गुरुवार, 8 जुलाई 2021

एमपी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण किया: शिवराज

मनोज सिंह ठाकुर             
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण मिल गया है, लेकिन हमें अभी लापरवाह नहीं होना है। जागरुकता और सावधानी से ही हम तीसरी लहर को रोक पाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने यह बात ट्वीट के माध्यम से कही।
शिवराज सिंह चौहान मंदसौर में नवनिर्मित आटी पीसीआर लैब का वीसी के जरिये लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि मंदसौर ने समाज के साथ मिलकर कोविड-19 के विरुद्ध जिस भाव से लड़ाई लड़ी और इसको नियंत्रित करने में सहयोग दिया, मैं उसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कल केवल 26 पॉजिटिव केस आए। जबकि हम 75-76 हजार प्रतिदिन टेस्ट कर रहे हैं। कोविड19 नियंत्रित है, लेकिन हमें अभी लापरवाह नहीं होना है।
जागरुकता और सावधानी से ही हम तीसरी लहर को रोक पायेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने अपने सिलसिलेवार ट्वीट के माध्यम से कहा कि बाजार खुले रहें। सब काम धंधे चलते रहें, जीवन सामान्य रहे। लेकिन इसके लिए चेहरे से मास्क न हटने पाये। कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करके हम इसको रोकें। उन्होंने कहा कि हमारे कई भाई-बहन कोविड19 के कारण हमें छोड़कर चले गये, मैं उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।
जिन बच्चों के माता-पिता कोरोना के कारण नहीं रहे, उन बच्चें की चिंता हम करेंगे। उन्होंने कहा कि अद्भुत व अद्वितीय मंदसौर की जनता को प्रणाम और भगवान पशुपतिनाथ से यही प्रार्थना करता हूं कि हे प्रभु अपनी कृपा की हम सब पर वर्षा करना और तीसरी लहर से सबको बचाना। मंदसौर के नागरिकों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने कोविड-19 के विरुद्ध जिस भाव से लड़ाई लड़ी और इसको नियंत्रित करने में सहयोग दिया, मैं उसके लिए सभी को धन्यवाद देता हूं।

हर की पौड़ी पर मस्ती करने वालों को गिरफ्तार किया

पंकज कपूर                    
हरिद्वार। हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर मौज मस्ती करने के मामले बढ़ते जा रहे है। रोजाना यात्रियों द्वारा नियमों के उलंघन के साथ ही धार्मिक मर्यादा को ठेस पहुंचाने जैसे काम किये जा रहे है। कभी यहाँ फिल्मी गानों पर डांस के वीडियो वायरल हो रहे है तो कभी बर्थडे पार्टी। अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे हरियाणा के कई युवक हर की पौड़ी पर हुक्का पार्टी करते हुए नजर आ रहे है।
हालांकि इन युवकों को आसपास मौजूद व्यापारियों और श्री गँगा सभा के पदाधिकारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इतना ही नही कुछ एक की मौके पर सबक भी सिखाया गया। इनके पास हुक्कों का तम्बाकू भी वीडियो में दिखाई दे रहे है। पुलिस ने सभी युवकों का आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत चालान कर दिया है।

यूपीएससी सीएमएस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हुईं

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। यूपीएससी सीएमएस के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरु हो गई है। आवेदक 27 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जो भी कैंडिडे्टस आवेदन करना चाहते हैं। वह सभी यूपीएससी की आधिकारीक साइट पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपीएसएस सीएमएस के लिए पंजीकरण करने के लिए कैंडिडे्टस शाम 27 जुलाई तक अपना आवेदन फार्म यूपीएससी की आधिकारीक साइट पर ज़मा कर सकते हैं।
यूपीएससी सीएमएस के लिए आवेदन प्रक्रिया
यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
एग्जामिनेशन सेक्शन पर उपलब्ध यूपीएससी सीएमएस 2021 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज सामने आएगा जहां उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना है।
 सभी जरूरी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करें।
शैक्षणिक योग्यता – जिन आवेदकों के पास एमबीबीएस की डिग्री है वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। वे कैंडिडे्टस भी आवेदन के योग्य हैं जो अभी एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।
 उम्र सीमा– आवेदकों की अधिकतम उम्र 32 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों की जन्म तिथि 2 अगस्त 1988 से पहले की नहीं होनी चाहिए।
रजिस्ट्रेशन शुल्क– जनरल और ओबीसी कैटेगरी के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 200 रु निर्धारित किया गया है वहीं एससी-एसटी, दिव्यांग और महिलाओं के लिए कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं है। यूपीएससी के नोटिफिकेशन के अनुसार ये रिक्रूटमेंट ड्राइव जूनियर स्केल पोस्ट (सेंट्रल हेल्थ सर्विस) में 349 पद, असिस्टेंट डिवीजनल मेडिकल ऑफिसर (रेलवे) के 300 पद, जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफीसर (एनडीएमसी) के 5 पद और जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफीसर (ईडीएमसी, एनडीएमसी, एसडीएमसी) के 184 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है।

