मंगलवार, 1 जून 2021

सीएम योगी ने कोविड अस्पताल का किया उद्घाटन

हरिओम उपाध्याय               

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के नियमों का पूरी तरह से पालन करते रहने की अपील की और कहा कि राज्य में अब तक पांच करोड़ लोगों को संक्रमण रोधी टीके लगाए जा चुके हैं। योगी ने वृन्दावन के वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतम्भरा द्वारा स्थापित 100 बिस्तरों की क्षमता वाले कोविड अस्पताल के ऑनलाइन उद्घाटन के दौरान यह बात कही।

उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘ भले सरकार आपको लॉकडाउन के बीच कई छूट दे रही है। लेकिन अत्यधिक आवश्यकता पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। मास्क लगाएं, दो गज की दूरी का पालन करें और बारी आने पर टीका अवश्य लगवांए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड से बचाव के लिए प्रदेश के पांच करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और गांवों में भी संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भी इस कार्यक्रम को संबोधित किया।

विश्व: 35.46 लाख से अधिक लोगों की मौंत, संक्रमण

वाशिंगटन डीसी। विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर जारी है और अब तक 17.05 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। जबकि 35.46 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ पांच लाख 85 हजार 283 हो गयी है। जबकि 35 लाख 46 हजार 915 लोगों की इसके संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है।

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 32 लाख 64 हजार 380 हो गयी है और 5.94 लाख से ज्यादा लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 1,27,510 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 81 लाख 75 हजार 044 हो गया। इस दौरान दो लाख 55 हजार 287 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर देश में अब तक दो करोड़ 59 लाख 47 हजार 629 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं। सक्रिय मामले 1,30, 572 कम होकर 18 लाख 95 हजार 520 रह गये हैं। इस दौरान 2,795 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन लाख 31 हजार 895 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 6.73 प्रतिशत रह गयी है जबकि मृत्युदर बढ़कर 1.18 हाे गई है।

ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। इस देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.65 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 4.62 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है। संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 57.28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.09 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।कोरोना प्रभावितों के मामले में तुर्की रूस से आगे निकल गया है और यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 52.49 लाख से ज्यादा हो गयी है और 47,527 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 50.13 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस प्रभावितों की कुल संख्या 45.03 लाख से अधिक हो गयी है और 1.28 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.17 लाख से अधिक हो गयी है और 1.26 लाख से अधिक लाेगों की जान जा चुकी है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अर्जेंटीना ने जर्मनी को पीछे छोड़ दिया है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 37.81 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 78,093 है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 36.89 लाख से अधिक हो गई है और 88,492 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से 36.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 79,953 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 34.06 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 88,774 लोगों ने जान गंवाई है। इस बीच ईरान ने पोलैंड को पीछे छोड़ते हुए आगे निकल गया है। 

ईरान में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29.13 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 80,156 पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.72 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 73,745 लोग जान गंवा चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना से 24.13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है। जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 2.23 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.60 लाख से अधिक है और 52,573 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 19.55 लाख के पार पहुंच गयी है।जबकि 69,342 लोगों की जान जा चुकी है। इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 18.21 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 50,578 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य को पीछे छोड़ते हुए नीदरलैंड उससे आगे निकल आया है। 

नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 16.76 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यहां इस महामारी से 17,897 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 16.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुये हैं और 56,506 लोगों की मौत हो चुकी है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.61 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,108 लोग जान गंवा चुके हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.21 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 20,779 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। जहां आठ लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 12,619 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।

सरकार की टीकाकरण नीति को विफल करार दिया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने केंद्र सरकार की टीकाकरण नीति को विफल करार देते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि इस सरकार की दिशाहीनता के कारण ही टीके का उत्पादन और वितरण दोनों चौपट हो गया है। उन्होंने सरकार से प्रश्न पूछने की अपनी श्रृंखला जिम्मेदार कौन के तहत किए गए फेसबुक पोस्ट में यह दावा भी किया कि केंद्र सरकार की नीति के चलते इस वक्त देश में टीके के अलग अलग दाम हैं तथा इंटरनेट एवं दस्तावेजों से वंचित लोगों को टीका लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

