सोमवार, 22 मार्च 2021

भारत के राष्ट्रपति कोविंद ने जगन्नाथ के दर्शन किए

पुरी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने तीन दिवसीय ओडिशा दौरे के अंतिम दिन सोमवार को अपनी पत्नी के साथ भगवान जगन्नाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति अपनी पत्नी तथा राज्य के राज्यपाल गणेशी लाल और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर पहुंचे। वह भगवान विष्णु के12वीं शताब्दी में बने इस मंदिर में करीब 40 मिनट तक रहे।राष्ट्रपति मंदिर के गर्भ गृह में गये और उन्होंने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दर्शन किए। पुरी के गजपति महाराज दिव्यसिंह देव और मंदिर के मुख्य प्रशासक कृष्णकुमार ने राष्ट्रपति का मंदिर के सिंह द्वार पर स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित मां विमला और महालक्ष्मी की भी पूजा की।

महाराष्ट्र को लेकर लोकसभा में हुईं नोकझोंक

मनोज सिंह ठाकुर        

मुंबई। लोकसभा में आज सोमवार को महाराष्ट्र की घटनाओं पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नाेकझोंक हुई। सत्ता पक्ष ने सवाल उठाया कि आखिर एक मामूली सहायक उपनिरीक्षक को 100 करोड़ रुपए की वसूली करने को कहा गया तो पूरे महाराष्ट्र का क्या होगा ? जबकि, विपक्ष ने आरोप लगाया, कि सत्तापक्ष महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार को गिराने की साजिश कर रहा है। पीठासीन सभापति राजेन्द्र अग्रवाल ने प्रश्नकाल के बाद आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाये और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राष्ट्रीय ढांचागत विकास वित्त बैंक विधेयक 2021 पेश किया। तत्पश्चात राजेन्द्र अग्रवाल ने शून्यकाल की घोषणा की।

पीएम ने की ‘जल शक्ति अभियान की शुरूआत की

अकांशु उपाध्याय        

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को विश्व जल दिवस पर ”जल शक्ति अभियान: कैच द रेन” की शुरुआत की और कहा कि भारत की आत्म-निर्भरता जल संसाधनों तथा जल संपर्क पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि जल के प्रभावी संरक्षण के बिना भारत का तीव्र गति से विकास संभव नहीं है। देश में वर्षा का अधिकतर जल बर्बाद होने पर अपनी चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, ”हमारे पूर्वज हमारे लिये जल छोड़कर गए। हमारी जिम्मेदारी है, कि हम भविष्य की पीढ़ियों के लिये इसका संरक्षण करें। चिंता की बात है कि भारत में अधिकतर वर्षा जल बर्बाद हो जाता है। बारिश का पानी हम जितना बचाएंगे, भूजल पर निर्भरता उतनी ही कम हो जाएगी।” उन्होंने प्रत्येक गांव में आगामी सौ दिन वर्षा जल संरक्षण की तैयारियों को समर्पित किये जाने का आह्वान किया।

लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन, 33 लोग अरेस्ट

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कम से कम 33 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया, कि कोविड-19 नियमों के अनुसार घर से बाहर निकलकर प्रदर्शन की इजजात नहीं है। लोग फिर भी हाइड पार्क में एकत्र हुए और व्हाइटहॉल और संसद भवन सरकारी इमारतों की ओर जाने वाली सड़कों पर मार्च किया। शहर पुलिस ने ट्वीट कर कहा, "पुलिस अधिकारियों ने 18:45 बजे 33 लोगों को मध्य लंदन में सभाओं में शामिल होने पर गिरफ्तार किया है। अधिकांश लोगों को कोविड ​​नियमों का उल्लंघन को लेकर गिरफ्तार किया गया हैं। रैली से पहले 60 से अधिक संसदों ने गृहमंत्री प्रीति पटेल को कोरोना वायरस प्रतिबंधों को हटाने के लिए पत्र लिखा था।

'महानायक' को अवार्ड्स से किया गया सम्मानित

मनोज सिंह ठाकुर      

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को 19 मार्च शुक्रवार को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स (एफआईएएफ) द्वारा प्रतिष्ठित 2021 एफआईएएफ अवार्ड से सम्मानित किया गया। अमिताभ बच्चन इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं। इस मौके पर हॉलीवुड फिल्मकार मार्टिन स्कॉर्सीज और क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म धरोहर के संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए अमिताभ बच्चन की सराहना की। डिजिटल माध्यम से आयोजित एक समारोह में अमिताभ बच्चन को एफआईएएफ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म अर्काइव द्वारा प्रदान किया जाता है।

सोना-चांदी की कीमत में आईं मजबूती, दाम बढ़ें

इंदौर। सप्ताहांत सोना तथा चांदी में ग्राहकी के बीच हाजिर भाव मजबूती लिए बताए गए। बीते सप्ताह में सोना 180 रुपये और चांदी 100 रुपये ऊंची बोली गई।कारोबार की शुरुआत में सोमवार को सोना 46390 रुपये पर खुलने के बाद कारोबार के अंतिम दिन 46580 रुपये प्रति दस ग्राम होकर थमा। चांदी में व्यापार की शुरुआत 67800 रुपये पर हुई। वहीं, अंतिम दिन सौदे 67900 रुपये के स्तर हुए।

