बुधवार, 3 मार्च 2021

हापुड़ः पुलिस ने फर्जी तरीके से 4 नटवरलाल दबोचे

अतुल त्यागी  
हापुड़। एसपी नीरज कुमार जादौन के अपराध पर अंकुश लगाने के अनुपालन में एएसपी सर्वेश मिश्रा के निर्देशानुसार गढ़मुक्तेश्वर सी पवन कुमार के निर्देशन में थाना बहादुरगढ़ प्रभारी राजीव कुमार बालियान के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर जब चार लोगों को हिरासत में लिया तो पता चला कि फर्जी ढंग से दलाल बनकर या कहीं खरीद दार बनकर लोगों को झांसा देकर जमीन की खरीद-फरोख्त करते थे। पुलिस हिरासत में लिए गए चार नटवरलाल। जिनमें 1.डालचंद हापुड़ 2.विपिन कालिया गढी मेरठ, 3.हंसराज हापुड़, 
4.जौसी हापुड़ बताये गये। नटवरलालों को गिरफ्तार करने वाली टीम एसएसआई लालाराम शर्मा, एस आई नितिन वर्मा, 645 सुनील कुमार, 526 रविन्द्र, 506 सुनील कुमार की टीम को सफलता मिली।

किसानों के हित के लिए छोड़ा विधायक पद: अभय

राणा ओबराय 
सिरसा। ऐलनाबाद के पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि उनकी रगों में चौधरी देवीलाल का खून है और वे उनके ही नक्शेकदम पर चलकर किसानों के हितों के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। इनेलो नेता बुधवार को ऐलनाबाद की अनाजमंडी में किसान मजदूर एकता शक्ति मंच के बैनर तले आयोजित विशाल किसान महापंचायत में शामिल हजारों किसानों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि उनके सामने केवल दो ही विकल्प थे जिसमें पहला, उनके पास हरियाणा विधानसभा का सदस्य बने रहने और दूसरा किसानों के हितों के लिए अपनी सुविधाओं को त्यागना और उन्होंने चौधरी देवी लाल की राह पर चलते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि किसान आंदोलन को कमजोर करने की मंशा रखने वाले लोगों के मुंह पर तमाचा मारते हुए किसान आंदोलन को पहले से भी कहीं अधिक मजबूत बनाएं। इनेलो नेता ने कहा कि किसान संगठित होकर लंबे समय तक किसान आंदोलन को मजबूत बनाएं और अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की चिंता न करें। वे उनकी गेहूं की फसल को प्रभावित नहीं होने देंगे और कंबाइन को उनके खेतों तक पहुंचाएंगे। इनेलो नेता ने भाजपा-जजपा गठबंधन को कटघरे में खड़ा करते हुए किसानों से आह्वान किया कि वे शपथ लें कि दोनों राजनीतिक दलों के मंत्रियों और विधायकों को गांवों में नहीं घुसने देंगे और यदि वे आएं तो उनसे अपने पदों से इस्तीफा देने को कहें। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि निकट भविष्य में ऐलनाबाद में उपचुनाव होंगे और वे संगठित होकर अन्य राजनीतिक दलों को सबक सिखाएं। उन्होंने पुरजोर कहा कि उन पर ऐलनाबाद की जनता का कर्ज है क्योंकि पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान स्वयं प्रधानमंत्री ने भी उनके खिलाफ आकर लोगों से वोट मांगे थे, मगर ऐलनाबाद की सूझवान जनता ने उन्हें ही विधायक चुना। उन्होंने अन्य राजनीतिक दलों को घेरते हुए कहा कि जो दल स्वयं को किसान हितैषी बताते थे, वे कभी भी टिकरी, गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर नहीं गए और केवल घडियाली आंसू बहाते रहे। मौजूदा गठबंधन सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसानों को गेहूं व बाजरे की फसल पर एमएसपी तक नहीं दिया और आज वे किसान हितैषी बनने का ढोंग रच रही है। उन्होंने इस अवसर पर किसानों से कहा कि लोकतंत्र की बहाली के लिए भाजपा को सत्तामुक्त करने का भी संकल्प लें। कार्यक्रम के आरंभ में इनेलो नेता ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए 250 किसानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व किसान मजदूर एकता शक्ति मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें किसानों की शक्ति के रूप में हल और सम्मानस्वरूप पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस संगठन के अलावा जिले के 23 अन्य विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को सम्मानित किया। किसान महापंचायत में पूरे सिरसा जिले से भाकियू के झंडों तले एकत्रित हजारों किसानों ने एक स्वर में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीनों कृषि कानूनों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग करते हुए अभय सिंह चौटाला का समर्थन किया। कलाकार मलकीत औलख एवं सोनिया मान ने भी तीनों कृषि कानूनों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। इस अवसर पर पूनम पंडित, सुरेश कोथ, इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, रादौर के पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, इनेलो नेता रवि चौटाला, सुनैना चौटाला, पूर्व मंत्री भागीराम, रणधीर जोधकां, विनोद दड़बी एवं प्रकाश सिंह साहुवाला सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

