शनिवार, 17 अप्रैल 2021

भाजपा कार्यकर्ताओं को वैक्सीन की प्रथम खुराक

बृजेश केसरवानी                
प्रयागराज। भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के निर्देशानुसार, भारतीय जनता पार्टी के 45 वर्ष आयु के ऊपर के कार्यकर्ताओं के द्वारा मोतीलाल नेहरू कॉलेज एवं सरकारी हॉस्पिटलों में कोविड-19 वैक्सीन के प्रथम डोज लगवाएं। वैक्सीनेशन के पश्चात भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा, कि यह वैक्सीन 45 वर्ष के ऊपर आयु के साथ-साथ उन लोगों को बहुत आवश्यक है। जिन लोगों को बीपी, शुगर, माइग्रेन, अथवा हार्ट की बीमारी है या फिर किसी अन्य प्रकार के रोग से ग्रसित है तो वह डॉक्टर की सलाह लेते हुए तत्काल यह वैक्सीन लगवाएं। इसके लिए किसी भी प्रकार की आयु की प्रतिबद्धता नहीं है। वैक्सीन लगवाने वालों में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी, राजेंद्र मोहन त्रिवेदी, मंजू केसरी, दिनेश केसरवानी, सुशील जैन, कन्हैयालाल केसरवानी, किशन चंद्र जायसवाल, संतोष अग्रहरि, पंकज कुमार कुशवाहा, नीरज दीक्षित, नवीन मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने वैक्सीन लगवाएं।

जनसत्ता दल के प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

कौशाम्बी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य पद प्रत्याशी पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी प्रीतम सिंह पटेल, उर्फ राकेश फौजी ने वार्ड नंबर 5 से नामांकन-पत्र दाखिल किया है। रोशनी पाल ने वार्ड नंबर 3 से श्रीमती सुनीता सरोज ने वार्ड नंबर 4 से नामांकन पत्र दाखिल किया है। वार्ड नंबर 25 से मोहन सरोज ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस मौके पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासियो का पार्टी कार्यालय में स्वागत किया गया है। स्वागत करने वालों में बलबीर सिंह चौहान, माजिद अली, पवन पांडे, रणविजय सिंह, एलन अहमद, चंद्रभान सिंह, अभिजीत यादव, करण सरोज, उमाशंकर, समर उपाध्याय, तूफान सिंह पटेल, जुनेद अहमद, राम सुरेमन पटेल, सूरज सिंह जादौन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

यातायात नियमों के अनुरूप चैकिंग अभियान चलाया

अतुल त्यागी                   
हापुड़। थाना सिटी कोतवाली नगर क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस प्रभारी निरीक्षक का चाबुक यातायात नियमों के अनुरूप चेकिंग अभियान चलाया। भारी वाहनों का शहर के अंदर से वर्जित आवागवन है। जिसके चलते भारी वाहनों के काटे चालान, नो एंट्री में शहर के अंदर प्रवेश किया था। यातायात नियमों के अनुसार, जुर्माना लगाया। ट्रैफिक व्यवस्था काम को लेकर सही दिख रहीं हैं। 

ट्रेनों में मास्क नहीं पहनने पर ₹500 का जुर्माना

अकांशु उपाध्याय      
नई दिल्ली। रेलवे परिसर और ट्रेनों में मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये तक का जुर्माना होगा। रेलवे ने अब इसे रेलवे अधिनियम के तहत अपराध के तौर पर शामिल किया है। यह जानकारी शनिवार को जारी एक आदेश से मिली। रेलवे ने वायरस के प्रसार को प्रतिबंधित करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी किए गए विभिन्न कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए इसे अपनाया है। रेलवे द्वारा जारी आदेश में कहा गया,‘कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जारी विशिष्ट दिशानिर्देशों में मास्क पहनना शामिल है। भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों की आवाजाही के लिए 11 मई, 2020 को जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में कहा गया है कि सभी यात्रियों को सलाह दी जानी चाहिए कि उन्हें प्रवेश और यात्रा के दौरान फेस कवर या मास्क पहने हुए होना चाहिए।’ इसमें कहा गया है कि मास्क के अनिवार्य उपयोग और जुर्माने को अब भारतीय रेलवे (रेलवे परिसर में स्वच्छता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के लिए दंड) नियम, 2012 के तहत सूचीबद्ध किया जाएगा, जिसमें रेल परिसर में थूकने वालों के लिए भी जुर्माने का प्रावधान है।
आदेश ने कहा गया है, ‘रेलवे की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, ‘कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर, किसी व्यक्ति द्वारा मास्क नहीं पहनने और रेलवे परिसर (ट्रेनों सहित) में प्रवेश करने और थूकने एवं इस तरह के कृत्य पर रोक लगाना अस्वच्छ परिस्थितियों के निर्माण से बचने के लिए महत्वपूर्ण है जिससे जीवन और सार्वजनिक स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है।’ इसमें कहा गया है, ‘तदनुसार, थूकने और इस तरह के कृत्यों को रोकने के लिए और रेलवे परिसर (रेलगाड़ियों सहित) में सभी व्यक्तियों द्वारा फेस मास्क या फेस कवर पहनना सुनिश्चित करने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा भारतीय रेलवे (रेलवे परिसर में स्वच्छता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के लिए दंड) नियम, 2012 के तहत जुर्माना (500 रुपये तक) लगाया जाएगा।’ आदेश में यह भी कहा गया है कि यह छह महीने की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से इस संबंध में अगले निर्देश जारी होने तक लागू रहेगा। 

