शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

पटरी से उतरकर दीवार से टकराई ट्रेन, 36 की मौत

ताइपे। ताइवान में शुक्रवार को सुरंग के भीतर यात्रियों से भरी एक रेल पटरी से उतर गई। बताया जा रहा है कि अभी तक कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई है और 72 लोग घायल हुए हैं। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। इनका कहना है कि अभी भी कुछ लोगों के शव सुरंग के अंदर ही हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही यहां बचाव दल पहुंचा है। जो लोगों को बाहर निकाल रहा है। अभी तक कम से कम 72 लोगों को अस्पताल भेजा गया। आशंका है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।हादसे के समय रेल में 350 यात्री सवार थे। ये रेल ताइतुंग की ओर जा रही थी, लेकिन अचानक पटरी से उतर गई। फिर सुरंग के भीतर ही रेल की टक्कर दीवार से हो गई। बयान में कहा गया है, ‘प्राथमिक तौर पर ऐसा लग रहा है कि कई लोगों की मौत हुई है।’ हादसा ऐसे समय में हुआ है। जब सालाना टॉम्ब स्वीपिंग फेस्टिवल के कारण लंबी छुट्टियां चल रही हैं। इस दौरान ताइवान की सड़क से रेलवे तक सब व्यस्त रहता है। ताइवान की पूर्वी रेलवे लाइन पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक ट्रक ऊपर से नीचे गिरा, उस समय रेल सुरंग से गुजर रही थी। तस्वीर में भी ट्रक को रेल के पास पड़ा हुआ देखा जा सकता है। अभी तक रेल सुरंग के भीतर ऐसे ही फंसी हुई है। जिसके कारण यात्रियों को जान बचाने के लिए खिड़कियों, दरवाजों और रेल की छत का सहारा लेना पड़ रहा है। बचाव दल के अनुसार, ट्रक के गिरने से रेल को काफी क्षति पहुंची है। घटना के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं।

लोक व्यवस्था में विघ्न, विधेयक 2021 को सहमती

राणा ओबराय        
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने आज शुक्रवार को हरियाणा लोक व्यवस्था में विघ्न के दौरान क्षति वसूली विधेयक, 2021 को अपनी सहमति दे दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नुकसान की मुआवजे के आवेदन पर निर्णय लेने के उद्देश्य से राज्य सरकार एक या एक से अधिक दावा अधिकरण (क्लेम ट्रिब्यूनल) का गठन करेगी।क्लेम ट्रिब्यूनल की अध्यक्षता हरियाणा सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विसेज के एक अधिकारी द्वारा की जाएगी। जिसे पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से नामित किया जाएगा और इसमें दो या दो से अधिक सदस्य हो सकते हैं। ट्रिब्यूनल के अन्य सदस्य  राज्य सरकार के अधिकारियों में से होंगे, जो अतिरिक्त उपायुक्त के रैंक से नीचे नहीं होंगे।

राखी के पति रितेश एक बार फिर करना चाहते हैं शादी

मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। इंटरव्यू के दौरान राखी ने कहा, “मैं अभी भी रितेश से टच में हूं। हम एक-दूसरे से वीडियो कॉल पर बात करते हैं। वह सबसे पहले अपना वीजा और कुछ कानूनी चीजों को सुलझाना चाहते हैं। रितेश ने मुझसे कहा है कि वह हमारे रिश्ते के बारे में सबके सामने बात करना चाहते हैं। बिग बॉस 14 फेम राखी सावंत की शादी और उनके पति रितेश शो के दौरान हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहे। शो के दौरान राखी ने इस बात का दावा किया था कि वे शादीशुदा हैं लेकिन शो के अंत में राखी ने बताया कि रितेश पहले से ही शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है। हालांकि हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए, एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वह अभी भी रितेश से टच में हैं और वे वीडियो कॉल पर भी बात करती हैं।

