शुक्रवार, 21 मई 2021

क्रैश होने से पहले वीडियो बनाई, पायलट की मौत

सत्येंद्र पंवार  

मेरठ/नई दिल्ली। पंजाब के मोगा में भारतीय वायु सेना का मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में मेरठ के गंगानगर निवासी फायटर पायलट स्कॉर्डन लीडर अभिनव चौधरी की मौत हो गई। वह मूल रूप से बागपत के पुसार गांव के रहने वाले थे। परिवार लंबे समय से मेरठ में ही रह रहा था। उनकी मौत की खबर आते ही परिवार पर दुख का कहर टूट पड़ा। परिवार और अभिनव को जानने वाले घटना पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। 25 दिसंबर 2019 को ही अभिनव की शादी धूमधाम से मेरठ में ही हुई थी। वायु सेना में स्कॉर्डन लीडर और किसान के पुत्र अभिनव लगन में 1 रुपये में लेकर सगाई संपन्न कर दहेज लोभियों को करारा तमाचा जड़ा था। युवा पायलट ने दहेज लेने से इनकार कर अपने जीवन की महत्वपूर्ण पारी डेढ़ साल पहले ही शुरू की थी। एक से बढ़कर एक रिश्ते ठुकरा कर अभिनव के परिवार ने पूरे समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया था। परिवार ने रस्म में लड़की पक्ष से भेंट किए गए नकद धनराशि भी ससम्मान वापस लौटा दी थी।

मूल रूप से बागपत के बड़ौत-बुढ़ना रोड स्थित पुसार गांव निवासी किसान सतेंद्र चौधरी सी-91 गंगासागर कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। उनका बेटा स्कॉर्डन लीडर अभिनव चौधरी वायु सेना में मिग-21 का फायटर पायलट थे। वह पठानकोट एयरबेस में तैनात थे। अभिनव का रिश्ता एक प्रधानाध्‍यापक की बेटी सोनिका उज्जवल से हुआ था। सोनिका उज्जवल ने फ्रांस में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की थी। अभिनव के पिता सतेंद्र चौधरी ने शादी की रस्म के तहत केवल एक रुपया स्वीकार किया था। सतेंद्र का कहना था कि शादी में दहेज की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। दो परिवारों को जोड़ने के लिए दहेज का लेन-देन जरूरी नहीं है। दहेज प्रथा पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए।

मूल रूप से बागपत के बड़ौत-बुढ़ना रोड स्थित पुसार गांव निवासी किसान सतेंद्र चौधरी सी-91 गंगासागर कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। उनका बेटा स्कॉर्डन लीडर अभिनव चौधरी वायु सेना में मिग-21 का फायटर पायलट थे। वह पठानकोट एयरबेस में तैनात थे। अभिनव का रिश्ता एक प्रधानाध्‍यापक की बेटी सोनिका उज्जवल से हुआ था। सोनिका उज्जवल ने फ्रांस में मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई की थी। अभिनव के पिता सतेंद्र चौधरी ने शादी की रस्म के तहत केवल एक रुपया स्वीकार किया था। सतेंद्र का कहना था कि शादी में दहेज की कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए। दो परिवारों को जोड़ने के लिए दहेज का लेन-देन जरूरी नहीं है। दहेज प्रथा पर पूर्ण रूप से रोक लगनी चाहिए।

19 करोड़ 18 लाख 79 हजार 503 का टीकाकरण

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने तथा संक्रमण के नये मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान एक लाख से ज्यादा सक्रिय मामले कम हुए हैं। इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान 14 लाख 82 हजार 754 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 19 करोड़ 18 लाख 79 हजार 503 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 2,59,591 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 60 लाख 31 हजार 991 हो गया। इस अवधि में तीन लाख 57 हजार 295 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोविड-19 से 4,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,91,331 हो गई।
इसके बाद देश में अब तक 2,27,12,735 इस महामारी को मात दे चुके हैं और रिकवरी रेट, जिससे रिकवरी दर 87.25 फीसदी हो गई है। इस दौरान सक्रिय मामले 1,01,953 कम होकर 30 लाख 27 हजार 925 हो गये हैं। इसी दौरान 4,209 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,91,331 हो गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 11.63 फीसदी पर आ गयी है, वहीं मृत्युदर बढ़कर 1.12 फीसदी हो गयी है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 18444 कम होकर 385785 हो गये हैं। इस दौरान राज्य में 47371 और मरीजों के ठीक हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5026308 हो गयी है जबकि 984 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 85355 हो गया है। केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 14006 घटकर 318220 रह गये तथा 44369 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1938887 हो गयी है जबकि 128 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6852 हो गयी है।

