन कार्ड निष्क्रिय होने पर जुर्माना तक अदा करना पड़ सकता है। 
पैन कार्ड को एक्टिव करने के लिए 1000 रुपये तक की लेट फीस देनी पड़ सकती है। वहीं, अगर किसी का पैन निष्क्रिय हो गया है तो उस पर आयकर कानून के सेक्शन 272B के अंतर्गत 10,000 रुपये का जुर्माना लग सकता है।
आप आयकर रिटर्न ई-फाइलिंग की नई वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/ पर लॉग ऑन करें। यहां पर आपको ‘लिंक आधार’ विकल्प मिलेगा। आपको इसी लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद मांगे गए जगह पर पैन और आधार नंबर दर्ज करें। इसके बाद आधार-पैन लिंक का स्टेटस चेक करें। अगर आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हैं तो आपको ‘Your PAN is linked to Aadhaar Number’ ये मैसेज नजर आएगा। अगर आपने अभी तक आधार कार्ड और पैन कार्ड लिंक नहीं किया है तो आपको अपनी डिटेल्स भरनी होंगी और आपका पैन कार्ड आधार कार्ड से लिंक हो जाएगा।

संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हुईं

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। भारत में 41,157 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद देश में अब तक संक्रमण की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 3,11,06,065 हो गई। जबकि 518 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,13,609 पर पहुंच गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 4,22,660 हो गयी। जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.36 प्रतिशत है।
कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत है। उसने बताया कि पिछले 24 घंटों में 1,365 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। शनिवार को कोविड-19 के लिए 19,36,709 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक इस महामारी का पता लगाने के लिए किए गए नमूनों की जांच की संख्या 44,39,58,663 हो गयी है। आंकड़ों के मुताबिक, इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,02,69,796 हो गयी है। जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। 
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की कुल 40.49 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-337 (साल-02)
2. सोमवार, जुलाई 19, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-नवमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:38, सूर्यास्त 07:15।
5. न्‍यूनतम तापमान -25 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 17 जुलाई 2021

अफगान में बिगड़ते हालात का जिम्मेदार 'अमेरिका'

वाशिंगटन डीसी/ काबुल। अफगानिस्तान के मौजूदा हालात को लेकर रूस ने अमेरिका को आड़े हाथों लिया है। रूस ने अफगानिस्तान में लगातार बिगड़ते हालात के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया है। रूस ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में अपने मिशन में विफल रहा है और युद्धग्रस्त देश की तेजी से बिगड़ती स्थिति के लिए विदेशी सैनिकों की वापसी को जिम्मेदार ठहराया।अमेरिकी और नाटो सैनिकों की वापसी के बाद ही तालिबान तेजी से अफगानिस्तान के विभिन्न हिस्सों पर कब्जा कर रहा है। आतंकी गुट का दावा है कि उसने अफगानिस्तान के 85 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है।

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि व्हाइट हाउस ने विदेशी सैनिकों की वापसी को सकारात्मक तरीके से पेश करने में जुटा हुआ है। लेकिन हर कोई जानता है कि अफगानिस्तान में अमेरिका सैन्य मिशन नाकाम रहा है। रुसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ उज्बेकिस्तान में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अमेरिका पर निशाना साधा। सर्गेई लावरोव पहले भी अमेरिका और नाटो सैनिकों की जल्दबाजी में वापसी को अफगानिस्तान की सुरक्षा के लिए घातक बता चुके हैं।उन्होंने चेतावनी दी थी कि विदेशी सैनिकों की इस तत्परता से वापसी के चलते अफगानिस्तान में अराजकता की स्थिति पैदा होगी। इससे आस-पड़ोस के देशों के लिए भी नया संकट खड़ा होगा।

