सोमवार, 1 मार्च 2021
सुल्तानपुर: फीस वसूली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
सुल्तानपुर: स्वास्थ्य महकमे के ई-टेंडर में हुआ खेल
सुल्तानपुर: 11 माह बाद खुले विद्यालयों में लौटी रौनक
क्रिकेट टूर्नामेंट का पूर्व विधायक ने किया शुभारंभ
अमेठी: विप्र द्वारा किया गया रामकथा का विस्तार
चंदन दुबे
अमेठी। इस समय ब्लाक संग्रामपुर के न्यायपंचायत भावलपुर के ग्रामसभा भावलपुर के मौहरिया में 26/02/2021 से कथा का शुभारंभ किया गया है। रामकथा में आचार्य शैलेन्द्रानंद महाराज ने दिनांक को भक्तों को राम जन्म की कथा सुनाई। जिसमें भक्तों ने भावविभोर होकर कथा का रसपान किया। इस संगीतमयी कीर्तन ध्वनि के साथ कथा का प्रसारण किया गया और कथा का समापन मर्यादा पुरूषोत्तम राम की आरती के साथ किया गया। इस कथा में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पोपट मिश्रा,मुन्ना तिवारी, कामता तिवारी,पिंटू पंडित,शेषनारायण दुबे,मानिकचंद्र तिवारी,रविन्द्र मिश्रा, गंगा तिवारी,सोनू तिवारी, पूर्व प्रधान दुर्विजय गुप्ता,पृथ्वीराज तिवारी, संतराम ,हरकेश सिंह, बी ड़ी मिश्रा आदि भक्तगण कथा का रसपान किया।
बैंक खोल रहा है महिलाओं के लिए मुफ्त खाता
जीएसटी फ्रॉड में गाजियाबाद से 1 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा में मास्क ना पहनने वालों पर बढ़ेगी सख्ती
राणा ओबराय
चंडीगढ़। हरियाणा के नागरिकों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति फिर से जागरूक करने और चालान काटने के निर्देश मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दिये हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क न लगाने वालों को कम से कम पांच मास्क प्रदान करने और उनसे जुर्माना वसूलने का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
माइक्रोवेव का इस्तेमाल करने से पहले हो जाएं सावधान
गर्भवति महिलाओं को इसमें बने खाने के प्रयोग से बचना चाहिए। क्योंकि इसका असर बच्चे में जन्म से पड़ सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक इसके रोजाना इस्तेमाल से आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर पड़ता है। साथ ही कैंसर को भी जन्म देता है। अगर आप काफी समय तक माइक्रोवेव का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आप वायरल और बैक्टीरियरल इंफेक्शन के संपर्क में भी आसानी से आ सकते हैं।
माइक्रोवेव के इस्तेमाल करने का तरीका...
अगर आप माइक्रोवेव का इस्तेमाल इन तरीकों से करते हैं तो आप जानलेवा बीमारियों से बच सकते हैं। अगर घर में गर्भवति महिला या फिर बच्चे हैं तो माइक्रोवेव में खाना ना बनाएं। साथ ही माइक्रोवेव में कुछ बना रहे हैं तो उसको चम्मच से हिलाते रहें। वहीं एक बार गर्म किए हुए खाने को दोबारा गर्म ना करें। आपको जानकर हैरानी होगी कि जितनी बार आप माइक्रोवेव में खाना गर्म करोगे उतनी ही बार खाना जहरीला होता रहेगा।
40 साल के अधेड़ ने 4 साल की बच्ची से किया रेप
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की
कोलकाता। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल के लिए 28 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने सोमवार को इस बारे में बताया। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड जैसे राज्यों के कांग्रेस नेताओं को 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के आठ चरणों में होने वाले चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि एआईसीसी ने कोलकाता के उत्तरी, दक्षिण, मध्य और बड़ा बाजार के लिए चार पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है जबकि उत्तरी 24 परगना और दक्षिण 24 परगना जिलों के लिए दो-दो पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। कांग्रेस नेता ने बताया कि बाकी सभी जिलों के लिए एक-एक पर्यवेक्षक होंगे। राज्य में 27 मार्च से 29 अप्रैल के बीच विधानसभा चुनाव आठ चरणों में होंगे।
नड्डा ने विश्वनाथ और कालभैरव मंदिरों में पूजा की
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को यहां श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं बाबा कालभैरव मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले वाराणसी दौरे के दूसरे दिन उन्होंने अपने दिन की शुरुआत बाबा विश्वनाथ की विधि-विधान से पूजा के साथ की। षोडशोपचार विधि से बाबा भोले की पूजा-अर्चना कर उन्होंने काशी के कोतवाल माने जाने वाले बाबा काल भैरव मंदिर का रुख किया। जहां उन्होंने बाबा के दर पर आरती की। नड्डा ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाज़िरी लगाने के बाद यहां चल रहे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के निर्माण कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उनके साथ उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, सह प्रभारी सुनील ओझा समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे।
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन
'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
-
वर्षा: पानी में डूबी दिल्ली, बाढ़ के हालात बनें इकबाल अंसारी नई दिल्ली। इन दिनों उत्तर भारत में हो रही भारी बारिश ने कहर बर...