मंगलवार, 9 मार्च 2021
स्वास्थ्य विभाग के मरे हुए अधिकारी का ट्रांसफर
सीजी: शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया दुष्कर्म
फांसी पर लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
सोनू ने बहन के लिए भेजी अगरबत्ती बनाने की मशीन
शतरंज खिलाड़ी बनीं इंडियन स्पोर्ट्सवुमैन ऑफ द ईयर
यूके के सीएम रावत ने दिया इस्तीफा, की प्रेस कॉन्फ्रेंस
पंकज कपूर
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राजभवन पहुंचकर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को अपना इस्तीपा सौंपा। सूत्रों ने बताया कि त्रिवेंद्र रावत दोपहर बाद 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी अधिकारिक घोषणा करेंगे। मालूम हो, कि सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को गैरसैंण में महिला दिवस पर एक कार्यक्रम में शामिल होना था।लेकिन केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर उन्हें गैरसैंण की बजाय सुबह 11 बजे दिल्ली रवाना होना पड़ा। सूत्रों की मानें तो कोर ग्रुप की बैठक की रिपोर्ट रमन सिंह व दुष्यंत कुमार गौतम ने पार्टी नेतृत्व को सौंपी। इसी के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र को दिल्ली बुलाया गया।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बनने से आएगी क्रांति: योगी
हरिओम उपाध्याय
जालौन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा, कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे बनने से इस अति पिछड़े क्षेत्र का पूरा विकास होने के साथ-साथ औद्योगिक क्रांति आएगी। जिससे इस क्षेत्र के लोगों रोजगार की और अधिक अवसर मिलेंगे। जिससे गरीबी दूर तो होगी ही शिक्षा के लिए भी नए रास्ते खुल जाएंगे।योगी आदित्यनाथ ने विकासखंड कुठौंद के लाडपुर गांव में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों जनप्रतिनिधियों के अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में खनिज संपदा का अपार भंडार है। पूर्व की सरकारों ने यहां के वन संपदा खनिज संपदा का दोहन तो किया, किंतु इस क्षेत्र के विकास के बारे में कभी नहीं सोचा।
भारत-बांग्लादेश के बीच 'मैत्री सेतु' का उद्घाटन किया
नई दिल्ली/ ढाका। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत और बांग्लादेश के बीच फेनी नदी पर बने मैत्री सेतु का उद्घाटन किया। साथ ही प्रधानमंत्री ने पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ‘मैत्री सेतु’ का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि मैत्री सेतु के खुल जाने से अगरतला, अंतरराष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह से भारत का सबसे नज़दीकी शहर बन जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण से जुड़़ी जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। उनसे पूर्वोत्तर का बंदरगाह से संपर्क और सशक्त होगा। मोदी ने कहा कि 2107 में त्रिपुरा की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताकर ”डबल इंजन” की सरकार बनाई आज वह पुरानी सरकार के 30 साल और डबल इंजन की तीन साल की सरकार में आए बदलाव को स्पष्ट अनुभव कर रही है।
सरकार ने 69,000 करोड़ रुपये का बजट किया पेश
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को 2021- 22 के लिये 69,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। बजट को देशभक्ति की विषयवस्तु के साथ तैयार किया गया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य का बजट पेश करते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने देश की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष मनाने का फैसला किया है। इसके लिये वह 12 मार्च से 75 सप्ताह तक कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। सिसोदिया उप मुख्यमंत्री होने के साथ वित्त मंत्रालय का कामकाज भी संभाले हुये हैं। उन्होंने कहा कि देशभक्ति बजट के तहत राज्य सरकार राष्ट्रीय राजधानी में 500 स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज लहराने के लिये 45 करोड़ रुपये की लागत से ऊंचे खंबे लगायेगी। सिसोदिया ने कहा, कि राज्य के विद्यालयों में देशभक्ति की पढ़ाई के लिये देशभक्ति पीरियड भी शुरू किया जायेगा।
बिहार: हादसे में कार सवार 3 युवकों की मौत हुई
