रविवार, 2 मई 2021

मतदान के लिए 4 स्थानों पर मतगणना की जाएंगीं

अश्वनी उपाध्याय                      
गाज़ियाबाद। पहले चरण में 15 अप्रैल को हुए मतदान के 16 दिन बाद आज से शुरू हुई मतगणना में 3,302 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो है। मतगणना के दौरान शांति व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जीते हुए प्रत्याशियों के विजय जुलूस और रैली पर रोक है, ऐसा करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि जिले के चार ब्लॉक में हुए मतदान के लिए चार स्थानों पर मतगणना की जाएगी। मुरादनगर ब्लॉक में पड़े वोटों की गिनती श्री हंस इंटर कालेज, भोजपुर ब्लॉक की मतगणना महर्षि दयानंद इंटर कालेज में, रजापुर की गोविंदपुरम स्थित अनाज मंडी में और लोनी ब्लॉक में डाले गए वोटों की गिनती होली चाइल्ड अकेडमी में चल रही है। प्रत्येक मतगणना स्थल पर शनिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी की। अदालत के आदेशों के अनुसार मतगणना स्थल पर संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्याशियों और मतगणना अभिकर्ताओं को कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लेकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा मतगणना स्थल में प्रवेश करने से पहले भी ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर से अधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की जा रही है। अगर कोई अस्वस्थ होगा तो उसको मतगणना स्थल के अंदर प्रवेश करने से रोका जाएगा।

यशोदा अस्पताल में डीएम पांडेय का सीटी स्कैन कराया

अश्वनी उपाध्याय                   
गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य मंत्री अतुल गर्ग के बाद अब जिलाधिकारी अजय शंकर पाण्डेय भी इलाज कराने के लिए सरकारी अस्पताल छोड़ कर निजी हॉस्पिटल की शरण में पहुँच गए हैं। कुछ दिन पहले वे कोरोना संक्रमित हो गए थे। जब बुखार नहीं उतरा तो वे कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल पहुंचे। जहां उनका सीटी स्कैन कराया गया। सीटी स्कैन में कोविड निमोनिया होने का पता चला। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत स्थिर है। बुखार में सुधार हो रहा है। वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
यशोदा अस्पताल के ऑपरेशनल हेड डॉ. सुनील डागर ने बताया कि जिलाधिकारी कई दिनों पहले कोविड पॉजिटिव हो गए थे। वह अपना इलाज होम आइसोलेशन में करवा रहे थे। बुखार नहीं उतरने पर शुक्रवार रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बुखार का कारण जानने के लिए उनका सीटी स्कैन किया। इसकी जांच रिपोर्ट में उन्हें कोविड निमोनिया पाया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। निमोनिया की दवा का फायदा उन्हें हुआ है। अब पहले से कम बुखार आ रहा है। 
डॉ. डागर ने बताया कि जिलाधिकारी को फिलहाल ऑक्सीजन या वेंटिलेटर की जरूरत नहीं पड़ी है। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है। इस टीम में डॉ. आरके मणि, डॉ. अर्जुन खन्ना, डॉ. अंकित सिन्हा एवं डा. अंशुमन त्यागी शामिल हैं। वहीं कोविड पॉजिटिव हो गईं जिलाधिकारी की पत्नी का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।
आपको बता दें कि पिछले साल जब उत्तर प्रदेश के राज्य स्वास्थ्य मंत्री और गाज़ियाबाद के विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए थे तो उन्होंने भी सरकारी अस्पताल को छोड़ प्राइवेट अस्पताल में ही अपना इलाज कराया था।
कोविड19  संक्रमण की दूसरी लहर में गाज़ियाबाद की स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भारी कमियाँ उजागर होने के बाद जिलाधिकारी की जिले भर में आलोचना हो रही थी। अस्पतालों से लेकर श्मशान घाट तक चारों ओर हाहाकार मचा हुआ थी और स्थिति जिलाधिकारी के नियंत्रण के बाहर नज़र आ रही थी। इस बीच अचानक जिलाधिकारी कार्यालय से सूचना आई कि डीएम कोरोना पॉज़िटिव हैं और होम आइसोलेशन में चले गए हैं। फिलहाल जीडीए वीसी कृष्णा करुणेश को कार्यकारी जिलाधिकारी बनाया गया है।

300 बेड के अस्पताल में आक्सीजन की सप्लाई बंद

संदीप मिश्र                  
बरेली। 300 बेड अस्पताल में सुबह आक्सीजन की सप्लाई करीब एक घंटे बंद कर दी। आरोप है कि इसी दौरान आक्सीजन न मिलने से मरीज की मौत हो गई। इस पर परिजनों ने हंगामा किया। किसी तरह मामला शांत हुआ। इधर,दोपहर में करीब 12 ;45 बजे मरीजों के तीमारदारों से यह कह दिया गया कि सिर्फ 15 मिनट की आक्सीजन बची है। इसके बाद मरीजों के तीमारदारों में खलबली मच गई। हंगामा शुरू हो गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके साथ गेट पर सख्त पहरा बैठा दिया। आक्सीजन न होने को लेकर संक्रमित लोगों के परिजन घबराए हुए हैं। अस्पताल के हालात खराब हैं, तीमारदारों से बाहर से आक्सीजन सिलेंडर मंगाए जा रहे हैं।