पुलिस मामले में बैकफुट पर दिखे गृहमंत्री अनिल

राणा ओबराय    
चंडीगढ। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अपने अलग ही अंदाज के बारे में जाने जाते हैं। हरियाणा में गब्बर नाम से मशहूर गृह मंत्री अनिल विज को यदि कोई बात या मसला पसंद नहीं आता तो वह खुलकर उसके खिलाफ आ जाते हैं। अभी हाल ही में हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव की नियुक्ति को लेकर उन्होंने अपना रुख स्पष्ट कर दिया कर दिया है। परंतु शायद इस बार भी उनके अपने ही पुलिस विभाग में उनकी नहीं चली। क्योंकि मुख्यमंत्री के चाहने मात्र से ही मनोज यादव को डीजीपी पद पर पुनः एक वर्ष की सेवा अवधि मिल गई है। गत वर्ष भी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सीआईडी विभाग को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से सीधी लड़ाई लड़ी थी। क्योकि उनका मानना था कि सीआईडी विभाग भी पुलिस विभाग का ही एक अंग है। परंतु सीएम ने वहां भी उनको पटकनी देते हुए सीआइडी अपने अधीन ही रखा था। इस तरह गृहमन्त्री विज को अपने विभाग में सुधार लाने के लिए लड़ते हुए देखा गया है। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज को शायद शिकस्त का मुंह देखना पड़ा ऐसा हम कह सकते हैं। परंतु एक बात सत्य है, आज बुधवार को अगर हरियाणा में कोई नेता लोकप्रिय है तो वह सिर्फ अनिल विज ही है। जिसके ऊपर प्रदेश की जनता, सत्तापक्ष और विपक्षी दल सभी विश्वास करते हैं।

आप पार्टी ने चुनाव में फिर दी भाजपा को शिकस्त

राणा ओबराय 
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां पर भाजपा को सूपड़ा साफ हो गया है। पांचों सीटों में से भाजपा को एक भी सीट नहीं आई है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को चार और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है। वहीं भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई है। दिल्ली के त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग वार्ड, रोहिणी-सी कल्याणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जबकि पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए हैं। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ थ। त्रिलोकपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की। कुल वोट मिले 12845. जबकि बीजेपी उम्मीदवार ओम प्रकाश को 7859 वोट मिले। शालीमार बाग वार्ड से AAP उम्मीदवार सुनिता मिश्रा ने 2705 वोट से जीत दर्ज की। कुल वोट मिले 9764. BJP उम्मीदवार सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले। रोहिणी-C सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र 2985 वोट से जीते। आप उम्मीदवार रामचंद्र को 14,388 वोट मिले। बीजेपी उम्मीदवार राकेश को 11,343 वोट मिले। पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जुबेर अहमद विजयी हुए। अहमद 10,642 वोट से जीते हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 16,203 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक को 5561 वोट मिले। कल्याणपुरी में AAP उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 14302 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी उम्मीदवार सिया राम को 7259 मिले हैं।