प्रियंका ने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों का, और जल्द टीकाकरण कोरोना वायरस को हराने के लिए ज़रूरी है। जिन देशों ने अपने यहां ज़्यादा आबादी को टीका लगवाया, उनके यहां कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर का कम प्रभाव पड़ा। हमारे देश में दूसरी लहर, पहली लहर से 320 फीसदी ज़्यादा भयानक साबित हुई। इसके लिए जिम्मेदार कौन? उन्होंने आरोप लगाया कि भारत के पास चेचक, पोलियो का टीका घर-घर पहुंचाने का अनुभव है। लेकिन मोदी सरकार की दिशाहीनता ने कोविड रोधी वैक्सीन के उत्पादन और वितरण दोनों को चौपट कर दिया है।

व्यापारिक गतिविधियों को प्रारंभ करने की अनुमति

हरिओम उपाध्याय               
मथुरा। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय कमी होने पर राज्य सरकार द्वारा बाजार एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को शुरू करने की अनुमति मिलने के बाद मथुरा जिला के सभी मंदिर मंगलवार से खुलने शुरू हो गए हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार से आम बाजारों एवं अन्य व्यापारिक गतिविधियों को पुनः प्रारंभ करने की अनुमति दे दी है। इन मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर एवं वृन्दावन का विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर भी शामिल है। हालांकि यहां एक बार में सिर्फ पांच दर्शनार्थियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। 

बांके बिहारी मंदिर में लॉकडाउन से पूर्व जारी ऑनलाइन पंजीयन के नियम का भी पालन हो रहा है। वहीं, मथुरा के एक अन्य प्रमुख मंदिर ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बुधवार से खोले जाने का निर्णय लिया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ‘‘श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सभी मंदिर मंगलवार सुबह सात बजे से खुल गए हैं। जो दोपहर 12 बजे तक व सायंकाल साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े छह बजे तक खुले रहेंगे।’’ उन्होंने बताया, ‘‘कोविड दिशानिर्देश के मुताबिक दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्थाएं की गई हैं तथा एक साथ केवल पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है।’’ 

बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया, ‘‘मंदिर आज से खुल गया है, परंतु दर्शन के लिए पंजीकरण आवश्यक है।’’ मंदिर के सामान्य प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया, ‘‘मंदिर में सुबह साढ़े पांच बजे से सुबह सात बजे तक ही दर्शन सुलभ हो सकेगा और शनिवार व रविवार को सरकारी आदेश के मुताबिक मंदिर बंद रहेगा।’’ वृन्दावन के इस्कॉन मंदिर के प्रबंधकों ने बताया, ‘‘मंदिर सुबह नौ बजे से खुल गया है और दोपहर एक बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

सायंकाल में चार से साढ़े छह बजे तक दर्शन का समय रहेगा।’’ वहीं, मथुरा के द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी ने बताया, ‘‘मंदिर में दो बार सुबह और दो बार शाम को विशेष झांकियों के समय ठाकुरजी के दर्शन होंगे। प्रथम झांकी प्रातः सवा आठ से पौने नौ बजे तक व द्वितीय झांकी सुबह सवा दस से 11 बजे तक होगी। सायंकाल की झांकी के लिए शाम पौने पांच से सवा पांच तक और शाम सवा छह से सात बजे तक मंदिर खुलेगा।’’


केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश को अस्पताल में भर्ती किया

पंकज कपूर              

देहरादून। केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को अचानक स्वास्थ्य खराब होने के चलते दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। पूर्व में कोरोना संक्रमण की चपेट में वह आ गये थे। जिसके बाद वह स्वस्थ हो गये थे। इसके बावजूद अचानक उनकी तबियत बिगड़ कई। हालांकि समाचार लिखे जाने तक बारे में अधिक जानकारी नही मिल पाई है कि आखिर उन्हें किस किस्म की तकलीफ के चलते अस्पताल भर्ती करने की नौबत आई है।

ज्ञात रहे कि कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें 9 मई को मिली थी अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। एम्स से डिस्चार्ज होने के बाद उन्होंने ट्विटर पर डॉक्टरों की टीम का आभार भी जताया था।

एम्फोटेरिसिन-बी दवाई की कमी के लिए क्या किया ?

