शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

प्रयागराज: कोविड़-19 व स्वच्छता जागरुकता जारी

बृजेश केसरवानी 
 प्रयागराज। प्रयागराज द्वारा जनमानस में कोविड-19 टीकाकरण और स्वच्छता को लेकर चलाये जा रहे अभियान केध अंतर्गत शनिवार को विभाग के शिविर में लखनऊ, वाराणसी और प्रयागराज के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रमों की उपस्थित दर्शकों द्वराा खूब सराहना की गयी। लखनऊ से आये सर्वेश श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत किये गये हास्य, व्यंग्य के कार्यक्रम में दर्शकों ने उनका उत्साहवर्धन तालियाँ बजाकर किया। दूरदर्शन आकाशवाणी के मशहूर नक्कारावादक सलाम ने अपनी प्रस्तुति से कला प्रेमियों का मन मोह लिया। प्रयागराज की स्मृति शुक्ला द्वारा प्रस्तुत किये गये भजनों तथा गणेश तथा शिव वंदना पर लखनऊ के कलाकार उत्तम कुमार के नृत्य प्रदर्शन का भी लोगों ने भरपूर स्वागत किया। वाराणसी से आये लोकगीत तथा बिरहा कलाकारों के दल कन्हैया लाल यादव एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुत किये गये कार्यक्रम की भी दर्शकों द्वारा सराहना की गयी। विशेष रूप से लोक गायक कन्हैया लाल यादव और लोक गायिका अनीता राव द्वारा प्रस्तुत किये गये गीतों पर विभाग के शिविर में तालियाँ बजाकर उत्साहवर्धन किया गया। कोविड-19 से बचना-बचाना है बात मान लो, सबको टीका है। लगवाना मेरी बात मान लो’ गीत जब प्रस्तुत किया गया तो बिना मास्क लगाये दर्शकों द्वारा अपनी नाक और मुँह को गमछा और रूमाल से ढ़क लिया गया। कार्यक्रम में मौजूद विभाग के उपनिदेशकआरिफ हुसैन रिजवी ने बताया कि प्रतिदिन 12 बजे के बाद से शिविर में उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों से आये हुए कलाकारों द्वारा मनोरंजक और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का यह सिलसिला 27 फरवरी तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने फिर कहा कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है और इसका प्राथमिकता के आधार पर लाभ प्राप्त करने के लिए अपना पंजीकरण कराना जरूरी है। विभाग के कार्यक्रम में लखनऊ मुख्यालय से आये संयुक्त निदेशक सुनील कुमार शुक्ल सहित बड़ी संख्या में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

व्यापार मंडल ने किया आईजी-एसएसपी का सम्मान

बृजेश केसरवानी    
प्रयागराज। शनिवार को प्रयागराज व्यापार मंडल एवं इलाहाबाद होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वधान में सफल कुम्भ मेले व कोरोना काल के दौरान सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाज़े गए आई.जी रेंज श्री के. पी सिंह को एवं उत्तर प्रदेश के डीजीपी द्वारा प्रयागराज की बेहतर क़ानून व्यवस्था के लिए सिल्वर मेडल से नवाज़े गए डीआईजी/एसएसपी श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के सम्मान में सिविल लाईनस के होटल मिलन में एक कार्यक्रम किया गया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अमरेन्द्र सिंह जी ने की जिसमें उन्होंने श्री के. पी सिंह व श्री सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी जी के कार्यों की प्रसंशा करते हुए उन्हें बधाई दी। एस.पी सिटी दिनेश सिंह ने कहा की प्रयागराज से उनका पुराना सम्बंध हैं। उनकी पड़ाई लिखाई यही हुई हैं और प्रयाग व्यापार मंडल से हमेशा सहयोग मिलता हैं। एस.एस. पी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी के कहा कि कोई भी कार्य की सफलता का श्रेय एक व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता , पूरी टीम का सहयोग होता हैं। किसी भी कार्य को करने के लिए । 
आइ. जी. रेंज के.पी सिंह ने कहा कि कुम्भ की सफलता का श्रेय प्रयागराज के समस्त समाजिक संगठन और प्रयागराज की जनता को जाता हैं। उन्होंने प्रयागराज को अपना दूसरा घर बताया और वर्षों पूरी अपनी यादें व्यापारियों से साझा की। उन्होंने प्रयाग व्यापार मंडल का इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। 
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रंजना त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम आयोजक इलाहाबाद होटल एंड रेस्टरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार जोगिंदेर सिंह जी रहे। कार्यक्रम में अधिकारियों का स्वागत प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने किया तथा धन्यवाद महामंत्री सोहैल अहमद ने ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में आइ.एम.एन.ए के अध्यक्ष डॉक्टर महेश मदनानी ,अनिल कुमार गुप्ता अन्नु , मो. क़ादिर , राना चावला , सुशील खरबंदा , शिवशंकर सिंह , आशीष केसरवानी , संजीव अग्रवाल , आशीष अरोरा , महमूद खान , इंदर मध्यान , श्याम केसवानी , अनिता जैसवाल , दिनेश सिंह , विनोद चंद दुबे , राजीव नैयर , निखिल मलंग , धर्मेंद्र दिवेदी , सदर परमजीत सिंह , नरेश रॉय , रौनक़ गुप्ता , मो. आमिर , मो. आरिज खान , सरोज साहू , सरदार दिलजीत सिंह , मो. मोईन अख़्तर , अखिलेश सिंह , हरीश चंद जैसवाल , अतुल केसरवानी , धनंजय सिंह , अनुज अग्रवाल , फ़ैयाज़ अहमद , रोहित सिंह , उमेश केसरवानी , शानू यादव , राजीव गांधी , पार्षद साहिल अरोरा मोहम्मद अकरम पस्थित रहें।

