शनिवार, 8 मई 2021

शवों का अंतिम संस्कार निशुल्क कराने का निर्णय

हरिओम उपाध्याय                   
लखनऊ। राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण से हुई लोगों की मौत के बाद अब सभी शवों का अंतिम संस्कार नि:शुल्क कराने का निर्णय किया है। इसको लेकर शासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।
 अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने जारी आदेश पत्र में सभी नगर निगम व नगर निकाय को उनके मूल कर्त्तव्य याद दिलाया है। उन्होंने सभी को पत्र जारी करके यह निर्देश दिए है कि कोविड-19 के संक्रमण के कारण किसी की भी मृत्यु की दशा में नगरीय निकाय की सीमा के अंतर्गत सभी शवों का नि:शुल्क अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था की जाये। साथ ही इस प्रक्रिया में कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना जरुरी है। 
उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में होने वाले व्यय नगरीय निकाय अपने स्रोतों से या फिर राज्य वित्त आयोग से उपलब्ध कराई गई धनराशि से होगा। यह व्यव एक प्रकरण में अधिकतम पांच हजार रुपये तक होगा। 

विश्व: 32.70 लाख से अधिक की मौंत, संक्रमण

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के फिर तेजी से फैलने के बीच इस महामारी के संक्रमण से 32.70 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 15.69 करोड़ से अधिक हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ 69 लाख 19 हजार 303 हो गयी है। जबकि 32 लाख 70 हजार 397 लोग काल-कलवित हो गए हैं। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है और यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड 26 लाख 52 हजार से पार हो गयी है। जबकि 5.80 लाख से अधिक मरीजों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में चौथे स्थान पर है। पिछले 24 घंटे में जहां 4,01,078 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 18 लाख 92 हजार 676 हो गया। वहीं, 4187 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,38,270 हो गयी है।

धर्मशाला में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके

श्रीराम मौर्य                

शिमला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां किसी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने हिमाचल प्रदेश में झटके लगने की पुष्टि करते हुए कहा है कि वहीं रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3 रही। बता दें, कि हाल ही में 5 मई को असम के सोनितपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।इनकी भी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता काफी कम 3.5 रही थी। वहीं 28 अप्रैल को असम में आए भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.4 तीव्रता मापी गई थी।

टीकाकरण में आने वाला खर्च वहन करेंगीं सरकार

अकांशु उपाध्याय                 

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सभी मीडिया हाउस जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया और प्रिंट मीडिया शामिल है। सभी के लिए एक सामूहिक कोरोना टीकाकरण अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया है। सरकार उनके कार्यालयों में टीकाकरण अभियान आयोजित करेगी। इस टीकाकरण में आने वाला खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों और उनके परिजनों को कोविड-19 का टीका दिलाने के अनुरोध पर संज्ञान लेते हुए सभी पत्रकारों को सरकारी खर्चे पर कोरोना का टीका लगाने का फैसला लिया है। दिल्ली पत्रकार संघ ने दिल्ली में पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के लिए कोविड-19 के टीकाकरण के लिए दिल्ली के हर जिले में कुछ विनिर्दिष्ट चिकित्सा केंद्रों पर एक संक्षिप्त अवधि में ही सही, कुछ दिनो के लिए समय नियत कर उनको कोविड 19 की वैक्सीन देने की मांग गत बुधवार को मुख्यमंत्री से की थी।  संघ ने सरकार से अनुरोध किया था कि कोरोना वायरस संक्रमण से मौत होने पर पत्रकार के परिवार को आर्थिक सहायता की भी घोषणा की जाए।  इस मौके पर दिल्ली पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने खुशी जाहिर की है। उल्लेखनीय है कि ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना और कई अन्य राज्यों ने पत्रकारों को 'कोरोना योद्धा' माना है। उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में पत्रकारों तथा उनके परिवार को कोविड-टीकाकरण में प्राथमिकता देने की घोषणा की जा चुकी है।

