रविवार, 11 अप्रैल 2021

दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला आईफोन बना

वाशिंगटन डीसी। एप्पल का आईफोन 12 स्मार्टफोन जनवरी 2021 में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है। काउंटरपॉइंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉप 3 में ऐपल के आईफोन्स ही है। लिस्ट में पहले नंबर पर आईफोन 12 के बाद बेस्ट-सेलिंग फोन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आईफोन 12 प्रो और तीसरे नंबर पर आईफोन 12 प्रो मैक्स रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में इन तीन आईफोन्स की बिक्री ऐपल की कुल बिक्री का 71 फीसदी रहा है। साथ ही ये भी पता चला है कि आईफोन 12 सीरीज की कुल बिक्री का एक तिहाई हिस्सा अमेरिका से आया है। रिपोर्ट में बताया गया है। 5 जी नेटवर्क की बढ़ती मांग के चलते आईफोन 12 सीरीज़ को यूएस में इतना पसंद किया गया है।                                                    
मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी में सबसे ज़्यादा आईफोन 12 प्रो मैक्स मॉडल को खरीदा गया। काउंटरपॉइंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि टॉप 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स में से 6 फोन सिर्फ ऐपल के ही हैं  लिस्ट में एप्पल के आइफोन 12 मिनी, आइफोन 11, और आइफोन सी 2020 शामिल हैं। आईफोन 11 जहां चौथे पायदान पर रहा, वहीं आईफोन 12 मिनी आठवें और आईफोन एसई 2020 दसवें नंबर पर मौजूद है।

रिटायर फौजी पर सिरफिरे ने कुल्हाड़ी से किया हमला

 हरिओम उपाध्याय
उन्नाव। थाना क्षेत्र के ग्राम थरि गांव में रविवार सुबह घर के बाहर कुर्सी पर बैठे रिटायर फौजी पर एक सिरफिरे युवक ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पर एंबुलेंस से घायल काे सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।  
क्षेत्राधिकारी बीघापुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना बिहार थाना क्षेत्र के थरि गांव की है जहां आज सुबह लगभग 8 बजे के करीब गिरिजेश सिंह पर गांव के ही एक युवक शुभम सिंह ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर लहूलुहान कर दिया। सूचना पाकर पहुंची एंबुलेंस घायल काे सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया।

ज्योतिबा फुले के विचार सभी के लिए प्रेरणा पुंज

हरिओम उपाध्याय          
लखनऊ। प्रसिद्ध समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि उनके सर्वसमावेशी व समतामूलक विचार हम सभी के लिए प्रेरणा पुंज हैं। 
ट्वीट करके योगी ने कहा कि महान विचारक, समाजसेवी, वंचितों, शोषितों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण व उन्नयन हेतु अपना जीवन समर्पित करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी महात्मा ज्योतिबा फुले को उनकी जयंती पर उन्हें नमन किया है। केशव प्रसाद ने कहा कि वे नारी शिक्षा और समानता के अधिकार के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उप्र विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि उनके विचार एवं आदर्शपूर्ण जीवन हम सभी को एकीकृत समाज के निर्माण के साथ शांति, सद्भावना एवं एकता की शिक्षा प्रदान करता है।
 समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि महात्मा फुले महिलाओं, दलितों और शोषितों के लिए जीवन भर कार्यरत रहे। देश के तमाम नेताओं ने महात्मा फुले को उनकी जयंती पर याद किया है। 

