शुक्रवार, 23 अप्रैल 2021

900 बेड: कोविड अस्पताल का निर्माण शुरू किया

गांधीनगर। अहमदाबाद में कोरोना के बढ़ते मामले और कोविड रोगियों के लिए बिस्तरों की कमी के बीच महसूस की जा रही है। इस कमी को दूर करने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने देश के सबसे बड़े नौ सौ बेड का कोविड अस्पताल का निर्माण शुरू कर दिया है। जो जल्द ही पूरा हो जायेगा। 
बताया गया कि गुजरात विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में डीआरडीओ ने देश के सबसे बड़े नौ सौ बेड का कोविड अस्पताल का निर्माण कर रहा है। इसका काम अब 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। उम्मीद है कि इस अस्पताल का 24 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। शुरू किया जाएगा। डीआरडीओ के अनुसार इस अस्पताल में नौ सौ बेड होंगे लेकिन जरूरत पड़ने पर पांच सौ बेड और बढ़ाए जा सकते हैं। यानि इस अस्पताल की क्षमता 1400 बेड है। इस अस्पताल के निर्माण में डीआरडीओ के अलावा राज्य सरकार का स्वास्थ्य विभाग और गुजरात विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से हो रहा है। अहमदाबाद शहर में कोरोना संकट में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन बेड की कमी के चलते यह नवनिर्मित अस्पताल एक वरदान साबित होगा। इस अस्पताल में 130 वेंटिलेटर प्रधानमंत्री कोष से यहां लाए गए हैं और इन्हें स्थापित किया जा रहा है। इसके लिए 35 हजार लीटर ऑक्सीजन की क्षमता वाला एक टैंक लगाया गया है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर एक और 25,000 लीटर क्षमता की ऑक्सीजन टैंक भी स्थापित किया गया है ताकि मरीज को उचित उपचार मिल सके।
इस विशेष अस्पताल के लिए सेना, बीएसएफ, सीआईएसएफ विशेषज्ञ डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ सहित 150 स्वास्थ्य कर्मचारियों का एक स्टाफ डिफेंस से मिलना है, जिसमें से 10 डॉक्टर आ चुके हैं और भर्ती हुए कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे और किए गए कार्यों की निगरानी शुरू करेंगे। पूरे अस्पताल के प्रबंधन के लिए लगभग 600 कर्मचारी तीन अलग-अलग शिफ्टों में काम करेंगे।

ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को किया जा रहा एयरलिफ्ट

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली/ बर्लिन। ऑक्सीजन के लिए पूरे देश में ​मचे हाहाकार के बीच भारतीय वायुसेना ने ऑक्सीजन के कंटेनरों को 'एयरलिफ्ट' करना शुरू कर दिया है। 23 मोबाइल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को जर्मनी से एयरलिफ्ट किया जा रहा है। यह दिल्ली के उन अस्पतालों में अस्पताल में तैनात किए जाएंगे। जहां ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान खतरे में है। जरूरतमंदों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलने से उन्हें जिन्दगी और मौत से संघर्ष नहीं करने पड़ेगा।
सेना के प्रवक्ता कर्नल अमन आनंद ने कहा कि भारतीय सेना ने दिल्ली कैंट के बेस अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के लिए अगले एक सप्ताह में 400 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। अस्पताल में सेवारत सैन्य कर्मियों के लिए अस्पताल में अतिरिक्त 250 कोविड बेड बढ़ाये गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए 23 मोबाइल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों को जर्मनी से एयरलिफ्ट किया जा रहा है। इन उत्पादन संयंत्रों को दिल्ली के उन अस्पतालों में तैनात किया जायेगा जहां बड़ी संख्या में कोविड के मरीज भर्ती हैं और ऑक्सीजन की कमी से उनकी सांसें अटकी हैं। यह मोबाइल संयंत्र अस्पतालों में ही ऑक्सीजन का उत्पादन करेंगे। जिससे ऑक्सीजन की किल्लत दूर हो सकेगी।  
 भारतीय वायु सेना ने भी अब कोविड-19 महामारी का मुकाबला करने में सरकार की सहायता के लिए ऑक्सीजन कंटेनर, सिलेंडर, आवश्यक दवा, उपकरण और चिकित्सा कर्मियों को एयरलिफ्ट करना शुरू कर दिया है। बड़ी संख्या में ​ऑक्सीजन की खरीद शुरू की गई, इसलिए वायुसेना ने खाली कंटेनरों  का संचालन शुरू कर दिया है। वायुसेना के दो परिवहन विमानों सी-17 ने दो खाली ​​ऑक्सीजन कंटेनरों को एयरलिफ्ट करके संयंत्र तक पहुंचाया है। इसके अलावा आईएल-76 विमान से पानागढ़ एयरबेस एक खाली कंटेनर को एयरलिफ्ट किया है ताकि वहां से लाकर देश में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाई जा सके। पश्चिम बंगाल राज्य में यह एयरबेस पूर्वी वायु कमान के तहत वायु सेना का आधार है।

