शुक्रवार, 11 जून 2021
2 आईएएस व 10 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर
'भारत को लूट रही है भाजपा' अभियान, निशाना साधा
दुनिया को टीके की 10 करोड़ खुराकें दान करेंगा ब्रिटेन
दिहाड़ी या ठेके पर काम कर रहे हैं भारत के योग गुरु
यूके में शुक्रवार को कोरोना के 287 नए मामलें मिलें
डॉक्टरों ने पीड़ित कामिनी को मृतक घोषित किया
लालू प्रसाद के 74वें जन्मदिन को समर्थकों ने मनाया
अविनाश श्रीवास्तव
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के आज 74 वें जन्मदिन को उनके समर्थकों ने सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राजद के यहां बीर चंद पटेल पथ स्थित प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन राजद अध्यक्ष के बड़े पुत्र एवं विधायक तेज प्रताप यादव ने किया। इसके बाद बड़ी संख्या में युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रक्तदान किया।
राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन को पार्टी सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मना रही है। गरीबों की मुखर आवाज के रूप में लालू प्रसाद यादव की पहचान रही है। इसलिए उनके जन्मदिन पर राज्य के सभी जिलों, प्रखंडों, पंचायतों एवं गांव में गरीबों को भोजन कराया गया। उन्होंने कहा कि लालू रसोई के माध्यम से भी बड़ी संख्या में लोगों को भोजन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कई स्थानों पर डिब्बाबंद भोजन की व्यवस्था की गई।
चितरंजन गगन ने बताया कि इसी तरह गरीब बच्चों के बीच कपड़ा, पठन-पाठन की सामग्री के साथ ही बिस्किट और दूध का भी वितरण किया गया। कई जगहों पर गरीब बच्चों के बीच उपहार भी बांटे गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एवं परिवार के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में लालू प्रसाद यादव यादव ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के मामले में दिसंबर 2017 में जेल जाने के बाद लगभग सवा 3 वर्ष पर पिछले माह लालू प्रसाद यादव यादव को जमानत मिली है और तभी से वह अपनी बड़ी पुत्री एवं राज्यसभा सांसद मीसा भारती के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...