बुधवार, 3 मार्च 2021
आप पार्टी ने चुनाव में फिर दी भाजपा को शिकस्त
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां पर भाजपा को सूपड़ा साफ हो गया है। पांचों सीटों में से भाजपा को एक भी सीट नहीं आई है। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को चार और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है। वहीं भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई है। दिल्ली के त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग वार्ड, रोहिणी-सी कल्याणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जबकि पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए हैं। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ थ। त्रिलोकपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की। कुल वोट मिले 12845. जबकि बीजेपी उम्मीदवार ओम प्रकाश को 7859 वोट मिले। शालीमार बाग वार्ड से AAP उम्मीदवार सुनिता मिश्रा ने 2705 वोट से जीत दर्ज की। कुल वोट मिले 9764. BJP उम्मीदवार सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले। रोहिणी-C सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र 2985 वोट से जीते। आप उम्मीदवार रामचंद्र को 14,388 वोट मिले। बीजेपी उम्मीदवार राकेश को 11,343 वोट मिले। पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जुबेर अहमद विजयी हुए। अहमद 10,642 वोट से जीते हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 16,203 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक को 5561 वोट मिले। कल्याणपुरी में AAP उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 14302 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी उम्मीदवार सिया राम को 7259 मिले हैं।
हापुड़ः पुलिसकर्मियों के साथ कप्तान ने की बैठक
हाथरस कांड: मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
विश्व में संक्रमितों की संख्या 11.47 करोड़ के पार
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने जर्मनी से 1-1 से खेला ड्रा
मुंबई: पारो को लेकर बेहद आशान्वित आभिनेत्री पूनम
अमेरिका ने इराक सैन्य हवाईअड्डे पर दागे रॉकेट
बगदाद। पश्चिमी इराक में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन बलों की मौजूदगी वाले एक सैन्य हवाईअड्डे को निशाना बनाकर बुधवार को कम से कम 10 रॉकेट दागे गए। गठबंधन और इराकी बलों ने यह जानकारी दी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले में कोई हताहत हुआ है या नहीं। गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोट्टो ने बताया कि अनबर प्रांत के ऐन अल-असद सैन्य हवाईअड्डे पर सुबह सात बजकर 20 मिनट पर रॉकेट दागे गए। मारोट्टो ने बताया कि इराकी सुरक्षा बल इस हमले की जांच का नेतृत्व कर रहे हैं। बाद में, इराकी सेना ने एक बयान में कहा कि हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और सुरक्षा बलों ने मिसाइलों के लिए इस्तेमाल किए गए लॉन्च पैड का पता लगा लिया है।
स्वास्थ्य के बाद विकास व शिक्षा पर है फोकस: पीएम
इसके अलावा प्रधानमंत्री ने किसानों के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा, श्किसानों की आय बढ़ाने के लिए, उनका जीवन बेहतर बनाने के लिए बायोटेक्नोलॉजी से जुड़ी रिसर्च में जो साथी लगे हैं। देश को उनसे बहुत उम्मीदे हैं। मेरा इंडस्ट्री के तमाम साथियों से आग्रह है कि इसमें अपनी भागीदारी को बढ़ाए।श् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, श्नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। हर भाषा के विशेषज्ञ की यह जिम्मेदारी है कि दुनिया के बेहतरीन सामग्री को भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।श् उन्होंने आगे कहा, श्फ्यूचर फ्यूल, ग्रीन एनर्जी, हमारी ऊर्जा में आत्मनिर्भरता के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए बजट में घोषित हाइड्रोजन मिशन एक बहुत बड़ा संकल्प है। भारत ने हाइड्रोजन वाहन का टेस्ट कर लिया है। अब हाइड्रोजन को ट्रांसपोर्ट के फ्यूल के रूप में उपयोगिता और इसके लिए खुद को इंडस्ट्री रेडी बनाने के लिए अब हमें मिलकर आगे बढ़ना होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को देश को आत्मनिर्भर बनाने के क्रम में शिक्षा के महत्व, रिसर्च व कुशलता विकास को लेकर आयोजित सत्र को संबोधित कर रहे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इस सत्र के बारे में अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जानकारी दी। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बुधवार शाम 3.35 बजे सत्र के समापन समारोह को संबोधित करेगे।
‘धमाका’ फिल्म में एंकर का किरदार निभाएगा कार्तिक
मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म धमाका का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के टीजर में कार्तिक आर्यन एक न्यूज एंकर के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह अपने स्टूडियो में कैमरे के सामने बैठे हुए चिल्लाते नजर आ रहे हैं। वह न्यूजरुम में बैठकर बोलते हैं, बंद करो, ये कैमरा बंद करो। ये शो मुझसे नहीं होगा। लेकिन सामने खड़ी टीम उनका हौसला बढ़ाती है और टीजर के आखिरी में कार्तिक कहते हैं। मैं हूं अर्जुन पाठक भरोसा 24/7 से जो भी कहूंगा सच कहूंगा।
आईएएस ने ली 3 महिला की हत्या की जिम्मेदारी
काबुल। पूर्वी अफगानिस्तान में एक स्थानीय रेडियो और टीवी स्टेशन में काम करने वाली तीन महिलाओं की हत्या करने की जिम्मेदारी मंगलवार देर रात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। वहींं, अफगान सरकार ने इन हमलों के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया है। युद्धग्रस्त देश में लोगों को निशाना बनाकर हत्या किए जाने के मामले बढ़े हैं। तीनों मीडियाकर्मियों का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया। निजी चैनल के समाचार संपादक और ननगरहर प्रांत के अधिकारियों ने बताया, कि महिलाओं को अलग-अलग स्थानों पर गोली मारी गई। अफगान अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने तीनों की हत्या के संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान कारी बसर के रूप में की गई है।
भारत: राष्ट्रपति कोविंद ने लगवाया कोरोना का टीका
टोपी को एक बार फिर कठघरे में खड़ा किया: सीएम
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...