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में ब्लैक फंगस के मामलों को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार से सवाल किया कि वह उपचार मुहैया कराने की बजाय जनता को औपचारिकताओं में क्यों फंसा रही है ? उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ब्लैक फंगस महामारी के बारे में केंद्र सरकार स्पष्ट करे कि एम्फोटेरिसिन-बी दवाई की कमी के लिए क्या किया जा रहा है?

मरीज़ को यह दवा दिलाने की क्या प्रक्रिया है? इलाज देने की बजाय मोदी सरकार जनता को औपचारिकताओं में क्यों फंसा रही है?’’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी देश में म्यूकोर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के मामलों में बढ़ोतरी और जरूरी दवा की कथित कमी को लेकर चिंता प्रकट करते हुए कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि इस बीमारी के मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाएं।

नियम के अधीन शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति

अकांशु उपाध्याय              
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने संशोधित आबकारी नियम के अधीन शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति दे दी है। दिल्ली उत्पाद शुल्क (संशोधन) नियम, 2021 सोमवार को अधिसूचित किया गया।
जिसके अनुसार, लाइसेंस धारकों को एप या वेबसाइट के माध्यम से खरीदी गई शराब की ‘होम डिलिवरी’ की अनुमति दे दी गई है। नियम आवश्यक लाइसेंस धारकों को खुली जगहों जैसे छतों, क्लबों के आंगनों, बार और रेस्तरां में शराब परोसने की भी अनुमति देते हैं।

देश से बाहर जाने पर लगाईं रोक को खारिज किया

सिडनी/ नई दिल्ली। संघीय सरकार द्वारा ज्यादातर नागरिकों के देश से बाहर जाने पर लगाई रोक को एक समूह ने कानूनी चुनौती दी थी। लेकिन मंगलवार को अदालत ने इसे खारिज कर दिया। देश में यह पाबंदी इस आशंका से लगाई गई है कि जब नागरिक बाहर जाएंगे तो उनके माध्यम से कोरोना वायरस संक्रमण देश में आ सकता है।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया विकसित लोकतंत्रों में इकलौता ऐसा देश है। जिसने अपने नागरिकों और स्थायी निवासियों के देश से बाहर जाने पर रोक लगाई है। यहां के लोग बेहद अपवाद भरी परिस्थितियों में ही बाहर जा सकते हैं और इसके लिए भी उन्हें ‘ठोस वजह’ बतानी होगी। शक्तिशाली बायोसिक्युरिटी कानून के तहत सरकार द्वारा आपातकालीन आदेश जारी करने से ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई मार्च 2020 से देश से बाहर नहीं जा पाए हैं।

गैजेट सरकारी खर्चे पर खरीदने की फाइल आगें बढ़ीं

अकांशु उपाध्याय             
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना महामारी में सरकार सीएसआर फंड के भरोसे दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी आम लोगों से मदद की गुहार लगा चुकें। लेकिन इन सबके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट सरकारी खर्चे पर खरीदने की फाइल आगे बढ़ाते रहें। तीरथ सरकार महामारी के दौर में आर्थिक संकट से जूझ रही है। जिसकी वजह से स्वास्थ्य सेवाओं को जुटाना काफी मुश्किल हो रहा है। यहां तक की कई कर्मचारियों को महीनों से वेतन तक नहीं मिल पाया है। 

