रविवार, 27 जून 2021

भाजपा को ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ करार किया: आप

सूरत। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने आज सत्तारूढ़ भाजपा को ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ क़रार देते हुए दावा किया कि गुजरात में अब आप का काम बोलने लगा है। मनीष सिसोदिया ने यहां पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर कोरोना के कुप्रबंधन का आरोप भी लगाया।उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की बात करती है पर उसकी रूचि इसमें नहीं है। दिल्ली में आप सरकार के विकास की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि स्कूल, अस्पताल और रोज़गार क्या विकास के पैमाने नहीं हैं। पांच साल में अगर आप दिल्ली में इतना कुछ कर सकती है तो गुजरात में भाजपा क्यों कुछ नहीं कर रही।

उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के उचित प्रबंधन के समय भाजपा सरकार बंगाल चुनाव में लगी थी और इसमें हारने के बाद यह अब सबसे झगड़ा करने में लगी है। यह भारतीय जनता पार्टी से भारतीय झगड़ा पार्टी बन गयी है। दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के बारे में हुए विवाद से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा अपने कार्यालय में बनाए गए रिपोर्ट के आधार पर बेवजह मुद्दा बना रही है। आप की चुनौती के 72 घंटे बीतने के बावजूद भाजपा इस मामले में सुप्रीम कोर्ट गठित ऑडिट समिति की कथित रिपोर्ट को सामने नहीं ला पायी है।

ज्ञातव्य है कि अगले साल गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव में आप ने सभी 182 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा कर रखी है। इस साल की शुरुआत में हुए स्थानीय चुनावों में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले सूरत महानगर में आप ने अप्रत्याशित प्रदर्शन करते हुए दो दर्जन से अधिक मनपा सीटों पर क़ब्ज़ा जमाया था। इससे उत्साहित होकर पार्टी अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां रोड शो किया था और हाल में के बार फिर गुजरात दौरा किया था।

मनीष सिसोदिया आज सुबह यह हवाई अड्डे पर पहुंचे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया समेत अन्य पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें वहां से काफ़ी दूर ही रोक दिया और उचित तरीक़े से अपने नेता के स्वागत तक नहीं करने दिया। गोपाल इटालिया ने इसे राज्य की भाजपा सरकार की तानाशाही क़रार दिया। बाद में मनीष सिसोदिया सर्किट हाउस पहुंचे और मनपा में विरोध पक्ष आप के नेता भंडेरी समेत अन्य के साथ चर्चा की।

हत्या करने के मामले में 3 किशोरों को गिरफ्तार किया

अकांशु उपाध्याय                

नई दिल्ली। दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में लूटपाट के दौरान 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या करने के मामले में तीन किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि मृतक की पहचान नांगलोई निवासी रवींद्र के रूप में हुई है। जो मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक जूता निर्माण इकाई में ठेकेदार के रूप में काम करता था।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों की आयु 17 साल है। वे एक दुकान में काम करते थे और इसी दौरान उन्हें शराब पीने की लत लग गई। अपनी शराब की लत को पूरा करने के लिए उन्हें धन की आवश्यकता थी और उन्होंने चोरी-लूटपाट करना शुरू कर दिया।

कोरोना: 90 से अधिक देशों में फैला 'डेल्टा वेरिएंट'

अकांशु उपाध्याय          

नई दिल्ली। अप्रैल और मई में कोविड-19 महामारी की दूसरी घातक लहर के दौरान भारत में कहर बरपाने के बाद अब डेल्टा वेरिएंट 90 से अधिक देशों में फैल गया है। अमेरिका से लेकर यूरोप और अफ्रीका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक। केंद्र सरकार के अनुसार, भारत में कोविड के 90 प्रतिशत मामले बी16172 (डेल्टा) प्रकार से संचालित हो रहे हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, डेल्टा वेरिएंट पहली बार अक्टूबर 2020 में भारत में पाया गया था और तब से तेजी से अन्य उपभेदों को पार कर गया है। मई में, वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने इसे वैश्विक चिंता का संस्करण घोषित किया था।