अंतर: उनहोंने लगाई कीलें, किसानों ने बोएं पौधे

अश्वनी उपाध्याय      

गाजियाबाद। इन दिनों हमारा देश एक अजीबोगरीब दौर से गुजर रहा है। होना यह चाहिए, कि सरकार के हर फैसले की ज़िम्मेदारी से आलोचना हो। अगर कोई बात गलत है, तो उसका विरोध हो लेकिन साथ ही सरकार की अच्छे प्रयासों की प्रशंसा भी होनी चाहिए। मगर चाहे वह मीडिया हो या राजनैतिक दल, हर मुद्दे पर देश दो भागों में बंट कर उसके समर्थन या विरोध में मोर्चे निकाल रहा है। कुछ ऐसा ही गाज़ियाबाद-दिल्ली बार्डर पर भी हो रहा है। उपद्रवी किसानों से जनता और सरकारी संपत्ति को बचाने के लिए पुलिस ने गाजीपुर बार्डर पर नुकीली कीलें और कंक्रीट के स्लैब आदि लगा कर यहाँ दो दुश्मन देशों के बार्डर से भी ज्यादा सुरक्षा कर दी है। वहीं शुक्रवार को किसानों ने यहाँ मिट्टी डाल कर पौधे रोपने शुरू कर दिए हैं। दोनों ही गुट यहाँ पिछले 2 महीनों से डेरा जमाए बैठे हैं। जिसकी वजह से गाज़ियाबाद के उन लाखों नागरिकों को हर दिन लंबे जाम से गुजरना पड़ रहा है। जो हर दिन रोजगार या काम के सिलसिले में दिल्ली जाते हैं। हाइवे पर मिट्टी डालने की शुरुआत भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने की। टिकैत ने फावड़ा उठाकर सड़क पर मिट्टी को इकसार करने के साथ फूलों के पौधे भी रोपे। उन्होंने आंदोलन में शामिल किसानों से अपने-अपने गांवों से ट्रैक्टर के जरिए मिट्टी लाने का भी आह्वान किया। आपको बता दें कि किसानों ने आज (शनिवार को) देशव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। चक्का जाम से दिल्ली-यूपी और उत्तराखंड को अलग रखा गया है। इन 3 राज्यों में चक्का जाम नहीं किया जाएगा। किसान संगठनों का कहना है कि यह विरोध-प्रदर्शन पूर्णत: व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से होगा। किसी को भी उपद्रव करने की छूट नहीं दी जाएगी। किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि शनिवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा। संयुक्त किसान मोर्चा के मुताबिक देशभर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को दोपहर 12 से 3 बजे तक जाम किया जाएगा। इस दौरान इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एंबुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा।

सुरक्षा: जाम में नजर आया भिंडरवाले जैसा झंडा

अश्वनी उपाध्याय     

गाजियाबाद। यह तो काफी हद तक जाहिर हो चुका है कि खालिस्तानी अलगाववादी भारत में चल रहे किसान आंदोलन का फायदा उठाना चाहते हैं। इस बीच एक नई तस्वीर से सवाल उठ गया है कि क्या शनिवार को बुलाए गए चक्का जाम में भी खालिस्तानी तत्व घुसपैठ करने में कामयाब हो गए? न्यूज एजेंसी एएनआई ने लुधियाना की एक तस्वीर जारी की है। जिसमें एक ट्रैक्टर पर लगे झंडे में जरनैल सिंह भिंडरावाले जैसी छवि दिख रही है।जून 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारा गया भिंडरावाले सिखों के धार्मिक समूह दमदमी टकसाल का प्रमुख था। सिखों के लिए अलग देश की मांग करने वालों में भिंडरावाले को प्रमुख बताया जाता है। खालिस्तानी अलगाववादी उसे अपना आदर्श मानते हैं। पिछले दिनों सिंघु बॉर्डर पर भी उसका पोस्टर दिखा था। विदेशों में खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शनों में भी वह दिखता रहा है।