पूर्व गृहमंत्री अनिल के पीए से सीबीआई की पूछताछ

मनोज सिंह ठाकुर            
मुंबई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी 100 करोड़ वसूली मामले में रविवार सुबह से पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के दोनों पीए से पूछताछ कर रहे हैं। आज शाम तक सीबीआई इस मामले में अनिल देशमुख से भी पूछताछ करने वाली है। सीबीआई इस सिलसिले में पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह सहित 4 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। जानकारी के अनुसार रविवार को सीबीआई ने अनिल देशमुख के पीए रह चुके संजीव पालांडे व कुंदन को तलब कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन दोनों से पूछताछ के आधार पर आज ही सीबीआई अनिल देशमुख से भी पूछताछ करने वाली है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये रंगदारी प्रतिमाह वसूलने का निर्देश देने का आरोप लगाया था। इसे लेकर वकील जयश्री पाटिल ने हाईकोर्ट में याचिका दायर किया था। हाईकोर्ट ने इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया। इसके बाद एंटिलिया प्रकरण में गिरफ्तार पूर्व पुलिस अधिकारी सचिन वाझे ने भी अनिल देशमुख सहित महाविकास आघाड़ी के कई मंत्रियों पर रंगदारी वसूलने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया था। सीबीआई ने इस मामले में सचिन वाझे, जयश्री पाटिल, परमबीर सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त संजय पाटिल से पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने सचिन वाझे की डायरी भी बरामद की और उसके हिसाब से भी गहन छानबीन कर रही है। 

कूच बिहार में नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध: ममता

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूच बिहार में गोलीबारी की घटना को ”नरसंहार” करार देते हुए रविवार को कहा कि निर्वाचन आयोग ने 72 घंटे के लिए जिले में नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्योंकि वह ”तथ्यों को दबाना” चाहता है। तृणमूल प्रमुख ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने राज्य विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान सीतलकूची इलाके में लोगों ”के धड़ों पर गोलियां चलाईं”। 
बनर्जी ने कहा, ”सीतलकूची में नरसंहार हुआ। मैं 14 अप्रैल तक सीतलकूची जाना चाहती हूं। आयोग कूच बिहार में प्रवेश को प्रतिबंधित करके तथ्यों को दबाने की कोशिश कर रहा है। हमारे पास एक अयोग्य गृह मंत्री और अयोग्य केंद्र सरकार है।” पुलिस ने कहा था कि कूचबिहार जिले में शनिवार को स्थानीय लोगों द्वारा हमला किए जाने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कथित तौर पर गोलीबारी की, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

गर्मियों में ठंडक का अहसास, पाइनएप्पल रायता

मौसम चाहे कोई भी हो भोजन के साथ परोसा गया रायता उसका स्वादा दोगुना कर देता है। अगर आप अपनी रायते की गिनी चुनी रेसिपीज से बोर हो गई हैं तो ट्राई करें समर स्पेशल पाइनएप्पल रायता। इस रायते का खट्टा-मीठा स्वाद आपकी भूख और बढ़ा देगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं, कैसे बनाया जाता है ? यह टेस्टी रायता। गर्मियों में ठंडक का अहसास पाइनएप्पल रायता देगा।

मौसम चाहे कोई भी हो भोजन के साथ परोसा गया रायता उसका स्वादा दोगुना कर देता है। अगर आप अपनी रायते की गिनी चुनी रेसिपीज से बोर हो गई हैं तो ट्राई करें समर स्पेशल पाइनएप्पल रायता। इस रायते का खट्टा-मीठा स्वाद आपकी भूख और बढ़ा देगा। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है यह टेस्टी रायता।

पाइनएप्पल रायता बनाने के लिए सामग्री...

25 ग्राम पाइनएप्पल
60 ग्राम दही
1 हरी मिर्च
2 टहनी पुदीने की पतियां
स्वादानुसार काला नमक
1/2 टी स्पून चीनी
2 ग्राम काली मिर्च पाउडर

पाइनएप्पल रायता बनाने की वि​धि...
पाइनएप्पल रायता बनाने के लिए सबसे पहले पाइनएप्पल को टुकड़ों में काटकर स्क्यूर में लगाएं और हल्का सा ग्रिल कर लें ताकि यह नरम हो जाएं। अब एक बाउल में दही निकालकर उसे फेंट लें। इसके बाद ठंडे किए हुए पाइनएप्पल के टुकड़ों को दही में मिलाकर बाकी बची हुई सामग्री भी डाल दें। अब बारीक कटे पाइनएप्पल और पुदीने के पत्तों से रायते को गार्निश करके सर्व करें।