महंगाई: पेट्रोल-डीजल के दामो में फिर लगी आग

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के दाम दो दिन बाद शुक्रवार को एक बार फिर बढ़ाये गये जिससे पेट्रोल मुंबई में 100 रुपये प्रति लीटर के और करीब पहुंच गया जबकि दिल्ली तथा कोलकाता में 93 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट के अनुसार, देश के चार प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल की कीमत 19 पैसे तक और डीजल की कीमत 30 पैसे तक बढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। इसका असर रोज के जरुरत के सामानों पर भी सीधा पड़ेगा।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 19 पैसे महंगा होकर 93.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल 29 पैसे की बढ़त के साथ 83.80 रुपये प्रति लीटर हो गया। गत 04 मई से अब तक 11 दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाये गये हैं जबकि सात दिन स्थिर रहे हैं। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल 2.64 रुपये और डीजल 3.07 रुपये महंगा हो चुका है।
मुंबई में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 99.32 रुपये, चेन्नई में 17 पैसे महंगा होकर 94.71 रुपये और कोलकाता में 19 पैसे महंगा होकर 93.11 रुपये प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल की कीमत मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में क्रमश: 30 पैसे, 28 पैसे और 29 पैसे बढ़ी। एक लीटर डीजल मुंबई में 91.01 रुपये, चेन्नई में 88.62 रुपये और कोलकाता में 86.64 रुपये का बिका। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

ब्लैक फंगस संक्रमण को ‘महामारी’ घोषित किया

संदीप मिश्र   

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड-19 महामारी से उबरे मरीजों को निशाना बना रहे ब्लैक फंगस संक्रमण को ‘महामारी’ घोषित किया जाये । कोविड 19 प्रबंधन हेतु गठित अधिकारियों की टीम की बैठक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ”कोविड-19 से उबरने वाले मरीजों में से कुछ में ब्लैक फंगस के संक्रमण की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के अनुरूप, प्रदेश सरकार सभी मरीजों के समुचित चिकित्सकीय उपचार की व्यवस्था कर रही है। केंद्र सरकार के निर्देशों के क्रम में कोविड की तर्ज पर ब्लैक फंगस को भी अधिसूचित बीमारी घोषित किया जाए। इस संबंध में आदेश आज ही जारी कर उसे लागू दिया जाए।” सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने ब्लैक फंगस की दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

आकांक्षा उपाध्याय   

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रव्रार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। राहुल गांधी ने ‘वीर भूमि’ जाकर अपने पिता की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने ट्विटर पर अपने पिता की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, ”सत्य, करुणा, प्रगति।” वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने राजीव गांधी की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ”प्रेम से बड़ी कोई ताकत नहीं है, दया से बड़ा कोई साहस नहीं है, करुणा से बड़ी कोई शक्ति नहीं है और विनम्रता से बड़ा कोई गुरु नहीं है।” राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि देश राजीव गांधी को एक ऐसे नेता के तौर पर हमेशा याद करेगा जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी।

उन्होंने एक बयान में कहा, ”राजीव जी को हमेशा याद किया जाएगा क्योंकि वह औद्योगिकीकरण और सूचना प्रौद्योगिकी की 21वीं सदी की तरफ भारत को ले गए। सब जानते हैं कि देश में दूरसंचार क्रांति की शुरुआत राजीव गांधी जी ने की।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया, ”आज हम भारत के सबसे महान बेटों में से एक और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी को उनके शहादत दिवस पर याद करते हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। वह विचारों और ऊर्जा से ओत-प्रोत थे और भारत को एक बड़ी ताकत बनाने का उनका सपना था।”

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी को याद किया। राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस, कोरोना महामारी से निपटने के लिए मास्क पहनने और टीकाकरण के पंजीकरण को लेकर जागरुकता अभियान चला रही है। उसकी प्रदेश इकाई और युवा कांग्रेस तथा कांग्रेस अन्य संगठन कोरोना प्रभावित परिवारों को भोजन सामग्री भी वितरित कर रहे हैं। गौरतलब है कि 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरूंबुदूर में एक विस्फोट में राजीव गांधी की मौत हो गयी थी।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

1. अंक-279 (साल-02)
2. शनिवार, मई 22, 2021
3. शक-1984, बैसाख, शुक्ल-पक्ष, तिथि-एकादशी, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 05:58, सूर्यास्त 07:07।
5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.। तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना बनी रहेगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 20 मई 2021

गाजियाबाद: 24 घंटे में 364 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

अश्वनी उपाध्याय               

गाज़ियाबाद। पिछले 24 घंटों की अवधि में 364 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। इस अवधि में 608 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया और 2 मरीजों की मौत के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 2760 हो गई। मेरठ जिले में 442 नए संक्रमित मिले और 1039 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसके फलस्वरूप अब यहाँ 7470 सक्रिय मरीज रह गए हैं। यहाँ 4 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। गौतम बुद्ध नगर जिले में 239 नए संक्रमित मिले और 436 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। यहाँ 4 मरीजों की मौत के बाद 4964 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

