रविवार, 11 जुलाई 2021

इमारत ढहने से मरने वाले लोगों की संख्या-86 हुईं

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य के सर्फसाइड शहर में इमारत ढहने की घटना में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है।
मियामी-डेड काउंटी की मेयर डेनिएला लेविन कावा ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कावा ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "मृतकों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है। इनमें से 62 मृतकों की पहचान कर ली गई है। इमारत ढहने के बाद से 61 लोग अभी लापता हैं।"
इमारत ढहने की घटना के दो सप्ताह बाद भी तलाश एवं बचाव अभयान जारी है।

पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर स्थिर रहें

अकांशु उपाध्याय                  
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम रविवार को रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर स्थिर रहे। इससे पहले शनिवार को इनके दाम बढ़ाये गये थे।
अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य आज 100.91 रुपये और डीजल की कीमत 89.88 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रही। पश्चिम बंगाल तथा अन्य चार राज्यों में चुनाव के बाद से इनके दाम तेजी से बढ़े हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने का मौजूदा क्रम 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपये और डीजल 8.45 रुपये महँगा हुआ था। जुलाई में अब तक पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये और डीजल की कीमत 72 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है।
देश के अन्य शहरों में भी दोनों जीवाश्म ईंधनों की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ। मुंबई में पेट्रोल 106.93 रुपये और डीजल 97.46 रुपये प्रति लीटर मिला। 
चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.67 रुपये और डीजल की कीमत 94.39 रुपये रही। कोलकाता में पेट्रोल 101.01 रुपये और डीजल 92.97 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा।
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

विद्यालयों में छात्रों को बुलाकर पढ़ाने की इजाजत नहीं

अकांशु उपाध्याय                                                    नई दिल्ली। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों में प्रशिक्षण और बैठक के उद्देश्य के लिए सभागार और सभा भवनों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। लेकिन विद्यालयों में छात्रों को बुलाकर पढ़ाने की अभी इजाजत नहीं होगी। डीडीएमए द्वारा शनिवार को जारी आदेश में कहा गया कि स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में सभागारों और सभा भवनों का 50 प्रतिशत क्षमता के साथ प्रशिक्षण तथा बैठक के उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। सभी स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक एवं कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और ऑनलाइन या दूरस्थ शिक्षा की अनुमति होगी।
अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों और सेवाओं में सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, स्पा, थिएटर, मनोरंजन पार्क, राजनीतिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्सव और इस तरह के अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर 19 अप्रैल को लागू किए गए लॉकडाउन के कारण इन पर प्रतिबंध लगाया गया था।
आदेश में कहा गया है कि दिल्ली मेट्रो समेत सार्वजनिक परिवहन को 50 प्रतिशत सीटों पर बैठाने की क्षमता के साथ चलाने की अनुमति जारी रहेगी। डीटीसी और क्लस्टर बसें भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलेंगी। जिन गतिविधियों पर पाबंदी हैं। उन पर 26 जुलाई को सुबह पांच बजे तक प्रतिबंध जारी रहेगा।

बारिश के मौसम में गर्मा-गर्म व्यंजन खाने का मजा

बारिश के मौसम में चटपटे गर्मा-गर्म व्यंजन खाने का अपना ही मजा होता है। हालांकि इन्हें रोज या ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए। लेकिन कभी-कभार तो खाया ही जा सकता है। इसलिए इस बार हम आपके लिए लेकर आए हैं मानसून स्पेशल चटपटी हॉट मैंगो रोल्स की रेसिपी। हॉट मैंगो रोल्स खाने में जितने स्वादिष्ट हैं। इसकी रेसिपी उतनी ही आसान है। इसे घर पर भी मिनटों में बना सकते हैं। 
हॉट मैंगो रोल्स के लिए सामग्री कद्दूकस किए हुए कच्चे आम : 250 ग्राम भुना जीरा : 1 टी स्पून हरे प्याज के पत्ते : 2 हरा धनिया : 1 टी स्पून उबले हुए आलू : 2 मैदा : 3 टेबल स्पून ब्रेड क्रंब्स : 1 कप हरी मिर्च : 2 लाल मिर्च : स्वादानुसार नमक : स्वादानुसार तेल : तलने के लिए यह है विधि कद्दूकस किए कच्चे आम को गरम पानी में 2 मिनट रखकर छान लें। पानी को अच्छी तरह निकाल दें। इस मिश्रण में नमक, मिर्च, आलू, हरा प्याज, हरा धनिया सभी को अच्छी तरह मिला लें। मैदे का घोल बना लें। 
ब्रेड क्रंब्स को प्लेट पर फैला दें। मिश्रण के रोल बनाएं। मैदे के घोल में रोल्स को डिप करके ब्रेड क्रंब्स में लपेट दें। कड़ाही में तेल गरम करें और रोल्स को सुनहरा होने तक तलें। मीठी या हरी चटनी के साथ परोसें। हॉट मैंगो रोल्स के साथ बारिश के मौसम का मजा लें।