आइओएस और एंड्राइड में उपलब्ध होगा टीपजर

अकांशु उपाध्याय           
नई दिल्ली। बीते कुछ समय से ट्विटर लगातार नए फीचर को लेकर काम कर रहा है। इसी कड़ी में अब ट्विटर ने एक फीचर टीपजर लाया है। टीपजर की मदद से लोग एक दूसरे को पैसे भेज सकेंगे। यह फीचर आइओएस और एंड्राइड दोनों में उपलब्ध होगा। फिलहाल इस फीचर को आनंद कुछ चुनिंदा यूजर्स ही उठा सकते हैं। इस फीचर को फिलहाल पत्रकार अलग-अलग मामलों के एक्सपर्ट, क्रिएटर्स और गैर-लाभकारी संस्थाओं के लिए पेश किया गया है।लेकिन कंपनी जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।
आपको बता दें कि ट्विटर ने कहा इस पेमेंट के लिए वह किसी तरह का कोई कमीशन नहीं लेगा। ट्विटर टीपजर फीचर को जल्द ही सभी के लिए जारी किया जाएगा, लेकिन इसके लिए कंपनी ने कोई तारीख तय नहीं की है। ये फीचर ट्विटर यूजर्स को पैसे कमाने में भी मदद करेगा। इसके जरिए आप उन ट्विटर अकाउंट्स को टिप दे सकते हैं जिनके कंटेंट आपको पसंद हैं। एंड्रॉयड में ये टीपजर फीचर स्पेसिस में भी काम करेगा जो ट्विटर का लाइव ऑडियो बेस्ड फीचर है। कंपनी का कहना है कि ट्विटर के अंदर लोगों को पैसे दे कर सपोर्ट करने की राह में ये पहला कदम है।

विमानवाहक पोत पर आग लगने की मामूली घटना

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। भारत के इकलौते विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर शनिवार को तड़के आग लगने की मामूली घटना हुई। लेकिन करवार में ड्यूटी पर तैनात क्रू की त्वरित कार्रवाई से उस पर काबू पा लिया गया। जहाज पर तैनात सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और कोई बड़ी क्षति नहीं हुई। नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। नौसेना प्रवक्ता के अनुसार इस वक्त कारवार बंदरगाह पर तैनात आईएनएस विक्रमादित्य के सेलर एकामडेशन कंपार्टमेंट में आज तड़के अचानक आग लग गई। ड्यूटी स्टाफ ने उठ रही आग और धुएं को देखने के बाद फायर फाइटिंग ऑपरेशन लांच किया। तत्काल की गई इस कार्रवाई के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 
 नौसेना के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में बताया कि आग बुझा दी गई है और पोत में सवार सभी कर्मी सुरक्षित हैं। बयान में कहा गया है कि जहाज में नौसैनिकों के रहने वाले हिस्से से धुआं उठते देख पोत के ड्यूटी कर्मियों ने आग को बुझाने के लिए तत्काल कार्रवाई की। पोत में सवार सभी कर्मियों की गिनती की गई और कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है। 
 आईएनएस विक्रमादित्य का पुराना नाम एडमिरल गोर्शकोव है। कीव क्लास के इस विमान वाहक पोत को रूस से भारत ने 2.33 अरब डॉलर के सौदे के तहत खरीदा था। इसने 1996 तक सोवियत और रूसी नौसेना में अपनी सेवाएं दी हैं। खास बात है कि तीन फुटबॉल मैदानों के बराबर इस पोत पर कुल 22 डेक हैं और इसमें 1600 कर्मी रह सकते हैं। इस इकलौते विमानवाहक युद्धपोत को 16 नवम्बर, 2013 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। 
 भारतीय ​नौसेना​ को अमेरिका से मिलने वाले सभी 24 ​​एमएच-60 ​रोमियो ​​​हेलीकॉप्टर​​ इसी विमान वाहक पोत से संचालित होंगे​​।​ इन्हें 2023 या अंत तक ​नौसेना के बेड़े में ​शामिल किया जाएगा। नौसेना का दूसरा विमानवाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत अभी परीक्षण के दौर से गुजर रहा है। इसके 2021 के अंत या 2022 की शुरुआत में इसके नौसेना के परिवार का हिस्सा बनने की उम्मीद है। 

महामारी: देश के लोगों को सरकार ने विफल किया

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोविड​​-19 स्थिति पर मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारत राजनीतिक नेतृत्व आज एक अपंग है।जिसमें लोगों के लिए कोई सहानुभूति नहीं है। मोदी सरकार ने हमारे देश के लोगों को विफल कर दिया है। इस संकट से निपटने के लिए सक्षम, शांत और दूरदर्शी नेतृत्व की आवश्यकता है। मोदी सरकार की उदासीनता और अक्षमता के कारण राष्ट्र डूब रहा है। उन्होंने संकट के इस दौर में सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की बात कही।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की एक वर्चुअल बैठक में पार्टी सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि वायरस के खिलाफ लड़ाई ने राजनीतिक मतभेदों को जन्म दिया और कांग्रेस पार्टी ने दृढ़ता से माना कि कोविड से लड़ाई सरकार से लड़ाई नहीं बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई है। उन्होंने कहा कि हमें स्पष्ट रूप से बताएं – सिस्टम विफल नहीं हुआ है। मोदी सरकार रचनात्मक रूप से भारत की कई शक्तियों और संसाधनों को कोरोना लड़ाई में उपयोग करने में असमर्थ रही है।  मैं यह स्पष्ट रूप से कहती हूं। इसके पहले अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में सोनिया गांधी ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रदर्शन को निराशाजनक और अप्रत्याशित करार देते हुए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में इसकी समीक्षा होगी।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...