सोमवार, 15 मार्च 2021

खिलाड़ियो ने गाजियाबाद का नाम रोशन किया

अश्वनी उपाध्याय    

गाजियाबाद। उत्तर-प्रदेश कूडो स्टेट चैंपियनशिप में कूडो चौहान मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाडियो ने अपना जलवा बिखेर गाजियाबाद का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश कूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में गोरखपुर स्थित आई आर एस हाइब्रिड स्कूल में आयोजित स्टेट चैंपियनशिप में गाजियाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए कूडो चौहान मार्शल आर्ट एकेडमी के कोच शाहनवाज चौहान के नेतृत्व में नौ स्वर्ण, तीन रजत एवं चार कांस्य सहित कुल सोलह पदक जीतकर अपनी लहर कायम की। खिलाड़ियों की शानदार जीत पर गाजियाबाद कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मनव्वर हसन ने बधाई देते हुए बताया कि खिलाड़ी पिछले कई महीनों से प्रतियोगिता के लिए पसीना बहा रहे थे। जिसका यह परिणाम आज हम सबके सामने है। इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आने वाली नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। एकेडमी के कोच शाहनवाज चौहान ने कहा कि कूडो कराटे खेल की तरह ही है। जिसे पश्चिमी देशों में ही जाना जाता है। हमारा प्रयास है, कि हम भारत में भी इसे प्रचलित करे जिससे आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी खुद को और देश को एक अलग पहचान इस क्षेत्र में भी दिल सके। स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालो में खुद शाहनवाज चौहान, तालिब, अभय कुमार, शफीकुर्रहमान, जुनेद, ओवी, सुजान, साद, अयान; रजत पदक प्राप्त करने वाले नाजमुद्दीन राई, सरफराज, धनराज, एवं कांस्य प्राप्त करने वालों में लोकेश, आलोक, साहिल, धीरज आदि रहे एवं खुद के साथ-साथ अपने माता पिता और ग़ाज़ियाबाद का नाम रोशन किया।

कौशाम्बी: प्रांतीय महामंत्री रमेश का हुआ स्वागत

कौशाम्बी। उत्तर-प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का त्रैवार्षिक वर्ष पूर्ण होने पर लखनऊ में 20 वां प्रांतीय निर्वाचन सम्पन्न हुआ था। जिसमे हिस्सा लेने के लिये प्रदेश के कोने कोने से व्यापारी नेता पहुंचे थे। निर्वाचन प्रक्रिया के बाद प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल की संस्तुती पर कौशाम्बी के रमेश अग्रहरि को वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री पद पर मनोनयन किया गया था।
नगर पंचायत अझुवा की नवीन मंडी समिति के प्रांगड़ में अझुवा नगर के व्यापारियों ने वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरी का जोरदार स्वागत किया। मंडी समिति से भोला चौराहे तक स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ,सदस्यों व्यापारियों ने ढोल नगाड़े ताशा पार्टी के साथ पैदल चलकर व्यापार एकता की मजबूती के लिए प्रदर्शन किया इस स्वागत समारोह कार्यक्रम में सिराथू ,देवीगंज,मंझनपुर भरवारी आदि के पदाधिकारियों और तमाम व्यापारी बंधुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रवेश केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष अझुवा रमेश अग्रहरी ,कपूर चन्द्र केसरवानी युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद केसरवानी, रमन केसरवानी, गंगा प्रसाद, काले राधेश्याम केसरवानी, राजाराम वैश्य चंद्रिका प्रसाद, अग्रहरी रवि अग्रहरी, उदय अग्रहरी, दीपक साहू राजेश्वर केसरवानी संजीव केसरवानी संतोष केसरवानी सहित तमाम प्रतिष्ठित पदाधिकारी, व्यापारी और समाज के गणमान्य व्यक्ति मौके पर मौजूद रहे। 
सन्तलाल मौर्य

यूपी: कार-डंपर की टक्कर में 2 की मौत, 2 घायल

हरिओम उपाध्याय   

लखनऊ। जिलें के गोमतीनगर क्षेत्र में आज सोमवार को तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। जबकि, दो लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, कि सोमवार तड़के गोमतीनगर में 1090 चौराहे पर तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई। जबकि, दो लोग घायल गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्होंने बताया, कि कार सवार लोग बस्ती के रहने वाले बताये गये हैं। उन्होंने बताया, कि हादसे में मृतक दोनों महिलाओं ने रास्ते में उनसे लिफ्ट मांगी थी। इस लिए उनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि घायल दोनों लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