इस आर्थिक संकट की हालत में भी कुछ सरकारी अधिकारी महंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का शौक पूरा करने में जुटे हैं। खास बात यह है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से इन गैजेट्स को खरीदे जाने की फाइल भी मंजूर कर ली गई है।

भारत: 24 घंटे में कोरोना के 1,27,510 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। भारत में 54 दिन बाद 24 घंटे में कोविड-19 के सबसे कम 1,27,510 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,81,75,044 हो गई। वहीं नमूनों के संक्रमित आने की दैनिक दर भी कम होकर 6.62 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 2,795 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,31,895 हो गई।

देश में 35 दिन बाद संक्रमण से मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं। वहीं, 43 दिन बाद उपचाराधीन मामले भी 20 लाख से कम दर्ज किए गए। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 34,67,92,257 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। जिनमें से 19,25,374 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। मंत्रालय ने बताया कि नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दैनिक दर अब 6.62 प्रतिशत है, जो लगातार आठ दिन से 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

'यास' से बंगाल में 20 हजार करोड़ का नुकसान

मीनाक्षी लोधी   

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि चक्रवात ‘यास’ की वजह से राज्य में 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है और करीब 2.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल नष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य ने करीब 1200 राहत शिविर शुरू किए हैं जिनमें करीब दो लाख लोग रह रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि चक्रवात 26 मई को ओडिशा पहुंचा था। बनर्जी ने सचिवालय में पत्रकारों से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में चक्रवात ‘यास’ की वजह से करीब 2.21 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल और 71,560 हेक्टेयर बागवानी नष्ट हुई है। राज्य में कुल 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।’’बनर्जी ने 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चक्रवात से हुए नुकसान की एक रिपोर्ट सौंपी थी और प्रभावित इलाकों के पुनर्विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की राहत राशि मांगी थी।

उन्होंने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने प्रभावित गांवों में पानी की थैलियों और पाइपलाइन के जरिए पानी की आपूर्ति की है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 329 तटबंधों में से 305 की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। ’दुआरे त्राण’ (घर के द्वार तक राहत) योजना के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ केवल चक्रवात से प्रभावित लोग इसके लिए स्वयं आकर आवेदन दें। इस योजना के लिए स्कूलों, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक संस्थानों में शिविर स्थापित किए जाएंगे।’’

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण 

1. अंक-290 (साल-02)
2. बुधवार, जून 02, 2021
3. शक-1984, ज्येठ, कृष्ण-पक्ष, तिथि-अष्टमी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:52, सूर्यास्त 07:10।
5. न्‍यूनतम तापमान -15 डी.सै., अधिकतम-35+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

सोमवार, 31 मई 2021

अलीगढ़: जहरीली शराब पीने से 80 लोगों की मौंत

हरिओम उपाध्याय               

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को छ: ओर लोगों ने शराब से दम तोड़ दिया। सीएमओ ने अब तक 25 मौतों की पुष्टि करते हुए अन्य मौतों को संदिग्ध बताया। 

एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत जहरीली शराब के सेवन गंभीर बनी हुई है। उधर, शासन ने शराब कांड में लापरवाही उजागर होने पर संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा व उप आबकारी आयुक्त अलीगढ़ मंडल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच बैठा दी है। वहीँ, शासन में भाजपा नेताओं की शिकायतों को लेकर कार्यवाही को लेकर मंथन जारी है। 

शुक्रवार से जहरीली शराब के सेवन से मौत का खूनी खेल गांवों से निकलकर शहर आ गया। सुबह ही थाना क्वारसी के मोहल्ला चंदनिया में एक-एक कर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि शराब का ठेका बंद होने से क्षेत्र में ही अवैध शराब का काम करने वाली एक महिला से 70 का पव्वा 150 रुपये में खरीदा था। 

