मंगलवार, 6 जुलाई 2021

पूर्व गृहमंत्री अनिल के 2 सहायकों को हिरासत में भेजा

कविता गर्ग       

मुंबई। विशेष पीएमएलए अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के दो सहायकों को मंगलवार को 20 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। देशमुख के खिलाफ 100 करोड़ रूपये की रिश्वत के आरोपों से जुड़े धनशोधन के मामले में यह कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 26 जून को देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को गिरफ्तार किया था। 

उनके खिलाफ धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पलांडे और शिंदे की ईडी की रिमांड मंगलवार को समाप्त होने के बाद उन्हें विशेष न्यायाधीश एसएम भोंसले के समक्ष पेश किया गया। अदालत ने उन्हें जांच एजेंसी के अनुरोध पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले ईडी ने अदालत में कहा था कि दोनों आरोपियों की अपराध में ‘बहुत अहम’ भूमिका थी।

सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले बदलें राज्यपाल

अकांशु उपाध्याय             

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार से पहले कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं। मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इसे अपनी मंजूरी दे दी। मंंजूरी के तहत चार राज्यों को जहां नए राज्यपाल मिले हैं, तो चार राज्यपालों काे दूसरे राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। डॉ. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया है। मंगूभाई छगनभाई पटेल मध्य प्रदेश के राज्यपाल होंगे। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का गवर्नर बनाया गया है। वहीं, मिजोरम के राज्यपाल रहे पीएस श्रीधरन पिल्लई को अब गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। हरियाणा के राज्यपाल रहे सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब करेंगा 'ट्विटर'

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को ट्विटर को आठ जुलाई तक यह बताने का निर्देश दिया कि नए आईटी नियमों के अनुपालन में वह स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति कब करेगा। ट्विटर ने उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि उसके द्वारा स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। हालांकि, न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि अदालत को यह सूचित नहीं किया गया था कि स्थानीय शिकायत निवारण अधिकारी (आरजीओ) की। इससे पहले नियुक्ति केवल अंतरिम आधार पर थी। जिनकी ओर से पहले ही इस्तीफा दिया जा चुका है।

पीएम मोदी ने नेता दलाई को जन्मदिन की बधाई दी

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा को फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”86वें जन्मदिन पर मैंने दलाई लामा से फोन पर बात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। हम उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं।” तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने मंगलवार को अपने 86वें जन्मदिन पर कहा कि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता और धार्मिक सद्भाव का पूरा लाभ लिया और वह प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

धर्मशाला में अपने आवास से डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए तिब्बती धार्मिक नेता ने उन्हें जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह मानवता की सेवा और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। दलाई लामा का वास्तविक नाम तेनजिन ग्यात्सो है।

कुछ देशों ने अपने वाणिज्य दूतावासों को बंद किया

काबुल। अधिकारियों से मिली जानकारी और खबरों के मुताबिक, उत्तर अफगानिस्तान के इलाकों में तालिबान को मिलती जीत को देखते हुए कुछ देशों ने उस इलाके में स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों को बंद कर दिया। जबकि ताजिकिस्तान में आरक्षित सैनिकों को दक्षिणी सीमा पर सुरक्षा और चाक-चौबंद करने के लिये बुलाया जा रहा है। ताजिकिस्तान से आ रही खबरों के मुताबिक करीब 1000 अफगान सैनिक तालिबानों बलों के आगे बढ़ने के मद्देनजर सीमा पार कर ताजिकिस्तान भाग गए हैं। ताजिकिस्तान सरकार द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति इमोमाली रखमोन ने अफगानिस्तान से लगने वाली सीमा को और मजबूत करने के लिये 20 हजार आरक्षित सैनिकों को भेजने का आदेश दिया है। तालिबान के उत्तरपूर्वी बदखशां प्रांत के अधिकतर जिलों पर कब्जे के बाद अफगान सेना का यह पलायन सामने आया है। कई जिलों ने बिना किसी संघर्ष के हथियार डाल दिए। जबकि ताजिकिस्तान से लगने वाली प्रांत की उत्तरी सीमा पर अफगान नेशनल सिक्योरिटी एंड डिफेंस फोर्सेज के सैकड़ों सैनिकों ने सुरक्षा के मद्देनजर सीमा पार की। उत्तरी बल्ख प्रांत की राजधानी और अफगानिस्तान के चौथे सबसे बड़े शहर मजार-ए-शरीफ में तुर्की और रूस के वाणिज्य दूतावासों के बंद होने की खबर है। ईरान ने कहा कि उसने शहर में स्थित अपने वाणिज्य दूतावास में गतिविधियों को सीमित कर दिया है। बल्ख प्रांत में भी लड़ाई की खबर है लेकिन प्रांतीय राजधानी अपेक्षाकृत शांत है।
बल्ख प्रांत के प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुनीर फरहाद ने मंगलवार को कहा कि उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान, भारत और पाकिस्तान के वाणिज्य दूतावासों ने अपनी सेवाएं कम कर दी हैं। उन्होंने कहा कि तुर्की और रूस ने अपने वाणिज्य दूतावास बंद कर दिए हैं और उनके कूटनीतिज्ञ शहर छोड़कर चले गए हैं। ताजिक सरकार ने कहा कि अफगान सैनिकों को मानवीय आधार पर सीमा पार करने की इजाजत दी गई। लेकिन ताजिक पक्ष की सीमा चौकियों पर देश के बलों का नियंत्रण है और ताजिक पक्ष की तरफ से तालिबान से कोई झड़प नहीं हो रही है। रूस ने भी सोमवार को घटनाक्रम पर चिंता जताई थी।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा की वहां जारी लड़ाई को लेकर “चिंता बढ़ी है” लेकिन उनके देश का पूर्व गणराज्य की सहायता के लिये सैनिक भेजने की कोई योजना नहीं है। पेस्कोव ने कहा, “हम कई बार यह कह चुके हैं कि अफगानिस्तान से अमेरिकियों और उनके सहयोगियों की वापसी के बाद, इस देश में स्थितियों का घटनाक्रम बढ़ती चिंता का मामला है।

थावरचंद को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को मंगलवार को कर्नाटक का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव के हवाले से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, आठ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति अथवा फेरबदल किया गया है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुजरात भाजपा के नेता मंगुभाई छगनभाई पटेल को मध्यप्रदेश का राज्यपाल तथा गोवा के भाजपा नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता डा. हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का राज्यपाल नियुक्त किया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि मिजोरम के राज्यपाल पी एस पिल्लै को स्थानांतरित कर, गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
चार दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचा परिसीमन आयोग, राजनीतिक दलों और नागरिक समाज समूहों से करेगा मुलाकात।
वहीं हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है । त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को स्थानांतरित कर झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की विज्ञप्ति के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उपरोक्त नियुक्तियां राज्यपालों के पद भार संभालने की तिथि से प्रभावी होंगी।

पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमुख सचिवों की बैठक

पंकज कपूर                
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव एसएस संधू ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद प्रमुख सचिवों ओर सचिवों की बैठक ली। मीडिया से मुखातिब, हुए मुख्य सचिव ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने की है। जिससे राज्य में विकास की रफ्तार में तेजी आ सके। मुख्य सचिव ने कहा कि ये जरूरी है कि जो योजना बनी है। उसका कार्य धरातल पर दिखे। उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि जनप्रतिनिधि सरकार व नौकरशाहों का आपसी तालमेल बना रहना चाहिए। उन्होंने कहा की कोविड-19 की रफ्तार धीमी पड़ी है। लेकिन उस पर भी सरकार का ध्यान रहेगा।
 

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...