लोगों को वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित कर रहीं अभिनेत्री

कविता गर्ग                   
मुंबई। बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी कोरोना से बचाव के लिये लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। कोरोना की दूसरी लहर से हर कोई चिंतित नजर आ रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स लोगों से वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील कर रहे हैं। सनी लियोनी ने सोशल मीडिया एक पोस्ट शेयर किया है।
जिसमें वह अपने फैंस को वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। सनी लियोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में सनी ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “चलिए कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो जाएं। यह वक्त है वैक्सीनेशन का। ” सनी ने पोस्ट में लोगों से आग्रह किया है कि वह खुद भी वैक्सीन लगवाएं और अपने परिवार वालों भी वैक्सीन जरूर लगवाएं। खास तौर पर वह लोग जो फ्रंटलाइन में खड़े होकर कोरोना से जंग लह रहे हैं।

सरकार ने 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की

भुवनेश्वर। ओडिशा सरकार ने कोविड-19 संक्रमण की भयावहता को देखते हुए रविवार को राज्य में 14 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की। जो पांच मई से प्रभावी होगा। सूत्रों के अनुसार कोरोना की घातक दूसरी लहर फैलने पर इस पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य सरकार ने यह फैसला किया। राज्य में पांच मई से 19 मई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाएं बंद रहेंगी। देश में लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और इस वैश्विक महामरी से होने वाली मौतों में वृद्धि से लोगों में खौफ व्याप्त है। अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, दवा और ऑक्सीजन की भारी किल्लत है। इसी तरह की स्थिति राष्ट्रीय राजधानी में भी बनी हुई है जहां बत्रा, सर गंगाराम और जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण कई मरीजों की मौत हो गई।

दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई, मीडिया मंच का इस्तेमाल

बार्सीलोना। लियोनल मेस्सी ने 20 करोड़ फॉलोअर्स वाले अपने सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल ऑनलाइन दुर्व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए किया है। बार्सीलोना के इस फारवर्ड ने शनिवार को उस समय यह संदेश पोस्ट किया। जब इंग्लैंड फुटबॉल लीग, क्लबों और खिलाड़ियों ने आनलाइन नस्ली उत्पीड़न और भेदभाव के खिलाफ सोशल मीडिया का चार दिवसीय बहिष्कार शुरू किया। मेस्सी भी इस दौरान चुप नहीं, उन्होंने सोशल मीडया पर दुर्व्यवहार और भेदभाव के खिलाफ अभियान के विचार के लिए ब्रिटेन के फुटबॉल से जुड़े सभी लोगों को इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी। मेस्सी ने अपने फॉलोअर्स के लिए स्पेनिश में लिखा, आप प्रत्येक प्रोफाइल के पीछे के व्यक्ति को महत्व दें। जिससे कि हम सभी महसूस करें कि प्रत्येक अकाउंट के बीच हाड़-मांस का व्यक्ति है जो हंसता है, रोता है, जीवन का लुत्फ उठाता है और कष्ट सहन करता है। मेस्सी ने फेसबुक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया कंपनियों से अधिक प्रयास करने को कहा।

ऑक्सीजन का उत्पादन, 8 अत्याधुनिक संयंत्र शामिल

अकांशु उपाध्याय                        
नई दिल्ली। कोविड महामारी में भारत की सहायता के लिए फ्रांस से पहली खेप आज सुबह पहुंची। जिसमें अस्पताल में ऑक्सीजन का उत्पादन करने वाले आठ अत्याधुनिक संयंत्र शामिल हैं। सूत्रों ने यहां बताया कि फ्रांस की सरकार ने इस खेप को भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी के माध्यम से भारत सरकार को सौंपा। सूत्रों के अनुसार सरकार ने प्राथमिकता एवं आवश्यकता के आधार पर उन आठ अस्पतालों को पहले से चिह्नित कर लिया है, जहां ये संयंत्र लगाये जाएंगे।
इनमें से कम से कम चार अस्पताल दिल्ली के हैं। इससे कई महत्वपू्र्ण स्थानों पर ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर राहत मिल सकेगी। प्रत्येक नोवएयर प्रीमियम आर एक्स 400 हॉस्पिटल लेवल ऑक्सीजन जेनेरेटर 250 बिस्तरों को सालभर तक ऑक्सीजन दे सकता है। ये ऑक्सीजन जेनेरेटर आठ अस्पतालों को दस साल से अधिक समय तक अनवरत प्राणवायु प्रदान करने में सक्षम है। इसके अलावा फ्रांस से आयी सामग्री में 28 वेंटीलेटर, 200 इलेक्ट्रिक सिरिंज पम्प, 28 एएफनॉर/बीएस फ्लैक्सिबिल ट्यूब, 500 बैक्टीरिया रोधी फिल्टर, 500 मशीन फिल्टर तथा 500 संबंधित रोगी सर्किट भी उल्लेखनीय है कि फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैंकों ने सोशल मीडिया पोस्ट पर भारत से एकजुटता व्यक्त करते हुए एक संदेश हिन्दी में दिया है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...