मुकेश एडवोकेट को सरकारी वकील मनोनीत किया

भानु प्रताप उपाध्याय
शामली। नगर पालिका परिषद शामली अध्यक्ष श्रीमती अंजना बंसल ने मुकेश कुमार गौतम एडवोकेट को नगर पालिका परिषद शामली का सरकारी वकील मनोनीत किया है। वहीं हिंदू युवा वाहिनी जिला शामली परिवार के बिट्टू कुमार जिला प्रभारी, चौधरी रविंदर सिंह काल खंडे जिला संयोजक, अरविंद कौशिक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुधीर राणा, प्रदीप निर्वाल ;अनुज गोयल ,अमित गर्ग जिला उपाध्यक्ष, वरुण वशिष्ठ जिला संगठन महामंत्री, अनुराग गोयल जिला मंत्री ,आशीष निरवाल जिला आईटी संयोजक ,योगी योगेश जिला सह आईटी संयोजक, उपेंद्र द्विवेदी नगर संयोजक, मनोज रोहिल्ला नगर अध्यक्ष, राजेश गुप्ता ,अमरीश शर्मा, डॉक्टर राजेंद्र सिंह बालियान नगर उपाध्यक्ष, मांगेराम नामदेव नगर संगठन महामंत्री, शिवदत्त शर्मा ,भानु प्रताप उपाध्याय आदि व समाजसेवी संगठनो ने मुकेश कुमार गौतम को बधाई देते हुए श्रीमती अंजना बंसल नगर पालिका परिषद शामली अध्यक्ष का धन्यवाद दिया है।

क्षति: फैक्ट्री में लगीं आग, विकराल रूप धारण किया

अतुल त्यागी           
हापुड़। मामला जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की यूपीएसआईडीसी चौकी क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया का है। जहां लगातार आग लगने की घटनाएं सामने आती है। आज इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में आग लगने से उस वक्त हड़कंप मच गया। जब फैक्ट्री के अंदर मजदूर काम कर रहे थे। आपको बता दें पुराने फ्रीज के कंप्रेसर निकालने की फैक्ट्री में रखें कबाड़ में अचानक आग लग गई और आग ने इतना विकराल रूप धारण किया। फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई आग की सूचना पाकर आसपास की फैक्ट्रियों में भी भगदड़ मच गई। 
लोग फैक्ट्रियों से बाहर निकल कर आ गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू लाखों का बताया जा रहा है नुकसान।

कार्यालय में जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया

कौशाम्बी। विधायक संजय कुमार गुप्ता ने प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी अपने सराय अकिल कार्यालय में जनसुनवाई का कार्यक्रम किया। जनसुनवाई के दौरान 213 शिकायतें प्राप्त हुई ज्यादातर शिकायतें जमीनी विवाद मारपीट प्रधानमंत्री आवास से संबंधित रही 18 शिकायतों को विधायक ने मौके पर ही समाधान किया। शेष बची शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से भेजकर अभिलंब निष्पक्ष निस्तारण हेतु निर्देशित किया। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कई विभागों मे अधिकारियों को फोन के माध्यम से कहा कि मेरे भेजें गए सभी पत्रों का तत्काल निस्तारण किया जाएं। किसी प्रकार का हीला हवाली बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें। 
तरनी गांव से प्रेम कली ने विधायक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि साहब मेरी प्रधानमंत्री आवास का पैसा खाता में आया हुआ है। बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर व बैंक कर्मी के द्वारा लगातार 5500 रुपए की मांग की जा रही है। बैंक कर्मियों द्वारा लगातार पैसे के लिए फोन किया जा रहा हैं कि पैसा दो नहीं तो तुम्हारे आवास का पैसा वापस भेज दिया जाएगा। विधायक ने चिट्ठी लिखते हुए आश्वासन दिया कि आप सोमवार को बैंक में जाइए यह मेरा पत्र दीजिए। अगर उसमें कोई हीला हवाली करता है तो वहीं से मुझे फोन करके बताइए मैं तत्काल बैंक पहुंचकर बैंक कर्मी पर कार्यवाही करवाऊ गा बूंदा से गांव राकेश ने भैया लाल यादव पर पुश्तैनी जमीन आराजी संख्या 637 पर कब्जा करने का आरोप लगाया विधायक ने चिट्ठी लिखते हुए एसडीएम चायल ज्योति मौर्या को तत्काल निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
सराय अकिल के चंदू पुर गांव से ब्रह्मदेव विश्वकर्मा ने गांव के ही दरोगा नाम के व्यक्ति पर गाली गलौज व अपनी पत्नी पर मारपीट की शिकायत किया। बंथरी से अजय कुमार रैदास ने विकलांग पेंशन हेतु दिलवाए जाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया। पवन कुमार पुरखास से भगवानपुर से सरिता देवी सरोज हीरापुर से मोतीलाल साहू व सुकरी देवी ने प्रधानमंत्री आवास दिलाये जाने के लिए विधायक को प्रार्थना पत्र दिया। सभी शिकायतों को विधायक ने अभिलंब निस्तारण हेतु पत्र के माध्यम से निर्देशित किया।
साथ ही विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कटैनी और अम्बवा गांव में जनसंवाद का कार्यक्रम किया। विधायक ने वहां पर मौजूद लोगों को सरकार की उपलब्धियां गिनाई व गुंडाराज को खत्म करते हुए क्षेत्र में शांति अमन कायम करने की बात कही। विधायक ने कहा कि पहले की सरकार के विधायक गूंगे बहरे और गायब रहने वाले हुआ करते थे। आज आपका विधायक साल के 365 दिन आपके बीच रहता है। विधायक आप से संवाद स्थापित करता है। 
विधायक ने कहा मेरे 4 साल के कार्यकाल में जनता और विधायक से मिलने के लिए कोई बिचौलिया नहीं होता आप अपने विधायक से सीधा मिलकर अपनी बात बताते हैं व आपका विधायक आपकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि पूरी तरह से रामराज कायम है। वहां पर मौजूद लोगों को विधायक श्री गुप्ता ने अंग वस्त्र पहनाकर सभी को सम्मानित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री उमेश केसरवानी मंडल अध्यक्ष रामबहादुर जयसवाल अखिल रस्तोगी शिवम केसरवानी सहित स्थानीय जनमानस मौजूद रहे।

