बुधवार, 9 जून 2021

सांसद व अभिनेत्री नुसरत से निखिल ने नाता तोड़ा

कविता गर्ग   

मुंबई। टीएमसी सांसद और बंगाली ऐक्‍ट्रेस नुसरत जहां ने अपने पति निखिल जैन से नाता तोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि हमारी शादी तुर्की के कानून के हिसाब से हुई थी, ऐसे में यह भारत में वैध नहीं है। इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता है। पिछले कुछ वक्‍त से नुसरत और निखिल के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थीं। निखिल का कहना था कि 6 महीने से नुसरत उनके साथ नहीं हैं। दूसरी तरफ, नुसरत के प्रेग्‍नेंट होने की खबरें सामने आईं तो निखिल ने कहा कि उन्‍हें इसकी जानकारी नहीं है। अगर नुसरत प्रेग्‍नेंट भी हैं तो बच्‍चा उनका नहीं है। 

नुसरत ने बयान जारी करते हुए कहा, ‘विदेशी धरती पर शादी होने के कारण और तुर्की मैरेज रेग्‍युलेशन के मुताबिक, शादी अमान्‍य है। यह दो अलग धर्म के लोगों के बीच हुई शादी है, इसलिए इसे भारत में वैधानिक मान्‍यता देने की जरूरत थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’

ऐक्‍ट्रेस ने आगे कहा, ‘कानूनी तौर पर यह शादी वैलिड नहीं है बल्कि एक लिव-इन रिलेशनशिप है। ऐसे में तलाक का सवाल ही नहीं उठता है। हम बहुत पहले ही अलग हो गए थे लेकिन मैंने इस पर बात नहीं की क्‍योंकि मैं प्राइवेट लाइफ को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी। कानून की नजर में तो यह शादी बिल्‍कुल भी नहीं है। ’बता दें, नुसरत की 2019 में बिजनसमैन निखिल जैन से शादी हुई थी। ऐक्‍ट्रेस ने अपनी शादी की तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया था जो काफी वायरल हुई थीं। अब ऐसी चर्चा है कि नुसरत ऐक्‍टर और बीजेपी नेता यशदास गुप्‍ता के काफी करीब हैं। दोनों पिछले साल दिसंबर में राजस्‍थान की ट्रिप पर भी गए थे।

राखी ने रामदेव की तुलना कोरोना वायरस से की

कविता गर्ग   

मुंबई। बिग बॉस फेम राखी सावंत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। राखी सावंत ‘इंडियन आइडल 12’में नजर आने वाली हैं। राखी मुंबई का सड़कों पर अक्सर पैपराजी के साथ वह हर मुद्दे पर अपनी बात रखते नजर आते हैं। राखी हाल ही में योग क्लास से लौटीं तो उऩ्होंने पैपराजी के साथ कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कोरोना की तुलना योग गुरु रामदेव से कर डाली।

राखी सावंत लॉकडाउन में बीते कुछ समय लगातार पपाराजी के अपनी फनी बातचीत के लिए चर्चा में रहती हैं। वह अमूमन हर दिन घर से बाहर निकलती हैं और कॉफी शॉप के बाहर स्‍पॉट की जाती हैं। राखी का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोरोना वायरस की तुलना योग गुरु रामदेव  करती नजर आ रही हैं। मशहूर पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राखी ने ये बताया कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों कहा।वीडियो में पैपराजी से बात करते हुए राखी ने कहा, ‘माय गॉड, ये कोरोना है न… कोरोना मतलब बिल्‍कुल बाबा रामदेव जी की तरह है।’ इससे पहले कि राखी से पूछा जाता कि वह ऐसा क्‍यों कह रही हैं, राखी ने खुद इसका जवाब भी दिया। उन्होंने आगे कहा, ‘कोरोना कभी आता है, कभी छुप जाता है, कभी बाहर निकल जाता है।

राखी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। राखी ने इस दौरान पोल्‍का डॉट स्‍लीवलेस टॉप पहन रखा था वह आगे कहती हैं, ‘अरे, मैं कितनी गंदी लग रही हूं। आपको बता दें कि इन दिनों बाबा रामदेव खासा सुर्खियों में हैं। आयुर्वेदिक और एलोपैथी की लड़ाई को लेकर बाबा रामदेव और आईएमए आमने सामने है।

92,596 नए केस मिलें, 2219 संक्रमितों की मौत

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। देश में लगातार दूसरे दिन एक लाख से कम कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 92 हजार 596 नए कोरोना केस आए और 2219 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं एक लाख 62 हजार 664 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। यानी कि बीते दिन 72,287 एक्टिव केस कम हो गए। इससे पहले सोमवार को 86,498 केस दर्ज किए गए थे।

आज देश में लगातार 27वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। 8 जून तक देशभर में 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 27 लाख 76 हजार टीके लगाए गए। वहीं अबतक 37 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 20 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 4 फीसदी से ज्यादा है।
देश में आज कोरोना की ताजा स्थिति-
कुल कोरोना केस- दो करोड़ 90 लाख 89 हजार
कुल डिस्चार्ज- दो करोड़ 75 लाख 4 हजार 126
कुल एक्टिव केस- 12 लाख 31 हजार 415
कुल मौत- 3 लाख 53 हजार 528
देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.21 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 94 फीसदी से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस घटकर 5 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है। जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है.महाराष्ट्र में कोविड से रोजाना मरने वालों की संख्या अधिक रही और मुंबई में मरने वालों की संख्या 15,000 के पार पहुंच गई, हालांकि संक्रमण के ताजा मामले कम आए। 
सोमवार को घोषित 340 मौतों की तुलना में, राज्य में मंगलवार को 702 मौतों की जानकारी मिली, जिसमें 295 ताजा और 407 पिछली मौतें शामिल हैं। अब तक 101,172 लोगों की मौत हो चुकी है.मुंबई में, लगातार 10वें दिन नए संक्रमण चार अंक के स्तर से नीचे रहे, सोमवार को 730 मामले आए थे, अगले दिन 682 आए, जिससे शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 712,055 हो गई। एक दिन पहले 28 मौतें हुई थीं, जो घटकर सात हो गई. देश की वाणिज्यिक राजधानी में अब तक 15,006 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