सीएनबीसी ने बताया कि कोविड के लिए डब्ल्यूएचओ की तकनीकी प्रमुख मारिया वान केरखोव के मुताबिक, डेल्टा अब 92 देशों में फैल गया है। अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ एंथनी फौसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि डेल्टा वेरिएंट एक बढ़ता हुआ खतरा है और मूल कोविड वायरस और अल्फा वेरिएंट की तुलना में अधिक संचरित है।

उत्तराखंड में अकेले विधानसभा 'चुनाव' लड़ेंगी बसपा

हरिओम उपाध्याय             

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। रविवार को ट्वीट्स की एक श्रृंखला में। उन्होंने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया कि जिसमें कहा जा रहा था कि बसपा उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम के साथ हाथ मिलाएगी। उन्होंने कहा, यह खबर फैलाई जा रही है कि एआईएमआईएम और बसपा यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ेंगे। यह खबर पूरी तरह से झूठी, भ्रामक और निराधार है। इसमें रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है और बसपा इसका जोरदार खंडन करती है।

उन्होंने आगे कहा कि बसपा यह स्पष्ट करना चाहेगी कि पंजाब को छोड़कर, पार्टी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। बसपा और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने 2022 पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन किया है।

विश्व में 39.15 लाख से अधिक लोगों की मौंत हुईं

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के बीच 39.15 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है तथा 18.07 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18 करोड़ सात लाख 33 हजार 756 हो गई है। जबकि 39 लाख 15 हजार 855 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3.36 करोड़ से अधिक हो गयी है और 6.03 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है।

देश में 24 घंटों में कोरोना के 50,040 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ दो लाख 33 हजार 183 हो गया है। इस दौरान 57 हजार 944 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 92 लाख 51 हजार 29 हो गई है। सक्रिय मामले 9,162 कम होकर पांच लाख 86 हजार 403 रह गये हैं।

इसी अवधि में 1,258 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 95 हजार 751 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.94 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.75 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.83 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.12 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है। जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.30 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित संख्या 54.04 लाख से अधिक हो गयी है और 49,524 मरीजों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 53.67 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.30 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस फिर से तेजी से पांव पसार रहा है। यहां प्रभावितों की कुल संख्या 47 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इस बीच इटली को पीछे छोड़ते हुए संक्रमण के मामले में अर्जेंटीना आगे निकल चुका है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43.93 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 92,317 तक पहुंच गयी है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.57 लाख से अधिक हो गयी है और 1.27 लाख से अधिक मरीजों की जान जा चुकी है।

इटली ने आस्ट्रिया को रोमांचक मुकाबले में हराया

लंदन। फेडेरिको चीसा और मातियो पेसिना के अतिरिक्त समय में दागे गोलों की बदौलत इटली ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में शनिवार को यहां आस्ट्रिया को रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराया। रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने वाली इटली की टीम के खिलाफ 19 घंटे से अधिक समय बाद कोई गोल हुआ और टीम ने अपनी रिकॉर्ड लगातार 12वीं जीत दर्ज करते हुए यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। फेडेरिको ने 95वें जबकि पेसिना ने 105वें मिनट में गोल दागा।

आस्ट्रिया की ओर एकमात्र गोल 114वें मिनट में सासा क्लाजदिक ने किया। इटली की ओर से गोल दागने वाले दोनों खिलाड़ियों चीसा और पेसिना को कोच रॉबर्टो मेनसिनी ने स्थानापन्न खिलाड़ियों के रूप में उतारा था। चीसा के पिता एनरिको चीसा ने भी 25 साल पहले इंग्लैंड में यूरो 1996 में खेलते हुए इटली की ओर से गोल दागा था लेकिन तब टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी। इटली की टीम शुक्रवार को म्यूनिख में होने वाले क्वार्टर फाइनल में गत चैंपियन पुर्तगाल और शीर्ष रैंकिंग वाली बेल्जियम के बीच रविवार को होने वाले मैच की विजेता से भिड़ेगी। इटली की टीम के खिलाफ सासा का गोल किसी भी खिलाड़ी का मौजूदा टूर्नामेंट में पहला गोल था। ग्रुप चरण में टीम ने सात गोल किए लेकिन उसके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-316 (साल-02)
2. सोमवार, जून 28, 2021
3. शक-1984,अषाढ़, शुक्ल-पक्ष, तिथि-चतुर्थी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:42, सूर्यास्त 07:16।
5. न्‍यूनतम तापमान -20 डी.सै., अधिकतम-39+ डी.सै.।
बरसात की संभावना
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित) 