दो मौतें थाना गांधीपार्क के धनीपुर क्षेत्र में हुईं। इसी थानाक्षेत्र के मोहल्ला शीशिया पाड़ा में एक व्यक्ति की मौत भी शराब पीने के बाद हो गई। यहां गुस्साएं परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस द्वारा समझाए जाने पर लोग मान गए। तीन मौतें देहात क्षेत्र में टप्पल व जट्टारी क्षेत्रों में हुईं।

कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन में मामला गरमाया

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। एक बार फिर चीन की वुहान लैब से कोरोना वायरस निकलने की चर्चा तेज हो गई है। लैब की जांच की मांग बढ़ती जा रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कोरोना वायरस की उत्पत्ति की नए सिरे से जांच करने का आदेश दिया है। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपने कार्यकाल में ऐसा कई बार कहा कि वायरस चीन की इसी लैब से निकला है। क्योंकि वुहान में ही संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद ये पूरी दुनिया में फैलता चला गया। अब इस मामले पर चीन ने आपत्ति दर्ज कराई है।

ट्रंप को लेकर चीन ने इतना तक कह दिया था कि वह अपने देश में संक्रमण को नियंत्रित नहीं कर पाए और इसका ठीकरा चीन पर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।इसी हफ्ते अमेरिका की एक खुफिया रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि वुहान इन्सीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के कई रिसर्चर नवंबर 2019 में ही बीमार पड़ गए थे।जिसके चलते इन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। अब बढ़ते दबाव के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने खुफिया अधिकारियों को दोगुनी कोशिश के साथ वायरस की उत्पत्ति के बारे में पता करने के लिए कहा है।

11 पान मसालों पर लगे बैन को साल तक बढ़ाया

इकबाल अंसारी                

रांची। झारखंड में राज्य सरकार ने रजनीगंधा, पान पराग समेत 11 पान मसालों पर लगे बैन को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। झारखंड सरकार के फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार की ओर जारी हुए इस आदेश के मुताबिक इन पान मसालों में मैग्नीशियम कार्बोनेट मिला है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। 

झारखंड में 11 पान मसालों पर बैन 8 मई 2020 को लगाया गया था। इसे अब एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। झारखंड के फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार ने इस आदेश को जारी किया है। आदेश में कहा गया कि अगर कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ आईपीसी के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आदेश में कहा गया है कि 2019-20 में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 41 प्रकार के पान मसाला के सैंपल्स लिये गए थे। 

जांच में इनमें मैग्नीशियम कार्बोनेट होने की पुष्टि हुई थी। फूड सेफ्टी कमिश्नर अरुण कुमार ने इस आदेश में कहा कि मैग्नीशियम कार्बोनेट से लोगों को हाइपर मैग्निशया की शिकायत होती है। इससे हार्ट अटैक का खतरा रहता है। झारखंड सरकार ने जिन 11 पान मसालों पर एक साल के लिए बैन बढ़ाया है। उनमें पान पराग मसाला, शिखर पान मसाला, रजनीगंधा, दिलरुबा, राज निवास पान मसाला, मुसाफिर, मधु, बिमल, बहार, सेहरत और पान पराग प्रीमियम पान मसाला शामिल है।

19 दिनों तक मौत से लडा, स्वस्थ हुआ नवजात

गांधीनगर। सूरत के सिविल हॉस्पिटल से एक अच्छी खबर आई है। यहां कोरोना पॉजिटिव मां की कोख से जन्मा बालक क्रिटिकल कंडीशन में 19 दिनों तक मौत से लड़कर ठीक हो गया है। जन्म के समय मां को गंवाने वाले नवजात को बचाने के लिए सिविल के डॉक्टरों ने भरपूर कोशिश की। नतीजतन बिना मां के बच्चे की जान बच गई। कोरोना से 19 दिनों तक लड़ने वाले बच्चे का नाम परिजन अभय रखने पर विचार कर रहे हैं।

सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मांगरोल इलाके में रहने वाली रुचि पांचाल (28) को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें 6 मई को सिविल अस्पताल लाया गया था। गायनिक वार्ड में भर्ती करने के बाद रुचि की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जब 11 मई को रुचि को ज्यादा तकलीफ होने लगी, तो डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने के लिए सीजेरियन डिलीवरी कराई।