सुशील केसरवानी 

खास बात: पानी से शरीर का वजन कैसे कम करें

यदि आप वजन कम करने का विचार बना रहे हैं तो आपको कुछ नियम बनाने पड़ेंगे। उन नियमों का कम से कम 40 दिनों तक पालन भी करना होगा। तब कहीं जाकर आपको उसके परिणाम देखने को मिलेंगे।

शरीर का मोटापा, वजन या फैट अलग अलग तरीके से बढ़ता है। और यह बड़ा हुआ वजन नया और पुराना कहलाता है। नया वजन मतलब कुछ महीने के अंदर बढ़ा हुआ वजन और जो बहुत लंबे समय से बढ़ा हुआ है ऐसा वजन जो कम ही नहीं हो पाया है वह पुराना वजन कहलाता है। नया वजन अर्थात तत्काल बढ़ा हुआ वजन जल्दी ही कम हो जाता है। किंतु जो वजन बहुत समय से बढ़ा है और बढ़ते ही जा रहा है उसको उतना ही समय कम करने में भी लगता है। वजन अचानक कम भी नहीं करना चाहिए इससे शरीर में ढीलापन और त्वचा में झुर्रियां पड़ने लगती है।

आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह बढ़े हुए वजन को सही तरीके से पानी पीकर आसानी से कम किया जा सकता है। अतः इस आर्टिकल में वजन कम करने का आसान उपाय और कुछ टिप्स दिए गए हैं जिन्हें ध्यान से अंत तक पढ़ें

वजन कम करने का आसान उपाय!

  • पानी से वजन कम करना है तो सुबह उठते ही खाली पेट लगभग डेढ़ गिलास पानी पियें।
  • सुबह का पानी पेट साफ करता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
  • नाश्ता करने के एक घंटा पहले व एक घंटा बाद एक एक गिलास पानी पिए।
  • चाय या कॉफी पीने के 10 से 15 मिनट बाद पानी पिएं। इससे शरीर में एसिड का इफेक्ट कम होता है।
  • तथा वजन भी कम होता है।
  • लंच या डिनर के 20 मिनट पहले एक गिलास पानी पिएं, इससे भूख कम होगी तथा ओवर रेटिंग से बचेंगे।
  • साथ ही वजन आसानी से घटने लगेगा।
  • सोने से 30 मिनट पहले एक गिलास पानी पिएं। इससे रात में भूख नहीं लगेगी।
  • और सुबह आपके शरीर से सारे विषैले तत्व बाहर निकालने में मदद मिलेगी।
  • एक बार में बहुत सारा पानी पीने के बजाय थोड़ी थोड़ी देर में थोड़ा-थोड़ा पानी 9 से 10 बार लगभग पीते रहें।
  • इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी और धीरे-धीरे यह शरीर को शुद्ध करता हुआ वजन कम करेगा।
  • पानी पीने के इस तरीके से आप आसानी से अपना बढ़ा हुआ 5 किलो वजन कम कर सकते हैं।
  • इसके साथ ही नीचे बताए गए कुछ टिप्स ध्यान में रखें तो स्थाई फायदा प्राप्त होगा।

वजन कम करने की टिप्स!

