शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

अभिनेता सलमान समेत 7 लोगों को तलब किया: मुंबई

कविता गर्ग              
मुंबई। पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान तथा अन्य सात लोगों को धोखाधड़ी में एक मामले में तलब किया है। चंडीगढ़ पुलिस के अधीक्षक केतन बंसल ने बताया की, उन्हें जवाब देने के लिए 13 जुलाई तक का समय दिया गया है। 
मामला धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है। पुलिस के अनुसार सलमान और अन्य का जवाब आने के बाद ही तय किया जायेगा कि क्या और कौन सा जुर्म बनता है और उसके मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।
 सलमान और अन्य पर आरोप है कि उन्होंने 'बीइंग ह्यूमन' के नाम पर उससे दो करोड़ रुपये फ्रेंचाइस  के लिए ले लिए। इसके लिए शिकायतकर्ता के स्टोर पर सलमान खान के आने की बात थी। लेकिन उसके शो रूम खुलने के बाद ऐसा  नहीं हुआ।  इस बात को डेढ़ वर्ष हो चुका है। सलमान उसके पत्रों का जवाब भी नहीं दे रहे। 

सरकार को नोटिस जारी कर सुनवाई की: हाईकोर्ट

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत खरीदे गए अनाज और ड्राई राशन किट को जरूरतमंद लोगों तक बांटने का दिशा-निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस डीएन पटेल की अध्यक्षता वाली बेंच ने 23 अगस्त तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया।संपूर्ण नामक एनजीओ ने याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की ओर से वकील प्रशांत रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के तहत खरीदे गए अनाज और ड्राई राशन किट दिल्ली के कई स्थानों पर स्टोरेज में पड़े हुए हैं। 
याचिका में कहा गया है कि स्टोरेज में इन अनाज की बर्बादी नहीं होनी चाहिए। स्टोरेज में पड़े अनाज और ड्राई राशन किट को कोरोना की दूसरी लहर से पीड़ित जरूरतमंदों के बीच बांट दी जानी चाहिए।
याचिका में कहा गया है कि जनवितरण प्रणाली और गैर जनवितरण प्रणाली में पड़े अनाजों के बर्बाद होने से बचाने के लिए इनकी मॉनिटरिंग का दिशा-निर्देश जारी करना चाहिए। अनाज की बर्बादी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 
याचिका में कहा गया है कि दिल्ली सरकार प्रवासी मजदूरों, निर्माण मजदूरों, दैनिक मजदूरों, बेरोजगारों और बुजुर्ग लोगों तक राशन पहुंचाने में विफल रही है। अप्रैल 2020 में दिल्ली सरकार ने उन लोगों को भी अनाज और सूखे राशन देने की योजना बनाई थी जिनके पास कोई राशनकार्ड नहीं है। 