24 घंटों में 1 लाख, 52 हजार, 879 नए मामलें

अकांशु उपाध्याय                     
नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों की संख्या डेढ़ लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 52 हजार 879 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ देश में अबतक कोरोना के कुल 1 करोड़ ,33 लाख,58 हजार,805 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 839 लोगों की मौत हो गई। इस बीमारी से अब तक मरने वालों की संख्या 1 लाख,69 हजार,275 तक पहुंच गई है। 

रविवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में इस समय 11 लाख,08 हजार,087 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1 करोड़,20 लाख,81 हजार,443 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 90.43 प्रतिशत हो गया है।

कैपिटल्स के हाथों 7 विकेट से हार का सामना हुआ

अकांशु उपाध्याय         

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए इस मैच में कुछ भी अच्छा नहीं घटा और वह बल्लेबाजी में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसी बीच, हार के बाद धोनी को अब एक और बड़ा झटका लगा है। सीएसके के कप्तान पर स्लो ओवर रेट के चलते 12 लाख का जुर्माना लगा है। इंडियन प्रीमियर लीग की वेबसाइट के अनुसार, धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम तय समय के अंदर अपने 20 ओवर नहीं फेंक सकी, जिसके चलते धोनी पर यह जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल 2021 में सीएसके पहली टीम है, जिस पर यह जुर्माना लगा है। 

हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत को देखते हुए धोनी को सिर्फ जुर्माना लगाकर ही छोड़ दिया गया है। चेन्नई की टीम ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाएंं। टीम की तरफ से सुरेश रैना ने 54 और सैम करन ने 34 रनों की आतिशी पारी खेली। 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को धवन और शॉ ने जबर्दस्त शुरुआत दी और दोनों ने पावरप्ले के अंदर 65 रन बटोरे। शॉ ने अपनी फिफ्टी महज 27 गेंदों में पूरी की और दिल्ली ने अपने 100 रन महज 10.1 ओवर में पूरे किए। शॉ लाजवाब फॉर्म में नजर आए और उन्होंने शुरुआती ओवरों में चौकों की जमकर बरसात की। ड्वेन ब्रावो ने पारी के 14वें ओवर में पृथ्वी शॉ की 72 रनों की पारी का अंत किया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने 17वें ओवर में शतक की तरफ बढ़ रहे धवन को 85 रनों के स्कोर पर चलता किया। कप्तान पंत ने 12 गेंदों में 15 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।

पीएम मोदी ने ‘टीका उत्सव’ शुरुआत किया, अपील

अकांशु उपाध्याय                      

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देश में ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत की और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में जनता से सहयोग की अपील करते हुए अनेक सुझाव दिए। मोदी ने कहा, ‘‘आज 11 अप्रैल यानी ज्योतिबा फुले जयंती से हम देशवासी ‘टीका उत्सव’ की शुरुआत कर रहे हैं। यह ‘टीका उत्सव’ 14 अप्रैल यानी बाबा साहेब आंबेडकर जयंती तक चलेगा।’’ 

प्रधानमंत्री ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा, ‘‘ईच वन वैक्सीनेट वन’’ अर्थात जो लोग कम पढ़े-लिखे हैं, बुजुर्ग हैं। जो स्वयं जाकर टीका नहीं लगवा सकते, उनकी मदद करें। उन्होंने कोविड उपचार में, मास्क को बढ़ावा देकर वायरस से बचाव में अन्य लोगों की मदद करने की अपील की और कहा, ‘‘हर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की रक्षा करें, हर व्यक्ति दूसरे व्यक्ति का बचाव करे।’’ प्रधानमंत्री ने समाज के लोगों, परिवारों से कोविड-19 की स्थिति में छोटे निषिद्ध क्षेत्र बनाने में सहयोग की अपील की।

स्कूलों को 30 तक बंद किएं जाने की घोषणा: यूपी

हरिओम उपाध्याय                     

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुये राज्य सरकार ने कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद किएं जाने की आज घोषणा की। इस अवधि में सभी कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए ‘टेस्ट, ट्रेस और ट्रीट’ के लक्ष्य को निरन्तर ध्यान में रखते हुए प्रभावी प्रयास किए जाएं। 