  • हमारा वजन कम क्यों नहीं होता इसके लिए हमें वजन बढ़ने के कारणों पर ध्यान देना होगा।
  • बताए गए नियमों का कठोरता पूर्वक पूरे 40 दिनों तक प्रयोग करने से अवश्य लाभ होता है।
  • कुछ भी खाने की लिए केवल 4 बार का समय निश्चित करें।
  • इसके अलावा पांचवीं बार में एक लौंग भी आपको नहीं खानी है।
  • प्रत्येक बार खाने के बीच में कम से कम 3 घंटे का अंतर अवश्य रखें। इतनी देर में खाया हुआ भोजन पचने लगता है।
  • जितना भी अभी आप भोजन करते हो उस भोजन में से अन्न की मात्रा को आधा कर दें।
  • इसके स्थान पर पल व सब्जियों को रखें।
  • रात्रि के भोजन में से अन्न को बिल्कुल हटा दें पूर्ण करा उसके स्थान पर सब्जियां सूप और दूध का सेवन करें।
  • ध्यान रखें मोटापा एक रोग है जिसकी हमें चिकित्सा करनी है और यह मनमाने ढंग से नहीं होती है।
  • इसके नियमों का कठोरता से पालन करने पर ही इसका लाभ होता है।

भोजन करने के चार नियमों का पालन जरूर करें।

  • पहला नाश्ता जो भी करें उसके साथ दही अवश्य खाएं।
  • सुबह का खाया दही आप की चयापचय क्रिया को दुरुस्त करने का काम करता है।
  • दोपहर को भोजन के बाद मट्ठा अवश्य पिएं यह आपके भोजन को पचने में मदद करता है।
  • शाम के नाश्ते में फल खाएं। ज्यादा भूख लगे तो इसी समय एक रोटी दाल या सब्जी के साथ खा लें।
  • रात्रि में सूप, दलिया या खिचड़ी(पतली) खाएं जिसमें अन्न की मात्रा नहीं के बराबर हो और सब्जियां ज्यादा डालें।
  • रात्रि भोजन के 1 घंटे बाद हल्दी डालकर दूध पी लें।
  • रात में ही एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें।
  • सुबह उठते ही बिना मुंह धोए इस पानी को छानकर पी लें।
  • उपरोक्त क्रियाओं के साथ कुछ योगासन भी अवश्य करें यह शरीर में फुर्तीला आएगा और चर्बी को घटाएगा।
  • आपकी सुविधा के लिए वजन कम करने वाले योगासन का लिंक दिया जा रहा है इससे पालन करें।

फाल्स सीलिंग गिरी, गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए

हरिओम उपाध्याय               
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू के जिस एमसीएच विंग का उद्घाटन किया था। 1 दिन बाद ही चैबीस घंटे से पहले ही उसकी फाल्स सीलिंग गिर गई है। जिसके चलते शनिवार से आरंभ होने वाली ओपीडी शुरू नहीं हो सकी है। सीलिंग के गिरने से सुरक्षा और गुणवत्ता पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को वाराणसी दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने बीएचयू में एमसीएच विंग का उद्घाटन किया था। बीएचयू आईआईटी के खेल मैदान से इस एमसीएच विंग का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधिवत रूप से इसका निरीक्षण करने के लिए भी मौके पर पहुंचे थे। 
तकरीबन आधे घंटे तक इस विंग का निरीक्षण करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टरों के साथ बातचीत भी की थी। शुक्रवार को तेज आवाज के साथ एमसीएच विंग की फाल्स सीलिंग धड़ाम से नीचे आ गिरी। जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। शनिवार से एमसीएच विंग में मरीजों के लिए ओपीडी की शुरुआत की जाने वाली थी। लेकिन सीलिंग फाल्स के गिरने की वजह से वह भी आरंभ नहीं हो सकी। 
जिसके चलते मरीजों को कोई लाभ हासिल नहीं हो सका। पीएम नरेंद्र मोदी के उद्घाटन और निरीक्षण करने के महज 24 घंटे के भीतर ही फाल्स सीलिंग के गिरने से इसकी सुरक्षा और गुणवत्ता पर भी कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। माना जा रहा है कि अगर फाल्स सीलिंग 24 घंटे पहले या 24 घंटे बाद गिरती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। वह इसलिये कि 24 घंटे पहले बीएचयू में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा था और आज 24 घंटे बाद शनिवार को यहां पर ओपीडी शुरू होनी थी। जिस हिस्से की सीलिंग गिरी है प्रधानमंत्री उधर भी गए थे।