दिल्ली: संक्रमित संख्या-14 लाख,34 हजार,873 हुईं

अकांशु उपाध्याय                    
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट जारी है। गुरुवार देर रात जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों में कोरोना के 93 नए मरीज सामने आए हैं। यह लगातार आठवां दिन रहा, जब यहां 100 से कम कोरोना केस सामने आए। इस दौरान 101 मरीज ठीक भी हुए हैं। दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 14 लाख,34 हजार,873 हो गई है। अब तक 14 लाख,09 हजार,018 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। यहां संक्रमण दर सिर्फ 0.12 प्रतिशत रह गई है। 
राजधानी में पिछले 24 घंटों  में तीन मरीजों की मौत हो गई। इनके साथ राष्ट्रीय राजधानी में इस संक्रमण से मरने वालों का कुल आंकड़ा 25 हजार,008 पर पहुंच गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 847 है, जबकि होम आइसोलेशन में 260 मरीज हैं।
सक्रिय कोरोना मरीजों की दर लगातार दूसरे दिन 0.05 प्रतिशत है, जबकि रिकवरी दर लगातार चौथे दिन 98.19 प्रतिशत रही। पिछले 24 घंटों में 77 हजार,979 टेस्ट किए गए। इनमें 52 हजार,879 आरटीपीसीआर और 25 हजार,100 एंटीजन टेस्ट शमिल हैं। इन्हें मिलाकर टेस्ट का कुल आंकड़ा दो करोड़,20 लाख,72 हजार,721 हो गया है। 
केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयास से कोरोना की रफ्तार रुकी है। इस बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ाई गई है। लेकिन आठ राज्य ऐसे हैं, जहां पर संक्रमण दर अभी चिंताजनक बनी हुई है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से इन राज्यों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोरोना के खिलाफ ढील नहीं देनी है और तेज एक्शन लिए जाने की जरूरत है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों को खत लिखा है। उन्होंने राज्यों से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ न सिर्फ एक्शन तेज किए जाएं, बल्कि इनसे संबंधित जानकारी भी केंद्र से साझा की जाए। उल्लेखनीय है कि देश में तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही हैं। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की तरफ से रिपोर्ट जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है। एसबीआई  ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारत में कोरोना की तीसरी लहर अगले महीने दस्तक दे सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सितंबर महीने तक यह लहर अपने चरम पर पहुंच सकती है।

भुपेंद्र ने परिवर्तन मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

राणा ओबरॉय               
चंडीगढ़। भुपेंद्र यादव ने गुरुवार को पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए, उन्होंने सरकार में काम करने का मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। यादव ने कहा कि वह प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें दी गई। सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने का हर संभव प्रयास करेंगे। 
भूपेन्द्र यादव ने पदभार ग्रहण करने से पहले पर्यावरण मंत्रालय के परिसर में एक पौधा लगाया। पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन सचिव रामेश्वर प्रसाद गुप्ता ने मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंत्री  का स्वागत किया।

कोरोना: सर्वाधिक वैक्सिीनेशन का रिकॉर्ड बनाया

हरिओम उपाध्याय            
लखनऊ। कोरोना से बचाव के लिये देश भर में जारी टीकाकरण अभियान में उत्तर प्रदेश ने अन्य राज्यों को पीछे छोड़ते हुए सर्वाधिक वैक्सिीनेशन का रिकॉर्ड बनाया है। 
इस मामले में उप्र ने महाराष्ट्र को भी पछाड़ते हुए देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है।
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लगातार मॉनिटरिंग तथा लक्ष्य निर्धारण के कारण उत्तर प्रदेश अब कोरोना वैक्सीनेशन में देश के राज्यों में अव्वल स्थान पर है। प्रवक्ता ने बताया कि उप्र में आज ही करीब पांच लाख लोगों को वैक्सीनेशन की डोज दी गई। अब तक प्रदेश में कुल तीन करोड़ 58 लाख, 35,932 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दे दी गई हैं। 
इनमें तीन करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी गई है।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में अभी तक तीन करोड़, 56 लाख 98,916 लोगों को डोज दी गई है। इसके बाद गुजरात में दो करोड़ 73 लाख, 45,476, राजस्थान में दो करोड़ 60 लाख, 92,848 तथा कर्नाटक में दो करोड़ 49 लाख, 211 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार गुरुवार को उप्र में पांच लाख 98,833 डोज दी गई, जबकि महाराष्ट्र में दो लाख, 63,015, गुजरात में सिर्फ 5,559, राजस्थान में एक लाख 57,713 तथा कर्नाटक में एक लाख 66,323 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है।