दयनीय स्थिति का जिम्मेदार खुद मुस्लिम समाज

सत्येंद्र पंवार               
मेरठ। मुसलमान समाज आज जिस हाशिये पर है, उसकी देन भाजपा नही कांग्रेस है। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष आर डी गादरे ने एक साक्षात्कार मे कहा कि मुस्लिम समाज की दयनीय स्थिति के जिम्मेदार खुद मुस्लिम समाज के खुदगर्ज नेताओं की करनी भरनी पढ़ रही है। आज देश में मुस्लिमों के प्रति आज माहौल बनाने और उनको मजलूम पसमांदा बनाने की हरकतें हैं। उसके जिम्मेदार कांग्रेस और मुस्लिम लीडर हैं। ग्रेट इंडिया ग्रेट भारत में कांग्रेस की सरकार में ही मुस्लिम सबसे ज्यादा कमजोर हुआ। कॉंग्रेस चाहती तो देश के आतंकवादी संगठनो पर पाबंदी लगा सकती थी, गुजरात के कातिलों को जेल मे डाल सकती थी। लेकिन नही किया। बल्कि मुस्लिम समाज को लगातार कमजोर करने का कार्य करते रहे और ऊपर से दिखावा मुस्लिमों का हितैषी बनकर दिखावा किया। मुसलमान आज पुलिस, सेना और न्यायालयों मे ना के बराबर बचा है। उसकी देन कॉंग्रेस और रीजनल क्षेत्रीय पार्टियाँ हैं। चाहे वह समाजवादी पार्टी हो बहुजन समाज पार्टी या अन्य कोई। अगर शासन_प्रशासन मे संख्या के हिसाब से सभी धर्म, जाति के लोगो को जगह दी जाती तो आज ये हालात ना होती। आज भी अपनी वफात परस्ती के लिए और अपनी जेब भरने के लिए समाज का कोई ध्यान नहीं रख कर जनता को गुमराह करने का भी कार्य किया जा रहा है क्योंकि उनको पहले से ही उन पार्टियों में हराम की खाने की आदत बन चुकी है और उनको खून मुंह लग गया उनकी आने वाली नस्लें चाहे बर्बाद हो या आबाद हो उनको आज भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा जबकि आज देश के हालात दोबारा से गुलामी की ओर बन गए हैं। जनता भूखमरी की कगार पर है। महंगाई चरम सीमा पर है, रोजी-रोटी कारोबार बड़ी दयनीय स्थिति में पहुंच चुके हैं और वर्तमान सरकार बीमारी में भी अपनी जेब भरने पर लगी हुई हैं। सबसे पहले हम भारतीयों को अपने देश का नाम भारत ग्रेट इंडिया जो कानूनी है। वही कहना चाहिए हिंदुस्तान कहना अपराध है। क्योंकि हमारे देश का नाम हिंदुस्तान नहीं इंडिया दैट इज भारत है। यह हमें समझना होगा अदर वाइज ब्राह्मणी षड्यंत्र को हम हिंदुस्तान कहकर उनका साथ देने में कोई कमी नहीं कर रहे हैं।और उनके मंसूबे इसी बात के हैं कि वह भारत देश यानी इंडिया को हिंदुस्तान बनाने पर लगे हैं। जबकि हिंदू कोई जाति या मजहब नहीं है। यदि ग्रंथ पढ़ते हैं या और सत्यार्थ प्रकाश या अन्य के दावे पढ़ते हैं तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा यह ब्राह्मणी षड्यंत्र है? इससे बचना होगा। बहुजन मुक्ति पार्टी अपनी विचारधारा पर अडिग है और सभी मूल निवासियों के लिए कार्यरत है। अब ऐसा नही है। इसलिये शोषित पीडित लोग मजबूर होकर जन क्रांति के लिए सड़को पर उतरेंगे जो ना गोलियों से डरेंगे ना डंडे से अब एक ये ही रास्ता बचा है? काश कितना अच्छा होता कि देश मे गैर बराबरी का निजाम ना होता।
खुदगर्ज़ नेतार्ओ का भी क्या कहना! विधायक/सांसद बनने के शौक में कभी अपने समाज की आवाज़ ही नही उठाई, देश के चारों स्तंभ और प्रशासन मे सरकारी जगहो पर अपने लोगो को बैठाया ही नही ऐसे नेता सिर्फ मुसलमानो मे ही नही है, बल्कि एससी/एसटी और ओबीसी मे भी भरपूर मात्रा मे हैं।
मै आर डी गादरे बामसेफ की विचार धारा वाली एकमात्र बहुजन मुक्ति पार्टी का कार्यकर्ता खुले आम कहता हूँ। सबको आबादी के हिसाब से आरक्षण लड़ाई लड़ेंगे वो एस सी, एस टी, ओ बी सी, अल्पसंख्यक सबको समानुपाती जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी के हिसाब से मुसलमानो को 22% हिस्सेदारी (आरक्षण) फौरन दिया जाये। मुझे पूरा भरोसा भी है और अगर ऐसा करने मे आनाकानी हुई तो उसी वक्त बहुजन मुक्ति पार्टी का दामन छोड़ दूंगा। अन्य नेताओं की तरह जमीर बेच कर समाज का काम नही करता।