मौन व्रत, कॉग्रेस के लोगों के खिलाफ मुकदमा: यूपी

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव हिंसा और महिलाओं के साथ हुए दुव्र्यवहार के खिलाफ राजधानी के जीपीओ पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ मौन व्रत रखने वाले कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है।
राजधानी लखनऊ में धारा-144 लागू की गई है। इसके बावजूद भी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ राजधानी लखनऊ स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने मौन व्रत रखा था। धरने के दौरान गांधी प्रतिमा परिसर में खड़ा एक पिलर टूट गया था। 
इसे लेकर हजरतगंज कोतवाली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत सैकड़ों अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 144 एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के उल्लघंन तथा सार्वजनिक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा कायम किया गया है। गौरतलब है कि लगभग डेढ़ साल बाद शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर तकरीबन 2 घंटे बैठकर मौन धरना दिया था। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

राजनैतिक पार्टियों ने जनता पर मंत्र फूकना शुरू किया

हरिओम उपाध्याय               
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राजनैतिक पार्टियों ने जनता पर अपने मंत्र मारने शुरू कर दिये हैं। अबकी बार पब्लिक किसका करेेगी उत्तर प्रदेश से सूपड़ा साफ और किसके हाथों में देगी मुख्यमंत्री की मंखमली गद्दी की कमान? ये जनता के हाथों में ही है इसलिये राजनैतिक दलों ने मुख्यमंत्री की मखमली गद्दी और सूबे में राज करने के लिये जनता पर मंत्र मारने शुरू कर दिए हैं और सुनहरे ख्वाब दिखाकरउन्हें अपने झूठे मंत्रों में फंसाना शुरू कर दिया है। वह मंत्र जब तक जारी रहते हैं जब तक जनता वोटर होती है। सत्ता में आने के बाद वोटरों के जनता में तब्दील होने के पश्चात सारे वादे खाई में समा जाते हैं। 
चुनाव के समय नेता जनता के पीछे नहीं वोटर के पीछे दौड़ते हैं और सल्तनत की कुर्सी हासिल करने के बाद जनता को अपने पीछे दौड़ाते हैं। अब किसका मंत्र यूपी की जनता को अपनी और खीचेंगा। ये तो वक्त ही बतायेगा।
उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव की चर्चा और हलचल शुरू हो गई है और राजनैतिक पार्टियां भी मैदान में आ चुकी है। नेताओं ने पब्लिक को अपने पक्ष में करने के लिये दौरे शुरू कर दिये हैं और जैसे-जैसे चुनाव करीब आयेंगे वैसे-वैसे दौरे की गाड़ी एक्सप्रेस की तरह वोटरों के साथ वादों की पटरी पर दौड़नी शुरू हो जायेगी। अक्सर आपने देखा होगा कि चुनाव सिर पर आते ही नेता जनता के बीच सक्रिय हो जाते हैं और जनता की हर समस्या का समाधान कराने का उनको आश्वासन देते हैं। जनता नेताओं के मंत्रों पर काबू हो जाती है और उनको वोट दे देती है। इसके बाद सत्ता मिलने पर यही सल्तनत राजा के पीछे दौड़ती है फिर भी वह हाथ नहीं आते हैं। आखिर वोटर कब तक नेताओं के झूठे मंत्रों में फंसकर रहेंगे।चुनावी चर्चा चरम पर आ जाती है तो चुनाव के पहले तक सामान्य जनता दिखाई देने वाले लोग वोटरों में तब्दील हो जाते हैं। नेता वोटरों से मुलाकात करने के लिये दौरे करते हैं न की जनता से। नेता वोटरों से मुलाकात कर उनकी छोटी से छोटी समस्याओं को सुनता हैं और उन्हें जीतने के पश्चात पूरा कराने का आश्वासन दें देते हैं। चुनावी दौर में नेताओं को जनता से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने के लिये वक्त आ जाता है। राजगद्दी पर बैठकर उनके पास टाइम नहीं रहता है। 
वह जनता को अपने पीछे बहुत दौड़ातें हैं, फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं करते। इतना ही नहीं बल्कि नेताओं के चेले चुनाव के समय दूरबीन लगाकर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी घटनाओं को ढूंढते हैं और वोटरों से मुलाकात करने के लिये जुटे रहते हैं, जिससे जनता की आंखों पर उन्हें सल्तनत की चेयर पर बैठाने का चश्मा लग जाये। चुनाव समाप्त होते ही वोटर शब्द की अहमियत समाप्त हो जाती है और वह जनता में तब्दील हो जाती है, फिर चाहे फिर छोटी घटना हो या अन्य कितनी ही बड़ी घटना हो। वह किसी को नहीं दिखाई देती। क्योंकि उस समय तक उनकी राजनीति करने की दूरबीन उतर जाती है, जिससे वह जनता की समस्याओं को देखते हैं। यही कारण है कि चुनाव से पहले दिखाई देने वाली समस्या की चुनावी दूरबीन उतरने के पश्चात उन्हें जनता की समस्याएं नजर नहीं आती है। 
सल्तनत की कुर्सी पर बैठने के पश्चात वह अपना और अपने करीबियों का कल्याण करते है।
जनता भी चुनाव के समय नेताओं के चंगुल में फंसकर उन्हें वोट दे देती है और अपने वादे नेताओं से कबूल करवाकर खुश हो जाती है। फिर उन्हें दोबारा साढे़ चार वर्ष का इंतजार करना पड़ता है क्योंकि 6 महीने पहले नेताओं की दूरबीन मिल जाती है और वह लगा लेते हैं। 2022 आगामी विधानसभा चुनावों में जनता आखिर किसको अपनी समस्याओं के समाधान के लिये मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठायेगी ये तो केवल वक्त ही बतायेगा।