अहम भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री का निधन

मनोज सिंह ठाकुर      
मुंबई। हैरी पॉटर सीरीज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री हेलेन मेकक्रोरी का निधन हो गया है। उन्होंने 52 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। हेलेन पिछले कुछ दिनों से कैंसर से जूझ रही थी। शुक्रवार को हेलेन के पति डेमियन लुईस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हेलेन की मौत की घोषणा की। हेलेन की मौत के बाद हॉलीवुड सिनेमा में खलबली मच गई।
डेमियन लुईस ने ट्विटर पर पोस्ट किया, मुझे यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि मेरी पत्नी हेलेन का निधन हो गया है। उसने लिविंग रूम में अंतिम सांस ली। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि वह हमारे जीवन में थी।’ कई कलाकारों ने हेलेन की मृत्यु के बाद सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड निर्देशक हंसल मेहता ने भी ट्वीट कर हेलेन को श्रद्धांजलि दी। “यह बहुत दुखद समाचार है।

गर्मियों में खीरा शरीर को पहुंचा सकता है नुकसान

गर्मियों का मौसम शुरु हो चुका है और शुरुआत में ही गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरु कर दिया है। ऐसे में अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है। गर्मियों में ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। और ऐसी चीजों को सेवन करें तो शरीर को हाइड्रेटेड रखें। ज्यादातर लोग गर्मियों में खीरे को खाने में शामिल करते है। इसकी न्यूट्रिशनल वैल्यू काफी ज्यादा होती है। खीरा गर्मी के मौसम में ये ठंडक देता है साथ ही आपको ऐंटीऑक्सीडेंट्स भी मिलते हैं। इसमें विटामिन के भरपूर मात्रा में खीरे में कैलोरी काउंट भी कम होता है। खीरा गर्मी के मौसम में सलाद के साथ, रायते में, कच्चा या सब्जी बनाकर भी खाया जाता है। कई लोग रात में खाने की मात्रा कम लेकर ज्यादा हिस्सा खीरा ले लेते हैं। लेकिन इतने गुणों वाला खीरा भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ न्यूट्रिशनिस्ट का मानना है कि रात में खीरा खाना सही नहीं है। क्योंकि खीरे में 95 फीसदी पानी होता है। लेकिन इसे पचाना काफी मुश्किल होता है।

हरियाणा: 10 से 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया

राणा ओबराय    
चडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए हरियाणा सरकार ने कड़े फैसले लिये हैं। सरकार ने प्रदेश में रात दस बजे से लेकर सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। वहीं प्रदेश के सभी हिस्सों में पुलिस ने सख्ती बढ़ाई है। प्रदेश में कोरोना से निपटने के लिए सख्ती से निपटने के आदेश जारी किये गए हैं। बिना मास्क और नियमों का पालन ना करने वालों पर सख्ती से निपटने के आदेश जारी किये गए हैं। इधर रेवाड़ी से कांग्रेस के विधायक चंरजीव सिंह राव ने सरकार से हरियाणा में लॉकडाउन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से ही कोरोना के संक्रमण को रोका जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से देश में कोरोना मरीज बढ़ रहे हैं और भारी संख्या में रोजाना कोरोना संक्रमित केस सामने आ रहे हैं, ऐसे में नाइट कर्फ्यू से राहत मिलने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।कांग्रेस विधायक ने कहा कि सरकार द्वारा हरियाणा में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है, लेकिन नाइट कर्फ्यू इस बढ़ते संक्रमण को रोकने में काफी नहीं है। जिसे ध्यान में रखते हुए अब कुछ समय के लिए फिर से लॉकडाउन लगाकर नियमों का पालन करवाना चाहिए।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...