1 दिन दिहाड़ी नहीं मिली, आदमी सोता है भूखा

गुवाहटी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम की सबसे अहम जरूरत को सबके सामने रखा। उन्होंने कहा कि यदि चाय जनजाति की महिलाओं को एक दिन की दिहाड़ी नहीं मिले, तो परिवार के एक सदस्य को उस दिन भूखा सोना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आई, तो सभी महिलाओं को प्रतिमाह 2000 रुपये दिये जायेंगे। जिससे कि वे सशक्त हो सके। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने आज असम के चुनाव प्रचार की शुरूआत जोरहट से की। जोरहट में पहुंचने पर प्रियंका गांधी का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पिछली बार जो भी वायदे किये थे, उन्हें एक-एक करके तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि क्या प्रधानमंत्री कभी चाय के बागानों में गये। वहां जो बहनें चाय की पत्तियां तोड़ती हैं, उनकी अंगुलियों पर जो छाले पड़े हैं, उन्हें देखा? जो उन महिलाओं की चमड़ी सख्त हो चुकी है, क्या उन पर कभी भाजपा सरकार का ध्यान गया। कहा गया था कि चाय बगान श्रमिकों की दिहाड़ी 350 रुपये होगी, क्या वो की गई। कुछ नहीं किया गया, सभी वायदों को चकनाचूर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जो घर भी चलाती हैं और मेहनत मजदूरी कर परिवार का सहारा बनती है, मैं उनकी बात करती हूं। उन महिलाओं से मिली हूं। एक महिला ने बातचीत के दौरान मुझे बताया था कि दीदी यदि एक दिन दिहाड़ी नहीं मिलती, तो परिवार के एक सदस्य को भूखा सोना पड़ता है, लेकिन सरकार को उनकी कुछ भी नहीं पड़ी है। भाजपा सरकार ने कहा था कि 25 लाख रोजगार मिलेंगे, क्या किसी को रोजगार मिला? भाजपा सरकार ने कहा था कि खंड छह, जिससे असम की संस्कृति सुरक्षित रहती है, लागू करेंगे, नहीं किया गया। सीएए को लागू नहीं करने की बात की गई थी, लेकिन सत्ता में आते ही सीएए को लागू करने की बात की गई। उन्होंने कहा कि चाय के बगानों में न चिकित्सा की सुविधा है, न टाॅयलेट की। भाजपा की सरकार रिमोट की सरकार है, असम गण परिषद् को दिल्ली परिषद् बना दिया गया है। दिल्ली से असम की सरकार को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विगत दिवस प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपको दो-दो इंजन की सरकार मिलेगी, इस पर प्रियंका ने तंज कसा कि क्या पता कौन सा इंजन कौन से ईंधन से चलेगा और क्या-क्या करेगा। भाजपा का मकसद सिर्फ राजनीति है। उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पूर्व में असम की संस्कृति का विनाश किया। इससे पहले जो तरूण गोगोई कांग्रेस के नेता थे, जिनकी रगों में असमिया संस्कृति बसी हुई थी, उनके गुजर जाने के बाद, पीएम ऐसी बातें कर रहे हैं, जो कि उन्हें शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी तंज कहा। प्रियंका ने कहा कि यूपी के सीएम यहां आये और श्रीमन् शंकरदेव के बारे में गलत तरीके से जिक्र किया, इतना भी आदर नहीं किया कि वे उनके बारे में जानें। प्रियंका ने कहा कि भाजपा की नीतियां सिर्फ उद्योगपति मित्रों को मजबूत बनाने के लिए है। गोपीनाथ के नाम पर सरकारी पैसे से बनाया गया एयरपोर्ट उद्योगपति मित्र को दिया जा रहा है। एआईसीबी को प्राईवेट करने की योजना है। उन्होंने कहा कि असम के लोगों की जमीन हड़पने की कोशिश की गई। जब असम के लोगों ने इसका विरोध किया, तो महिलाओं पर लाठियां बरसाई गईं। किसानों को जेल में डाल दिया गया। भाजपा जमीन, एयरपोर्ट, रिफाईनर, यहां तक कि असम के चिड़ियाघरों के ब्लैक पैंथर भी अपने उद्योपगति मित्रों को दे रही है। सीएए से असम की संस्कृति को बर्बाद करना चाहती है। उन्होंने कहा कि असम में 40 लाख बेरोजगार हैं। हर छठा बीए पास व 10वां एमए पास व्यक्ति बेरोजगार है। असम के युवाओं को दिल्ली, मुम्बई, बंगलूरू जाना पड़ता है। वहां भी उन्हें सम्मान नहीं मिलता। प्रियंका ने कहा कि आप सभी को जो भी आपके पास आये, उससे नौकरी, रोजगार, भविष्य मांगना चाहिए। यह आपके आत्मसम्मान की बात है। चाय बगान के श्रमिकों को आज तक ट्राईब्स का दर्जा नहीं दिया गया है। हर ओर से भाजपा ने धोखा किया है। आप उन पर कैसे विश्वास कर सकते हैं। पांच साल तक आपने भाजपा को झेला है। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस की सरकार थी, हो सकता है, कांग्रेस सरकार से भी गलती हुई हैं, लेकिन असम का विकास तो हुआ, सीएए तो नहीं थोपा गया। उन्होंने कहा कि जो आपके साथ हुआ, आपको पता है। आपसे बेहतर कोई नहीं जानता। अब आपको बहुत सोच समझकर निर्णय करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आपके लिए पांच गारंटी लेकर आई है। अगर कांग्रेस की सरकार बनी, तो यह गारंटी हर हाल में पूरी होगी।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...