श्रद्धा ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू की

कविता गर्ग              
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू कर दी है।
फिल्मकार लव रंजन की आने वाली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका है।फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में जनवरी में नोएडा में शुरू हुई थी। अगला शेड्यूल जून में शुरू होना था, लेकिन कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण इसमें देरी हुई। इस फिल्म की शूटिंग फिर शुरू हो गयी है।
बताया जा रहा है कि फिल्म की टीम ने सितंबर में यूरोप जाने से पहले दिल्ली और मुंबई सहित देश के अन्य लोकेशंस पर शूटिंग करने की योजना बनाई है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और बोनी कपूर रणबीर कपूर के माता-पिता की भूमिका निभा रहे हैं।

गोलीबारी की घटना में 6 साल की बच्ची की मौंत हुईं

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हुई गोलीबारी की घटना में छह साल की बच्ची की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। सीएनएन ने शनिवार को पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार गोलीबारी की घटना शुक्रवार की रात स्थानीय समयानुसार करीब 11 बजे की है। सीएनएन ने मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग के कार्यकारी सहायक प्रमुख अशन बेनेडिक्ट के हवाले से बताया कि गाेली लगने के बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसकी मौत हुई। बेनेडिक्ट ने बताया कि इस घटना में तीन पुरूष और दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हुये हैं। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में अभी तक किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है।

श्रावण मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू की

गोपी चंद सैनी   
बागपत। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर एडीजी और आईजी ने मेले की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिनिष्ठों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए कहा कि मेले की सभी तैयारिया पूरी रखे।
कावंड़ यात्रा को लेकर अभी सुप्रीम कोर्ट द्वारा कोई निर्णय नही लिया गया है। लेकिन यूपी सरकार के आदेशो के बाद प्रसाशन मेले की तैयारियो में लगा हुआ है। शिवरात्री के अवसर पर क्षेत्र के पुरा गाँव स्थित पुरा महादेव मंदिर पर आगामी 5 अगस्त से श्रावणी मेला लगेगा। शुक्रवार को दोपहर बाद एडीजी राजीव सब्बरवाल और आईजी प्रवीण कुमार पुरा महादेव मंदिर पहुँचे। सबसे पहले एडीजी और आईजी ने गेस्ट हाउस में मंदिर समिति के लोगो के साथ मीटिंग की और मेले को सफल बनाने के लिये विचार विमर्श किया। मंदिर समिति के लोगो ने अधिकारियों को कहा कि गाँव के लोग कोरोना के चलते डरे हुए है इसलिये वह इस बार मेला लगवाना नही चाहते। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अभी शासन से ऐसा कोई आदेश नही आय है। इसके बाद एडीजी और आईजी ने मंदिर के आने जाने वाले रास्तो, बेरिकेटिंग,मेला कोतवाली, पार्किंग, कावड़ियों के ठहरने के स्थान, सीसीटीवी कैमरों,गर्भ गृह का निरीक्षण किया। एडीजी ने मंदिर समिति से मंदिर में अच्छी क्वालटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा। एडीजी ने कहा कि अपनी सभी तैयारियां मेला शुरू होने से पहले पूरी कर कर ले और मेले को दौरान ध्यान रखे कि सभी शिवभक्तों का जलाभिषेक शांतिपूर्वक हो।अपनी ड्यूटी संयम और मुस्तेदी के साथ करे लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर उनके साथ डीएम राजकमल यादव, एसपी अभिषेक सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, एडीएम अमित कुमार, सराय चेयरमैन मांगेराम यादव, पंडित जयभगवान शर्मा, मंदिर समिति से अरुण शर्मा, संजीव शर्मा, ब्रहमपाल मलिक, इंद्रपाल मलिक आदि मौजूद रहे।

