मंगलवार, 13 अप्रैल 2021

पिकअप ने कार में मारीं जोरदार टक्कर, घायल

अतुल त्यागी                     
हापुड़। जनपद में रॉन्ग साइड आ रही पिकअप गाड़ी ने हौंडा सिटी कार में जोरदार टक्कर मारीं।
पिकअप वाहन की टक्कर से दो महिला सहित चार पत्रकार घायल हुए। एशियन न्यूज़ की टीम और गाड़ी में आगे बैठे इंडिया वॉइस के पत्रकार नदीम शाहीन गंभीर रूप से घायल। घायलों को पिलखुआ के रामा अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस मौके पर घटना की जांच पड़ताल में जुटी।
कोतवाली पिलखुवा के छिजारसी चौकी के पास की घटना।

व्यापारी से छिना-झपटी, गोली मारना चिंता का विषय

अतुल त्यागी             
हापुड़। पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने पक्का बाग के गुड़ व्यापारी संजय कुमार के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर चिंता जाहिर की हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि विगत तीन दिन पहले बदमाशो ने गुड़ व्यापारी संजय कुमार से रुपए छीनकर उन्हें गोली मार दी थी। ये बेहद ही चिंता का विषय हैं। पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा हैं, कि उत्तर प्रदेश में बदमाशो के हौंसले अब इतने बुलंद हो गए हैं, कि दिन दहाड़े एक व्यापारी से रुपए छीनकर उसे गोली मारकर भाग जाते हैं। जो कि आम जनता के लिए बेहद ही चिंता का विषय हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने गुड़ व्यापारी संजय कुमार के जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं और उनके परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति जाहिर की हैं। गजराज सिंह ने मांग की हैं कि घटनाक्रम को अंजाम देने वाले दोषियों को जल्द से जल्द पुलिस द्वारा पकड़ा जाएं और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएं। इसके साथ ही गजराज सिंह ने सोमवार को गढ़ रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर भाजपा विधायक के गनर और कथित भाजपा नेता द्वारा पेट्रोल कर्मी के साथ हुई मारपीट को लेकर कड़ी निन्दा की हैं। गजराज सिंह ने कहा हैं कि सोमवार से एक वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा हैं। जिसमे भाजपा विधायक के गनर और समर्थक पेट्रोल पंप पर एक पेट्रोल कर्मी के साथ बड़ी ही बेरहमी के साथ खुलेआम मीरपीट करते हुए दिख रहे है लेकिन भाजपा विधायक मौन होकर ये सब घटनाक्रम देख रहे हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने वायरल वीडियो में दिख रहे कृत्य को बेहद ही शर्मसार बताया हैं और मांग हैं, कि इस घटनाक्रम की सच्चाई जल्द से जल्द लोगों के सामने आनी चाहिए। जिससे लोगों को घटनाक्रम की सच्चाई पता चल सकें।

सीएम ममता की हालत 'हारे हुए खिलाड़ी' जैसी है

कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस के नारे ‘खेला होबे’ पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा, कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत एक ‘‘हारे हुए खिलाड़ी’’ जैसी है। नड्डा ने पूर्व बर्धमान जिले के कालना में एक रोड शो का नेतृत्व किया।उन्होंने कहा कि भाजपा और निर्वाचन आयोग की ओर उंगली उठा रहीं, उन पर आरोप लगा रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख यह भूल गई हैं कि क्या उन्होंने राज्य के लोगों के लिए कुछ ऐसा किया है जिसका कि वह श्रेय ले सकें। नड्डा ने कहा, ममता की हालत खेल में हारे हुए खिलाड़ी जैसी है। उन्होंने सालों तक राज्य की जनता के साथ केवल अन्याय किया। लेकिन भाजपा अगर सत्ता में आती है तो यहां विकास लाएगी, महिलाओं पर अत्याचार रोकेगी और युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करेगी। उन्होंने कहा कि तृणमूल की सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था कायम करने में भी विफल रही है। नड्डा ने कहा, ‘‘ममता बनर्जी की जबरन वसूली, तुष्टिकरण की राजनीति, उनका तानाशाही भरा बर्ताव और उनकी पार्टी द्वारा चलाए गए रिश्वत के चलन ने राज्य को बरबाद कर दिया है।

