शनिवार, 8 मई 2021

जेडीयू नेता तनवीर अख्तर की कोरोना से मौत हुईं

अविनाश श्रीवास्तव   
पटना। जनता दल यूनाइटेड के नेता और विधान पार्षद तनवीर अख्तर की कोरोना से मौत हो गई है। कुछ दिनों से पटना के एक अस्पताल में भर्ती थे जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दे तनवीर अख्तर जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश के इंचार्ज थे। एमएलसी तनवीर अख्तर विधानसभा कोटे से 2016 में एमएलसी बने थे और उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था।
बता दें, जदयू नेता तनवीर अख्तर गया जिला के रहने वाले थे। पहले ये कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। कांग्रेस से ही 2016 में एमएलसी चुने गए थे। मार्च 2018 में जब अशोक चौधरी कांग्रेस छोड़ जदयू में शामिल हुए थे तो उनमें से एक एमएलसी तनवीर अख्तर भी थे। ये जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। इसके अलावे बिहार कांग्रेस में भी ये कई पदों पर अपनी सेवा दे चुके थे।

मोदी ने राहुल गांधी व लालू यादव पर बोला हमला

अविनाश श्रीवास्तव   
पटना। कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में कोहराम मचा हुआ है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। वही इस महामारी से कई लोगों की जानें भी अब तक जा चुकी है। इस आपदा की घड़ी में राजनीति भी तेज हो गयी है। इस महामारी के दौर में राजनितिक दलों के नेताओं द्वारा आरोप प्रत्यारोप भी जारी है। कभी सत्ता पक्ष विपक्ष पर हमलावर है तो कभी विपक्षी दल सत्ता पक्ष पर हमला बोल रहे हैं। राजनेताओं का हमला ट्विटर पर भी जारी है। 
इसी क्रम में बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट किया है। सुशील मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला। सुशील मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि राहुल गांधी और लालू यादव कोराना योद्धाओं का मनोबल गिरा रहे हैं।सुशील मोदी ने कहा कि लालू की बयानबाजी ओछी राजनीति है। संकट के समय में राहुल और लालू यादव की बयानबाजी दवा और ऑक्सीजन की कालाबाजारी से भी अधिक खतरनाक है। कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिहटा में सेना ने विशेष कोविड अस्पताल शुरू किया है। वही दूसरी तरफ ऐसे विपदा की घड़ी में राहुल गांधी और लालू प्रसाद नकारात्मक बयान देकर कोरोना योद्धाओं का मनोबल गिरा रहे हैं। सुशील मोदी ने कहा कि महामारी के समय ओछी राजनीति करना ज्यादा खतरनाक है। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि रेमडेसिविर इंजेक्शन व ऑक्सीजन की नहीं होगी किल्लत...

रेलवे ने 18 ट्रेनों को अगले आदेशों तक बंद किया

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। कोरोना महामारी फैलने और यात्रियों की कम के चलते रेलवे ने शताब्दी व जनशताब्दी एक्‍सप्रेस समेत 18 ट्रेनों को अगले आदेशों तक बंद कर दिया है। वाया अंबाला विभिन्न राज्यों में जाने वाली ये ट्रेनें 9 मई से रद्द रहेंगी।
ट्रेन नंबर 2005 नई दिल्ली-कालका डेली स्‍पेशल – 9 मई 02006 कालका-नई दिल्ली शताब्दी- 10 मई 02011 नई दिल्ली-कालका स्पेशल- 9 मई 02012 शताब्दी कालका-नई दिल्ली स्पेशल – 9 मई 02013 शताब्दी नई-दिल्ली अमृतसर – 9 मई 02014 शताब्दी अमृतसर नई दिल्ली -10 मई 02029 शताब्दी स्पेशल नई दिल्ली-अमृतसर- 9 मई 02030 शताब्दी स्पेशल अमृतसर नई दिल्ली – 9 मई 02045 शताब्दी नई दिल्ली-चंडीगढ़- 9 मई 02046 शताब्दी चंडीगढ़-नई दिल्ली- 9 मई 02057 जनशताब्दी नई दिल्ली-ऊना हिमाचल 9 मई 02058 जनशताब्दी ऊना-हिमाचल-नई दिल्ली- 10 मई 02265 दुरंतो स्पेशल दिल्ली सराय रोहिल्ला-जम्मू तवी 9 मई 02266 दुरंतो स्पेशल जम्मू तवी- दिल्ली सराय- 9 मई 02445 नई दिल्ली-कटरा स्पेशल 9 मई 02446 कटरा-नई दिल्ली 02455 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर स्पेशल- 9 मई 02456 बीकानेर-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन- 10 मई से अगले आदेश तक नहीं चलेंगी।