24 घंटे में 41,506 नए संक्रमितों की पहचान हुईं

अकांशु उपाध्याय             
नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते 24 घंटे में 41,506 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। 895 मरीजों की मौत हुई है। इसके एक दिन पूर्व 42,766 नए मरीज और 1206 की मौत हुई थी। कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार कम होते ही राज्यों ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी है। देश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम औए नियंत्रण के लिए युद्ध स्तर पर हरसंभव प्रयास जारी है। तेजी से जांच की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देशभर में शनिवार को 18,43,500 सैंपलों की जांच की गई। अब तक कुल 43,08,85,470 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

केंद्र की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर कसा तंज

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फिर तंज कसा है। राहुल ने ट्वीट किया है कि मंत्रियों की संख्या बढ़ी है, वैक्सीन की नहीं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने वैक्सीन के संबंध में कहा था कि जुलाई आ गया है, वैक्सीन नहीं आईं। 
इस ट्वीट के जवाब में डॉ. हर्षवर्धन ने पलटवार किया था। हर्षवर्धन ने कहा था कि जुलाई में वैक्सीन की उपलब्धता पर मैंने आंकड़े पेश किए, राहुल गांधी की समस्या क्या है? क्या वो पढ़ते नहीं हैं? क्या वो समझते नहीं हैं? अहंकार और अज्ञानता के वायरस का कोई टीका नहीं है, कांग्रेस को अपने नेतृत्व पर विचार करना चाहिए।

आरबीआई ने बैंक कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। अगर आप बैंक में काम करते है तो आपके लिए बड़ी खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। अब बैंक कर्मियों को सरप्राइज लीव दी जाएगी वो भी एक या दो नहीं बल्कि पूरी 10 लीव मिलेगी। आरबीआई ने कहा कि जो बैंक कर्मचारी ट्रेजरी और करेंसी चेस्ट समेत संवेदनशील पदों पर काम करते हैं। उन्हें हर साल कम से कम 10 दिन का सरप्राइज लीव मिलेगा। अचछी बात ये है कि यह छुट्टी उन्हें बिना किसी सूचना के अचानक दी जाएगी।आरबीआई ने ग्रामीण विकास बैंक और सहकारी बैंक समेत बैंकों को भेजी सूचना में विवेकपूर्ण जोखिम प्रबंधन उपाय के तहत अप्रत्याशित अवकाश देने की नीति तैयार करने को कहा है। इन छुट्टियों के दौरान कर्मियों को आंतरिक/कॉरपोरेट ईमेल को छोड़कर कोई काम नहीं करना होगा।
बैंक कर्मचारियों के पास सामान्य प्रयोजन से आंतरिक/कॉरपोरेट ईमेल की सुविधा उपलब्ध होती है। बता दें कि पहले भी आरबीआई ने अप्रैल 2015 में इस मुद्दे पर अपने पहले के दिशानिर्देश में ऐसे अवकाश के लिए दिनों की संख्या स्पष्ट नहीं की थी।
लेकिन 23 अप्रैल 2015 के परिपत्र को निरस्त कर दिया। बैंकों से उनके निदेशक मंडल बोर्ड की अनुमोदित नीति के अनुसार संवेदनशील पदों की सूची तैयार करने और समय-समय पर सूची की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। इसके लिए 6 महीने का समय दिया गया है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...