शुक्रवार, 12 मार्च 2021

44,731 प्रति हुआ सोना, चांदी 67,177 किलोग्राम हुई

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। भारतीय बाजारों में आज फिर सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार यानी 12 मार्च 2021 को एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.3% गिरकर 44,731 प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी 0.5% घटकर 67,177 प्रति किलोग्राम हो गई। अब तक सोने के दाम लगभग 11 महीने के निचले पर स्तर पर आ चुके हैं। सोने ने पिछले साल अगस्त में 57,000 के उच्चतम स्तर को छुआ था। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 0.11% की बढ़त हुई। जबकि, चांदी में 0.2% की बढ़त रही। सार्वजनिक अवकाश के कारण गुरुवार को एमसीएक्स सुबह के सत्र के लिए बंद था।
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को गोल्‍ड के भाव में 0.3% की कमी आई। राजधानी दिल्ली में सोने का नया भाव अब 44,731 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 0.2% की गिरावट के साथ 1,718 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
चांदी की कीमतों में भी आज कमी दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में अब इस कीमती धातु के दाम 0.5% गिरकर 67,177 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में भी आज चांदी की कीमतें 26.11 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थीं।

बापू-स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि: मोदी

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत स्थानीय उत्पादों को बढावा देना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश की आजादी के लिए अपने जीवन को खपा देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत मनाये जाने वाले विभिन्न समारोह के उद्घाटन से पहले शुक्रवार को टि्वट संदेश में यह बात कही।एक अन्य टि्वट में उन्होंने कहा कोई भी स्थानीय उत्पाद खरीदों और हैशटैग वोकल फॉर लोकल के साथ उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डालो। साबरमती आश्रम में मगन निवास के निकट एक चरखा रखा जायेगा। आत्मनिर्भरता से संबंधित हर एक टि्वट के साथ यह चरखा एक चक्र पूरा करेगा। यह जननांदलोन के लिए एक उत्प्रेरक का काम करेगा।

उल्लेखनीय है, कि प्रधानमंत्री आज अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से पदयात्रा (स्वतंत्रता मार्च) को हरी झंडी दिखाएंगे और आजादी का अमृत महोत्सव के शुरुआती कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे। वह आजादी के अमृत महोत्सव से संबंधित अनेक सांस्कृतिक व डिजिटल कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे और साबरमती आश्रम में उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित भी करेंगे।

भारत: 24 घंटे में दोगुनी रफ्तार से बढ़े सक्रिय मामले

अकांशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण में पिछले कुछ समय से अचानक आयी तेजी के बीच शुक्रवार को करीब दोगुनी रफ्तार से सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सक्रिय मामले 8011 से बढ़े हैं। आज शुक्रवार को अचानक हुई लगभग दोगुनी वृद्धि के बीच देश के 23 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े। इस अवधि में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या फिर 100 से ऊपर 117 दर्ज की गई है। गुरूवार को यह 126 बुधवार को यह संख्या 133,मंगलवार, सोमवार को 97, रविवार को 100, शनिवार को 108 और शुक्रवार को मृतकों की संख्या 113 दर्ज की गई थी। इस बीच देश में अब तक दो करोड़ 61 लाख 64 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

कोरोना की बिक रही नकली वैक्सीन, जताई चिंता

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने कथित तौर पर बेचे जा रहे कोविड-19 के नकली टीकों को लेकर चिंता व्यक्त की है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. ज्वेली मिखाइज ने बुधवार को संसद में एक सवाल के जवाब में यह कहा। उन्होंने कहा, ”दक्षिण अफ्रीका में नकली टीकों के बारे में कुछ खबरें हमें प्राप्त हुई हैं।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विसेस (एसएपीएस) इंटरपोल के साथ मिलकर इस पर काम कर रही है और हम बताना चाहते हैं कि यह चिंता का विषय है।” मिखाइज ने कहा कि इस विषय को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है।इससे पहले एसएपीएस ने दक्षिण अफ्रीका के लोगों को कोविड-19 के नकली टीके बेचने वालों से बचकर रहने को कहा था। इंटरपोल के सूचना देने के बाद जोहानिसबर्ग के निकट एक गोदाम पर छापा मारा गया था जहां से नकली टीके की करीब तीन हजार खुराकें मिली थीं। यहां से बड़ी संख्या में नकली फेस मास्क भी बरामद किए गए थे और इस मामले में घटनास्थल से चीन के तीन नागरिकों और जाम्बिया के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया था।

मिखाइज ने बताया कि देश में कोविड-19 के टीके बिक्री के लिए नहीं है। उन्होंने बताया कि लोगों को यहां पर नि:शुल्क टीके लगाए जा रहे हैं।

वसूली करने वालीं चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

हरदोई। अवैध वसूली की शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया। थाना सुरसा क्षेत्र के अंतर्गत चौकी सेमरा चौराहा पर तैनात उप निरीक्षक अशोक कुमार, मुख्य आरक्षी विजय सिंह, आरक्षी मुकेश कुमार व आरक्षी रंजीत बहादुर को पुलिस अधीक्षक द्वारा नो एंट्री के दौरान अवैध वसूली की शिकायतों पर प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए निलंबित कर दिया है।समस्त पुलिस चौकी स्टाफ को निलंबित करने के साथ ही विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। हरदोई कानपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सेमरा चौराहे पर नो एंट्री के दौरान पैसे लेकर भारी वाहनों को निकाल दिया जाता था। इसकी शिकायत कई बार पुलिस अधीक्षक के पास की गई थी।