पुलिस ने इनके पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर पहचान की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एक कार लौरिया की तरफ से बेतिया की ओर आ रही थी। इसी बीच बनकटवा स्कूल के पास अचानक गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर ट्राली में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर की ट्राली भी पलट गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। जोरदार आवाज के साथ जब कार टकराई तब स्थानीय लोग दौड़े जिसके बाद लोगों ने लौरिया थाना को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों के शवों को गाड़ी से निकाला। लौरिया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि गाड़ी किसकी है और सभी लोग कहां से आ रहे थे। फिलहाल, पुलिस मृतकों के घरवालों के बारे में पता करने में जुट गई है।
देश में संक्रमण के 15,388 नए मामले सामने आएं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,388 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,12,44,786 हो गई।जिनमें से 1,08,99,394 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 77 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,57,930 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार छह दिन तक कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों में बढ़ोतरी के बाद आखिरकार वे कम हुए। देश में अभी 1,87,462 लोगों का कोरोना वायरय संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 से मृत्यु दर भी घटकर 1.40 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,08,99,394 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.93 प्रतिशत है।
सोने की कीमतों में आईं 12000 रुपये की गिरावट
देश को अलग 'युद्ध' के लिए रहना चाहिए तैयार
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए। क्योंकि ‘2.5 फ्रंट’ के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया, ”भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है। फिर भी, हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।” कांग्रेस नेता ने कहा, ”यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है। ”समझा जाता है कि उनके दो मोर्चे से राहुल का आशय चीन और पाकिस्तान और आधे मोर्चे से उनका मतलब आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से है।
कोलकाता अग्निकांड पर पीएम ने जताया शोक
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता स्थित एक बहुमंजिला इमारत में सोमवार शाम आग लगने से नौ लोगों की मौत होने पर मंगलवार को शोक जताया और मृतकों के परिजनों एवं घायलों के लिए अनुग्रह राशि जारी किए जाने को मंजूरी दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कोलकाता में आग की घटना से हुए जान एवं माल के नुकसान से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट कर यह जानकारी भी दी कि प्रधानमंत्री ने इस घटना के मद्देनजर अनुग्रह-राशि की भी मंजूरी दी है।
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
प्राधिकृत प्रकाशन विवरण
1. अंक-205 (साल-02)
2. सोमवार, मार्च 10, 2021
3. शक-1983, फाल्गुन, कृष्ण-पक्ष, तिथि-द्वादशी, विक्रमी सवंत
4. सूर्योदय प्रातः 06:38, सूर्यास्त 06:26।
5. न्यूनतम तापमान -13 डी.सै., अधिकतम-33+ डी.सै.। बरसात की संभावना बनी रहेंगी।
6.समाचार-पत्र में प्रकाशित समाचारों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र, गाजियाबाद न्यायालय होगा। सभी पद अवैतनिक है।
7.स्वामी, प्रकाशक, संपादक राधेश्याम के द्वारा (डिजीटल सस्ंकरण) प्रकाशित। प्रकाशित समाचार, विज्ञापन एवं लेखोंं से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं हैं। पीआरबी एक्ट के अंतर्गत उत्तरदायी।
8.संपादकीय कार्यालय- 263 सरस्वती विहार, लोनी, गाजियाबाद उ.प्र.-201102।
9.संपर्क एवं व्यावसायिक कार्यालय-डी-60,100 फुटा रोड बलराम नगर, लोनी,गाजियाबाद उ.प्र.-20110
http://www.universalexpress.page/
email:universalexpress.editor@
संपर्क सूत्र :- +919350302745 (सर्वाधिकार सुरक्षित)
सोमवार, 8 मार्च 2021
संयुक्त राष्ट्र में शांति वार्ता आयोजित करने का आग्रह
मोदीनगर: छात्रों के 2 गुटों के बीच हुआ खूनी संघर्ष