राजनीति जैसी शतरंज के उम्दा खिलाड़ी बनें मनोहर

राणा ओबराय                     
चंडीगड़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब राजनीति जैसी शतरंज के एक उम्दा खिलाड़ी बन चुके हैं। परिपक्व नेता की भांति वह हर काम को सही तरीके से करने का गुर सीख चुके हैं। 
अभी हाल ही में उन्होंने दिल्ली में राव इंद्रजीत के सामने ब्यान दिया था की दक्षिण हरियाणा से दोनों मंत्री सही कार्य कर रहे हैं। उनके इस ब्यान से राजनीतिक जानकारी रखने वाले लोगों का मानना है कि खट्टर साहब परिपक्व खिलाड़ी की तरह अब कहते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। 
कुछ समय पहले तक सीएम खट्टर मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर न नूकर करते आ रहे थे। परंतु अब हरियाणा में मंत्रिमंडल में फेरबदल दूर नहीं है। निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा मंत्रिमंडल के कई ऐसे मंत्री जिनका कार्य संतोषजनक नहीं माना जा रहा। वह सीएम की नजर में है औऱ हो सकता है इन मंत्रियों को पुनः विधायक ही रहना पड़ जाए। हरियाणा के वर्तमान मंत्रियों को यह नही भूलना चाहिये यदि केन्द्र सरकार से डॉ हर्षवर्धन, पोखरियाल, जैसे दिग्गज नेताओं की छुट्टी हो सकती है तो हरियाणा मंत्रिमंडल फेरबदल में भी यह सम्भव है।

बारिश के साथ 10 जुलाई तक कवर करेंगी हवाएं

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि बृहस्पतिवार को भीषण गर्मी ने उत्तर भारत को झुलसा दिया, लेकिन बारिश के साथ पूर्वी हवाएं 10 जुलाई तक इस क्षेत्र को कवर करेंगी। दिल्ली के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार रात को बरसात हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली में एक जुलाई को पारा 43.1 डिग्री सेल्सियस, दो जुलाई को 41.3 डिग्री सेल्सियस और सात जुलाई को 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी की घोषणा तब की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो। गुरुग्राम में तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत के इन राज्‍यों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, आज बहुत ज्‍यादा बारिश होने की संभावना।वहीं अब आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से नम पूर्वी हवाएं पूर्वी भारत के ऊपर बनी हैं और इसके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करते हुए उत्तर पश्चिम भारत में आगे बढ़ने की संभावना है। 10 जुलाई के आसपास, दक्षिण-पश्चिम मानसून के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान और दिल्ली के कुछ और हिस्सों में फैलने की भी संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में अगले पांच दिनों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। 
11 जुलाई के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तटों से दूर बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। जिससे जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पूर्वी राजस्थान सहित उत्तर पश्चिम भारत में भारी बारिश हो सकती है। उत्तर भारत में लोगों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, मौसम विभाग ने कही ये बड़ी बात ।हरियाणा के अन्य शहरों – नारनौल, हिसार, रोहतक और अंबाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 43.3 डिग्री सेल्सियस, 42.8 डिग्री सेल्सियस, 41.8 डिग्री सेल्सियस और 40.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 
पंजाब के अमृतसर और पटियाला में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 40 डिग्री सेल्सियस और 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में विभिन्न जिलों में वर्षा की कमी के कारण राज्य के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति देखी गई। 44.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद पिलानी 43.2 डिग्री सेल्सियस, चुरू 43 डिग्री सेल्सियस, अलवर 42.8 डिग्री सेल्सियस, धौलपुर 42.5 डिग्री सेल्सियस और पाली में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

24 घंटे में संक्रमण के 43 हजार मामलें दर्ज किएं

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है और पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 43 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इस बीच गुरुवार को 40 लाख 23 हजार 173 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 36 करोड़ 89 लाख 91 हजार 222 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 43,393 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ सात लाख 52 हजार 950 हो गई है।
इस दौरान 44 हजार 459 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 98 लाख 88 हजार 284 हो गयी है। सक्रिय मामले 1977 घटकर चार लाख 58 हजार 727 हो गये हैं। 
इसी अवधि में 911 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख पांच हजार 939 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.49 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.19 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गयी है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 171 घटने के बाद यह संख्या 117698 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 8815 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5889982 हो गयी है जबकि 439 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 124296 हो गया है।


पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में सुधार आया

हरिओम उपाध्याय             
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराया गया है। 
कल्याण सिंह के स्वास्थ्य के बारे में सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों के मद्देनजर संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) ने शुक्रवार सुबह उनके स्वास्थ्य के बारे में बुलेटिन जारी किया जो आम तौर पर शाम में जारी किया जाता है। बुलेटिन में कहा गया कि गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कल्याण सिंह की हालत बेहतर है। संस्थान ने बताया, ”हृदयरोग, तंत्रिकारोग, गुर्दारोग विशेषज्ञ समेत वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार में जुटी है।” एसजीपीजीआई के निदेशक प्रो आर के धीमन स्वंय उनके इलाज पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
गौरतलब है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह पिछले 21 जून को अनियंत्रित रक्त शर्करा और रक्तचाप आदि की शिकायत के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में भर्ती हुए थे। संस्थान के अनुसार तीन जुलाई की रात रक्तचाप अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को हल्का दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।
इसके बाद चार जुलाई को उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया। 
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने यहां एसजीपीजीआई में भर्ती कल्याण सिंह से बृहस्पतिवार शाम मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे।

23 जुलाई से शुरू हो रहें खेलों से नाम वापिस लिया

सिडनी। टोक्यो ओलंपिक में दर्शकों के मैदान में प्रवेश पर प्रतिबंध की पुष्टि के कुछ घंटे बाद ही आस्ट्रेलिया के टेनिस स्टार निक किर्गीयोस ने 23 जुलाई से शुरू हो रहे खेलों से नाम वापिस ले लिया। किर्गीयोस ने सोशल मीडिया पर बयान देकर अपने फैसले की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि अपने स्वास्थ्य और तोक्यो ओलंपिक में दर्शकों का प्रवेश निषेध होने के कारण उन्होंने यह फैसला लिया। उन्होंने कहा ,” ओलंपिक खेलना मेरा सपना था और मैं जानता हूं कि शायद यह मौका दोबारा नहीं मिलेगा। लेकिन मैं खाली स्टेडियम में नहीं खेल सकता। 
इसके साथ ही मैं चाहता हूं कि एक स्वस्थ आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टीम में मेरी जगह ले।” पेट की मांसपेशी में खिंचाव के कारण किर्गीयोस को विंबलडन तीसरे दौर का मुकाबला भी छोड़ना पड़ा था। किर्गीयोस कोरोना महामारी के दौरान आस्ट्रेलिया में ही रहे और फ्रेंच ओपन में भी भाग नहीं लिया था।

राहुल का सरकार पर हमला, महंगाई का विकास जारी

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। देश में पहले से ही आसमान छू रही डीजल पेट्रोल और खाद्य तेलों की कीमतों के बाद अब सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ाए जाने पर सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा है कि महंगाई का विकास जारी है और अच्छे दिन देश पर भारी पड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री की बस मित्रों के प्रति जवाबदारी है।
शुक्रवार को अपने टिवटर हेंडिल पर टवीट करते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा सीएनजी की कीमतों में 90 पैसे प्रति किलो और पीएनजी की कीमतों में 1.25 पैसे की बढ़ोतरी किए जाने से नाराज होकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि देश में डीजल और पेट्रोल की कीमत रोजाना आगे बढ़ते हुए पहले से ही आसमान को छू रही है। अब स्वच्छ वैकल्पिक ईंधन पर भी सरकार की निगाह पहुंच गई है। 
जिसके चलते सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में सरकार की ओर से बढ़ोतरी कर दी गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है की सरकार को महंगाई से बुरी तरह हलकान हो रहे देशवासियों के प्रति तनिक भी चिंता नहीं है। डीजल और पेट्रोल के दाम पहले से ही आसमान छू चुके हैं। खाद्य तेलों की महंगाई भी देशवासियों को बुरी तरह से हलकान किए हुए हैं। लेकिन सरकार लोगों की परेशानी की तरफ से आंख बंद कर केवल चंद लोगों के विकास के काम कर रही है। उन्होंने महंगाई पर तंज कसते हुए कहा है कि महंगाई का विकास जारी है और अच्छे दिन विकास पर भारी है। प्रधानमंत्री जी की बस मित्रों को जवाबदारी है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-328 (साल-02)
2. शनिवार, जुलाई 10, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-अमावस्या, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -23 डी.सै., अधिकतम-40+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