बदलते मौसम से सर्दी-खांसी और गले में खराश

मदन प्रजापति  
देश में कोरोना का कहर इस कदर बढ़ रहा है कि आजकल थोड़ी सी तबीयत खराब होने पर कोरोना का डर सताने लगता है। हल्की फुल्की खांसी को भी इंग्नोर करना आपको भारी पड़ सकता है। हल्की से तबीयत खराब होने पर कोविड टेस्ट जरुर करा लें। अगर खांसी होने लगे तो टेस्ट के साथ आरटीपीआर टेस्ट के अलावा सीटी स्कैन भी करवाएं। जब टेस्ट ठीक है तो बाकी उपचारों का सहारा लें। क्योंकि लगातार मौसम में बदलाव के कारण ‌‌लोगों‌‌ ‌‌को‌‌ ‌‌सर्दी‌,‌ ‌‌खांसी‌‌ ‌‌और‌‌ ‌‌गले‌‌ ‌‌में‌‌ ‌‌खराश‌‌ ‌‌की‌‌ ‌‌समस्या‌‌ ‌‌हो जाती है।
  • ‌‌कटे ‌‌हुए‌‌ ‌‌लहसुन‌‌ ‌‌की‌‌ ‌‌एक‌‌ ‌‌जड़‌‌ ‌‌भूनें‌‌ ‌‌और‌‌ ‌‌सोने‌‌ ‌‌से‌‌ ‌‌पहले‌‌ ‌‌इसे‌‌ ‌‌एक‌‌ ‌‌चम्मच‌‌ ‌‌शहद‌‌ ‌‌में‌‌ ‌‌मिलाकर‌‌ ‌‌खा‌‌ ‌‌लें।‌ ‌
  • शहद‌‌,‌‌ ‌‌काली मिर्च पाउडर और अदरक वाली गर्म चाय पीने से खांसी ठीक होती है। ‌
  • एक गिलास गर्म दूध में एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर ‌‌मिलाएं‌‌ ‌‌और‌‌ ‌‌सोने‌‌ ‌‌से‌‌ ‌‌पहले‌‌ पिएं। ‌
  • गर्म पानी में नमक डालकर उसके गरारे करने से भी खांसी में आराम मिलता है
  • ‌नमक के पानी से गले की‌‌ ‌‌खुजली‌‌‌‌ ‌‌ठीक‌‌ होती है, ‌‌बलगम‌‌ बंद होता है, ‌‌सूजन‌‌ ‌‌और‌‌ ‌‌जलन‌‌ ‌‌को‌‌ ‌‌कम‌‌ ‌‌करने‌‌ ‌‌में‌‌ ‌‌भी‌‌ ‌‌मदद‌‌ ‌‌करता‌‌ ‌‌है।‌पुदीने‌‌ ‌‌की‌‌ ‌‌पत्तियों‌‌ ‌‌का सेवन करें। इनमें‌‌ ‌‌मेन्थॉल‌‌ ‌‌नामक‌‌ ‌‌एक‌‌ ‌‌यौगिक‌‌ ‌‌होता‌‌ ‌‌है‌,‌ ‌‌जो‌‌ ‌‌खांसी‌‌ ‌‌से‌‌ ‌‌ख़राब‌‌ ‌‌हो‌‌ ‌‌चुके‌‌ ‌‌गले‌‌ ‌‌में‌‌ ‌‌तंत्रिका‌‌ ‌‌अंत‌‌ ‌‌को‌‌ ‌‌सुन्न‌ कर‌‌ ‌‌सकता‌‌ ‌‌है।‌‌ ‌‌मेन्थॉल‌‌ ‌‌बलगम‌‌ ‌‌को‌‌ ‌‌तोड़ने‌‌ ‌‌और‌‌ ‌‌जमाव‌‌ ‌‌को‌‌ ‌‌कम‌‌ ‌‌करने‌‌ ‌‌में‌‌ मदद करता ‌‌है।‌‌ ‌खांसी‌‌ ‌‌दूर करने के लिए ‌‌दिन‌‌ ‌‌में‌‌ ‌2-3‌ ‌‌बार‌‌ ‌‌पुदीने ‌‌की‌‌ ‌‌चाय‌‌ ‌पिएं। ‌

बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया

राणा ओबरॉय   
चंडीगढ़। हरियाणा में 11 व 12 मई को फिर से बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। प्रदेश के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले वीरवार शाम को आए अंधड़ व बारिश से शुक्रवार को मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान में 5 और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 11 व 12 मई को फिर से बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।प्रदेश में हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रोहतक का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 35.5 और पंचकूला का सबसे कम 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात्रि तापमान की बात करें तो गुरुग्राम का 25.5 और हिसार का 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 8 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाने और मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 मई को फिर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव प्रदेश भर में रहने की संभावना है।हरियाणा में 11 मई को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है। अगले 3 दिन गर्मी में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। शनिवार को हल्के बदल छाने की संभावना है।

2,38,270 लोगों की मौत, 4,01,078 नये संक्रमित

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 4,187 मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 2,38,270 पर पहुंच गई है जबकि 4,01,078 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,18,92,676 हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक 37,23,446 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है जो कुल मामलों का 17.01 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 81.90 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,79,30,960 हो गई है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.09 फीसदी दर्ज की गई है।देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को एक करोड़ के पार हो गए थे।

भारत ने चार मई को गंभीर स्थिति में पहुंचते हुए दो करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक सात मई तक 30,04,10,043 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 18,08,344 नमूनों की शुक्रवार को जांच की गई।

मौत के नये मामलों में, सर्वाधिक 898 मौत महाराष्ट्र में, कर्नाटक में 592, उत्तर प्रदेश में 372, दिल्ली में 341, छत्तीसगढ़ में 208, तमिलनाडु में 197, पंजाब में 165, राजस्थान में 164, हरियाणा में 162, उत्तराखंड में 137, झारखंड में 136, गुजरात में 119 और पश्चिम बंगाल में 112 लोगों की मौत हो गई।

देश में अबतक हुई कुल 2,38,270 मौत में से 74,413 महाराष्ट्र में, 18,739 दिल्ली में, 17,804 लोगों की कर्नाटक में, 15,171 की तमिलनाडु में, 14,873 उत्तर प्रदेश में, 12,076 लोगों की पश्चिम बंगाल में, 10,158 की पंजाब में, 10,158 की छत्तीसगढ़ में और 10,144 लोगों की पंजाब में मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

अभिनेत्री कंगना कोरोना संक्रमण की चपेट में आई

कविता गर्ग   
मुंबई। सुप्रसिद्ध सिने तारिका कंगना रनौत भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। आज शनिवार को उनकी कोविड टैस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ध्यान मुद्रा में तस्वीर भी पोस्ट की है।कंगना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘मैं बीते कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी। आंखों में हल्की जलन भी हो रही थी। हिमाचल जाने का सोच रही थी, इसलिए कल कोरोना टेस्ट कराया, आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’ उन्होंने लिखा, ‘मैंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। मुझे कोई आइडिया नहीं था कि यह वायरस मेरे शरीर में पार्टी कर रहा था। अब मुझे पता चल गया है तो मैं इसे ध्वस्त कर दूंगी।”

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...