गाजियाबाद में संक्रमितों की संख्या-1,688 हुईं

अश्वनी उपाध्याय                    

गाज़ियाबाद। जिलें में पिछले 24 घंटों की अवधि में केवल 47 नए संक्रमित मिले और 123 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 6 मरीजों की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1,688 रह गई है। 

गौतम बुद्ध जिले में पिछले 24 घंटों की अवधि में केवल 68 नए संक्रमित मिले और 181 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 1 मरीज की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 1,073 रह गई है। 

मेरठ जिले पिछले 24 घंटों की अवधि में 105 नए संक्रमित मिले और 335 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 6 मरीजों की मौत के बाद अब सक्रिय संक्रमितों की संख्या 2,552 रह गई है।

वाहन चेकिंग के दौरान 2 अभियुक्तों को अरेस्ट किया

कौशाम्बी। सैनी कोतवाली क्षेत्र की सिराथू पुलिस चौकी इंचार्ज ने वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मौके पर एक बाइक बरामद हुई है। जो चोरी की बताई जाती है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो और बाइक बरामद की है। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद होने के बाद दोनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक हेमंत मिश्रा चौकी इंचार्ज सिराथू मयहमरहियो भड़हरी पावर हाउस के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच संदिग्ध हालत में एक व्यक्ति बाइक से आता दिखाई दिया पुलिस ने रोककर जब उससे वाहन के अभिलेख मांगे तो वह अभिलेख नहीं दिखा सका पूंछतांछ में अपने साथी मोतीलाल पटेल पुत्र रामचंद्र निवासी त्रिलोक पुर थाना सैनी  पुलिस ने दोनों ब्यक्तियो को हिरासत में ले लिया पुलिस ने पकड़े गए। 

दोनों ब्यक्तियो को जब कुछ कर्रा किया तो उन्होंने बताया कि वह बाइकों की चोरी कर उसे बाजार में बेच लेते हैं।पकड़े गए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक और बरामद की है। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद कर आरोपी रवि कुमार पुत्र राजकुमार  निवासी कसरेहटा सुल्तानपुर घोष और मोती लाल पटेल पुत्र रामचंद्र निवासी त्रिलोकपुर थाना सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।   
संतलाल मौर्य



विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया

बृजेश केसरवानी             
प्रयागराज। माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने लखनऊ प्रस्थान के पूर्व अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट हाउस में पधारे। आम जनों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की और आई हुई समस्याओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देशित किया। 

जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि ज्यादातर शिकायतें जिला प्रशासन, नगर निगम, पुलिस प्रशासन एवं विद्युत विभाग की रही। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, उपाध्यक्ष काशी, क्षेत्र अवधेश चंद्र गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

चाचा ने भतीजियों पर चाकुओं से किया हमला, घायल

बृजेश केसरवानी           
प्रयागराज। थाना खुल्दाबाद चकनिरतुल का है। जहां मकान के विवाद को लेकर कई बार इस तरह का विवाद होता चला आ रहा है। लेकिन आज दिनांक 31 मई 2021 को दोनों बहनें छत पर गेहूं फैला रही थी। तभी चाचा ने किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई औए बात इतनी बढ़ गई कि चाचा ने भतीजियों पर चाकुओ से हमला कर दिया और अपने आप को बचाने कब लिए दोनों बहनों ने चाकू को पकड़ लिया। 

जिससे दोनों के हांथ लहूलुहान हो गए। प्राची और रुपाली शर्मा पहुंची महिला थाने प्राची शर्मा ने बताया कि मेरे चाचा घर मे रहते है और मकान कब्जे को लेकर हमेसा लड़ाई करते है। बेटियों के पिता रेलवे में सफाई कर्मी है और मेरे पिता इस समय बीमार भी और रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...