चीन ने फिर किया अंतरराष्‍ट्रीय नियमों का उल्‍लंघन

बीजिंग/ ताइपे। चीन के फाइजर जेट ने एक बार फिर से ताइवान की वायु सीमा में घुसकर अंतरराष्‍ट्रीय नियमों का उल्‍लंघन किया है। चीन के ये लड़ाकू विमान ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (एडीआईजेड) में बुधवार की सुबह घुसे थे। ताइवान में चीन के फाइटर जेट द्वारा की गई ये इस माह की चौथी घटना है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि पिपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी एयर फोर्स के शांग्‍जी वाई-8 इलेक्‍ट्रॉनिक वारफेयर प्‍लेन दक्षिण पश्चिम से ताइवान के एडीआईजेड में घुसे थे।

इसके जवाब में ताइवान ने इसको लेकर रेडियो वार्निंग दी और अपने विमानों को चीन के लड़ाकू विमानों को खदेड़ने के लिए भेजा। चीन के लड़ाकू विमानों को ताइवान के एयर डिफेंस मिसाइल सिस्‍टम ने ट्रैक किया था। इससे पहले चीन के विमानों ने इस तरह की हरकत 2,3 और 4 जुलाई को भी की थी। ताइवान के मुताबिक इन विमानों ने काफी कम गति में उड़ान भरी थी।

श्रीराम 'निर्भयपुत्र'

सरकार की कोशिशों से दूसरी लहर पर नियंत्रण: यूपी

हरिओम उपाध्याय             

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार की लगातार कोशिशों के कारण कोरोना महामारी की दूसरी लहर नियंत्रण में है। गुरुवार को श्रावस्ती, कासगंज और अलीगढ़ जनपद में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिले।
उप्र में पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 112 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 258 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। 30 अप्रैल के बाद से एक्टिव केस में लगातार गिरावट हो रही है और वर्तमान में 1,789 एक्टिव केस है। इसमें 1,334 लोग होम आइसोलेशन में है। जबकि पिछले 24 घंटे में केरल में 15 हजार, 600 महाराष्ट्र में 9,558 तमिलनाडू में 3,367 आन्ध्रप्रेदश में 3,166 तथा कर्नाटक में 2,743 नये केस मिले हैं। 

वहीं, उत्तर प्रदेश में विगत दिवस 33 जिलों में एक भी नया केस नहीं मिला। जबकि 41 जनपदों में इकाई अंक में संक्रमित पाए गए। वाराणसी में केवल 11 नये केस मिले हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6 प्रतिशत हो गई है। अब तक 16 लाख 82 हजार से अधिक प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव 'सूचना' नवनीत सहगल ने बताया कि जनपद कासगंज, श्रावस्ती और अलीगढ़ में अगले एक सप्ताह तक संक्रमण का कोई नया केस नहीं मिलता है, तो जनपदों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिले में एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए। टेस्ट में कोई कमी न हो। 

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश 06 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट करने वाला पहला राज्य होने जा रहा है। एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की यह नीति हमारे कोरोना प्रबंधन का मूल है। बीते 24 घंटे 2,59,174 कोविड सैम्पल की जांच की गई और पॉजिटिविटी दर 0.04 प्रतिशत से कम रही। प्रदेश में अब तक 05 करोड़ 98 लाख 48 हजार 583 से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। यह देश में किसी एक राज्य द्वारा की गई सर्वाधिक कोविड टेस्टिंग है। कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव टेस्टिंग जारी रखी जाए।