'राष्ट्र विरोधी का टैग’ और बेरोजगारी दे रही सरकार

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि छात्र नौकरी चाहते हैं।लेकिन सरकार उन्हें पुलिस के डंडे, पानी की बौछार, ‘राष्ट्र विरोधी का टैग’ और बेरोजगारी दे रही है। कांग्रेस ने रोजगार के मुद्दे पर ‘स्टूडेंट्स वांट जॉब्स’ हैशटैग से सोशल मीडिया अभियान चलाया। इस अभियान के तहत राहुल गांधी ने ट्वीट किया।” कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने बेरोजगारी के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ”विज्ञापन की सरकार, झूठा सारा प्रचार, ट्विटर पर बांटे नौकरी, युवा को किया दरकिनार, योगीजी, ये जो पब्लिक है, सब जानती है।” प्रियंका ने यह भी कहा, ”उप्र के युवाओं से 70 लाख नौकरियों का वादा था, मगर लाखों पद खाली पड़े हैं। युवा भर्तियों, परिणामों व ज्वाइनिंग का इंतजार करते-करते परेशान हैं।

मुंबई: अभिनेता मनोज को हुआ कोरोना, पॉजिटिव

मनोज सिंह ठाकुर  
मंबई। अभिनेता मनोज बाजपेयी भी कोरोना का शिकार हो गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इस समय खुद को क्वारंटीन कर लिया है। बताया जा रहा है, कि एक्टर के कोविड पॉजिटिव होने की वजह से फिल्म की शूटिंग भी रोक दी गई है। इस सिलसिले में फिल्म की टीम की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है।

फरमान: आस्था के नाम पर नहीं चलेगी मनमानी

हरिओम उपाध्याय  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाए गए धार्मिक स्थलों पर सख्त हो गई है। राज्य के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने इस बाबत सभी जिलों के डीएम और अलग-अलग विभागों के प्रमुख सचिवों को सख्त निर्देश दिए हैं। कहा है कि एक जनवरी 2011 के बाद सड़क किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटा दें और आगे से ऐसा कोई निर्माण न होने दें। अगर इस काम में अगर कोई रुकावट डालता है तो उस पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करें। आदेश में कहा गया है कि सभी डीएम अपने जिलों में किए गए ऐसी कार्रवाई की रिपोर्ट प्रमुख सचिव को देंगे और प्रमुख सचिव दो महीने में इसकी रिपोर्ट मुख्य सचिव को देंगे। पिछले दिनों हाई कोर्ट ने भी ऐसे धार्मिक स्थलों पर नाराजगी जताई थी, जिसके बाद सरकार की ओर से ये आदेश जारी किए गए हैं।

यूके: सीएम का होगा मंत्रिमंडल का गठन, समारोह

पंकज कपूर   
देहरादून। उत्तराखंड ने बुधवार को अपने 10वें मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का स्वागत किया। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को नए मंत्रिमंडल का गठन होगा। शुक्रवार शाम 5 बजे देहरादून के राजभवन में शपथग्रहण का कार्यक्रम आयोजित है। जानकारी है कि आज 11 सहयोगियों को मंत्रीपद की शपथ दिलाई जा सकती है।
बता दें कि इस हफ्ते सियासी गरमा गरम के बाद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बुधवार को पौढ़ी-गढ़वाल से सांसद तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

20 भारतीय मछुआरे किए अरेस्ट, 4 नौका जब्त की

पोरबंदर। पाकिस्तानी मरीन सुरक्षा एजेन्सी ने गुजरात में जखौ तट से दूर अन्तर्राष्ट्रीय जल सीमा के निकट से आज शुक्रवार को 4 भारतीय नौकाओं सहित इन पर सवार 20 से अधिक मछुआरों को पकड़ लिया। गुजरात मरीन फ़िशरिज सोसायटी के सूत्रों ने आज जानकारी देते हुए बताया कि ये नौकायें पोरबंदर और ओखा से अरब सागर में मछली पकड़ने के लिए गयी थीं। इस बारे में और जानकारी जुटायी जा रही है।

अवैध कोयला खनन मामला, रिश्तेदार को भेजा समन

अकांशु उपाध्याय
 नई दिल्ली। सीबीआई ने अवैध कोयला खनन मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के रिश्तेदार को समन भेजा है। बनर्जी की पत्नी की बहन मेनका गंभीर के पति अंकुश अरोड़ा और अंकुश के पिता पवन अरोड़ा को पूछताछ के लिए 15 मार्च को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने हाल ही में बनर्जी की पत्नी रुजिरा और पत्नी की बहन मेनका गंभीर से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से अवैध कोयला खनन और कोयला चोरी के मामले में पूछताछ की थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे एंव तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी पार्टी के अहम नेता हैं और राज्य में 27 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए जमकर प्रचार भी कर रहे हैं। बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस 2011 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सत्ता में आई थी और 2016 में भी उसने जीत का सिलसिला जारी रखा था।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...