कोविड-19 की टेस्टिंग में वृद्धि की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड चिकित्सालयों में चिकित्साकर्मियों, आवश्यक औषधियों, मेडिकल उपकरणों तथा बैकअप सहित ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में वेन्टिलेटर्स तथा हाई फ्लो नेजल कैन्युला (एच.एफ.एन.सी.) की उपलब्धता अवश्य रहे। वेन्टिलेटर्स एवं एच.एफ.एन.सी. की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए लगातार समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार अतिरिक्त प्रबन्ध किए जाएं। उन्होंने लेवल-2 तथा लेवल-3 के बेड की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश भी दिए।

बरेली में कोरोना के 1007 नए मामलें सामने आएं

संदीप मिश्र                     

बरेली। कोरोना की रफ्तार ने लॉकडाउन के रिकार्ड मार्च में ही तोड़ दिए। अब कोरोना पिछले साल अनलॉक के रिकार्ड तोड़ने की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई है। फैलते कोरोना संक्रमण के बीच 15 अप्रैल को मतदान कराना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। निर्वाचन अधिकारी और सहायक निर्वाचन अधिकारी भी संक्रमित निकल रहे हैं। शनिवार शाम कोरोना के जो आंकड़े सामने आए। 

उससे शहर के लोग भी डर गए हैं। जहां प्रतिदिन 50 केस निकल रहे थे। इसके बाद संख्या 110 और 130 तक पहुंची। अब एकाएक संख्या 200 पार पहुंच गई। लॉकडाउन लगे बगैर ही कोरोना के आंकड़ों ने लाकडाउन लगने जैसा खौफ महसूस करा दिया है। बरेली में 1007 सक्रिय केस हैं। इसमें सर्वाधिक संक्रमित नगर निगम सीमा क्षेत्र में ही निकले हैं। 828 संक्रमित होम आईसोलेशन में हैं। अन्य संक्रमित 300 बेड हॉस्पिटल समेत अन्य मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

सार्वजनिक सूचनाएं एवं विज्ञापन

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण

प्राधिकृत प्रकाशन विवरण   
1. अंक-238 (साल-02)
2. सोमवार, अप्रैल 12, 2021
3. शक-1984,चैत्र, कृष्ण-पक्ष, तिथि- अमावस्या, विक्रमी सवंत-2078।
4. सूर्योदय प्रातः 06:22, सूर्यास्त 06:48।
5. न्‍यूनतम तापमान -16 डी.सै., अधिकतम-38+ डी.सै.।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्‍याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्‍ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@gmail.com
संपर्क सूत्र :- +919350302745  
                     (सर्वाधिकार सुरक्षित)

शनिवार, 10 अप्रैल 2021

सरकार किसानों के साथ बातचीत को तैयार: तोमर

राणा ओबराय               
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि सुधार कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनरत हजारों किसानों ने शनिवार सुबह केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। जबकि, सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए किसान संगठनों से आंदोलन वापस लेने की पेशकश की है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कोरोना संकट को देखते हुए किसान संगठनों से आंदोलन वापस लेने का शनिवार को अनुरोध करते हुए कहा कि सरकार उनके साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, किसानों के मन में असंतोष नहीं है। जो किसान संगठन इन बिलों के विरोध में हैं। उनसे सरकार बातचीत के लिए तैयार है। मैं किसान संगठनों से आग्रह करूंगा कि वे अपना आंदोलन स्थगित करें, अगर वे बातचीत के लिए आएंगे तो सरकार उनसे बातचीत के लिए तैयार है। 