शनिवार, 26 जून 2021

वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण साझेदार है भारत: यूएसए

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। चीन और पाकिस्‍तान के बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका यह बयान पाकिस्‍तान और चीन को जरूर बेचैन करेगा। अमेरिका ने कहा हैं कि भारत हमारा वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण साझेदार है। हम भारत के साथ मिलकर आर्थिक, रणनीतिक और सुरक्षा संबंधी कई मामलों में कार्य कर रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि अमेरिका भारत की कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए कई कदम उठा रहा है। हम इस महामारी से लड़ने में भारत को हर तरह की मदद कर रहे हैं। 

उनका यह बयान ऐसे समय आया है। जब सीमा पर चीन, भारत पर लगातार दबाव बना रहा है। ऐसे में अमेरिका का खुलकर भारत के साथ आना चीन और पाकिस्‍तान के लिए चिंता का सबब हो सकता है। प्रेस प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने भारत के लिए वैक्सीन की भी आपूर्ति की है। अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने चार जून को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर वार्ता की और उनके द्वारा महामारी में की जा रही मदद की जानकारी दी। भारत के लिए अमेरिका-इंडिया चैंबर आफ कामर्स फाउंडेशन ने वेंटीलेटर, आक्सीजन कंसंट्रेटर और आक्सीजन सिलेंडर की भी आपूर्ति की।

हरियाणा की और नहीं बढ पा रही है मानसूनी हवाएं

राणा ओबरॉय             

चंडीगढ़। मानसून की उत्तरी सीमा 19 जून से बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अम्बाला, अमृतसर पर ही बनी हुई है तथा इस के बाद मॉनसूनी हवायों के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां पश्चिमीविक्षोभ के प्रभाव के कारण ऊपरी सतह की अधिक ऊँचाई वाली पाश्चिमी हवायों के चलने के कारण नहीं बन पा रही है। मॉनसून टर्फ उत्तर में ऊपर हिमालय की तलहटियों की तरफ बढ़ने के कारण मानसूनी हवाएँ नीचे की तरफ हरियाणा की और नहीं बढ पा रही है।

मानसूनी हवायों की सक्रियता के लिए अनुकूल परिस्थितियां अगले पांच से सात दिनों के बाद ही बनने की सम्भावना है। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राजस्थान के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन से उत्तरी व दक्षिण पाश्चिमी क्षेत्रों में 24 से 26 जून के बीच धूलभरी हवायों व गरजचमक के साथ कहीं बूंदाबांदी व कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

स्वास्थ्य विज्ञानियों की चेतावनी, अलर्ट जारी किया

पंकज कपूर             

देहरादून। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भले ही काफी हद तक थम चुकी हो। मगर तीसरी लहर को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्वास्थ्य विज्ञानियों की चेतावनी के बाद उत्तराखंड सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेताया है कि निरंतर रूप बदल रहा कोरोना का नया रूप ‘डेल्टा वेरिएंट नई चुनौती बन सकता है। इस स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशक डा. तृप्ति बहुगुणा ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों (सीएमओ) को पत्र लिखकर तैयारियां पुख्ता रखने को कहा है।