कालाबाजारी करते हुए 2 डॉक्टर समेत 4 लोग अरेस्ट

हरिओम उपाध्याय                     
लखनऊ। कोरोना संक्रमितों को लगने वाला 'रेमडेसिविर' इंजेक्शन की कालाबाजारी करते हुए दो डॉक्टर समेत चार लोगों को ठाकुरगंज पुलिस ने गुरुवार देर रात को पकड़ा है। इनके पास से चार लाख रुपये की नकदी और 34 डोज 'रेमडेसिविर' इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। 
 प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे ने बताया कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले चार अभियुक्तों को एरा मेडिकल के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान उन्नाव निवासी विपिन कुमार, ठाकुरगंज के सरफराजगंज निवासी डॉ. अतहर, डॉ. सम्राट और तहजीबुल हसन के रूप में हुई है। इनके पास से चार लाख रुपये की नकदी और 34 डोज 'रेमडेसिविर' इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। 
 प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह लोग वर्तमान समय में कोविड-19 संक्रमित मरीजों को लगने वाले  रेमडेसिविर  को बाजार से महंगे दाम पर बेचते थे। अभी तक इन लोगों ने किन लोगों को बेचा है, इसका पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी दशा में ऑक्सीजन व रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी न होने पाये। ऐसा करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट या एनएसए के तहत कार्रवाई अमल में लायी जाए। 

कोरोना की जंग में सरकार कर रहीं बेहतर ढंग से कार्य

हरिओम उपाध्याय                                
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की रात कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और प्रदेश के हालात को लेकर राज्य के सभी जिम्मेदार अधिकारियों के साथ वर्चुअली बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के खिलाफ जारी जंग में राज्य सरकार बेहतर ढंग से कार्य कर रही है। कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में तेजी से इजाफ हो रहा है। यह अत्यंत संतोषजनक है। 
मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए हैं कि कोविड अस्पतालों में ऑक्सीजन, औषधियों, मेडिकल उपकरणों चिकित्सा कर्मियों की सुचारू उपलब्धता रहे। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग का कार्य भी पूरी सक्रियता से किया जाए। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन का भी उपयोग किया जाये। टैंकरों को जीपीएस से जोड़ जाये और प्लांट पर पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया जाये। अधिकारी इस बात का पूरा ध्यान दें कि किसी भी दशा में ऑक्सीजन की कालाबाजारी न होने पाए। 
साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट व एनएसए के तहत कार्रवाई की जाये। वर्तमान की परिस्थितियों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कंट्रोल रूम गृह विभाग के अंतर्गत होम कंट्रांज रूम से संचालित किया जाये। ऑक्सीजन की विशेष मांग को देखते हुए अतिरिक्त टैंकरो और सिलेंडरों की व्यवस्था की जाये। 

खिलाड़ी कोहली ने आईपीएल में नया कीर्तिमान बनाया

अकांशु उपाध्याय                   
नई दिल्ली। विराट कोहली ने 6000 रन पुरे कर लिए है।आपको बता दे की कोहली ने 196 मैचों की 188वीं पारी में हासिल की। कोहली अब तक आईपीएल में 40 अर्धशतक और पांच शतक लगा चुके हैं। इस दौरान उनकी औसत 38 की तो स्ट्राइक रेट 130 की रही है। उनके नाम पर 518 चौके और 204 छक्के भी दर्ज हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान बना दिया है। वह इस चर्चित टी-20 लीग में 6000 रन बनाने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। विराट ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि अपने नाम की।

मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर स्थिति की समीक्षा की

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोविड-19 की ताजा लहर में सबसे अधिक प्रभावित 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर महामारी की मौजूदा स्थिति की समीक्षा की। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब देश में कोरोना महामारी लगातार भयावह रूप लेती जा रही है और कई राज्यों में बिस्तरों से लेकर ऑक्सीजन तक की कमी के मामले सामने आ रहे हैं। बैठक में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्रियों से संवाद करने से पहले प्रधानमंत्री ने सुबह नौ बजे एक आंतरिक बैठक की जिसमें केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ संवाद किया और महामारी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की।देश में शुक्रवार को एक दिन में रिकॉर्ड 3,32,730 नये मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,62,63,695 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार तक के आंकड़ों के मुताबिक 24 लाख से अधिक लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। जबकि 2,263 और लोगों की मौत होने के बाद मृतक संख्या 1,86,920 पर पहुंच गई है।

महामारी से निपटने में दिक्कत पैदा होगी: कांग्रेस

अकांशु उपाध्याय              

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर विभिन्न उच्च न्यायालयों के आदेश के बाद उच्चतम न्यायालय का हस्तक्षेप गलत है और इससे महामारी से निपटने में दिक्कत पैदा होगी। कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने शुक्रवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उच्च न्यायालय लोगों के अधिकारों की रक्षा को लेकर राज्य सरकारों की जिम्मेदारी की जब बात कर रहे है तो उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप का ऐसे में कोई औचित्य नहीं होता है। उन्होंने कहा कि इस समय कोरोना की स्थिति पर केंद्रीय व्यवस्था की जरूरत नहीं, बल्कि विकेंद्रित आधार पर स्थिति को सुलझाया जाना चाहिए। उनका कहना था कि उच्चतम न्यायालय जिस तरह से व्यवस्था देने का प्रयास कर रहा है। उससे स्थिति सुलझेगी नहीं, बल्कि और बिगड़ जाएगी प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना की वर्तमान स्थिति में टीका सार्वजनिक संपत्ति है और इस समय लोगों की जान बचाना ज्यादा आवश्यक है।

देश में 3.32 लाख से अधिक नए मामलें सामने आएं

अकांशु उपाध्याय                      
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के 3.32 लाख से अधिक नये मामले सामने आने के साथ ही सक्रिय मामलों की दर लगातार बढ़ती जा रही है और अब यह 15 प्रतिशत के करीब पहुंच गयी है। इस बीच देश में गुरुवार को 31 लाख 47 हजार 782 व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया गया तथा अब तक 13 करोड़ 54 लाख 78 हजार 420 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुकवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 3,32,730 नये मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर एक करोड़ 62 लाख 63 हजार 695 हो गयी।
सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी से इनकी संख्या 24,28,616 हो गयी है और इसकी दर 14.93 हो गयी। दूसरी तरफ रिकाॅर्ड 1,93,279 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक एक करोड़ 36 लाख 48 हजार 159 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में 2263 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,86,920 हो गया है। देश में रिकवरी दर घटकर 83.92 फीसदी हो गयी है , जबकि मृत्युदर कम होकर 1.16 फीसदी रह गयी है।

पुनर्मतदान नहीं होने की सख्ती के बीच डाले जाएंगे वोट

हरिओम उपाध्याय                    
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के चुनाव को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने तथा किसी भी तरह से पुनर्मतदान नहीं होने की सख्ती के बीच तीसरे चरण में बीस जिलों में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 746 जिला पंचायत,18530 क्षेत्र पंचायत तथा 14321 ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिये लिये मतदान होगा। इसके लिये तीन करोड़ ,पाच लाख,71 हजार 613 मतदाता 49789 मतदान केन्द्रों पर मतदान करेंगे। राज्य के अमेठी,उन्नाव,औरैया,कनपुर देहात,कासगंज चंदौली,जालौन,देवरिया,पीलीभीत,फतेहपुर,फिरोजाबाद, बलरामपुर ,बलिया,बाराबंकी,मेरठ,मुरादाबाद,मिर्जापुर,शामली,सिद्धार्थनगर और हमीरपुर में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। जितने लोग लाइन में होंगे उन्हें वोट देने दिया जायेगा।