श्री सहगल ने बताया कि विगत 24 घंटे में 07 लाख 10 हजार 958 से अधिक प्रदेशवासियों ने टीका-कवर प्राप्त किया। वर्तमान में टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अब तक 03 करोड़ 52 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण की सुगमता के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग को प्रोत्साहित किया जाना उचित होगा।

ईडी ने 7 आईपीएस अधिकारियों को तलब किया

मिनाक्षी लोढी            

कोलकाता। कोयला घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ज्ञानवंत सिंह सहित सात आईपीएस अधिकारियों को पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी अधिकारियों का दावा है कि वे पुलिस अधिकारियों से पूछताछ कर जानकारी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। सभी अधिकारियों को अलग अलग तिथि में बुलाया गया है। अधिकारी चाहें तो वे वर्चुअल माध्यम से उपस्थित होकर सवालों के जवाब दे सकते हैं। 
दरअसल, कोयला घोटाले के मामले की जांच ईडी कर रही है। 

इस मामले में इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी और उनके रिश्तेदारों से पूछताछ हो चुकी है। अब ईडी ने पूछताछ के सात आईपीएस अधिकारियों के नामों की सूची तैयार की और सभी को अलग अलग तिथियों में बुलाया है। इनमें आईपीएस कोटेश्वर राव और आईपीएस सिल्वा मुरुगन से 26 जुलाई को बुलाया है। इसी प्रकार 30 जुलाई को आईपीएस श्याम सिंह से, 02 अगस्त को आईपीएस राजीव मिश्रा, 04 अगस्त को आईपीएस सुकेश जैन से, 05 अगस्त को आईपीएस ज्ञानवंत सिंह और 08 अगस्त को आईपीएस तथागत बसु से पूछताछ होगी। ईडी ने कहा कि जांच की प्रगति के लिए उनसे पूछताछ किया जाना जरूरी है। इनमें से कई लोगाें से सीबीआई पहले भी पूछताछ कर चुकी है। हाल के दिनों में ये अधिकारी बर्दवान, पुरुलिया, बीरभूम जैसे जिलों में काम कर रहे थे। कुछ मुर्शिदाबाद और नदिया जैसे जिलों में तैनात थे। 

सीबीआई ने इससे पहले मुख्यमंत्री की सुरक्षा के प्रभारी ज्ञानवंत सिंह से पूछताछ की थी। मई में निज़ाम पैलेस सीबीआई मुख्यालय तलब किए गए थे। कोयला घोटाले के सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला से पूछताछ कर ज्ञानवंत सिंह के स्रोत का मिलान किया गया। इस बार उनसे ईडी की पूछताछ करेगी। पिछले सप्ताह ही प्रवर्तन निदेशालय ने अभिषेक बनर्जी से जुड़े लोगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। ईडी कोलकाता में अभिषेक बनर्जी के करीबी विनय मिश्रा और उसके भाई विकास मिश्रा की छह करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है। ई़डी इससे पहले भी 165 करोड़ की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

पीएम अतिशीघ्र करेंगे 9 नए कॉलेजों का लोकार्पण

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 के अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के 9 नये मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी अतिशीघ्र करेंगे। इसके लिए सम्पूर्ण तैयारी कर ली जायें
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी 75 जिलों में न्यूनतम एक-एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए संकल्पित है। सतत नियोजित प्रयासों से प्रदेश के 59 जनपदों में न्यूनतम एक मेडिकल कॉलेज क्रियाशील हो रहे हैं। 

शेष 16 जनपदों के लिए पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज स्थापित किये जाएंगे। इस संबंध में शासकीय नीति अविलंब तैयार कर प्रस्तुत किया जाए।गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मीरजापुर, गाजीपुर, देवरिया, एटा, फतेहपुर, हरदोई, प्रतापगढ़, सिद्धार्थनगर तथा जौनपुर में नये मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न जनपदों में स्थापित महापुरुषों के स्मारकों, स्मृति स्थलों का व्यवस्थित रख-रखाव किया जाए। इन प्रेरणास्थलों की साफ-सफाई व प्रबंधन संबंधी अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाए।