उल्लेखनीय है कि किसान संगठन कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर लंबे समय से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। आज से उन्होंने अपना आंदोलन तेज करने का निर्णय किया है। तोमर ने कहा कि जब किसान संगठनों से बातचीत चल रही थी, उस समय भी उन्होंने कोविड संकट को लेकर आंदोलन में शामिल बुजुर्ग और बच्चों को घर भेजे जाने का अनुरोध किया था। आज कोविड का दूसरा दौर है। पूरा देश इसको लेकर चिंतित है और कोरोना प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया जा रहा है। किसानों की जिंदगी उनके लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में किसानों को आंदोलन स्थगित कर सरकार के साथ बातचीत कर समस्या का समाधान करना चाहिए। उधर, बड़ी संख्या में आंदोलनकारी किसान दोनों एक्सप्रेस-वे के जीरो प्वॉइंट के अलावा दोनों टोल प्लाजा पर दिन भर बैठे रहे। पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे हजारों किसान केएमपी और केजीपी के जीरो पॉइंट पर एकत्रित हो गए। सैकड़ों किसान वहीं धरने पर बैठ गए बाकी हजारों की संख्या में किसान केएमपी और केजीपी के करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित टोल प्लाजा पर पहुंच गए। किसानों ने करीब 250 ट्रैक्टर खड़े कर एक्सप्रेस-वे के बीचों-बीच खड़े कर जाम लगा दिया। इन किसानों के बीच 26 जनवरी को लाल किले पर तिरंगा फहराने के मामले में वांछित एक लाख रुपए का इनामी लक्खा सिधाना भी मौजूद रहा। किसानों ने टोल प्लाजा पर पहुंचकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वह तीन कानूनों को वापस करा कर ही अपने घरों को लौटेंगे, इससे कम उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं। दिनभर अलग-अलग जत्थों में किसान धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए पहुंचते रहे। 

मुख्य मंच से मोर्चा के नेता लगातार शांति बनाए रखने और किसी प्रकार के उपद्रव में शामिल न होने की नसीहत देते रहे। केजीपी-केएमपी पर जाम की सूचना पहले से ही मिलने के कारण बहुत से वाहन चालकों ने अपना मार्ग बदल लिया। लेकिन जो थोड़े बहुत वाहन यहां आए, उन्हें वापस लौटना पड़ा। जाम का सबसे ज्यादा असर राजमार्ग संख्या-44 पर रहा, जहां गन्नौर से लेकर मुरथल और बहालगढ़ से बीसवां मील तक लंबा जाम लगा रहा। जाम का मुख्य कारण भारी वाहनों को पीछे ही न रोक पाना था। पुलिस भारी वाहनों को रोक पाने में नाकाम रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किसानों का यह जाम रविवार सुबह आठ बजे तक चलेगा। पुलिस की 13 रिजर्व कंपनियाँ हालाँकि सुरक्षा के लिए तैनात की गईं थी। इनकी कमान छह डीएसपी के हाथ रही। इसके लिए 14 जगह नाकेबंदी की गई थी और राहगीरों की सुविधा के लिए मार्गों में परिवर्तन किया गया था। फिर भी अनेक वाहन चालक संपर्क मार्गों से राजमार्ग पर पहुंच कर जाम में फंस गए। संयुक्त मोर्चा के सदस्य डॉ दर्शनपाल, अभिमन्यु कोहाड़, गुरनाम सिंह चढूनी एवं धर्मेंद्र मलिक ने आदि किसान नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों को हल्के में ले रही है। मगर अब और अधिक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अगले कुछ दिनों में कटाई के कार्य से निवृत्त होने के बाद हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचेंगे।

चीन की चुनौती से राजनीतिक हालात बदल रहे हैं

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग। अमेरिका और पश्चिमी देशों के नेतृत्व वाली विश्व व्यवस्था को चीन की चुनौती से भू-राजनीतिक हालात बदल रहे हैं। कोविड-19 महामारी इसमें बड़ी भूमिका निभा रही है। 2017 में अमेरिकी खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट में दुनिया में ऐसी कोई महामारी फैलने की आशंका जताई गई थी। कहा गया था, कि उससे विश्व व्यवस्था को गंभीर चुनौती मिलेगी। कोरोना काल में वैसा ही कुछ हुआ है। यह वायरस चीन से ही फैला है। ग्लोबल ट्रेंड्स 2040 के शीर्षक से न्यूयॉर्क टाइम्स अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी देशों के मुश्किल में फंसने का फायदा चीन उठाएंंगा। 