मेरठ। दिल्ली-मेरठ हाईवे पर बस अड्डे के पास सोमवार दोपहर को 10वीं, 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर जमकर खूनी संघर्ष हुआ। छात्र झगड़ा करते हुए बीच सड़क पर आ गए। जिससे हाईवे पर जाम जैसे हालात पैदा हो गए। करीब 10 मिनट तक उनमें थाने के सामने भी मारपीट हुई। इसके बावजूद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को काबू करने की जरूरत नहीं समझी। मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी है। हालांकि, जानकारी मिली है कि मारपीट में चार छात्र घायल हुए हैं। बस अड्डे के निकट स्थित एक इंटर कालेज में 10वीं, 12वीं में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में पिछले कुछ दिनों से वर्चस्व को लेकर मनमुटाव चला आ रहा है। सोमवार की दोपहर छुट्टी होने के बाद दोनों गुट से जुड़े छात्र पैदल ही घर जा रहे थे। बस अड्डे के निकट उन्होंने एक-दूसरे पर छींटाकशी कर दी। इसी बात पर उनमें गाली-गलौज होने लगी जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। करीब 20 मिनट तक उनमें जमकर लात-घूंसे चले। दो छात्रों के कपड़े भी फट गए। इसी दौरान उग्र छात्र बीच हाईवे पर आ गए। जिससे गाजियाबाद की तरफ जा रहा ट्रैफिक बाधित हो गया। भीड़ ज्यादा इकट्ठा होती देख वहां से छात्र एक-दूसरे के साथ गाली-गलौज करते और जान से मारने की धमकी देते हुए आगे बढ़ गए। इसके बाद उनमें थाने के सामने भी जमकर मारपीट हुई। करीब दस मिनट तक वहां भी वे आपस में उलझते रहे। कई पुलिसकर्मी उस समय थाने के बाहर खड़े थे। लेकिन किसी ने भी उन्हें शांत कराने की जरूरत नहीं समझी। आसपास के लोगों के दखल पर छात्र एक-दूसरे को भुगत लेने की धमकी देते हुए निकल गए। इस बारे में एसएचओ मोदीनगर मुनेंद्र सिंह का कहना है कि ऐसी किसी घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। यदि ऐसा कुछ है तो कालेज प्रबंधन से बात की जाएगी। माहौल खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। बता दें, कि इस कालेज के छात्रों के बीच पिछले दिनों भी विवाद हुआ था। उस दौरान भी हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी। आए दिन हो रहे ऐसे विवादों से स्कूल प्रबंधन और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग इसको लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने का मन बना रहे हैं।
कौशाम्बी: प्रभारी मंत्री ने रैली को दिखाई हरी झण्डी
अनिंदिता के नामों की सिफारिश गृह मंत्रालय को भेजीं
चंडीगढ़। प्रशासन ने आज सोमवार को गृह सचिव के लिए हरियाणा के 2000 बैच के अधिकारी नितिन यादव और नगरनिगमयुक्त के लिए 2007 बैच की पंजाब की अधिकारी श्रीमती अनिंदिता मित्रा के नामों की सिफारिश गृह मंत्रालय को भेज दी हे। आज सोमवार को प्रशासक वी. पी सिंह बदनौर और उनके सलाहकार मनोज परिदा की हुई मीटिंग में इन दोनों के नाम पर मुहर लगा कर केंद्र की मंजूरी के लिए भेज दी। दोनों अधिकारी पंजाब हरियाणा से आए पैनल में वरिष्ठ अधिकारी हैं। नितिन यादव इस समय हरियाणा में पर्सनल अटैच मुख्य सचिव जबकि, श्रीमती मित्रा पंजाब लोकसंपर्क निदेशक हैं।
चंडीगढ़ प्रशासन को पिछले दिनों गृह सचिव और नगर निगम के आयुक्त के पद के लिए हरियाणा और पंजाब सरकारों ने पैनल चंडीगढ़ प्रशासन को विजिलेंस और अधिकारियों की रजामंदी के भेजा था। चंडीगढ़ प्रशासन में दोनों पद मई माह में खाली हो रहे हैं। वर्तमान में अरुण कुमार गुप्ता गृह सचिव और के के यादव नगर निगम आयुक्त का कार्यभार देख रहें हैं।
हरियाणा सरकार ने नितिन यादव(2000),पंकज अग्रवाल (2000) और विनय सिंह (2003) बैच है। नितिन यादव, इस समय हरियाणा शिक्षा विभाग के सचिव हैं। पंकज अग्रवाल,लेबर कमिश्नर एवम् सचिव लेबर,विनय सिंह,मुख्य प्रशासक, कृषि मार्केटिंग बोर्ड हैं। विनय सिंह एचसीएस अधिकारी से प्रमोट होकर आईं ए एस अधिकारी बने हैं। वे चंडीगढ़ प्रशासन को पहले भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं वे निदेशक हॉस्पिटैलिटी सहित कई पदों पर रहे। लेकिन विनय सिंह का कार्यकाल डेढ़ वर्ष का था,प्रशासन ने हरियाणा को वापिस भेज कर उनके स्थान पर नया पैनल भेजने को कहा था। इस पर हरियाणा ने तीसरा नाम आईएएस अधिकारी संजय जून का भेजा। संजय जून वर्ष 2003 बेच के आईएएस अधिकारी हैं और आजकल फरीदाबाद में कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। पंजाब सरकार ने चंडीगढ़ नगर निगम आयुक्त के लिए अपने तीन अधिकारियों का पैनल भेजा, इसमें अनिंदीता मित्रा(2007),अमित कुमार(2008),राजीव पराशर(2008) बैच। अनिंदीता मित्रा इस समय पंजाब में निदेशक, लोक संपर्क हैं।अमित कुमार,विशेष सचिव,स्वास्थ्य और राजीव पराशर,विशेष सचिव,रेविन्यू हैं। आज मीटिंग में सभी पर विचार विमर्श के बाद पैनल में वरिष्ठ के आधार पर नितिन यादव और अनंदिता मित्रा के नामों को मुहर लगा दी। मई माह तक चंडीगढ़ को नए अधिकारी मिल जायेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि श्रीमती आनंदिता मित्रा पंजाब के चुनाव आयुक्त के राजू की धर्मपत्नी हैं।
भू माफियाओं पर कार्रवाई, अधिकारियों को निर्देश
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला
पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला इकबाल अंसारी चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...