दिल्ली को 293 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ के वेतन एवं पेंशन मामले की दायर याचिका पर गुरूवार काे सुनवाई करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम को 293 करोड़ रूपये जारी करने के आदेश दिए। अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ के अधिवक्ता रंजीत शर्मा ने बताया कि आज हुई सुनवाई में उच्च न्यायालय ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए कई आदेश जारी किये। जिसमे दिल्ली सरकार को 10 दिन में तीनों निगमों का जुलाई से दिसंबर के बजट जारी करने और सारी राशि से पेंशन और वेतन का भुगतान करने, उत्तरी निगम के विभिन्न अस्पतालों पर खर्चे का ब्यौरा एवं अत्यधिक घाटा होने के कारण इन्हें केंद्र या दिल्ली सरकार को सौंपने के बारे में दो सप्ताह में हलफनामा दायर करने को कहा है। 

अखिल दिल्ली प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव डॉ. रामचंद्र डबास ने बताया कि उत्तरी निगम ने अपने 317 पेज के हलफनामे में कहा है। वह अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास कर रहा है। इस विषय पर न्यायालय ने उत्तरी निगम को विशिष्ट हलफनामा दायर करने को कहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा ने बताया कि न्यायालय ने सभी निगम पार्षदों को मिलने वाली वित्तीय सहायता का पूरा ब्यौरा न्यायालय को सौंपने को कहा हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक गिरिराज शर्मा ने कहा कि विगत लम्बे समय से निगम में वेतन एवं पेंशन कभी भी समय से नहीं मिल रही है। जो पूर्ण रूप से मानवीयता एवं नैतिकता के विरुद्ध है।

हथियार रखने के लाइसेंस मुहैया कराएंगी मुक्ति पार्टी

हरिओम उपाध्याय               
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मे अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति पिछड़े अति पिछड़े अल्पसंख्यक मूल निवासियों पर हो रहे लगातार हमले अत्याचार मोब लिंचिंग बलात्कार लूट आदि घटनाएं अफसोस जनक बहुजन मुक्ति पार्टी की सरकार आते ही आत्मसुरक्षा के लिए हथियार रखने के लाइसेंस मुहैया कराएगी।
बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफ़ेसर रामधारी दिनकर एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आर डी गादरे ने उत्तर प्रदेश में लगातार हो रहे अत्याचार बलात्कार मोबलिन्चिग असहाय सर्वहारा वर्ग मुस्लिम दबे कुचले शोषित वर्गो पर अत्याचार बढ़ने पर एक वर्ग विशेष के आतंकवादी संगठनों के द्वारा किए जा रहे हैं। निन्दा करते हुए अफसोस जताया और बातचीत के दौरान प्रोफ़ेसर रामधारी दिनकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी बहुजनो की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा करने हेतु हथियारों के लाइसेंस मुहैया कराएगी। जोकि आसानी से निशुल्क कोई भी प्राप्त कर सकेगा। शासन प्रशासन की आज की स्थिति में कोई भी मूल निवासी सुरक्षित नहीं है, ना बच्चे ना बूढ़े लड़कियां औरते सब बेतहासा मजलूम बन गये हैं। गतदिनो आजमगढ़ में हुई घटना हाथरस की घटना आदि झकझोर कर देने वाली परिस्थितियों से निपटने के लिए मूल निवासियों को ताकतवर बनाने की जरूरत है और बहुजन मुक्ति पार्टी पीछे नहीं हटेगी। बहुजनों को पूर्णतया सुरक्षित करने के मिशन को पूरा करने का भरसक प्रयास करेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी आर डी गादरे ने कहा कि बी एम पी मूलनिवासियो का एकमात्र सहारा है। वरना सभी तीन परसेंट विदेशियों के कब्जे में आ गए हैं। कोई भी राजनीतिक दल राष्ट्रीय स्तर का हो या क्षेत्रीय स्तर का हो सभी मनुवाद मनुस्मृति वाले आतंकवाद के साए में दबकर रह गए हैं। आज देश की स्थिति बहुत दयनीय हो गयी है। आर्थिक और सामाजिक स्तर से देश को डुबाने का काम किया है। मूल निवासियों को एकमात्र एक सहारा नजर आने लगा और आज उत्तर प्रदेश में चारों को बहुजन मुक्ति पार्टी की मांग बढ़ रही डरने की कोई आवश्यकता नहीं! शोषित पिछड़े अति पिछड़े वर्गों को एक आजादी की जंग लडनी है। ये आजादी झूठी है, देश की जनता भूखी है। बहुजन मुक्ति पार्टी आयेगी तो ही आजादी आएगी। बहुजन मुक्ति पार्टी राजनीति ही नहीं व्यवस्था परिवर्तन करने का काम करेगी जो आज समाज को जरूरत है।