आने वाले समय में अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता का दायरा और विकसित होगा। इससे दुनिया की भू-राजनीतिक स्थितियां प्रभावित होंगी। दोनों देशों में प्रतिद्वंद्विता की स्थिति कई दशकों तक बनी रह सकती है। इस दौरान दुनिया में सहयोग और विरोध के नए मानदंड स्थापित होंगे। साथ ही नए समीकरण और गठबंधन होंगे। इस दौरान क्षेत्रीय शक्तियों और आधिकारिक सत्ता से दूर ताकतों को महत्व मिलेगा। उन्हें महाशक्तियों से सहयोग और प्रश्रय मिलेगा।

नए स्ट्रेन की तबाही के साथ नए लक्षण भी मिलें

बृजेश केसरवानी      
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के रोजाना तकरीबन एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। खांसी, बुखार, लॉस ऑफ टेस्ट-स्मैल इस जानलेवा वायरस के कॉमन लक्षण थे। लेकिन, नए स्ट्रेन की तबाही के साथ अब नए लक्षण भी देखने को मिलेंं हैं। आइए, आपको बताते हैं  कि कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण पुराने वेरिएंट से कितने अलग हैं। और इनकी कैसे पहचान की जा सकती है ? चीन में हुई एक हालिया स्टडी के मुताबिक, नए स्ट्रेन पर गौर करने पर कुछ खास लक्षणों की पहचान की गई है। इंफेक्शन के नए वेरिएंट में इंसान की आंखें हल्की लाल या गुलाबी हो सकती हैं। आंखों में लालपन के अलावा, सूजन और आंख से पानी आने की भी शिकायत हो सकती है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ऑडियोलॉजी में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 का नया स्ट्रेन कानों से जुड़ी दिक्कत को ट्रिगर कर सकता है। स्टडी में करीब 56 प्रतिशतक लोगों में ये परेशानी देखी गई है। अगर आप भी ऐसा कोई लक्षण महसूस कर रहे हैं तो ये कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का संकेत हो सकता है। नए स्ट्रेन में शोधकर्ताओं ने गैस्ट्रोइंटस्टाइनल से जुड़ी शिकायत होने की बात भी कही है। पहले जहां मरीज को सिर्फ अपर रेस्पिरेटरी सिस्टम में शिकायत होती थी। अब पेट से जुड़ी दिक्कतें भी सामने आ रही हैं। 

नए स्ट्रेन में लोगों ने डायरिया, उल्टी, पेट में ऐंठन और डायजेस्टिव डिसकम्फर्ट महसूस किया है। कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित होने वाले लोगों में न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर की समस्या भी देखने को मिल रही है। लंबे समय तक कोरोना से बीमार रहने वालों में ब्रेन फॉग या मेंटल कंफ्यूज़न की समस्या देखने को मिली है। इस न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर का असर उनकी नींद और मेमोरी लॉस पर भी पड़ रहा है।
अगर आप कुछ दिनों से दिल की असामान्य गति को महसूस कर रहे हैं तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें, मेयो क्लीनिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नए स्ट्रेन की चपेट में आने के बाद धड़कन की रफ्तार काफी ज्यादा तेज हो जाती है। जामा में प्रकाशित एक रिपोर्ट में रिकवर हो चुके 78 प्रतिशत लोगों ने कार्डिएक से जुड़ी समस्या होने की बात कही है। 

