शनिवार, 3 अप्रैल 2021

किसानों के द्वारा, उपसीएम-सीएम का विरोध हुआ

राणा ओबराय       
चंडीगढ। जिस तरह से हरियाणा प्रदेश में किसानों द्वारा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विरोध हो रहा है। इससे लगता है, कि जमीनी लेवल पर सरकार से किसान और लोग खुश नहीं है। इस स्थिति को सरकार और भाजपा जेजेपी संगठन को तुरंत संभालना चाहिए जनता को समझाने का प्रयास करना चाहिए की सरकार किसान मजदूरों की हितेषी है न की उनकी विरोधी।

यदि, इसी तरह कुछ दिन और मंत्रियों विधायकों का विरोध चलता रहा तो सत्तारूढ़ सरकार और उसकी पार्टी कि चूले हिल सकती हैं। इन विरोध से एक बात साफ होती है, कि भले ही विधानसभा में हुए अविश्वास प्रस्ताव में सत्तारूढ़ पार्टियों ने नंबरों के खेल में जीत हासिल कर ली हो परंतु जमीनी स्तर पर आज शनिवार को भी लोग मनोहर दुष्यंत सरकार से नाराज दिख रहे हैं। सरकार को नरम रख अपनाते हुए किसानों और प्रदेश की जनता को समझाना चाहिए।

पुलिस ने गाड़ी से 130 पेटी अवैध शराब बरामद की

अतुल त्यागी     
हापुड़। पुलिस ने अवैध रूप से भारत सरकार और भारतीय जन औषधि परियोजना व कोविड-19 लिखी गाड़ी से करीब 130 पेटी अवैध शराब बरामद की है। जिसकी कीमत मार्केट में करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है। 
बताया जा रहा है, कि पकड़े गए 5 शातिर तस्कर हरियाणा से भारत सरकार और जन औषधि परियोजना लिखी गाड़ी से अवैध शराब की तस्करी किया करते थे। वही, तस्करों से 7 मोबाइल, एक पिकप गाड़ी, एक महिंद्रा मेराजो और 130 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। 
बता दे, कि थाना हापुड़ देहात पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले 5 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शराब तस्करों का शराब तस्करी का कारोबार चल रहा था। बताया जा रहा है, पकड़ी गई अवैध शराब को किसी जिला पंचायत प्रत्यासी ने हरियाणा से अवैध रुप से मंगवाया था। 
जिसकी सप्लाई आगामी चुनाव मे की जानी थी। बताया जा रहा है कि अन्तर्राजीय शातिर तस्कर बड़े आराम से भारत सरकार और जन औषधि परियोजना लिखी गाड़ी की मदद से शराब की तस्करी किया करते थे और चेकिंग के दौरान गाड़ी में कोविड-19 की दवाइयां होने की बात कहकर बड़े आराम से निकल जाया करते थे। 
जिसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस ने सभी शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से पुलिस को 7 मोबाइल, 2 बड़ी गाड़ी और करीब 10 लाख रुपये की शराब बरामद हुई।

21 वर्षीय छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

अतुल त्यागी          
हापुड़। मामला जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला के रेलवे स्टेशन के पास का है। जहां 21 वर्षीय युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवती के ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की खबर जैसे ही स्थानीय लोगों को पता चली तो काफी संख्या में एकत्रित लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी।युवती की मौत के बाद घटना स्थल पर मिले डाक्यूमेंट्स और मोबाइल फोन के आधार पर बीईडी की छात्रा जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव चित्सोना की बताई जा रही है। वहीं, जीआरपी पुलिस ने डाक्यूमेंट्स के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल। फिलहाल पुलिस ने बीईडी की छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। वही पुलिस अभी छात्रा की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है। ऐसी क्या वजह हुई ? जो छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर मौत को गले लगा लिया।

24 घंटों में संक्रमण के 89,129 नए मामले दर्ज

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। भारत में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 89,129 नए मामले दर्ज किए गए। जो 2021 में एक दिन के दौरान सर्वाधिक मामले हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 89,129 नये मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 23 लाख 92 हजार 260 हो गयी है। वहीं इस दाैरान 44,202 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिसे मिलाकर अब तक 1,15,69,241 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं।

हत्या का मामला, जेल में बंद कैदी की हुई मौत

आदर्श श्रीवास्तव      

लखीमपुर खीरी। जिला जेल में हत्या के मामले में बंद एक 48 वर्षीय बंदी की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जेल प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल पहुचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर पंकज कुमार सिंह ने बताया कि थाना निघासन के गांव सुरजीपुरवा निवासी जगमोहन पुत्र मूलचंद हत्या के मामले में मई 2018 से बंद था। शुक्रवार की शाम जब बंदियों को भोजन परोसा जा रहा था। उस समय जगमोहन बैरक में लेटा था। अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और उसकी तबीयत बिगड़ गयी।

बरेली: गेहूं काट रहें किसान को दबंगों ने मारी गोली

संदीप मिश्र     

बरेली। जिलें में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। मीरगंज में दबंगों ने दिनदहाड़े एक किसान को गोली मार दी। घायल किसान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मीरगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के रहने वाले राजेश पाल सिंह शनिवार की सुबह अपनी गेहूं की फसल काट रहे थे। इस दौरान वहां पहुंचे गांव के ही तीन दबंगों ने उस पर फायरिंग कर दी। पीठ पर दो गोली लगने से किसान गंभीर रूप से घायल होकर गिर गया।

 फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ में तापमान गिरकर 36.8 डिग्री पर पहुंचा

रायपुर। राजधानी में पिछले एक हफ्ते के दौरान औसतन 40 डिग्री के आसपास चल रहे दोपहर के तापमान में हल्की नमी की वजह से शुक्रवार को 3 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आ गई। यहां दोपहर का तापमान गिरकर 36.8 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि यह भी सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा है। पूरे प्रदेश में दोपहर की गर्मी में पिछले 24 घंटे के दौरान मामूली कमी दर्ज की गई है। 

मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी में हल्के बादल और प्रदेश में कहीं-कहीं अंधड़-बूंदाबांदी के आसार जताए हैं।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पिछले कुछ दिन से प्रदेश में अचानक गर्मी बढ़ी थी। इस वजह से यहां आसपास से नमी आ रही है। 

कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है, इसलिए मौसम में यह बदलाव अस्थायी है तथा अगले 24 घंटे तक ही नजर आएगा। इस दौरान दोपहर का तापमान कम रहेगा, लेकिन हल्के बादलों से रात में गर्मी और उमस भी महसूस होगी। राजधानी में भी इसी शुक्रवार को सुबह साढ़े 5 बजे न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के करीब पहुंच गया। यह भी सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। 

लेकिन नमी की वजह से दुर्ग में पिछली रात कुछ ठंडी हुई और तापमान घटकर 18 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से 3 डिग्री कम है। रात का तापमान अंबिकापुर में लगभग इतना ही रहा, जबकि वह ठंडा इलाका माना जाता है। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी में दोपहर का तापमान 36 डिग्री और रात का तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना व्यक्त की है।


रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ

रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 16.37 लाख के पार हुआ  पंकज कपूर  देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2024 को लेकर यात्रियों में गजब का उत्साह देखा जा...