डीएम कमल ने दुकान का किया औचक निरीक्षण

गोपीचंद                  
बागपत। जिलाधिकारी राज कमल यादव ने आज गांव बावली में खाद्य रसद विभाग की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सतवीर सहित जनपद के समस्त कोटेदारो को निर्देश दिए। किसी भी राशन धारक को राशन कम ना दिया जाए। पात्र गृहस्थी कार्ड में 5 किलो यूनिट राशन दिया जाता है। जिसमें ₹3 प्रति किलो से 2 किलो चावल व ₹2 प्रति किलो से 3 किलो गेहूं दिए जाते हैं। उन्होंने कहा इस स्थिति में अगर कोई कोटेदार किसी राशन धारक को राशन कम देता है तो ऐसे कोटेदारों की सूचना तत्काल दी जाए। जिलाधिकारी ने कहा सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्ति को राशन दिया जाए जनपद का कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य सुरक्षा खान पीन के लिए पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। अगर इसमें कोई कोटेदार किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी करता है तो कोटेदार की जिम्मेदारी तय करते हुए उस पर प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से भी कोटेदार के बारे में फीडबैक लिया और उन्होंने निगरानी समितियों के बारे में भी जानकारी ली ग्राम वासियों ने कहा निगरानी समिति गांव में एक्टिव हैं और संक्रमित व्यक्तियों के घर तक मेडिसिन कीट उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा अगर किसी को किसी तरह की कोई समस्या आती है तो कोविड- कंट्रोल रूम 0 121-2220027 पर कॉल करें।
जिलाधिकारी में कोटेदार को निर्देश दिए कि राशन वितरण करते समय सैनिटाइजेशन अवश्य कराएं और टेबल पर सैनिटाइजर रखा होना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति मास्क लगा कर आए और मास्क लगाए जाने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाए।

वेतन आयोग के तहत रुके हुए महंगाई भत्ते पर रोक

राणा ओबराय               
नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग के तहत रुके हुए महंगाई भत्ते पर जनवरी से रोक लगी हुई है। हालांकि कर्मचारियों को इसके लिए अब और ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। केंद्र सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान जून में कर सकती है। काउंसिल-जीसीएम-स्टाफ साइड ने इस बारे में जानकारी दी है। डीए में इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी कम से कम 4 फीसदी बढ़ जाएगी। जून में होगा डीए में इजाफा जेसीएम-स्टाफ साइड सेक्रेटरी शिवा गोपाल मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान जून में कर सकती है। इससे बेसिक सैलरी में कम से कम 4 परसेंट का इजाफा होगा। कर्मचारियों के डीएए इजाफे को लेकर नेशनल काउंसिल लगातार वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग और डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग (डीओपीटी) के अधिकारियों से बातचीत कर रहा है।विभाग के मुताबिक, देशभर में फैली कोरोना की दूसरी लहर की वजह से डीए के इजाफे में देरी हो रही है। पहले महंगाई भत्ते में इजाउा अप्रैल तक होना था, लेकिन कोरोना संकट के चलते यह अब जून तक हो सकता है।काम के हिसाब से क्या सही सैलरी मिलती है आपको? – अंडर पेमेंट का मसला। शिवा गोपाल मिश्रा का कहना है कि इससे केंद्रीय कर्मचारियों के 7th सीपीसी पे मैट्रिक्स पर कोई असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का डीए, डीआर जून 2021 तक फ्रीज करके रखा हुआ है। मार्च 2021 में राज्य सभा में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि डीए, डीआर बढ़ोतरियों को फिर से 1 जुलाई से शुरू कर दिया जाएगा। इसलिए अगर 1 जनवरी 2021 का DA बढ़ोतरी आज ऐलान हो भी जाता है तो ये शुरू 1 जुलाई 2021 से ही होगा। शिवा गोपाल मिश्रा ने कहा कि DA में इजाफे की बात की जाए तो उम्मीद है कि कैलकुलेशन के हिसाब से जुलाई से दिसंबर 2020 के लिए औसत महंगाई करीब 3.5 परसेंट रही है तो इस हिसाब से इसमें करीब 4 फीसदी का इजाफा हो सकता है। अगर पेंडिंग किस्तों की बात की जाए तो शिवा गोपाल मिश्रा ने कहा कि इस बारे में लगातार अधिकारियों से बातचीत हो रही है और जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। हमने सरकार को प्रस्ताव दिया है कि वो कर्मचारियों को डीए की बकाया तीन किस्तों को अगर एक साथ देने में समर्थ नहीं हैं तो उसे कई हिस्सों में भी दे सकते हैं।