जबकि, 60 फीसद लोगों ने मेयोकार्डिएल इन्फ्लेमेशन की शिकायत बताई है। हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना का नया वेरिएंट बॉडी पर अलग-अलग तरीके से हमला कर रहा है। नया स्ट्रेन बहुत ज्यादा संक्रामक है और फेफड़ों और श्वसन तंत्र में आसानी से फैल जा रहा है। इसकी वजह से निमोनिया हो रहा है जो कोरोना को और घातक बना रहा है। कोरोना के पुराने वेरिएंट के लक्षण इससे थोड़े अलग थे। सूखी खांसी, बुखार, गले में दर्द और सांस में तकलीफ ज्यादा देखने को मिल रही थी। हालांकि, मौजूदा हालातों में भी इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की भूल नहीं करनी चाहिए। कोरोना के पहले स्ट्रेन की चपेट में आने के बाद काफी ज्यादा तादाद में मरीजों को लॉस ऑफ टेस्ट और स्मैल की शिकायत हो रही थी। हालांकि, उस वक्त भी कुछ एक्सपर्ट ने ऐसा कहा था कि किसी भी प्रकार के रेस्पिरेटरी डिसीज में इंसान के सूंघने और स्वाद लेने की क्षमता खत्म हो जाती है। पिछले साल मार्च में इटली के कुछ डर्माटोलॉजिस्ट ने कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों के पैरों और उंगलियों में सूजन होने की बात कही थी।उन्होंने ये भी दावा किया था कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनकी स्किन का कलर असामान्य ढंग से बदल रहा था। कुछ लोगों की स्किन पर नीले या बैंगली कलर के धब्बे भी देखे गए थे। अमेरिका के वॉशिंगटन नर्सिंग होम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग एक-तिहाई लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। लेकिन आधे लोगों में इसके कोई लक्षण नहीं थे। कुछ मरीजों में सिर्फ बेचैनी और मांसपेशियों में दर्द जैसे असामान्य लक्षण देखने को मिले थे। कोविड-19 के कुछ मरीजों में बंद नाक या बहती नाक के लक्षण भी देखे गए थे। हालांकि, जरूरी नहीं कि नाक बहने की समस्‍या कोरोनो वायरस का ही संकेत हो। आमतौर पर एलर्जी या ठंड लगने की वजह से भी नाक बहने लगती है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 के पांच फीसदी से भी कम मरीज इन लक्षणों का अनुभव करते हैं। कोरोना वायरस के कुछ मरीजों में छींक आना और गले में खराश होने जैसी समस्या देखी गई है। हालांकि छींक आने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप कोरोना वायरस से ही पीड़ित हों। एलर्जी या सर्दी लगने पर भी छींक आने और गले में खराश होने जैसी समस्या हो जाती है।

दिल्ली में कर्फ्यू के बाद लगाएं जाएंगे नए प्रतिबंध

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तेजी से बिगड़ते कोरोना के हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और वरिष्ठ अधिकारियों की टीम भी मौजूद थी। केजरीवाल ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में अभी 7-10 दिन की वैक्सीन बची हुई है। अगर हमें पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध कर दी जाएं। आयु सीमा हटा दी जाए और बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की इजाजत दे दी जाए तो हम 2-3 महीने में पूरी दिल्ली को वैक्सीनेट कर सकते हैं।

इस दौरान दिल्ली में फिर से लॉकडाउन की संभावना के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने यह साफ कर दिया कि यहां कोई लॉकडाउन नहीं होगा, लेकिन जल्द ही नए प्रतिबंध लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में तेजी से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हमें वैक्सीनेशन तेज करने की जरूरत है, दिल्ली में ये चौथी वेव आई है, इससे पहले नवंबर में लास्ट वेव आई थी, इसलिए हम उस स्तर की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि, दिल्ली सरकार ने संक्रमण के मामलों को बढ़ने से रोकने के लिए राजधानी में मंगलवार को रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू लगा दिया है जो 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।

नौसैनिक पोतों ने प्रिंस को 41तोपों की सलामी दी

लंदन। यूनाइटेड किंगडम की सभी राजधानियों और नौसैनिक पोतों ने शनिवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति और ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग दिवंगत प्रिंस फिलिप को तोपों की सलामी दी। प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में शुक्रवार को विंडसर कैसल में निधन हो गया। लंदन, कार्डिफ, बेलफास्ट और एडिनबर्ग में शनिवार दोपहर से प्रत्येक मिनट पर एक गोला दागे जाने की दर से 41 तोपों की सलामी के साथ देश में आठ दिन के राष्ट्रीय शोक की शुरुआत हुई। 