देश में संक्रमितों की संख्या 1,13,85,339 हुई

अकांशु उपाध्याय      

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 118 और मरीजों की मौत होने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,58,725 हो गई। देश में पिछले पांच दिनों से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अभी कुल 2,19,262 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। जो कुल मामलों का 1.93 प्रतिशत है।

अमेरिका का बदला समय, 1 घंटे आगे दौड़ेगी घड़ी

वाशिंगटन डीसी। अमेरिका का समय बदल गया है। यहां की घड़ी की सुइयों को एक घंटे आगे बढ़ा दिया गया। ऐसा डेलाइट सेविंग टाइम (डीएसटी) प्रणाली के तहत किया जाता है। यह प्रणाली 19वीं सदी से बदले मौसम में दिन की रोशनी के अधिकतम उपयोग के लिए बनाई गई थी। पूरे साल समय का संतुलन बना रहे। इसलिए नवंबर के पहले रविवार को घड़ियां वापस एक घंटे पीछे कर ली जाती हैं। अमेरिका में साल 2007 से डीएसटी मार्च के दूसरे रविवार को लागू होता है और नवंबर के पहले रविवार को वापस लिया जाता है। 1966 में यूनिफॉर्म टाइम एक्ट के तहत यह काम रात दो बजे होता है। ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी में ऐसा होता है। वहां मार्च और अक्टूबर के आखिरी रविवार को यह काम किया जाता है। अमेरिकी कारोबारी समूह नेशनल एसोसिएशन ऑफ कंवीनियंस स्टोर्स के प्रवक्ता जैफ लेनर्ड के अनुसार दिन का काम खत्म होने तक अंधेरा हो जाए तो लोग सीधे घर चले जाएंगे। फिर घूमने-फिरने, खेलने या दूसरे काम करने कौन आएगा? और अंधेरा न हो तो लोग कुछ न कुछ करने निकलेंगे ही, खरीदारी भी करेंगे तो बिक्री बढ़ेगी। चाहे स्टोर पर या रेस्टेरेंट में। दूसरा फायदा ऊर्जा की बचत का गिनाया जाता है। 2008 में अमेरिका या कि डीएसटी से अमेरिका 0.5 प्रतिशत बिजली रोज बचाता है। लेकिन आर्थिक शोध ब्यूरो ने कहा कि समय आगे बढ़ाने से लोग घरों में ज्यादा समय रुक रहे हैं। इससे बिजली की मांग एक प्रतिशत बढ़ रही है।

बहेड़ी: सड़क हादसें में 3 युवकों की मौत, 4 घायल

बहेड़ी। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, चार घायल हो गए। दो सड़क हादसे रविवार रात और तीसरा हादसा सोमवार तड़के का है। पहली घटना गांव नदेली स्थित गन्ना क्रय केन्द्र के पास की है। इसी गांव का वीर सिंह पुत्र कालीचरन अपने साथी विजय पाल के साथ बाइक से भुड़िया कालोनी गांव से वापस लौट रहा था। इसी बीच नदेली गांव के ही अंशु व गौरव उतरसिया गांव में दावत खाने जा रहे थे। गन्ना सेन्टर के पास अंशु की बाइक खराब हो जाने पर दोनों नीचे उतरे तभी तेज गति से आ रही वीर सिंह की बाइक अंशु की बाइक से टकरा गई। जोरदार टक्कर में वीर सिंह(35) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, उसका साथी विजयपाल के साथ-साथ अंशु व गौरव भी गंभीर रुप से घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल से बरेली रेफर किया गया।

बिहार: 1 ही परिवार के 5 लोगों की मौत, लगीं आग

अविनाश श्रीवास्तव   

किशनगंज। बिहार के किशनगंज शहर के वार्ड नंबर सात अंतर्गत सलाम कॉलोनी में सोमवार की सुबह अचानक आग लगने से चार बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। किशनगंज अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि मृतकों में नूर आलम (44) उनकी आठ और छह साल की बेटी तौफा एवं बबली तथा चार और दो साल का बेटा रहमत एवं शाहिद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंचकर अग्निशामक टीम द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