स्वास्थ्य महानिदेशक के पत्र के मुताबिक, कोरोना के डेल्टा वेरिएंट की प्रसार क्षमता बेहद तीव्र है। साथ ही यह फेफड़ों के लिए अधिक खतरनाक माना जा रहा है और इससे संक्रमित व्यक्तियों की रोगप्रतिरोधक क्षमता को अधिक नुकसान पहुंचता है। एक तरह से एक शरीर में मौजूद एंटीबाडी के खिलाफ भी खुद को अधिक शक्तिशाली बना लेता है। ऐसे में आइसीएमआर (इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च) के निर्देशों के मुताबिक कोरोना जांच में किसी भी तरह की शिथिलता भारी पड़ सकती है। लिहाजा, निरंतर जांच के साथ कोरोना जैसे गंभीर लक्षण वाले व्यक्तियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें तत्काल उपचार दिया जाए। इस तरह के रोगियों की पहचान के लिए निगरानी तंत्र को भी सुदृढ़ बनाए रखने को कहा गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि सभी तरह के कोविड अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों आदि में पुख्ता संसाधन सुनिश्चत किए जाएं।

'तीसरी लहर' बच्चों के लिए घातक होने की आशंका

अकांशु उपाध्याय           

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां जोरो से चल रही है। चिंता की बात यह है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक होने की आशंका है। मौजूदा स्थिति में ही बच्चों के संक्रमण होने की दर बढ़ गई है। प्रतिदिन 10 वर्ष से कम आयु के 5 से 10 बच्चे कोरोना के चपेट में आ रहे है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों का विशेष ध्यान रखने समझाइस दी है। प्रदेश सहित पुरे देश में बीते कुछ दिनों से लगातार छोटे बच्चे कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे है। 

चिकित्सक एवं वैज्ञानिक पहले ही चेतावनी दे दी है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक हो सकती है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। सबसे पहले अभिभावकों को आगाह किया है कि बच्चों का विशेष ख्याल रखें और बच्चों को भी पुरे तरह से गाइडलाइन का पालन करना सिखाएं। मौजूदा स्थिति में बिलासपुर शहर अंतर्गत कोरोना से संक्रमित होने वाले बच्चों के लिए सिर्फ दो अस्पताल संचालित हो रहे है। जहाँ पर 34 बेड बच्चों के लिए है। लेकिन अब बेड संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए चिल्ड्रन अस्पतालों से संपर्क किया जा रहा है। ताकि समय आने पर बच्चो के इलाज में किसी भी प्रकार का दिक्कत न हो। 

