बुधवार, 9 जून 2021

मुंबई में मानसून की दस्तक, मार्ग परिवर्तित किया

कविता गर्ग              
मुंबई। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। सुबह शुरू हुई बारिश से मायानगरी मुंबई और उसके उपनगरों में में जलभराव होने लगा। हालांकि लोकल ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। जबकि बेस्ट की कुछ बसों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। वहीं कुछ निचले इलाकों में जलभराव होने से आम जन-जीवन काफी प्रभावित हुआ है। अगले तीन दिन तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुंबई कार्यालय के प्रमुख डॉ. कहा कि मानसून आज मुंबई में आ गया है। मानसून के सामान्य आगमन की तारीख हर साल 10 जून है। जबकि इस बार यह औसत आगमन की तारीख से पहले आ गया है। 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने कहा कि अरब सागर में दोपहर के आसपास चार मीटर से अधिक की ऊंची लहरें उठने की संभावना है। शहर के कई हिस्सों और उपनगरों में सुबह बादल गरजने के साथ ही भारी बारिश हुई।भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण मुंबई का प्रतिनिधित्व करने वाली कोलाबा वेधशाला में पिछले 24 घंटों में 77.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि सांताक्रूज वेधशाला (उपनगरों) में 59.6 मिमी. बारिश दर्ज की गई। बीएमसी के मुताबिक, शहर, पूर्वी उपगनरों और पश्चिमी उपनगरों में बुधवार को सुबह आठ बजे तक 24 घंटों की अवधि में क्रमश: 48.49 मिमी., 66.99 मिमी और 48.99 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर 4.16 मीटर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। 
आईएमडी ने मुंबई तथा उपनगरों में मध्यम बारिश के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा, ‘‘मुंबई में बारिश हो रही है लेकिन ट्रेनें चल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को महाराष्ट्र में दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने की पुष्टि की थी। मानसून तटीय रत्नागिरी जिले के हरनाई में पहुंचा था लेकिन अनुकूल परिस्थितियां होने के बावजूद मानसून धीमी गति से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...