मेहुल की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 तक टली

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। डोमिनिका उच्च न्यायालय ने भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 जून तक के लिए स्थगित कर दी है। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, मजिस्ट्रेट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद चोकसी ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। चोकसी के स्थानीय वकीलों के दल ने यह याचिका दायर की थी, जिस पर अदालत के न्यायाधीश ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई शुरू की।
डोमिनिका न्यूज ऑनलाइन’ की खबर के मुताबिक सरकारी पक्ष के वकील ने जमानत याचिका का विरोध किया और कहा कि चोकसी देश छोड़कर भाग सकता है। इसके बाद न्यायाधीश ने मामले पर सुनवाई 11 जून तक के लिए स्थगित कर दी। उच्च न्यायालय चोकसी के विधिक दल की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर भी सुनवाई कर रहा था और उसकी सुनवाई भी स्थगित कर दी गई। उल्लेखनीय है कि गत 23 मई को चोकसी एंटीगुआ एवं बारबुडा से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया था तथा उसे पड़ोसी देश डोमिनिका में अवैध प्रवेश करने पर पकड़ा गया था।

मुंबई में मानसून की दस्तक, मार्ग परिवर्तित किया

कविता गर्ग              
मुंबई। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह शुरू हुई बारिश से मायानगरी मुंबई और उसके उपनगरों में में जलभराव होने लगा। हालांकि लोकल ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। जबकि बेस्ट की कुछ बसों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। वहीं कुछ निचले इलाकों में जलभराव होने से आम जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है। अगले तीन दिन तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ. कहा कि मानसून आज मुंबई में आ गया है। मानसून के सामान्य आगमन की तारीख हर साल 10 जून है। जबकि इस बार यह औसत आगमन की तारीख से पहले आ गया है। 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कहा कि अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की ऊंची लहरें उठने की संभावना है। शहर के कई हिस्सों और उपनगरों में सुबह बादल गरजने के साथ ही भारी बारिश हुई।भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाली कोलाबा वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 77.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि सांताक्रूज वेधशाला (उपनगरों) में 59.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के मुताबिक, शहर, पूर्वी उपगनरों और पश्चिमी उपनगरों में बुधवार को सुबह आठ बजे तक 24 घंटों की अवधि में क्रमश: 48.49 मिमी., 66.99 मिमी और 48.99 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर 4.16 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। 
आईएमडी ने मुंबई तथा उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘मुंबई में बारिश हो रही है लेकिन ट्रेनें चल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की पुष्टि की थी। मानसून तटीय रत्नागिरी जिले के हरनाई में पहुंचा था लेकिन अनुकूल परिस्थितियां होने के बावजूद मानसून धीमी गति से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

मौतों की संख्या बढ़ने से मृत्युदर में आंशिक वृद्धि

अकांशु उपाध्याय               
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की तादाद में लगातार बढ़ोतरी से इनकी दर बढ़कर 94.55 फीसदी हो गयी है। हालांकि इस बीमारी से दैनिक मौतों की संख्या बढ़ने से मृत्युदर में आंशिक वृद्धि हुई है, जो चिंता की बात है। इस बीच मंगलवार को देश में 27 लाख 76 हजार 96 लोगों का टीकाकरण किया गया जिसके साथ ही 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार 360 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 92,596 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 90 लाख 89 हजार 69 हो गया। इस दौरान एक लाख 62 हजार 664 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 75 लाख चार हजार 126 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
इसी अवधि में 2219 लोगों की मौत हुई है और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 53 हजार 528 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 72 हजार 287 कम होकर 12 लाख 31 हजार 415 रह गये हैं। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 6388 घटकर 1,70,794 रह गये हैं। इसी दौरान राज्य में 16577 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 55,80,925 हो गयी है।
जबकि 702 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 101172 हो गया है।
केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 4576 कम हुए हैं और इनकी संख्या अब 1,43,670 रह गयी है तथा 20019 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2504011 हो गयी है जबकि 124 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 10281 हो गयी है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 13,820 घटे हैं जिससे इनकी संख्या 225025 रह गयी है। वहीं 179 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा 32099 हो गया है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल के ट्वीट से मची खलबली

पंकज कपूर               
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार दोपहर एक बजे के लिए सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया, इससे कांग्रेस की हवाइयां उड़नी स्वाभाविक है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने बुधवार दोपहर एक बजे के लिए सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया, इससे कांग्रेस की हवाइयां उड़नी स्वाभाविक है। उन्होंने बुधवार को ट्विट किया कि कांग्रेस की प्रख्यात हस्ती आज बुधवार नौ जून की दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय 6ए डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।राज्यसभा सदस्य के इस ट्विट से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मची है। सभी सिर्फ कयास लगा रहे हैं। 
आखिर सस्पेंस दोपहर एक बजे खुल जाएगा। कांग्रेस की इस हस्ती को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। गौरतलब है कि अगले साल जनवरी माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें यूपी और उत्तराखंड राज्य भी हैं। इसे लेकर अब भाजपा चुनाव मैदान में कूदने की रणनीति बना रही है। साथ ही लोगों के बीच जाने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय नेता प्रदेशों के वरिष्ठ नेता, विधायकों और सांसदों के साथ बार बार वर्चुअली जुड़कर दिशा निर्देश दे रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...