लाल किला हिंसा में शामिल 1 व्यक्ति को जमानत दी

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने इस साल गणतंत्र दिवस पर किसानों की प्रदर्शन रैली के दौरान लाल किले में हिंसा और तोड़फोड़ में कथित तौर पर शामिल एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने अभियोजन और आरोपी के वकील दोनों की दलीलें सुनने के बाद बूटा सिंह को जमानत दे दी। बूटा सिंह ने किसानों के आंदोलन में कथित तौर पर सक्रिय भूमिका निभाई।
पांच महीने से अधिक समय तक फरार रहने के बाद 26 वर्षीय सिंह पर 50,000 रुपये का इनाम रखा गया और 30 जून को उसे पंजाब के तरण तारण से गिरफ्तार कर लिया गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार सिंह उस दंगाई भीड़ का हिस्सा था। जिसने गणतंत्र दिवस पर लाल किले में पुलिस कर्मियों पर हमला किया और सार्वजनिक संपत्ति को लूटा तथा तोड़फोड़ की। पुलिस ने पूछताछ करने तथा कथित साजिश के वित्त पोषण के स्रोत का पता लगाने के लिए अदालत से उसकी पांच दिन की हिरासत मांगी थी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) की कानूनी टीम इस मामले पर विचार कर रही है। वकील जसप्रीत राय, रविंदर कौर, वीपीएस संधू, जसदीप एस ढिल्लों, कपिल मदान, नीतिन कुमार और गुरमुख सिंह ने मामले में आरोपी की पैरवी की।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को प्रदर्शनरत किसानों की तीन कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस से झड़प हो गयी थी और वे लाल किले में घुस गए थे, उसके गुंबद पर धार्मिक झंडे फहराए थे और सैकड़ों पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया था।

सीबीआई की इमारत में आग लगने की जानकारी दी

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के लोधी रोड इलाके में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की इमारत में बृहस्पतिवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इमारत में आग लगने की सूचना पूर्वाह्न 11.36 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल रवाना किया गया और आग पर काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि आग इमारत के दूसरे भूतल में ट्रांसफार्मर और वातानुकूलन संयंत्र कक्षों में लगी। घटना का विस्तृत ब्योरा अभी नहीं मिल पाया है।


कृषक समाज को समझाने का प्रयास किया जाएंगा

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कृषि सुधार कानूनों के खिलाफ किसानों के चल रहे आन्दोलन को राजनीति पेरित बताते हुए आज कहा कि कृषक समाज को समझाने का प्रयास किया जायेगा। करंदलाजे ने राज्य मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कृषि सुधार कानून किसानों के हित में बनाये गये हैं और सरकार किसानों की आय बढानें के हर संभव प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि राजधानी की सीमाओं पर किसान पिछले सात माह से आन्दोलन कर रहे हैं। सरकार किसानों को समझाने का भरपूर प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि किसानों के आन्दोलन के नाम पर कुछ राजनीतिक तत्व घुस गये हों। करंदलाजे ने कल ही कृषि राज्य मंत्री पद की शपथ ली थी।

पूर्व नौकरशाह अश्निनी को मंत्री के तौर पर जगह दी

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की शाम हुए कैबिनेट विस्तार में पूर्व नौकरशाह अश्निनी वैष्णव को कैबिनेट मंत्री के तौर पर जगह दी। विभागों में हुए बंटवारे में उन्हें रेल और आईटी जैसे दो बड़े मंत्रालयों की भी जिम्मेदारी दी गई। अश्विनी वैष्णव की छवि एक कर्मठ नौकरशाह की रही है।
राजस्थान के जोधपुर में पैदा हुए 50 वर्षीय अश्विनी वैष्णव 1994 बैच के ओडिशा काडर के आईएएस अफसर हैं। भाजपा के टिकट पर 28 जून, 2019 को वह ओडिशा से राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। खास बात है कि ओडिशा में भाजपा के पास पर्याप्त विधायकों की संख्या न होने के बावजूद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का समर्थन पाकर वह राज्यसभा सांसद बनने में सफल हुए थे।बताया जाता है कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर नवीन पटनायक ने वैष्णव को राज्यसभा निर्वाचित होने में साथ दिया था। अश्निनी वैष्णव ने वर्ष 2003 तक ओडिशा में कार्य किया। वर्ष 1999 में आए चक्रवात के दौरान ओडिशा में उनके कार्य को आज भी सराहा जाता है। 
ओडिशा के बाद अश्विनी वैष्णव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पीएमओ में पहुंचे। यहां तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय पीएमओ में उपसचिव नियुक्त हुए। वहीं प्रधानमंत्री पद से वाजपेयी के हटने के बाद भी वैष्णव उनके निजी सचिव रहे।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...