हापुड़ः पुलिसकर्मियों के साथ कप्तान ने की बैठक

अतुल त्यागी 
हापुड़। जनपद के सभी थानों से बुलाए गए पुलिसकर्मियों के साथ कप्तान की मीटिंग... कप्तान लगातार पुलिस कर्मियों के साथ निर्धारित संख्या में बुलाकर बीट बुक का अवलोकन कर रहे हैं। साथ ही सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे हैं।
क्राइम को रोकने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा निर्देश जिसका असर रोज देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में जगह-जगह  ड्यूटी पर तैनात किए गए पुलिसकर्मी भी लगातार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। जिसका सर दिखाई दे रहा है, रोज हो रही हैं। गिरफ्तारी अब अपराधी अपराध छोड़ो या हापुड़ छोड़ो दोनों में एक तो तय है।
हापुड़ कप्तान नीरज कुमार जादौन द्वारा चार्ज संभालने के बाद अपराधों पर अंकुश लगा है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। पुलिस कर्मियों के साथ लगातार हो रही मीटिंग को को लेकर महिला अपराधों पर भी अंकुश लगा है। जनपद कप्तान की मेहनत रंग ला रही है।

हाथरस कांड: मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

हाथरस कांड: मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर, घोषित किया एक लाख का इनाम

हाथरस। उत्तर प्रदेश में हाथरस के सासनी इलाके के गांव नोजलपुर में किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी गौरव सोंगरा पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार अन्य दो आरोपियों पर भी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में अब तक एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है। पिछले सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
करीब ढाई साल पहले किसान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि गौरव ने उसके घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। अब गौरव इस मुकदमे को वापस लेने और उनकी छोटी बेटी से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। मंगलवार को किसान के नाराज परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह उनको राजी किया। भतीजे ने मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी पर रासुका के तहत कार्रवाई का आदेश दिया है। गौरव सेंगरा को समाजवादी पार्टी का नेता बताया जा रहा है।

विश्व में संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ के पार

विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ के पार, 25.49 लाख से ज्यादा की मौत

वाशिंगटन डीसी। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ से अधिक हो गयी है और अब तक इस महामारी से 25.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ 47 लाख 51 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 25 लाख 49 हजार से अधिक लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना का कहर जारी है। तथा यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 87 लाख 19 हजार से अधिक हो गयी है। जबकि 5.16 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 11 लाख 39 हजार से अधिक हो गयी है। हालांकि यहां एक करोड़ आठ लाख 12 हजार 044 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख 57 हजार 346 हो गया है। एक करोड़ से अधिक कोरोना मामलों की संख्या वाले तीन देशों में शामिल ब्राजील में अब तक एक करोड़ छह लाख 46 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 2.57 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।
अमेरिका, भारत और ब्राजील के बाद कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित देशों में शामिल रूस में कोरोना से 42 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। जबकि 85,458 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 लाख से अधिक हो गई है और 123,530 लोगों की मौत हुई है। फ्रांस में 38 लाख 43 हजार 241 लोग संक्रमित हुए हैं। और 87,373 मरीजों की मौत हुई है।
स्पेन में इस महामारी से अब तक 31.30 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 69,801 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में संक्रमितों की संख्या 29.55 लाख से अधिक हो गई है। और 98,288 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से अब तक 27.23 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 28,706 लाेगों ने जान गंवाई है।
जर्मनी में इस वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 24.62 लाख से अधिक हो गई है। और 70,926 लोगों की मौत हो चुकी है। कोलंबिया में कोरोना से अब तक 22.59 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। और 59,972 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोरोना से 21.12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 52,077 लोगों की जान जा चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से 21.18 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। और 52,192 लोगों की मौत हो चुकी है।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...