दिल्ली में कोरोना के 26,169 नए मामलें सामने आएंं

अकांशु उपाध्याय                       
नई दिल्ली। दिल्ली के अस्पतालों में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 26,169 नए मामले सामने आएंं। जबकि 306 मरीजों की मौत हो गई। दिल्ली में संक्रमण की दर 36.24 फीसदी रही जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से सर्वाधिक है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।दिल्ली में बृहस्पतिवार को सामने आए संक्रमण के नए मामलों के साथ ही शहर में अब तक कुल 9,56,348 लोग महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि मृतक संख्या बढ़कर 13,193 तक पहुंच गई है। बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में बुधवार को 72,208 नमूनों की जांच की गई। इसके मुताबिक, दिल्ली में अब तक 8.51 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 91,618 मरीज उपचाराधीन हैं।

महाराष्ट्र: आईसीयू में आग लगने से 13 मरीजों की मौत

मनोज सिंह ठाकुर                    

विरार। महाराष्ट्र में पालघर जिले के विरार में शुक्रवार तड़के एक निजी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में आग लगने से कोविड-19 से पीड़ित 13 मरीजों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक वातानुकूलन (एसी) इकाई में विस्फोट होने के बाद यह आग लगी और हादसे के वक्त अस्पताल में 90 मरीज मौजूद थे जिनमें से 18 मरीज आईसीयू में थे। मृतकों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र में पालघर जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर शुक्रवार को शोक जताया तथा इस घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये के मुआवजे की भी घोषण की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”विरार के कोविड-19 अस्पताल में आग लगने की घटना दु:खद हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी।

कोरोना वैक्सीन की कीमत 1 समान करने की मांग की

हरिओम उपाध्याय       
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने केन्द्र सरकार से कोरोना वैक्सीन की कीमत पूरे देश में एक समान करने की मांग की और कहा कि आक्सीजन की आपूर्ति अस्पतालों में निर्बाध रूप से हो। इसलिये औद्योगिक क्षेत्र को अभी असकी आपूर्ति रोकी जाये।
मायावती ने आज ट्वीट कर कहा कि देश में कोरोना वैक्सीन का दाम केन्द्र और राज्य सरकारों व निजी अस्पतालों के लिये एक समान न होकर अलग अलग निर्धारित करने के मामले में भारत सरकार को दखल देने की जरूरत। इस मामले में एकरूपता वाली राष्ट्रीय नीति बनाकर उस पर अमल करने की बसपा की मांग। बसपा अध्यक्ष ने दूसरे ट्वीट में आक्सीजन की कमी दूर करने के लिये तत्काल औद्योगिक क्षेत्र को इसकी आपूर्ति रोकने की मांग करते हुये कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि अस्पतालों में इसकी कोई कमी नहीं हो।

बैंकों के डिविडेंड भुगतान को सीमित करने का निर्देश

अकांशु उपाध्याय          
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हाल में बीते वित्त वर्ष 2020-21 के लिए बैंकों के डिविडेंड भुगतान को सीमित करने का निर्देश दिया है। इसके पहले आरबीआई ने उसके पिछले वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान भी बैंकों को डिविडेंड का भुगतान करने से रोक दिया था। बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का बैंकों के वित्तीय सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंकाओं को देखते हुए ये रोक लगाई गई है। रिजर्व बैंक की ओर इस संबंध में जारी किए गए दिशानिर्देश में कहा गया है कि अगर बैंक चाहें तो 31 मार्च 2021 को खत्म हुए वित्त वर्ष के लिए अंश धारकों को डिविडेंड का भुगतान कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए शर्त ये है कि ये डिविडेंड पे-आउट रेशियो के 50 फीसदी से अधिक नहीं होना चाहिए। 
उल्लेखनीय है कि बैंकों के डिविडेंड भुगतान के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने 4 मई 2004 को एक समान नियमों की घोषणा की थी। इसके तहत सभी बैंकों के लिए कुछ मानक तय किए गए थे, जिनको पूरा करने के बाद ही बैंक डिविडेंड का भुगतान कर सकते हैं। इन मानकों के तहत अंश धारकों को डिविडेंड का भुगतान करने के लिए बीते दो वित्त वर्षों में बैंकों का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो) 9 फीसदी से अधिक होना चाहिए, ताकि उनके पास डिविडेंड के भुगतान के बाद भी पर्याप्त पूंजी बनी रहे। इसके साथ ही बैंकों का नेट एनपीए भी 8 फीसदी से कम होना चाहिए। 
आरबीआई की ओर से डिविडेंड भुगतान को लेकर जारी दिशानिर्देश में कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर जिस गति से बढ़ रही है, उससे आर्थिक अनिश्चितता जैसे हालात बनने का खतरा बन गया है। ऐसी स्थिति में बैंकों का मजबूत बने रहना काफी अहम है। इसलिए उन्हें पहले ही जरूरी कदम उठाते हुए अपनी पूंजी की सुरक्षा करनी चाहिए। साथ ही पूंजी में कमी आने की किसी भी आशंका या नुकसान के डर को न्यूनतम कर देना चाहिए। 
भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों की वजह से बैंकों ने पिछले साल तो डिविडेंड का भुगतान नहीं ही किया था, इस साल भी नए गाइडलाइन के कारण डिविडेंड के भुगतान की संभावना काफी कम हो गई है। सरकारी बैंकों की तर्ज पर वित्त वर्ष 2020-21 का डिविडेंड देने में निजी बैंक भी कंजूसी कर सकते हैं। इस क्रम में आमतौर पर डिविडेंड देने में आगे रहने वाला एचडीफएसी बैंक भी पहले ही साफ कर चुका है कि वो इस साल डिविडेंड का भुगतान नहीं करेगा। 