लोकसभा में 5 विधेयक पेश किए गए, विरोध किया

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। लोकसभा में आज सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी प्रक्षेत्र (संशोधन) विधेयक 2021 सहित पांच विधेयक पेश किये गये। प्रश्नकाल के बाद अध्यक्ष ओम बिरला की अनुमति से गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने राष्ट्रीय राजधानी प्रक्षेत्र (संशोधन) विधेयक 2021 पेश किया।प्रह्लाद जोशी ने खान और खनिज (विकास एवं नियमन) (संशोधन) विधेयक 2021 सदन के पटल पर रखा। रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा ने राष्ट्रीय औषधि शास्त्र शिक्षा एवं अनुसंधान (संशोधन) विधेयक 2021 तथा स्मृति ईरानी बाल न्याय (बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा) संशोधन विधेयक 2021 पेश किया।

चुनाव: सीएम विजयन ने नामांकन किया दाखिल

तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को धर्मधाम विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। विधानसभा चुनाव के लिए छह अप्रैल को यहां मतदान होगा। विजयन, कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए दस्तावेज की दो प्रतियां लेकर पूर्वाह्न 11 बजे कन्नूर में कलेक्टर के कार्यालय पहुंचे। मार्क्सवादी नेता ने मुंह पर मास्क, हाथ में दस्ताने पहन रखे थे। उनके साथ माकपा के कन्नूर के जिला सचिव एमवी जयरंजन के अलावा पार्टी के कई नेता भी नजर आए। विजयन दूसरी बार धर्मधाम से चुनाव लड़ रहे हैं।

भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हराया

अहमदाबाद। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में धमाकेदार वापसी की है। कप्तान विराट कोहली और ईशान किशन की पारियों की बदौलत भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत ने इसे 17.5 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। अपने डेब्यू मैच में धमाकेदार पारी खेलने वाले ईशान को मैच आफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। अब पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। अहमदाबाद में ही खेले गए पहले मैच को इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता था। हालांकि, भारत की शुरुआत खराब रही। पहले ओवर में ही केएल राहुल शून्य पर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद कप्तान विराट कोहली और डेब्यू मैच खेल रहे ईशान किशन ने शानदर अर्धशतक लगाया। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को मैच से बाहर कर दिया। ईशान किशन ने अपने पहले इंटरनेशनल मैच में ही 28 गेंदों में अर्धशतक बनाया। ईशान किशन ने 32 गेंदों में 56 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। कप्तान विराट कोहली ने भी टी-20 में अपना 26वां अर्धशतक बनाया। कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। विराट कोहली ने नाबाद 73 रनों की पारी खेली। कोहली ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए। कोहली और ईशान किशन के अलावा ऋषभ पंत ने 26 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 13 गेंदों पर ये रन बनाए। पंत ने अपनी पारी में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। वहीं, श्रेयस अय्यर 8 रन बनाकर नाबाद रहे।

पंचायत: सीटों पर आरक्षण लेकर एचसी का फैसला

हरिओम उपाध्याय   

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले पंचायत चुनाव की सीटों पर आरक्षण को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अपना आदेश के दिया है। हाईकोर्ट ने वर्ष 2015 को मूल वर्ष मानते हुए सीटों पर आरक्षण लागू करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कहा कि वह वर्ष 2015 को मूल वर्ष मानते हुए आरक्षण व्यवस्था लागू करने के लिए तैयार है। इस पर न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी व न्यायमूर्ति मनीष माथुर की खंडपीठ ने 25 मई तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराने का आदेश दिया। बता दें, कि हाईकोर्ट ने यूपी पंचायत चुनाव आरक्षण की फाइनल सूची जारी करने पर शुक्रवार को रोक लगा दी थी। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव के आरक्षण को लेकर अजय कुमार की जनहित याचिका हाईकोर्ट दायर की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी और न्यायमूर्ति मनीष माथुर की खंडपीठ ने आरक्षण की फाइनल सूची जारी करने पर रोक लगाई थी और आरक्षण की प्रक्रिया पर सरकार और राज्य चुनाव आयोग से जवाब मांगा था।

देवरिया: 300 लीटर कच्ची शराब के साथ 17 अरेस्ट

हरिओम उपाध्याय    
देवरिया। कच्ची शराब बेचने वालों के विरुद्ध अभियान में जनपद पुलिस अधीक्षक डॉ. श्रीपति मिश्र ने कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जनपद की पुलिस को संभावित स्थानों पर दबिश देने के लिए निर्देश दिए। इस अभियान में समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष ने पुलिस फोर्स के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में ईंट भठ्ठों, देवारा क्षेत्रों एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी और वहां से लगभग 300 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। साथ ही 700 कुंतल लहन एवं दो भट्ठी को नष्ट करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिख उन्हें जेल भेज दिया गया।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...