27-28 जून को पूर्वी लद्दाख के दौरे पर रहेंगे राजनाथ

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली/ बीजिंग। चीनी विदेश मंत्रालय​​​ ​के एक बयान के बाद बढ़ी तल्खी के बीच ​​​​​​रक्षा मंत्री राजनाथ ​सिंह 27-28 जून को पूर्वी लद्दाख के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह​ ​लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (​एलएसी) के पास ​भारत की ​तैयारि​​यों का ​​जायजा लेंगे। वह एलएसी के पास ​कई सड़कों का उद्घाटन भी करेंगे।​ उन्होंने करीब एक हफ्ते पहले ​​अरुणाचल प्रदेश ​की सीमा से लगी ​​12 ​सड़कें राष्ट्र को समर्पित ​की थीं। रक्षा मंत्रालय के ​अधीन ​बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन ​(बीआरओ) ​पाकिस्तान और चीन ​सीमा तक सैनिकों की ‌आवाजाही सुगम बनाने के लिए ​लगातार ​​​सड़कों का जाल ​​बिछा रहा है। ​​रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह​ के इस लद्दाख ​दौरे में ​मुख्य फोकस बीआरओ के बुनियादी ढांचे ​पर होगा। लेकिन उनकी यह यात्रा ​ऐसे समय हो रही है।
जब चीनी​ सैनिक अभी भी एलएसी के अन्य क्षेत्रों जैसे ​​गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स से अलग नहीं हुए हैं। पिछले एक साल में एलएसी ​के करीब चीनी सेना का निर्माण जारी है जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ रहा है।​ अभी दो दिन पहले ​​चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने​​ भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ​के एक बयान के जवाब में भारत को अतिक्रमणकारी देश तक करार दिया है। ऐसे बयानों को देखते हुए लद्दाख में जारी तनाव कम होता दिखाई नहीं दे ​रहा है। सैनिकों की तैनाती को लेकर दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। इसके बावजूद पूर्वी लद्दाख के कई क्षेत्रों में दोनों देशों की सेनाएं आज भी आमने-सामने तैनात हैं।​​​​
दरअसल, विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर इकनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत के साथ विवादित सीमा पर चीन की सैन्य तैनाती और बीजिंग सैनिकों को कम करने के अपने वादे को पूरा करेगा या नहीं, इस बारे में अनिश्चितता दोनों पड़ोसियों के संबंधों के लिए चुनौती बनी हुई हैं।​ ​उन्होंने कहा था कि क्या भारत और चीन आपसी संवेदनशीलता और सम्मान पर आधारित संबंध बना सकते हैं और क्या पेइचिंग सीमावर्ती क्षेत्र में दोनों पक्षों के किसी बड़े सशस्त्र बल को तैनात नहीं करने की लिखित प्रतिबद्धता का पालन करेगा।​ इस पर चीन ने भारत के अतिक्रमण को सीमा पर तनाव का असली कारण ​बताते हुए कहा है कि हमें सीमा मुद्दे को शांतिपूर्ण तरीके से ​हल करने के लिए इसे द्विपक्षीय संबंधों से ​नहीं ​जोड़ा जाना चाहिए। ​इसी साल की शुरुआत में भारत से समझौते के बाद ​पैन्गोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे​ से दोनों देशों के सैनिक पीछे हटे हैं। 
लेकिन अब भी दोनों तरफ से 50-60 हजार सैनिक एलएसी पर तैनात हैं। भारत ने पिछले ​एक साल में भारत और पाकिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने में तेजी से काम किया है।​ इस समय भी जम्मू-कश्मीर में 61, पंजाब में ​0​6, राजस्थान में 23 सड़कों पर काम चल रहा है। ​इनमें से अधिकतर ऑल वेदर रोड है यानी जो हर मौसम में इस्तेमाल की जा सकेंगी।​ रक्षा मंत्री​ ने 17 जून को ​अरुणाचल प्रदेश​ में ​12 ​सड़कें राष्ट्र को समर्पित​ करते हुए कहा था कि इन सामरिक सड़कों से न केवल संपर्क को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास सुरक्षा बल तेजी से आवाजाही हो सकेगी​​
चीन वार्ता की टेबल पर तो सहमत दिखता है लेकिन जमीनी हालात जस के तस हैं​। ​भारत​-​चीन कूटनीतिक स्तर की वार्ता या परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (​डब्ल्यूएमसीसी) ​की 25 जून को हुई 22​वें दौर ​की बैठक में दोनों पक्ष ​पूर्वी लद्दाख में एलएसी के साथ शेष मुद्दों का शीघ्र समाधान खोजने की आवश्यकता पर सहमत हुए।​ ​बैठक में सितम्बर, 2020 में दोनों ​देशों के ​विदेश मंत्रियों के बीच हुए समझौते को ध्यान में रखते हुए​ इस बात पर भी सहमति बनी कि मौजूदा द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल के अनुसार ​वरिष्ठ​ सैन्य कमांडरों ​के बीच 12वें दौर ​की वार्ता जल्द से जल्द आयोजित ​की जाए।​ चीन ने 9 अप्रैल को हुई कोर कमांडर स्तरीय 11वीं वार्ता में ​एलएसी के​ अन्य विवादित क्षेत्रों ​गोगरा और हॉट स्प्रिंग्स​ से ​अपनी सैन्य टुकड़ी को हटाने से इनकार कर दिया था। 

