रविवार, 18 अप्रैल 2021

बंगाल को जीतने की जंग के दौरान थोड़ा-सा वक्त

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज करते हुए ‘‘पश्चिम बंगाल को जीतने की अहम जंग के दौरान थोड़ा-सा वक्त निकाल कर’’ देश में कोरोना वायरस संक्रमण के हालात की समीक्षा करने के लिए उनका आभार व्यक्त चिदंबरम ने ‘दीदी-ओ-दीदी’ टिप्पणी के लिए प्रधानमंत्री की आलोचना भी की और प्रश्न किया कि क्या प्रधानमंत्री को इस लहजे में किसी मुख्यमंत्री का जिक्र करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘ पश्चिम बंगाल को जीतने की जरूरी जंग और उसे भाजपा के साम्राज्य में मिलाने के दौरान कोरोना वायरस के लिए थोड़ा-सा वक्त निकालने का शुक्रिया। कांग्रेस नेता का यह बयान ऐसे वक्त में आया है। जब प्रधानमंत्री ने शनिवार को संक्रमण के हालात की समीक्षा के लिए सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की थी। देश में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले चार दिन से प्रतिदिन दो लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।
बनर्जी पर प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री को इस लहजे में किसी मुख्यमंत्री का जिक्र करना चाहिए? उन्होंने कहा कि मैं जवाहर लाल नेहरू या मोरार जी देसाई या अटल बिहारी वाजपेयी को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते सोच भी नहीं सकता।

देश में लॉकडाउन लगाने की स्थिति नहीं: गृहमंत्री

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। दूसरी लहर ने पूरे देश में तबाही मचा है दी है और ऐसा पहली बार है। जब भारत में एक दिन में 2.60 लाख से अधिक कोरोना के केस सामने आए हैं। कोरोना की बढ़ती इस भयावह रफ्तार को देखते हुए एक बार फिर से देश में लॉकडाउन की आहट सुनाई देने लगी है। फिलहाल, देश की करीब 57 फीसदी आबादी पाबंदियों की जद में है। मगर जिस तरह से कोरोना बेलगाम हो चुका है। ऐसे में सरकार के पास एकमात्र विकल्प लॉकडाउन बचता है। हालांकि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि देश में जल्दबाजी में लॉकडाउन नहीं लगाया जाएगा और फिलहाल ऐसी स्थिति भी नहीं दिख रही है।
दरअसल, इंडियन एक्सप्रेस को दिए गए एक इंटरव्यू में अमित शाह से जह पूछा गया कि पिछले साल की तरह, कोरोना को नियंत्रित करने के लिए क्या लॉकडाउन ही विकल्प है? शाह ने कहा- हम कई स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा कर रहे हैं। शुरू में लॉकडाउन का उद्देश्य अलग था। हम बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उपचार की रेखा तैयार करना चाहते थे। तब हमारे पास कोई दवा या टीका नहीं था। अब स्थिति अलग है। फिर भी, हम मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। आम सहमति जो भी हो, हम उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। मगर जलदबाज़ी में लॉकडाउन करने जैसी स्थिति नहीं दिख रही।
एक अन्य सवाल में शाह से पूछ गया कि- इससे पहले कोरोना की पहली लहर के दौरान कई पहल हुईं।आपातकाल वाली चीजें अब क्यों नहीं है? इसपर वह बोले- यह सच नहीं है। मुख्यमंत्रियों के साथ दो बैठकें हुईं और मैं भी मौजूद था। अभी, राज्य के राज्यपालों के साथ एक बैठक हुई थी। सरकारों के समर्थन के लिए सामाजिक क्षेत्र में शेयरहोल्डर्स को आगे बढ़ाने के लिए हमारी बैठक हुई है। टीकाकरण के मोर्चे पर वैज्ञानिकों के साथ बात हुई है और चिकित्सा प्रोटोकॉल में सुधार के लिए एक बैठक हुई है। इससे लड़ने की तैयारी पूरी तरह से की जा रही है। इस समय संक्रमण की गति इतनी अधिक है कि यह लड़ाई थोड़ी मुश्किल है। लेकिन मुझे भरोसा है कि इस पर हमारी जीत होगी।
इंटरव्यू में गृहमंत्री से पूछा गया कि- कोरोना के नए वैरिएंट को अधिक भयानक बताया जा रहा है। क्या आप इसके बारे में चिंतित हैं? उन्होंने कहा कि- हर कोई चिंतित है। मुझे भी इसकी चिंता है। हमारे वैज्ञानिक इससे लड़ने के लिए काम कर रहे हैं। मुझे भरोसा है कि हम जीतेंगे। मुझे लगता है कि उछाल मुख्य रूप से वायरस के नए म्यूटेंट के कारण है। कई देशों में उछाल देखा जा रहा है। वैज्ञानिक इसका अध्ययन कर रहे हैं और इस पर एक निष्कर्ष समय से पहले होगा।