वक्फ बोर्ड ने इलाहाबाद एचसी में याचिका दायर की

बृजेश केसरवानी                   
प्रयागराज। उत्तर-प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से पुरातात्विक सर्वेक्षण कराने के जिला अदालत के फैसले के खिलाफ मंगलवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। वहीं ज्ञानवापी मस्जिद की प्रबंधन समिति ‘अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी’ ने सोमवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक अति आवश्यक अर्जी दाखिल कर स्थानीय अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के स्थायी अधिवक्ता पुनीत कुमार गुप्ता ने बताया, “हमने निचली अदालत के फैसले के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय का आज रुख किया और एक याचिका दायर की।” उन्होंने कहा, “चूंकि इस मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया ने 15 मार्च 2021 को निर्णय सुरक्षित रख लिया है, ऐसे में निचली अदालत कैसे इस मामले पर सुनवाई कर आदेश पारित कर सकती है।

सुशील ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला

अकांशु उपाध्याय       
नई दिल्ली। सुशील चंद्रा ने मंगलवार को देश के 24वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) का पदभार संभाल लिया। चंद्रा ने सुनील अरोड़ा का स्थान लिया है। जिनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद सोमवार को चंद्रा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। चंद्रा को लोकसभा चुनाव से पहले 14 फरवरी 2019 को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल 14 मई 2022 तक रहेगा। उनके नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव करवाएगा। गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और पंजाब विधानसभाओं का कार्यकाल अगले वर्ष मार्च में समाप्त होने जा रहा है। जबकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष मई में समाप्त होगा।

चुनाव के मतदान में वोटिंग कर सकेंगे संक्रमित

हरिओम उपाध्याय     
बरेली। पंचायत चुनाव में 15 अप्रैल को होने वाले मतदान में संक्रमित भी वोटिंग कर सकेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश जारी कर दिये हैं। बरेली पहुंचे ऑब्जर्वर डा अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि कोविड नियमों का पालन कराते हुए संक्रमित वोट डाल सकेंगे। इसके लिए संक्रमितों को पहले आवेदन करना होगा कि वह संक्रमित हैं और वोट डालना चाहते हैं। इसके बाद संक्रमित को वोट डालने की अनुमति दी जाएगी। संक्रमित मतदान के अंतिम घंटे में वोट डाल सकेंगे। इस दौरान यदि वोटरों की लाइन लगी है तो उन्हें हटा दिया जाएगा। वोट डलवाने वाले अधिकारी को भी पीपीई किट पहनाई जाएगी।

जापान सरकार का फैसला, दुनिया को चिंता में डाला

टोक्यो। जापान सरकार के एक फैसले ने दुनिया भर के देशों को चिंता की स्तिथि में दाल दिया है। आखिर ऐसी क्या बात हो गई कि एक देश के फैसले से अस्सपस्स के देशों को तकलीफ हो गई। दरअसल, बात ये है, कि जापान ने अपने फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट से निकलने वाले पानी को समुद्र में छोड़े जाने को मंजूरी दे दी है काफी लम्बे समय से जापान की सरकार इस बात को लेकर सोच विचार कर रही थी। हालांकि, जापान का दावा है कि समुद्र में छोड़े जाने से पहले इस 10 लाख टन पानी को पूरी तरह से फिल्टर किया जाएगा। ऐसी स्थिति में इससे समुद्रीय पर्यावरण पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ेगा।
इस पूरी बात से अंतर्राष्ट्रीय राजनीत को फिर से गर्मी मिल गई है और साथ साथ आपको अब बता दे की जापान का कहना है कि न्यूक्लियर प्लांट के पानी को समुद्र में छोड़े जाने की जो प्रक्रिया अपनाई जा रही है वह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है। पूरे विश्व में दूषित पानी के निपटान के लिए यही व्यवस्था अपनाई जाती है लेकिन, जापान के इस आश्वासन के बावजूद विश्व के कई देशों की चिंता बढ़ गई है।
चीन ने इस फैसले का खुलकर विरोध किया है। चीन का साफ तौर पर कहना है कि जापान का ये कदम पूरी तरह से गैरजिम्मेदाराना है चीन के विदेश मंत्रालय ने अपना विरोध जताते हुए कहा है कि अगर जापान ऐसा करता है तो उसके पास कड़े कदम उठाने के सिवाय कोई विकल्प नहीं रहेगा। दक्षिण कोरिया ने भी जापान के इस कदम की आलोचना की है और कहा है कि जापान की योजना ठीक नहीं है। ये माना जा रहा है कि प्लांट से निकलने वाले पानी में रेडियोधर्मिता रहेगी। ऐसे में वह जलीय जीवन, खासतौर पर मछली पालन करने वालों के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...