'तीसरी लहर' के लिए सरकार ने कोई तैयारी नहीं की

हरिओम उपाध्याय             

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को खस्ताहाल बताते हुये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के लिये सरकार ने कोई तैयारी नहीं की है। अजय कुमार लल्लू ने शनिवार को कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब हालत से गुजर रही है। कोरोना की तीसरी लहर को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन, एम्स व अन्य विशेषज्ञाें ने भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर होगा। जिसको लेकर यूपी की सरकार की कोई तैयारी नहीं है, सिर्फ हवाई दावे किये जा रहे हैं।

उन्होने कहा कि प्रदेश में 0-18 साल के बच्चे करीब साढ़े आठ करोड़ हैं। जिसमें 70 प्रतिशत बच्चों की आबादी ग्रामीण क्षेत्र में है। जहां ग्रामीण क्षेत्रों की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बाल चिकित्सक न के बराबर हैं। जबकि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक के अनुसार प्रति एक हजार बच्चों पर एक बाल रोग विशेषज्ञ की आवश्यकता है। लेकिन उत्तर प्रदेश में इतनी दयनीय स्थिति है कि लगभग 13 हजार बच्चों पर एक बाल रोग चिकित्सक है। ऐसे में यदि ग्रामीण क्षेत्र में दुर्भाग्यवश कोरोना संकट फैला तो वहां बच्चों को कैसे बचाया जायेगा। प्रदेश सरकार को इसकी कोई फिक्र नहीं है।

1 दर्जन जिलाध्यक्षों को पद से बर्खास्त किया: यादव

हरिओम उपाध्याय           

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार, गोरखपुर और भदोही सहित लगभग एक दर्जन जिलाध्यक्षों को पद से बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने इन जिलाध्यक्षों को समाजवादी पार्टी को जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिये नामांकन नहीं कर पाये है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लगभग एक दर्जन जिलाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव सेे जिलाध्यक्ष पद से पदमुक्त कर दिया है। 

अखिलेश यादव ने गोरखपुर, मुरादाबाद, झांसी, आगरा, गौतबुद्धनगर, मऊ, बलरामपुर, श्रावस्ती, भदोही, गोंडा और ललितपुर जिले के जिलाध्यक्षों को जिलाध्यक्ष पद से मुक्त कर दिया है। उन्होंने इन जिलाध्यक्षों को इसलिये बर्खास्त किया है। क्योंकि यह समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी का नामांकन नहीं करा पाये हैं।

टूर्नामेंट का पहला संस्करण लगातार दूसरे साल टाला

लंदन। कोरोना महामारी के कारण यूरो टी-20 स्लेम टूर्नामेंट का पहला संस्करण लगातार दूसरे साल टाल दिया गया है। बोर्ड ने इस संबंध में हाल ही में बैठक की है और टूर्नामेंट के पहले संस्करण को 2022 तक ले जाने का फैसला किया है। क्रिकेट आयरलैंड ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा, “ टूर्नामेंट के स्थगित होने का मुख्य कारण पुनर्निर्धारित आईपीएल के साथ-साथ कोरोना महामारी के नए वेरिएंट द्वारा उत्पन्न मुश्किल तार्किक चुनौतियां हैं। जो यूरो टी-20 स्लेम की खिड़की पर प्रभाव डाल रही हैं।

क्रिकेट आयरलैंड के मुख्य कार्यकारी वारेन ड्यूट्रोम ने एक बयान में कहा, “ पिछले साल हम प्रतियोगिता की संरचना को बदलने के लिए सहमत हुए थे। कोरोना महामारी के चलते यात्रा को कम करने और विभिन्न क्वारंटीन आवश्यकताओं पर हुई बातचीत के आधार पर एक ही देश में टूर्नामेंट के आयोजन की कल्पना की गई थी। आपको केवल आईपीएल और पीएसएल जैसी स्थापित प्रतियोगिताओं पर उभरती महामारी के प्रभावों को देखना होगा। यह जानते हुए कि जटिलता और अनिश्चितता को अभी भी प्रबंधित करने की आवश्यकता है। ”


राष्ट्रपति को ले जा रहें हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की