हलक़ में अटकी जान 'संपादकीय'

हलक़ में अटकी जान   'संपादकीय'
फांकों से तंग आकर, अंगूठी भी बेंच दी।
गुरबत का सांप तेरी, निशानी निगल गया।
अवसाद और उन्माद से ग्रसित आदमी नव सृजित वर्तमान व्यवस्था को आत्मसात नहीं कर पा रहा है। मंहगाई की मार से बेहाल आम आदमी‌ फटेहाल जीवन के हर पल को बिकल भाव जी रहा हैं। जिन्दगी जीने के संसाधन के अभाव में तडपन भरे आलम में सिसक‌-सिसक कर जीवन जी रहा है। जान लेवा बीमारी ,महामारी, भ्रष्टाचार में डूबी व्यवस्था, सरकारी तंत्र, इस भयानक महंगाई में भी खुलेआम काला बाजारी जारी हैं। आम आदमी पर मुसीबत का पहाड़ टूटा है, हलक़ में जान अटकी हैं। 
गुंडा-माफिया पनाह मांग लिये तो सियासतदार ही वसूल रहे है रंगदारी। जहर होती जिन्दगी का शकून गायब‌ होता जा रहा है।पशुओं की बात छोड़ दी जाये तो कौन ऐसा नहीं जो आज के परिवेश में नहीं रोता है? आजादी के सत्तर साल बाद मिसाल बनकर सत्ता पर काबिज सरकार का कारनामा‌ जहां अयोध्या मे रामनामा‌ का परचम बुलन्द किया है। वहीं, महंगाई का रिकार्ड भी तोड़ा है। अपराध, उन्माद, सड़कों पर होता प्रदर्शन पर काबू कर नये इतिहास की इबारत तस्कीद की है। वहीं, अपराधियो ,माफियाओं, समाज विरोधियों को औकात बताकर उनको मंजिल तक पहुंचाने का काम भी किया है। दहशत की दहलीज पर सर पटकने को मजबूर उत्तर प्रदेश का आवरण योगी सरकार के आने के बाद पूरी तरह बदल गया। गुंडा-मवाली, बवाली-माफिया डॉन समाज के शैतान, इन सबकी पलक झपकते‌ ही सरकार ‌‍ने कर दिया काम तमाम।
बाहुबलियो के कुनबों मे, खलबली है उनके घरों के ईर्द-गिर्द मौत चक्कर काट रही है। मौका पाते ही झपटृटा मार रही है। विकास दूबे से शुरु होकर अतीक  तक सटीक निशाना लगाने वाली‌ योगी सरकार काल बनकर मुस्करा रही है। दहशत में हैं माफिया मुख्तार आन्सारी।बाहुबली अतीक गुजरात में गुमनाम हो रहे हैं। तो यूपी में मुख्तार का कभी‌ जमाना था कि  सिवान में शैतान की बादशाहत थी शहाबुद्दीन के नाम से मशहूर था बिहार। जेल के खेल में सब कुछ खत्म हो गया दहशत में हैं परिवार। योगी ने सरकार उत्तर प्रदेश को निरोगी बनाने का संकल्प लें रखा है। अपराधियो के द्वारा समाज में दहशत की जो खेती की जा रही थी। उस‌ पर विराम लग रहा है। फोकस अपराधियो के काकस‌ पर है। सच के धरातल पर समतल होती व्यवस्था में अब आस्था का सवाल, मलाल बन कर टीस‌ रहा है। आम आदमी‌ को रोजगार चाहीये। रोटी, कपड़ा और मकान चाहीये। जिन्दगी के हर पल को जीने के लिये मुस्कराता हिन्दुस्तान चाहीये। आज का दौर  तबाही लिये गुजर रहा है। जीवन को सुरक्षित रखने का हर संसाधन  अभाव ग्रस्त‌ है। हर आदमी हो चुका पश्त है। फिर भी सरकार मस्त है। करोना के कहर ने गांव और शहर को तबाह कर दिया। मठ-मन्दिर‌, करबला‌ हो या मस्जिद। अनाथालय हो या बिद्यालय, ईदगाह हो या शिवालय। हर जगह कोरोना का खौफ हैं। इन्सान की सोच से निर्मित ये सारे धार्मिक संसाधन किसी काम नहीं आये कोरोना ने सबको आघात पहुंचाया है। अभी खुलकर सांस भी नहीं ले पायें कि तीसरी बार ललकार बांधे कोरोना सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा का तराना गाते चला आ रहा है। विदेशी लुटेरों की नमी जनरेशन में चाइना से चलकर भारत तक आने वाला कोरोना सिकन्दर की तरह बार-बार हमला कर रहा है। आदमी दहशत में इस कदर भयभीत हैं कि जीने को ही विकास मान लिया है। किसी तरह बची रहे‌ जान, चाहे कोई बने बादशाहे हिन्दुस्तान ? उलझी-उलझी जीवन की डोर लगातार उलझती जा रही है। अब तो जीवन ज्योति की टीम-टीमाती रोशनी भी घटती जा रही है। कल क्या हो कौन जाने ? फिलहाल सावधान रहें, सतर्क रहे।
होइहे सोई जो राम रचित राखा,
का करि तर्क बढावहि शाखा ?
जगदीश सिंह