कनाडा ने भारत-पाक के विमानों पर लगाया प्रतिबंध

ओटावा/ इस्लामाबाद/ नई दिल्ली। कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली सभी यात्री विमानों पर आगामी 30 दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। कनाडा के परिवहन मंत्री उमर अलघाबरा ने कहा कि भारत और पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है और इन देशों से यहां आये विमान यात्रियों में कोविड-19 के काफी मामले सामने आये हैं। जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबंध फिलहाल 30 दिनों के लिए लागू किया गया है।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन 

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण    
1. अंक-250 (साल-02)
2. शनिवार, अप्रैल 24, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- द्वादशी, विक्रमी सवंत-2078। ग्यारहवां रोजा, सहरी 04:31, इफ्तार 06:47। 11 रमजान, हिजरी 1442।
4. सूर्योदय प्रातः 06:20, सूर्यास्त 06:50।
5. न्‍यूनतम तापमान -12 डी.सै., अधिकतम-36+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

गुरुवार, 22 अप्रैल 2021

दूसरी लहर से उबरने में मदद करने के लिए तैयार

नई दिल्ली/ बीजिंग। भारत इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। यहां हालात दिन ब दिन गंभीर होते जा रहे हैं। रिकॉर्ड संख्या में रोज सामने आ रहे मरीजों के साथ ऑक्सीजन की किल्लत ने समस्या और भयावह कर दी है और मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर धराशायी होने की कगार पर पहुंच गया है। इसी बीच भारत के साथ लगभग हर मुद्दे पर विरोधी भाव रखने वाले पड़ोसी देश चीन ने कहा है कि वह इस संकट के समय में महामारी की दूसरी लहर से उबरने में भारत की मदद करने के लिए तैयार है। 
बता दें कि पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना संक्रमण के तीन लाख 14 हजार 835 नए मामले दर्ज किए गए और 2104 मरीजों की मौत हुई है। यह महामारी की शुरुआत से अब तक किसी देश में एक दिन का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। अभी तक एक दिन में किसी भी देश में इतनी संख्या में कोरोना मरीज नहीं मिले थे। भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब एक करोड़ 60 लाख 3821 पर पहुंच गया है। जो केवल अमेरिका से कम है। अमरिका में अब तक तीन करोड़ 26 लाख 4757 मामले मिले हैं।

बैंक को लाइसेंस रद्द करने से पहले नोटिस जारी किया

राणा ओबराय            
नई दिल्ली। भारतीय रिज़र्व बैंक ने एक और बैंक को लाइसेंस रद्द करने से पहले कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। फ्रॉड का शिकार बन चुके इस बैंक का नाम ‘संबंध फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड’ है। फ्रॉड के बाद इस बैंक का नेटवर्थ आरबीआई द्वारा तय की गई लिमिट से भी कम होने लगा और हाल के महीनों में बैंक की वित्‍तीय स्थिति बद से बद्तर होती चली गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संबंध फिनसर्व को आरबीआई ने कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा गया है कि आखिर क्‍यों उसका लाइसेंस कैंसिल नहीं किया जाना चाहिए। बैंक के नेटवर्थ में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि संबंध फिनसर्व बैंक के लाइसेंस कैंसिल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, आरबीआई की ओर इस मामले पर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। संबंध फिनसर्व के अधिकारियों ने भी कोई बयान नहीं दिया है।

फर्जी डिग्री लेकर नौकरियां हथियाने वालों की छुट्टी

राणा ओबराय                
शिमला। विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया, कि सरकार के विभिन्न विभागों में एमबीयू से शिक्षा प्राप्त कई लोग नौकरियां कर रहे हैं। सरकार से मंजूरी मिलते ही जांच कमेटियों का गठन किया जाएगा।
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग:
मानव भारती विश्वविद्यालय (एमबीयू) से फर्जी डिग्री लेकर हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियां हथियाने वालों की छुट्टी होने वाली है। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने मुख्य सचिव अनिल खाची को पत्र लिखकर फर्जी डिग्रियों की जांच करने की मंजूरी मांगी है। सरकार अगर आयोग को जांच की मंजूरी देती है तो एमबीयू से डिग्री लेने वालों का आंकड़ा जुटाकर विभिन्न विभागों से इस बाबत जानकारी ली जाएगी।
विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि सरकार के विभिन्न विभागों में एमबीयू से शिक्षा प्राप्त कई लोग नौकरियां कर रहे हैं। सरकार से मंजूरी मिलते ही जांच कमेटियों का गठन किया जाएगा। इस जांच से फर्जी और सही डिग्री प्राप्त करने वालों में अंतर हो जाएगा। एमबीयू की अभी तक करीब 35 हजार डिग्रियां फर्जी मिली हैं।

चीन के महत्वकांक्षी प्रोजक्ट को रद्द किया, फैंसला

केनबरा। दुनियाभर के देशों से उलझे चीन को अब ऑस्ट्रेलिया ने कड़ा सबक सिखाया है। प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन की कैबिनेट ने राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखकर चीन की महत्वकांक्षी बेल्ट एंंड रोड इनिसिएटिव के दो समझौते को रद्द कर दिया है। जिन दो समझौतों को रद्द किया गया है। उनमें चीनी कंपनियां ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में दो बिल्डिंग इंफ्रास्ट्रक्टर को तैयार करने वाली थीं। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री मारिस पायने ने एक बयान में कहा कि यह समझौता चीन के साथ 2018 और 2019 में किया गया था। हमने नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत चीन के इस महत्वकांक्षी प्रोजक्ट को रद्द करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि नया कानून संघीय सरकार को निचले प्रशासनिक स्तर पर किये गए उन अंतरराष्ट्रीय समझौतों की अनदेखी की शक्तियां प्रदान करता है। जो राष्ट्रहित का उल्लंघन करती हों।

मुख्यालय व उप सीएम आवास बंद रखने का निर्णय

राणा ओबराय            
चंडीगढ। जननायक जनता पार्टी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते एहतियात बरतते हुए अगले दो सप्ताह तक चंडीगढ़ स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय और उपमुख्यमंत्री आवास बंद रखने का निर्णय लिया है। पार्टी ने यह निर्णय उपमुख्यमंत्री स्टाफ के कई सदस्यों और पार्टी ऑफिस पर कुछ कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लिया है। जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने कहा कि बढ़ रहे कोरोना के चलते अगले दो सप्ताह तक उपमुख्यमंत्री निवास और जेजेपी मुख्यालय पर जनसंपर्क नहीं होगा। इसलिए लोग आवश्यक कार्यों के लिए जेजेपी जिलाध्यक्ष से संपर्क करें। वहीं उन्होंने अपील की कि दोबारा से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के प्रति सभी एहतियात बरते। साथ ही निशान सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी में जनता की सहायता के लिए सभी जिलों में पार्टी जिलाध्यक्ष हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। ताकि, हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाई जा सके। इसके अलावा जागरूकता के साथ मास्क, सैनिटाइजर का ज्यादा से ज्यादा वितरण किया जाएगा। ताकि कोरोना वायरस से बचाव हो।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...