बोगोटा। कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान डुके ने शुक्रवार को बताया कि वेनेजुएला की सीमा से लगे दक्षिणी कैटाटुम्बो में उन्हें और उनके वरिष्ठ अधिकारियों को ले जा रहे हेलीकॉप्टर पर गोलीबारी की गई। यह किसी राष्ट्रपति के विमान पर सीधे हमला किए जाने की दुर्लभ घटना है। डुके ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं। हेलीकॉप्टर में डुके के अलावा देश के रक्षा मंत्री डिएगो मोलानो, गृह मंत्री डेनियल पलासियोस और नॉर्ट डी सैंटेंडर राज्य के गवर्नर सिल्वानो सेरानो सवार थे। वे ‘वैधता के साथ शांति- सतत कैटाटुम्बो अध्याय” शीर्षक वाले समारोह में शामिल हुए थे।

राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ”मैं देश को सूचित करना चाहता हूं कि कैटाटुम्बो के सार्डिनटा में एक प्रतिबद्धता पूरी करने के बाद कुकुटा शहर के पास राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर पर हमला किया गया।” उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर में लगे उपकरणों एवं उसकी क्षमताओं ने बड़ी दुर्घटना होने से रोक ली।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक वीडियो में कोलंबियाई वायुसेना के हेलीकॉप्टर में गोलियां लगने के कारण कई छेद नजर आ रहे हैं। डुके ने यह नहीं बताया कि हमला किस समय किया गया था या हमला किसने किया, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इलाके में कई सशस्त्र समूह सक्रिय हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि ये ”कायराना” हमले उन्हें नशीले पदार्थों की तस्करी, आतंकवाद और संगठित अपराध के खिलाफ लड़ाई लड़ने से रोक नहीं सकते। उन्होंने कहा, ”संदेश यह है कि कोलंबिया अपराध के खिलाफ हमेशा मजबूती से खड़ा है और हमारे संस्थान किसी भी खतरे से ऊपर हैं।”

योजना बनाते 6 अपराधियों को अरेस्ट किया: हापुड़

अतुल त्यागी                 
हापुड़। कप्तान नीरज कुमार जादौन द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना बहादुरगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे असलहा बरामद किया गया है। जनपद पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्रों की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने लूट की योजना बनाते समय 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
जिनके कब्जे से एक अवैध देशी रिवाल्वर, एक देशी पिस्टल, 2 अवैध तमंचे, 4 जिन्दा कारतूस एवं 02 अवैध चाकू व टार्च व चाबी का गुच्छा बरामद।
जनपद में कप्तान नीरज कुमार जादौन की तैनाती होने के बाद लगातार क्राइम का ग्राफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही अपराधी सलाखों के पीछे पहुंचाए जा रहे हैं। पुलिस अपराधियों की कुंडली खंगालने में जुटी है। अपराधी सलाखों के पीछे नजर आ रहे हैं।

समर्थित प्रत्याशी का मुकाबला नहीं कर सकीं भाजपा

अश्वनी उपाध्याय              

गाज़ियाबाद। जिलें में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी का मुकाबला नहीं कर सकीं। स्थिति कुछ ऐसी हो गई कि गठबंधन की प्रत्याशी नसीम बेगम नामांकन भी नहीं कर सकी। ऐसी स्थिति में भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है, बस औपचारिकता शेष रह गई है। वहीं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी नसीम बेगम के पति एवं बसपा के निलंबित विधायक असलम चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायक अजीत पाल त्यागी एवं वरिष्ठ नेता बृजपाल तेवतिया उनके एक प्रस्तावक को होटल से उठाकर ले गये। इस मामले में अजीत पाल त्यागी की होटल के सामने खड़े हुए वीडियो भी वायरल हो रही है।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए भाजपा ने पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी की पत्नी ममता त्यागी को प्रत्याशी बनाया था। शनिवार को सुबह भाजपा के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के साथ ही केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद जनरल वीके सिंह, जिला प्रभारी सत्येंद्र शिशौदिया, जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, राज्यसभा सदस्य अनिल अग्रवाल, विधायक सुनील शर्मा, अजीत पाल त्यागी, नंद किशोर गुर्जर, डा. मंजू शिवाच, मोदीनगर नगर पालिका चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, लोनी नगर पालिका चेयरमैन रंजीता धामा, खोड़ा नगर पालिका चेयरमैन रीना भाटी समेत सभी एकत्र हुए। 