डीएम-एसएसपी ने समाधान दिवस में सुनी समस्याएं

ऋषिकेश दुबे
देवरिया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने सलेमपुर तहसील में आयोजित जनपद स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवायी किए। जिलाधिकारी ने इस दौरान स्पष्ट रुप से निर्देश दिया है कि सभी सन्दर्भाे का निस्तारण गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ सभी अधिकारी सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि न बरतें।
जिलाधिकारी श्री निरंजन सलेमपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में कहा कि राजस्व, विकास एवं पुलिस विभाग से जुडे सभी अधिकारी जिन प्रकरणों में संयुक्त रुप से निराकरण की आवश्यकता हो, उसमें आपसी समन्वय रखते हुए उन मामलो का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि निस्तारण की गुणवत्ता सही होनी चाहिए। किसी भी दशा में सी श्रेणी की स्थिति न रहे, अन्यथा इस स्थिति को कदापि क्षम्य नही किया जाएगा। उन्होने शिकायती सन्दर्भाे के निस्तारण पर बल देते हुए कहा कि जो भी प्रकरण जिस विभाग में लम्बित हो, उसका समयबद्धता के साथ निस्तारण करायेगें। कोई भी प्रकरण लम्बित या डिफाल्टर नही होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र ने पुलिस विभाग से जुडे मामलो की सुनवायी किये व पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं थानाध्यक्षो को प्राप्त सभी सन्दर्भाे का निस्तारण प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया।
इस दौरान कुल 64 प्रकरण आये, जिसमें से 5 का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष अन्य अनिस्तारित प्रकरणो को संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुन्जन द्विवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक पाण्डेय, तहसीलदार रामाश्रय, क्षेत्राधिकारी अम्बिका राम, परियोजना निदेशक संजय पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार सहित अन्य विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष गण आदि उपस्थित रहे।

भोपाल का हबीबगंज रेलवे स्टेशन पूरी तरह से तैयार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का हबीबगंज रेलवे स्टेशन पूरी तरह से तैयार हो गया है। यह देश का एकमात्र ऐसा स्टेशन होगा जहां वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं होंगी। इस स्टेशन का रि-डेवलपमेंट किया गया है।
भोपाल के दूसरे स्टेशन यानी हबीबगंज रेलवे स्टेशन का वर्ष 2017 में पुनर्निर्माण का काम शुरू हुआ था जो चार साल बाद अपने नए रूप में तैयार हो गया है, हालांकि लॉकडाउन की वजह से काम में देरी हुई, फिर भी कंपनी द्वारा तेजगति से कार्य करते हुए इसे तैयार कर दिया है। 400 करोड़ से अधिक की लगात से बने इस रेलवे स्टेशन पर वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यहां पर करीब एक साथ 1100 से अधिक यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। स्टेशन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से हर तरफ हाई रिजोल्यूशन कैमरे भी लगाए गए हैं, जो पल-पल की नजर रखेंगे। हबीबगंज रेलवे स्टेशन परिसर में शॉपिंग मॉल, फाइव स्टार हॉस्पिटल, होटल, शॉपिंग मॉल और सिनेमा हॉल बनाया जा रहा है।

 

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...