शाही परिवार की वेबसाइट पर पोस्ट बयान के अनुसार, ”महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसरों पर देश भर में तोपों की सलामी देने की परंपरा कम से कम 18वीं सदी से शुरू हुई और कुछ ऐतिहासिक रिकॉर्ड के अनुसार 14वीं सदी में भी तोपों की सलामी दी गई है। उस दौरान बंदूकें, तोप और बारुद बड़े पैमाने पर बनना शुरू हुआ था।” उसमें कहा गया है, ”महारानी विक्टोरिया के निधन पर 1901 में भी ऐसे ही तोपों की सलामी दी गई थी।” उन्होंने सेना के साथ ड्यूक के संबंधों का भी सम्मान किया। ड्यूक ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश नौसेना के साथ काम किया था।

बंगाल: नया राजनीतिक माहौल तैयार करेंगी सरकार

कृष्णानगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन सरकार पश्चिम बंगाल में नया राजनीतिक माहौल तैयार करेगी। मोदी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार बंगाल में सिंडिकेट राज पर लगाम लगाएगी। प्रधानमंत्री ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की जनता तृणमूल कांग्रेस का खेल खत्म करने का फैसला ले। प्रधानमंत्री ने कहा, “दीदी (सुश्री बनर्जी) इससे बहुत खफा हैं कि वह अपनी पुराने ‘खेला’ में पिछड़ रही हैं। 

उन्होंने कहा कि दशकों के इंतजार के बाद बंगाल में ‘असल परिवर्तन’ का ‘महायज्ञ’ शुरू हो गया है।प्रधानमंत्री ने कहा कि यह चुनाव भाजपा नहीं लड़ रही है बल्कि बंगाल की जनता लड़ रही है। मोदी ने कहा कि केन्द्रीय बल पूरे देश में निष्पक्ष तरीके से मतदान करने में सहायता करते हैं। उन्होंने कहा कि समस्या बलों में नहीं बल्कि राज्य की हिंसक राजनीति में है।

गड़बड़: 4 केंद्रो पर दोबारा मतदान का आदेश दिया

गुवाहाटी। निर्वाचन आयोग ने असम के चार मतदान केन्द्रों पर 20 अप्रैल को दोबारा मतदान कराने का शनिवार को आदेश दिया है। आयोग ने असम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में कहा कि 20 अप्रैल को रताबाड़ी, सोनाई और हाफलोंग क्षेत्रों के चार मतदान केंद्रों पर दोबारा मत डाले जाएंगे। पत्र में कहा गया है कि आयोग ने एक अप्रैल को इन मतदान केन्द्रों पर डाले गए मतों को अमान्य घोषित कर दिया है। 

असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक अप्रैल को मतदान हुआ था। आयोग के आदेश में कहा गया है कि भाजपा उम्मीदवार की पत्नी से संबंधित कार में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मिलने के बाद रताबाड़ी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में स्थित इंदिरा एमवी स्कूल में मतदान केन्द्र संख्या 149 पर दोबारा चुनाव कराए जाएं।

भारत ने श्रीलंका के साथ किया बबल समझौता

नई दिल्ली/ कोलंबो। भारत ने विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों के संचालन के लिए श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय एयर बबल समझौता किया है। नागर विमानन मंत्रालय ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी। इसके साथ ही भारत अफगानिस्तान, बहरीन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इराक, जापान, मालदीव, नाइजीरिया, कतर, यूएई, ब्रिटेन और अमेरिका सहित 28 देशों के साथ एयर बबल समझौता कर चुका है। 

दो देशों के बीच एयर बबल समझौते के तहत दोनों देश एक-दूसरे की सीमा में कुछ पाबंदियों/शर्तों के साथ विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों का संचालन कर सकते हैं। नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट किया, ”भारत ने श्रीलंका के साथ एयर बबल समझौता कर लिया है। दक्षेस देशों के साथ यह छठवां और कुल 28वां समझौता है।” मंत्रालय ने कहा, ”निकट भविष्य में अभी पात्र यात्री दोनों देशों के बीच यात्रा कर सकेंगे।” कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत में 23 मार्च, 2020 से ही सामान्य उड़ान संचालन निलंबित है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...