समाज समिति के सदस्यों ने घटनाक्रम पर चर्चा की

गोपीचंद                     
बागपत। बड़ोत के सकल जैन समाज के द्वारा प्रवीन जैन प्रकरण के संचालन हेतु घोषित की गई 6 सदस्यों की सर्वाधिकार प्राप्त सकल जैन समाज समिति की बैठक। आज दिगंबर जैन बाल सदन के परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपन्न हुई। जिसमें समिति के सभी सदस्यों ने हालिया घटनाक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बैठक का संचालन ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस उत्तर प्रदेश शाखा के अध्यक्ष डॉ अमित राय जैन ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि फिलहाल देश एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और पश्चिम उत्तर प्रदेश के जनपद बागपत क्षेत्र में हमारे सभी जनप्रतिनिधि भाजपा से ही है। जिनमें से बागपत भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, बड़ौत विधायक केपी मलिक, बड़ोत चेयरमैन डॉक्टर अमित राणा इस प्रकरण की शुरुआत में ही नगर के कपड़ा व्यवसाई प्रवीण जैन पर लगाए गए आरोपों को फर्जी करार दे चुके हैं। इन सभी जनप्रतिनिधि एवं नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से व्यापारी प्रवीन जैन पर लगाए गए फर्जी मुकदमे को वापस लेने एवं दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही करने का निवेदन किया है।
उसी श्रंखला में सकल जैन समाज समिति द्वारा इन सभी नेताओं का धन्यवाद किया गया एवं सभी की उपस्थिति में इन सभी नेताओं से दूरभाष पर निवेदन किया गया कि प्रशासन से बात कर वह निर्दोष प्रवीण जैन को जेल से रिहा करने में अपनी भूमिका अदा करें।
सकल जैन समाज समिति द्वारा सार्वजनिक बयान जारी करके बागपत जिला प्रशासन से दोबारा अपील की गई कि प्रशासन के प्रतिनिधि द्वारा जैन समाज की बैठक में दिए गए आश्वासन के अनुसार सकारात्मक प्रक्रिया अपनाते हुए फर्जी मुकदमे को समाप्त किए जाने की कार्यवाही प्रारंभ करें। अगर न्यायालय में आगामी जमानत की तारीख तक कोई ठोस सकारात्मक प्रक्रिया प्रशासन नहीं अपनाता है तो जैन समाज को मजबूरन आंदोलन प्रदर्शन एवं जैन समाज की महिलाओं को अनशन का रास्ता अपनाना होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
बैठक में यह भी तय किया गया की अगर आंदोलन की घोषणा की जाएगी तो उससे पूर्व जैन समाज सर्व समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसकी रूपरेखा तैयार करेगा। बैठक में दिगंबर जैन कॉलेज के संयुक्त सचिव धनेंद्र जैन, अजीतनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी के महामंत्री मुकेश जैन, श्वेतांबर स्थानकवासी जैन सोसायटी शहर के महामंत्री संजय जैन, लघु उद्योग भारती से आनंद जैन उपस्थित रहे।

चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की

कौशाम्बी। नोडल अधिकारी सुधीर महादेव बोबडे़ सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद की अध्यक्षता में गुरूवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में जनपद में कोविड-19 के संबंध में संचालित निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नोडल अधिकारी ने कोविड-19 के रूप में वैश्विक महामारी की वर्तमान स्थिति एवं सम्भावित तीसरी लहर से निपटने हेतु सभी आवश्यक तैयारियो के संबंध में जनपद में संचालित निजी अस्पतालों के चिकित्सकों के साथ बैठक कर जानकारी प्राप्त की। उन्होने अस्पतालों में सभी आवश्यक तैयारियो को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैश्विक महामारी की तीसरी लहर से निपटने हेतु सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ति समय से करा लें इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। नोडल अधिकारी ने निजी अस्पतालों में बेडों की क्षमता तथा आक्सीजन की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। 
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी द्वारा बताया गया कि सम्भावित तीसरी लहर से बच्चों के ज्यादा प्रभावित होने की सम्भावना है। जनपद के सरकारी अस्पतालों में कुल तीन पीडियाट्रिशन है।जबकि निजी अस्पतालों ने बताया कि उनके पास एक भी पीडियाट्रिशन नही है। इस प्रकार स्पष्ट है कि किसी विषम परिस्थिति में इस महामारी से निपटने के लिए अत्यधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। बैठक में उपस्थिति निजी अस्पतालों को सुझाव दिया गया कि वे अपने यहां अभी से सांसद विधायक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पीडियाट्रिक बेडों की व्यवस्था कर लें इसी प्रकार जिला चिकित्सालय में भी पीडियाट्रिक इन्टेन्सिव केयर यूनिट की तैयारी पूर्ण कर ली जाये। साथ ही सिम्टोमैटिक, प्राइमरी, मॉडरेट व सवियर स्टेज के मरीजों के लिए अलग-अलग मेडिकल किट भी तैयार कर ली जाये जिससे सम्भावित तृतीय लहर आने पर त्वरित उपचार सम्भव हो सके। बैठक में निजी अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि उनके यहां कोविड-19 टेस्ट की अनुमति नहीं इसके लिए समय-समय पर आरआरटी टीम अस्पताल में आकर मरीजों का कोविड टेस्ट करती है और जो मरीज कोविड संक्रमित पाया जाता उसे कोविड प्रोटोकाल के तहत सरकारी अस्पताल अथवा होम अइसोलेशन में भेज दिया जाता है। इस प्रकार यदि निजी अस्पतालों को एन्टीजन टेस्ट की सुविधा प्रदान कर दी जाये तो कोविड मरीज की समय से पहचान होगी। जिससे उसका त्वरित उपचार शुरू हो जायेगा। बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि जनपद में लोकल स्तर पर एक भी पैथोलैब नहीं है सभी निजी अस्पातल कलेक्शन एजेन्ट के माध्यम से पैथोलॉजी टेस्ट कराते हैं। यदि इस जनपद में किसी निजी अस्पताल में अथवा व्यक्तिगत स्तर पर पैथलैब बनाया जाता है तो इसके लाभदायक सकारात्मक परिणाम होंगे। 
इसी प्रकार जनपद में एक भी आक्सीजन गैस प्लॉन्ट अथवा रिफलिंग प्लॉन्ट नही है। बैठक में जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालो में जनपद के बाहर से आक्सीजन सिलेन्डर की व्यवस्था हो रही है। डॉ. नीतू कनौजिया तेजमती हास्पिटल, मंझनपुर द्वारा बताया गया कि उनके यहां आक्सीजन प्लान्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में यह भी सुझाव दिये गये कि यदि सामूहिक भागीदारी के आधार पर जनपद में आक्सीजन रिफिलिंग प्लॉन्ट लगाया जाये तो कोविड-19 के दौरान एवं उसके बाद भी इसका व्यावसायिक उपयोग होता रहेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. एसके झॉ सहित अन्य अधिकारी गण एवं निजी अस्पतालों के चिकित्सकगण उपस्थित रहे।
सुशील केसरवानी 

हापुड़: डीएम ने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया

अतुल त्यागी                  
हापुड़। जिलाधिकारी अनुज सिंह के द्वारा ग्राम उपेड़ा के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गेहूं क्रय केंद्र पर लगभग 1600 बोरिया बहार खुले में बारिश से भीगती हुई नजर आई। जिसे देखकर जिलाधिकारी ने विपणन अधिकारी गरिमा दुबे पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि क्यों ना वर्षा से खराब हुए राशन की आपकी सैलरी से कटौती करके भरपाई की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई आपकी तनख्वाह से कटौती करके क्यों ना की जाए। गेहूं क्रय केंद्र पर वितरण अधिकारी गरिमा दुबे उपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने जो बोरिया वर्षा ऋतु में भीगने से बच गई है। उनको तत्काल सुरक्षित स्थान पर रखने हेतु विपणन अधिकारी को निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जिला विपरण अधिकारी को निर्देशित किया, कि लापरवाह वितरण अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें।

दिल्ली में संक्रमण से मौतों की संख्या 22,579 हुईं

रवि चौहान   
नई दिल्ली। दिल्ली में एक दिन में कोविड-19 के 3,231 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमण से 233 और लोगों की मौत के बाद शहर में इससे जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 22,579 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में नमूनों के संक्रमित मिलने की दर अब 5.5 प्रतिशत है। अद्यतन स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,231 नए मामले सामने आए, शहर में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के चार हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बीच लगा लॉकडाउन मामलों में कमी का एक बड़ा कारण है। दिल्ली में बुधवार को कोविड-19 के 3,846 नए मामले सामने आए थे और इससे 235 और लोगों की मौत हुई थी।