यहां से दोनों अध्यक्षों के साथ ही सांसद, विधायक कलक्ट्रेट पहुंचे तथा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को ममता त्यागी ने दो सैट में नामांकन पत्र के दो सैट सौंपे। नामांकन में प्रस्ताव एवं अनुमोदक में परमिता कसाना, अंशु मावी एवं बसपा के जिला पंचायत सदस्य शौकेंद्र चौधरी रहे। नामांकन पत्र भरे जाने के बाद भाजपा के जिला प्रभारी सत्येंद्र शिशौदिया ने कहा कि अधिकांश जिला पंचायत सदस्य भाजपा प्रत्याशी ममता त्यागी के साथ है। सभी जिला पंचायत सदस्य विकास एवं राष्ट्रवाद के मुद्दे पर एक साथ है। इस स्थिति में ममता त्यागी की जीत सुनिश्चित है।

कौशाम्बी: कुएं से निकलीं अधेड़ की लाश, रहस्य बना

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के असतुल्ला गंज गांव के एक कुएं से अधेड़ की सड़ी गली लाश शनिवार को निकली है। कुएं से लाश मिलने की सूचना पर आसपास के कई गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया। अधेड़ असतुल्ला गंज निवासी बताया जाता है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अधेड़ की मौत कैसे हुई है ? यह रहस्य बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, कोखराज थाना क्षेत्र के असतुल्ला गंज निवासी अमरनाथ सरोज उम्र 40 वर्ष पुत्र शिव मोहन 23 जून को घर से नलकूप कहकर निकले थे। लेकिन, वह नलकूप से वापस नहीं लौटे अमरनाथ सरोज के नलकूप से वापस न लौटने पर परिजनों ने यह मान लिया कि अमरनाथ कहीं चले गए होंगे। 
4 दिन बीत जाने के बाद भी परिजन अमरनाथ को खोजने का प्रयास नहीं कर सके। मामले की सूचना भी पुलिस को नहीं दी गई। शनिवार को अमरनाथ के खेत में बने कुएं से लाश बरामद हुई। जिसकी शिनाख्त भी परिजनों ने अमरनाथ सरोज के रूप में कर ली है। जैसे ही कुएं से लाश बरामद होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली गांव के तमाम लोग घटनास्थल पर एकत्रित हो गए हैं और लाश की शिनाख्त अमरनाथ के रूप में की है। अधेड़ कुएं में कैसे गिरा ? यह रहस्य बना हुआ है। अधेड़ की मौत का मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। सूचना पाकर मौके पर स्थानीय पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज सिपाहियों के साथ पहुंचे हैं और अधेड़ की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं।
मंजीत सिंह 

हापुड़: पड़ौसियों पर मार-पीट का आरोप लगाया, जेल

अतुल त्यागी         
हापुड़। पड़ौसियों पर मार-पीट का आरोप लगाया था। जिसमे दो को जेल भेजा गया। गुलजार झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है। जो की अपने घर के बराबर में उसने एक मोटर घर के भार रख रखी हैं और पाइप को रास्ते में डाल देता है। जो भी उससे कहता है, ये ठीक नही है भाई तो गाली-गलौज करते हुए कहता है कि जो तुम से हो, वो कर लेना। गली के सामने पाईप डाल देता है। जोकि, वहा पर पानी भरने से कोई भी व्यक्ति की बाइक व पैदल भी गिर पड़ता है। प्रशासन की इधर कोई भी नज़र नहीं, ये गली में जाने का तिराहाया है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...