दिलीप ने गांव ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ा: यूपी

कौशाम्बी। विकासखंड चायल का दुर्भाग्य है कि इसको आयातित ब्लाक प्रमुखों से गुजारा करना पड़ रहा है। जनपद सृजन के बाद यह तीसरा मौका है। जब चायल ब्लाक को दिलीप प्रजापति के रुप में तीसरा आयातित ब्लाक प्रमुख मिलने जा रहा है। पार्टी में स्थानीय लोगों को टिकट देने से दूर भागती है और गैर जनपद के लोग फर्जी आधार आवास बनवा कर कौशांबी की राजनीति में शामिल हो जाते हैं। जिसका खामियाजा आने वाले दिनों में पार्टी को फिर भुगतना पड़ता है।
सबसे पहले इसकी शुरुआत शहर पश्चिमी की विधायक रहीं पूजा पाल के अति घनिष्ठ साथी रहे प्रयागराज के पीपलगांव निवासी दिलीप पाल ने चायल तहसील के उमरपुर नीवां गांव निवासी बनकर ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ा और वह विजयी रहे। दूसरी बार सुलेमसराय निवासिनी पूर्व सांसद गृहमंत्री धर्म की पुत्रवधू निर्मला देवी ने तहसील क्षेत्र के रसूलाबाद कोइलहा गांव की निवासी बनकर चुनाव लड़ा और वह प्रमुख बन गई। मौजूदा समय में तीसरी बार गौसपुर कटहुला गांव निवासी दिलीप प्रजापति इतिहास रचने जा रहे हैं। इनकी पत्नी गांव की निवर्तमान प्रधान रह चुकी हैं। यह भी चायल तहसील क्षेत्र के निवासी बनकर मीरपुर गांव से निर्विरोध बीडीसी चुने गये और अब निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बनने जा रहे है। बीजेपी समर्थित पर्चा दाखिल करने के बाद निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुने जा सकते है।
विजय कुमार 

जनरल नरवणे ने रक्षामंत्री लोरेंजो से मुलाकात की

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बृहस्पतिवार को रोम में इटली के अपने समकक्ष लेफ्टिनेट जनरल पिएट्रो सेरिनो और रक्षा मंत्री लोरेंजो ग्वेरिनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सैन्य संबंधों और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर केन्द्रित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। थलसेना प्रमुख दो देशों ब्रिटेन और इटली की यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार को इटली की दो दिवसीय यात्रा पर रोम पहुंचे।अधिकारियों ने इटली के रक्षा मंत्री से उनकी मुलाकात के बारे में कहा कि उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत बनाने पर चर्चा की। थलसेना ने ट्वीट किया, ”थलसेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने इटली के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पिएट्रो सेरिनो से मुलाकात कर संयुक्त सैन्य सहयोग से संबंधित पहलुओं पर चर्चा की।”

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...