शनिवार, 8 मई 2021

बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया

राणा ओबरॉय   
चंडीगढ़। हरियाणा में 11 व 12 मई को फिर से बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। प्रदेश के कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले वीरवार शाम को आए अंधड़ व बारिश से शुक्रवार को मौसम सुहावना रहा। अधिकतम तापमान में 5 और न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 11 व 12 मई को फिर से बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।प्रदेश में हुई बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रोहतक का अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 35.5 और पंचकूला का सबसे कम 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात्रि तापमान की बात करें तो गुरुग्राम का 25.5 और हिसार का 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार प्रदेश में 8 मई तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाने और मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 मई को फिर से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव प्रदेश भर में रहने की संभावना है।हरियाणा में 11 मई को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है। अगले 3 दिन गर्मी में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। शनिवार को हल्के बदल छाने की संभावना है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...