मोदीनगर: किसान नेताओं ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

पालूराम    

मोदीनगर। कृषि कानून के विरोध में किसान तकरीबन 74 दिन से बैठे हुए हैं। शनिवार को किसान नेताओं ने पूरे भारत में चक्का जाम की घोषणा की हुई थी। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में चक्का जाम न करके किसानों से जिला कार्यालयों में ज्ञापन देने की घोषणा की थी। इसी को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन के नेता और क्षेत्रीय किसान मोदीनगर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देने पहुंचे हैं। किसान नेता सत्येंद्र तोमर ने बताया कि पिछले 74 दिन से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। यह कृषि कानून किसानों के लिए फांसी का फंदा है। किसानों पर जिस किसी भी सरकार ने हाथ डाला है। उसको नुकसान उठाना पड़ा है। ऐसे ही अब उनको उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को भी पीछे हटना पड़ेगा। शांतिपूर्ण ढंग से सौंपा ज्ञापन... किसान नेता का कहना है कि सरकार अगर पीछे नहीं हटेगी तो किसान भी पीछे नहीं हटेंगे। किसानों को इकट्ठा करने के लिए महापंचायतों का दौर जारी है। यह सिर्फ किसी एक जाति का नहीं बल्कि किसानों का आंदोलन है। बॉर्डर पर आते-जाते रहेंगे किसान... भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष चौधरी पवन कुमार ने बताया कि उनके नेता राकेश टिकैत ने जैसा कि आह्वान किया है कि एक गांव से एक ट्रैक्टर 15 आदमी और 10 दिन बॉर्डर पर आने चाहिए। इसके लिए उनकी पूरी तैयारी हैं। वैसे ही बॉर्डर पर लगातार ट्रैक्टर जाते रहेंगे और आज उन्होंने शांति पूर्ण रूप से अपनी मांगों को लेकर मोदी ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

कौशाम्बी: विरोध में किसानों ने किया धरना-प्रदर्शन

कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग भैरव भीठी में किसानो के द्वारा तीन कानून के विरोध में भारतीय मजदूर किसान संयुक्त यूनियन के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन कर सड़क पर चक्का जाम किया गया है। इस मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि जब तक मोदी सरकार द्वारा किसानों पर लगाए गए तीन कानून वापस नहीं लिए जाएंगे। तब तक किसानों का आंदोलन इसी तरह चलता रहेगा। इस मौके पर मौजूद किसानों ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों पर लगाए गए तीन कानून किसानों को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए मोदी सरकार को तीन कानून वापस लेना होगा।
किसानों के आंदोलन की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से धरना प्रदर्शन स्थल पर चायल क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्र के तीनों थानों के फ़ोर्से भेज दी है  फोर्स की मौजूदगी में  किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की है धरना प्रदर्शन में नरेंद्र कुमार पांडेय जिला अध्यक्ष कौशाम्बी, प्रिया त्रिपाठी,शिवकुमार,श्यामबाबू,सुरजन, रोहित कुशवाहा ,पूजा देवी,देवनाथ,राजू लाल,दिल कुमार,नकुल यादव ,रमेश कुमार,रम्पत लाल,ढांनगू लाल,सोनू,किशोरी लाल सहित क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।
समीर अहमद 

हापुड़ः टिकैत को समर्थन देने बोर्डर पहुंचे गजराज

अतुल त्यागी     
हापुड़। शनिवार को जनपद के पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह किसान नेता राकेश टिकैत को केंद्र सरकार की हठधर्मिता द्वारा लाए हुए कृषि बिल के विरोध में समर्थन करने गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे। 72 दिन से किसानों की लड़ाई लड़ने वाले किसान नेता राकेश टिकैत को हापुड़ क्षेत्र के पूर्व विधायक गजराज सिंह ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। किसान नेता राकेश टिकैत पिछले 72 दिनों से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल के विरोध में ठिठुरती ठंड में देश के अन्नदाताओं और नागरिकों के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने किसान नेता राकेश टिकैत से कृषि बिल के बारे में चर्चा की। चर्चा के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया कृषि बिल कानून देश के अन्नदाताओं और समस्त नागरिकों के लिए बेहद ही अनुचित हैं। जिसका किसान लगभग 72 दिनों से दिल्ली के सभी बॉर्डर पर बैठकर भरपूर विरोध कर रहा हैं। देश के किसानों की मांग हैं कि केंद्र सरकार तुरंत कृषि बिल को वापिस लें। अगर केंद्र सरकार को किसानों के हित में कानून बनाना ही हैं तो केंद्र सरकार एमएसपी पर कानून लेकर आएं। किसान नेता राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि कृषि बिल के विरोध में आंदोलन कर रहे लोगों में अब तक करीब 60 से ज्यादा किसान शहीद हो गए हैं लेकिन केंद्र सरकार के मन में शहीद हुए किसानों के प्रति भी कोई सहानुभूति नहीं जागी। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने  कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी और हापुड़ विधानसभा की समस्त जनता आपकी इस लड़ाई के हमेशा आपके साथ खड़ी हैं। जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि बिल कानून वापिस नही ले लेती तब तक कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई लड़ती रहेगी। इस अवसर पर. चौधरी रामपाल सिंह, जितेंद्र सिंह,राकेश खन्ना, अरुण चौधरी,सुमित कुमार,अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...