केरल: विजयन ने सीएम पद की दूसरी बार शपथ ली

अकांशु उपाध्याय   

तिरुवनंतपुरम। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के दिग्गज नेता पिनाराई विजयन ने गुरुवार को केरल के मुख्यमंत्री पद की लगातार दूसरी बार शपथ ली। उनके साथ 20 मंत्रियों ने भी शपथ ली। विजयन के नेतृत्व में माकपा नीत वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) ने छह अप्रैल को हुए चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक सादे समारोह में विजयन एवं अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। सेंट्रल स्टेडियम में अपराह्न 03:30 बजे महज 500 लोगों की मौजूदगी में यह शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य श्री विजयन ने उत्तर केरल के धर्मादम सीट से 50,123 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। इससे पहले उन्होंने 1970, 1977, 1991 और 1996 में भी विधानसभा के चुनाव में भी जीत हासिल की थी। इस बार 140 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में एलडीएफ ने 99 सीटों पर जीत हासिल की जबकि इससे पहले 2016 के चुनाव में पार्टी ने 91 सीटों पर विजय हासिल की थी।

चुनाव परिणाम ने विजयन के लगातार दूसरे कार्यकाल का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इसके साथ ही चार दशक पुराने उस चुनावी परंपरा बदल गयी जिसमें एलडीएफ और यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बीच सत्ता का वैकल्पिक हस्तांतरण माना जाता था। मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में के कृष्णनकुट्टी जद (एस), ए के शशिन्द्रन, राकांपा, के राधाकृष्णन माकपा, जे चिंचुरानी भाकपा, रोशी ऑगस्टीन, केसी (एम), पी राजीव माकपा, के राजन, भाकपा, वीना जॉर्ज माकपा, प्रोफेसर आर बिंदू माकपा, एमवी गोविंदन मास्टर माकपा, पीए मोहम्मद रियास माकपा, अहमद देवरकोविल आईएनएल, वी अब्दुरहिमन, नेशनल सेक्युलर कॉन्फ्रेंस, वी शिवनकुट्टी माकपा, एंटनी राजू डेमोक्रेटिक केरल कांग्रेस, जीआर अनिल, भाकपा, केएन बालगोपाल माकपा, साजी चेरियन माकपा, पी प्रसाद, सीपी और वीएन वसावन, माकपा शामिल हैं।

विजयन, एके शशिन्द्रन और के कृष्णाकुट्टी को छोड़ कर मंत्रिमंडल में सभी नये चेहरे हैं। समारोह से पहले, कार्यक्रम स्थल पर 54 गायकों का एक आभासी संगीत कार्यक्रम प्रसारित किया गया। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी समेत अन्य लोग शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मौजूद थे।

सेंसेक्स लुढका, सर्वाधिक नुकसान में ओएनजीसी

हरिओम उपाध्याय   

मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 338 अंक लुढ़क गया। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में यह गिरावट आयी। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 337.78 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,564.86 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 124.10 अंक यानी 0.83 प्रतिशत लुढ़क कर 14,906.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में ओएनजीसी रही। इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा सन फार्मा, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयरों में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, टाइटन, एल एंड टी अैर बजाज फिनसर्व समेत अन्य शेयर लाभ में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी के अनुसार घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन सुधार आया। इसका कारण वित्तीय, दैनिक उपभोग का सामान बनाने वाली कंपनियों और धातु कंपनियों के शेयरों पर बिकवाली दबाव रहा।

उन्होंने कहा, ”इसके अलावा वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख का भी घरेलू बाजार पर असर पड़ा। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) बैठक का ब्योरा आने के बाद निवेशकों के बीच कुछ आशंका बढ़ी है। इससे भी धारणा पर असर पड़ा है।” एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल में गिरावट रही जबकि जापान में निक्की बढ़त में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत मजबूत होकर 66.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