कांग्रेस नेता-जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी का निधन

रायगढ़। जिले के आदिवासी कांग्रेस नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रोहिणी राठिया का निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित हुए थे। उनको इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में कुछ दिन पहले ही भर्ती किया गया था और आज सुबह उनकी मौत हो गई। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रोहिणी की मौत पर कांग्रेस में शोक का माहौल है। आदिवासी नेता होनें के साथ-साथ अपनी सक्रियता से घरघोड़ा ब्लाक सहित आसपास इलाके में वे काफी लोकप्रिय थे, और इसी सक्रियता की वजह से उन्होंने जिला पंचायत उपाध्यक्ष के पद पर काबिज होकर अपनी कुशल राजनीति का परिचय दिया था, उनकी मौत के बाद घरघोड़ा ब्लाक के बाकारूमा में भी शोक की लहर फैल गई है।
एक जानकारी के अनुसार निजी चिकित्सालय में उन्हें आक्सीजन बेड पर रखा गया था और लगातार इलाज के बाद भी उनकी तबियत में कोई सुधार नही आ रहा था। आज सुबह उनके निधन की खबर मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट करते हुए उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम बाकारूमा भेजने की पहल की है।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरीं कार, 5 लोगों की मौत

पंकज कपूर     
देहरादून। उत्तराखंड शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसें कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुुसार, घटना घटना शनिवार को देर रात चमोली में बदरीनाथ हाईवे पर पाखी गांव की है। आपकों बता दें कि कार सवार पांच लोग एक शादी समारोह से भीमतला गांव से लौट रहे थे। रविवार को सुबह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुटी।
खाई सेे शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू किया। दुर्घटना के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
भीमतला गांव के विनोद नैथवाल ने बताया कि शनिवार को सुबह जोशीमठ से भीमतला गांव में बरात पहुंची। दिनभर शादी समारोह के बाद बरात शाम को करीब सात बजे जोशीमठ के लिए लौटी।
बरात के सभी वाहन तो जोशीमठ पहुंच गए, लेकिन यह कार नहीं पहुंची। जिसे लोग रातभर ढूंढने में लगे रहे। पुलिस को भी रात को ही सूचना दी गई। रविवार को सुबह घटना स्थल का पता चल पाया।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना वाले स्थान पर एनएच का पुल बन रहा हैै। दोनों तरफ से सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। जिससे यहां दुर्घटना की हर समय आशंका बनी हुई है।

स्मार्टफोन खरीदने का मिला सुनहरा मौका, छूट

अकांशु उपाध्याय    
नई दिल्ली। अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और किसी अच्छे ऑफर के इंतजार में हैं तो मौका आ गया है। पर रेडमी के इस बजट फोन को छूट और ऑफर के साथ उपलब्ध कराया गया है। आईसीआईसीआई बैंक कार्ड के साथ, डिस्काउंट के साथ लिया जा सकता है। रेडमी के इस फोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड कैमरा सेटअप और 6.53 इंच डिस्प्ले जैसी खूबियां दी गई हैं।  के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये, 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट 13,999 रुपये में बेचा जा रहा है। लेकिन  से अभी फोन को आईसीआईसीआई बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदने पर फ्लैट 500 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ शॉपिंग करने पर भी 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा। फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में 6.53 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है।
रेडमी नोट 9 में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे के साथ अल्ट्रा-वाइड, मैक्रो, डेप्थ सेंसर दिए गए हैं। फोन में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 5020mAh बैटरी दी गई है। फोन ऐंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, 3G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कोरोना के कारण साहित्यकार डॉ. कोहली का निधन

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। प्रख्यात साहित्यकार डॉ. नरेंद्र कोहली का निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार थे। गंभीर रूप से कोरोना से पीड़ित थे।
कोरोना से संक्रमित होने के कारण दिल्ली के सेंट स्टीफंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने पौराणिक कहानी के आधार पर अभ्युदय, युद्ध, वासुदेव, अहल्या जैसी प्रसिद्ध पुस्तकें लिखीं। अपने पाठकों के बीच ‘आधुनिक तुलसी’ के रूप में लोकप्रिय कोहली को हिंदी साहित्य में ‘महाकाव्यात्मक उपन्यास’ विधा को प्रारंभ करने का श्रेय जाता है। देश के पौराणिक एवं ऐतिहासिक चरित्रों पर उनके लेखन को दुनिया भर में सराहना मिली है। उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार मिला था। उनके निधन पर साहित्य जगत में शोक की लहर है।

पांच चरणों में 180 सीटों पर मतदान हुआ: गृहमंत्री

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में पांच चरणों में जिन 180 सीटों पर मतदान हुआ है। उनमें से 122 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। पूर्व बर्द्धमान जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार से हार जाएंगी और उसके बाद उन्हें यहां से जाना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में पांच चरण के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हतोत्साहित हैं क्योंकि भाजपा 122 से अधिक सीटों पर उनसे आगे है। शाह ने कहा, ‘‘शुभेंदु अधिकारी (भाजपा उम्मीदवार) नंदीग्राम से चुनाव जीतेंगे। गृह मंत्री ने आगे कहा कि बनर्जी को उनके कद के मुताबिक बड़ी हार के साथ विदा किया जाना चाहिए। शाह ने दावा किया कि देश के नागरिकों को प्रदत्त लाभ अवैध प्रवासी ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपके और मेरे जैसे लोग तो दीदी के लिए लिए दोयम दर्जे के नागरिक हैं जो उनके वोट बैंक के लिहाज से कोई मायने नहीं रखते हैं।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...