अमेरिका में सोने का कारोबार 1,730.59 डॉलर पहुंचा

अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली/वाशिंगटन डीसी। आज सुबह देश के बड़े शहरों में सोना और चांदी में कारोबार शुरू हो गया है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना और चांदी के रेट में अंतर होता है। ऐसे में हम यहां पर देश के ज्यादातर बड़े शहरों के रेट दे रहे हैं। एमसीएक्स पर आज गुड फ्राइडे का अवकाश मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर आज गुड फ्राइडे का अवकाश है। वहीं कल शाम सोने की अप्रैल की फ्यूचर ट्रेड 228.00 रुपये की तेजी के साथ 44,865.00 रुपये के स्तर पर बंद हुई थी। वहीं, चांदी की मई की फ्यूचर ट्रेड 1226.00 रुपये की तेजी के साथ 65,040.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड हुई थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में सोने का कारोबार 22.59 डॉलर की तेजी के साथ 1,730.59 डॉलर प्रति औंस के रेट पर चल रहा है। वहीं चांदी का कारोबार 0.53 डॉलर की तेजी के साथ 24.97 डॉलर के स्तर पर हो रहा है।

आइएएस के इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल, उलझें

 अकांशु उपाध्याय     
नई दिल्ली। यूपीएससी परीक्षा का कठिनाई स्तर किसी से छिपा नहीं है। पर इसमें भी दोराय नहीं कि जब हौंसला बुलंद हो, तो कितनी भी बड़ी कठिनाई क्यों न हो, रास्ता नहीं रोक सकती। बहुत से अभियार्थी तो इंटरव्यू के दौरान पूछे गए सवाल में ही उलझ कर रह जाते हैं। आज हम ऐसे कुछ सवाल लेकर आए हैं जिनका सुनकर आपका खून जरूर खौल जाएगा लेकिन कुछ लड़कियां इन सवालों के जवाब हंसकर देती हैं औऱ सबकी बोलती बंद कर देती है। कई बार तो इंटरव्यूवर केंडिडेट्स की हाजिर जवाबी और आईक्यू को चेक करने के लिए ऐसे सवाल कर लेते हैं। जिन्हें सुनकर पहली बार में किसी को भी गुस्सा आ जाएगा। खासकर लड़कियों से या लड़कियों से संबंधित पूछे जाने वाले सावल काफी गंदे होते हैं। लेकिन लड़कियां फिर भी इन सवालों के जवाब हंसते हुए देती हैं औऱ फिर बन जाती हैं ऑफिसर। तो चलिए आज जानते हैं। 

पॉजिटिव होने के दौरान अस्पताल में भर्ती हुए सचिन

मनोज सिंह ठाकुर        

मुंबई। कोरोना वायरस से संक्रमित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। सचिन ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं।  मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा। बता दें कि सचिन कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं। 27 मार्च को वह कोरोना संक्रमित हुए थे। सचिन के परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है। ‘वह 2 दिन में अस्पताल से घर आ जाएंगे। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।  अस्पताल की ओर से बताया गया है कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। सचिन ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि वर्ल्ड चैम्पियन बनने की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और टीम के मेरे साथियों को बधाई।  बता दें कि 2 अप्रैल, 2011 को भारत ने दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था। 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी।

प्रसाद में नशा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया

 राणा ओबराय      
फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने उसके बेरोजगार पति को कामधंधा दिलाने के नाम पर एक बाबा द्वारा प्रसाद में नशा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर बाबा व उसके दोस्त के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दीपीड़िता ने अपने बयान दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया कि वर्ष 2016 में वह अपने पति व दो बच्चों के साथ एक कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहने लगी थी। उसकी पड़ोस की एक महिला से जान-पहचान होने पर उसका उसके पास आना-जाना हो गया था। उसी वर्ष होली पर उसी क्षेत्र में रह रहे अमरवीर नामक बाबा के घर पर चौकी का कार्यक्रम था। है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...