संक्रमण की जांच मात्र 1 सेकंड में, प्रणाली विकसित

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। वैज्ञानिकों ने एक नई किस्म की सेंसर प्रणाली विकसित की है जिसमें लार के नमूने लेकर नोवेल कोरोना वायरस का पता एक सेकेंड के भीतर ही चल जाएगा। यह प्रक्रिया वर्तमान की जांचों से कहीं अधिक तेजी से परिणाम देती है। इस जांच में, कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के लिए बहुत अधिक संख्या में वायरल बायोमार्कर की आवश्यकता पड़ती है। यह पॉलीमेरिज चेन रिएक्शन (पीसीआर) या अन्य प्रक्रियाओं के जरिए किया जा सकता है।इस तेज प्रणाली की जानकारी ‘वैक्यूम साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी बी’ नाम की पत्रिका में दी गई है। अभी तक रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमेरिज चेन रिएक्शन (आरटी-पीसीआर) को ही कोविड-19 का पता लगाने के लिए सबसे उपयुक्त जांच माना जाता है। लेकिन इसके परिणाम मिलने में कुछ घंटे से लेकर कुछ दिन तक का समय लग जाता है।
फ्लोरिडा विश्वविद्यालय से जुड़े मिंघान शियान कहते हैं, ”इस प्रणाली से जांच में लगने वाला समय कम होगा। इसमें जो बायोसेंसर स्ट्रिप है वह सामान्य तौर पर उपलब्ध ग्लुकोज स्ट्रिप जैसी दिखती हैं।” शोधकर्ताओं का कहना है कि इस प्रक्रिया से जांच का शुल्क भी कम होगा। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल न केवल कोविड-19 बल्कि अन्य रोगों का पता लगाने के लिए भी किया जा सकता है।

जहां भी दवा उपलब्ध हो वहीं से लेकर आए: एचसी

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को केंद्र से कहा कि वह उन कदमों की जानकारी दे जो ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा के आयात के लिए उठाए जा रहे हैं। बता दें कि कोविड-19 के ठीक हो रहे कई मरीजों में ब्लैक फंगस का संक्रमण देखने को मिला है और इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा की देश में कमी है।
अदालत ने केंद्र सरकार से कहा कि वह, दवा की मौजूदा उत्पादन क्षमता, इसके उत्पादन के लिए लाइसेंस प्राप्त विनिर्माताओं की विस्तृत जानकारी, इस दवा के उत्पादन की क्षमता में वृद्धि और कब तक बढ़ा हुआ उत्पादन शुरू होगा, यह जानकारी मुहैया कराए। न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह ने कहा कि केंद्र को अब एम्फोटेरिसिन बी दवा को, दुनिया में जहां भी उपलब्ध है, वहां से लाने के लिए कदम उठाने चाहिए। अदालत को बताया गया कि इस समय दिल्ली में म्यूकरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के करीब 200 मामले हैं।

पीएम की वर्चुअल मीटिंग रही सुपरफ्लॉप: ममता

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली/कोलकाता। कोविड-19 के हालात पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक को सुपर फ्लॉप बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बोलने नहीं दिया गया जो उनके अपमान के समान है। ममता बनर्जी ने यह दावा भी किया कि केवल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक में बोलने दिया गया, जबकि दूसरों को कठपुतली बनाकर रख दिया गया। उन्होंने कहा कि यह अनौपचारिक और सुपर फ्लॉप बैठक थी।
ममता बनर्जी ने राज्य सचिवालय नबन्ना में संवाददाताओं से कहा कि हम अपमानित महसूस कर रहे हैं। यह देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। प्रधानमंत्री मोदी में असुरक्षा की भावना इतनी ज्यादा है कि उन्होंने हमारी बात ही नहीं सुनी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ना तो यह पूछा कि पश्चिम बंगाल कोविड के हालात से किस तरह निपट रहा है और ना ही उन्होंने टीकों तथा ऑक्सीजन के भंडार के बारे में पूछा।

ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ब्लैक फंगस के बारे में एक भी सवाल नहीं पूछा। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसे चार मामले सामने आए हैं। देश में कोविड-19 के मामले कम होने के प्रधानमंत्री के दावे का जिक्र करते हुए बनर्जी ने कहा कि अगर संक्रमण के कुल मामले कम हो रहे हैं, तो कोरोना वायरस संक्रमण से मौत के इतने अधिक मामले क्यों आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि केंद्र सरकार के पास देश में कोविड-19 के हालात से निपटने की कोई उचित योजना नहीं है।

हथियारों के जखीरे के साथ दो आतंकी गिरफ्तार

अकांशु उपाध्याय  
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पुलिस ने एक आतंकवादी संगठन के दो सक्रिय आतंकवादियों के पास से छह हैंड ग्रेनेड बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के आवागमन के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने शहर में नाकेबंदी की थी। इस बीच दो लोग संदिग्ध स्थिति में वहां पहुंचे और पुलिस को देख कर भागने लगे जिन्हें बाद में पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब रही।
गिरफ्तार लोगों की पहचान जहांगीर अहमद हजाम और उसके भाई अब्दुल हमीद के रूप में की गयी है। दोनों तंगधारा के खबावरपाड़ा के निवासी हैं। दोनों के पास से छह हथगोले बरामद किये गये हैं जो आतंकवादियों तक पहुंचाने थे। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया

यूके: 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित किया  पंकज कपूर  रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल...