सूत्र ने कहा, ”उनमें से अधिकतर खिलाड़ी कई बार ब्रिटेन आए हैं और देश में उनके मित्र और साथी हैं। यह उचित रहेगा कि वे उनसे मिल सकें।” कोहली ने भी दो जून को रवाना होने से पहले प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल का जवाब दिया था कि क्या दो श्रृंखलाओं के बीच 42 दिन के अंतर से टीम की तैयारियां प्रभावित होंगी। भारतीय कप्तान ने इसे टीम के लिए स्वागत योग्य ब्रेक करार दिया था और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी उनसे सहमति जताई थी।
मंगलवार, 8 जून 2021
खिलाड़ियों की देखभाल के मुद्दे पर ध्यान देना जरूरी
दिल्ली नगर निगम के उम्मीदवारों की घोषणा की
सत्येंद्र ठाकुर
नई दिल्ली। दिल्ली के तीन नगर निगम के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा को तीनों नगर निगम में बहुमत हासिल है। भाजपा के प्रदश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उम्मीदावारों की सूची जारी की। इनमें राजा इकबाल सिंह, मुकेश सुर्यान और श्याम सुंदर अग्रवाल को क्रमश उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के मेयर के पद के लिए नामित किया गया है।
दिल्ली में तीनों नगर निगम के विभिन्न पदों के लिए 16 जून को चुनाव होंगे। नामंकन दाखिल करने की आखिरी तारीक आठ जून है। भाजपा ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के लिए अर्चना दिलीप सिंह को डिप्टी मेयर, जोगीराम जैन को अध्यक्ष, (स्थायी समिति), विजय कुमार भगत को उपाध्यक्ष (स्थायी समिति) और छैल बिहारी गिस्वामी को सदन के नेता के पद के लिए नामित किया है।दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के लिए पवन शर्मा को डिप्टी मेयर, कर्नल (सेवानिवृत्त) बीके ओबेरॉय को अध्यक्ष, (स्थायी समिति), पुनम भाटी को उपाध्यक्ष, (स्थायी समिति) और इंद्रजीत सहरावत को सदन के नेता के पद के लिए नामित किया। वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के लिए किरण व्याध को डिप्टी मेयर, वीर सिंह पवार को अध्यक्ष, (स्थायी समिति), दीपक मल्होत्रा को उपाध्यक्ष, (स्थायी समिति) और सत्यपाल सिंह को सदन के नेता के पद के लिए नामित किया है।
विपक्षी दल आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के पास सीटे काफी कम है और वे भाजपा के उम्मीदवारों के लिए कोई खतरा उत्पन्न नहीं कर रहीं। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हुई स्थितियों को देखते हुए चुनाव की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। कोविड-19 के कारण पिछले साल भी मेयर के चुनाव में देरी हुई थी। 2022 में नगर निकाय के मौजूदा कार्यकाल के लिए पूरा होने से पहले आखिरी बार इन पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं।
मुंबई: जीएसटी मुआवजे से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की
बिहार: लॉकडाउन को समाप्त करने की घोषणा की
मानवता की कमी के कारण कई लोगों ने दम तोड़ा
नाखून बदले-बदले दिखने लगे तो हो जाएं सावधान
‘बी द मिरेकल’ पहल के तहत जरूरतमंदों को भोजन
यूपी के सभी जिलों में कोरोना कर्फ्यू समाप्त किया
महात्मा गांधी की पड़पोती को 7 वर्ष की कैद, जुर्म
विश्व: 37.34 लाख से अधिक लोगों की मौंत, संक्रमण
वाशिंगटन डीसी। दुनियाभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है। अब तक इससे 17.35 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 37.34 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। संक्रमित मामलों की बात करें तो अमेरिका पहले, भारत दूसरे और ब्राजील तीसरे स्थान पर है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 35 लाख 41 हजार 613 हो गयी है। जबकि 37 लाख 34 हजार 768 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 33 लाख 77 हजार 632 हो गयी है और 5,97,946 लाख से अधिक लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी है।
दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 86,498 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 89 लाख 96 हजार 473 हो गया। इस दौरान एक लाख 82 हजार 282 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 73 लाख 41 हजार 462 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 97,907 और घट कर अब 13 लाख तीन हजार 702 रह गये हैं। इस दौरान 2123 और मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 51 हजार 309 हो गयी है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.69 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 4.74 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 57.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 1.10 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना प्रभावितों के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 52.93 लाख हो गयी है और 48,255 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.76 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.22 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.38 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.33 लाख से अधिक हो गयी है और 1.26 लाख से अधिक लाेगों की जान जा चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 39.77 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 81,946 है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.10 लाख से अधिक हो गई है और 89,390 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्पेन में इस महामारी से 37.07 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,236 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 35.93 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 92,496 लोगों ने जान गंवाई है। इस बीच ईरान ने पोलैंड को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है। ईरान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.71 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 81,183 पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.75 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,160 लोग जान गंवा चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना से 24.34 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से करीब 2.28 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.74 लाख से अधिक है और 53,295 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 19.83 लाख के पार पहुंच गयी है, जबकि 1.86 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।
इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 18.63 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 51,803 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 16.99 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं और 57,063 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 16.91 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,957 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.63 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,164 लोग जान गंवा चुके हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.33 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,323 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां 8.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 12,869 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया
हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया इकबाल अंसारी हैदराबाद। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...