शनिवार, 6 फ़रवरी 2021

वैक्सिनेशन में पूरे प्रदेश में देवरिया ने किया टॉप

देवरिया। जिलाधिकारी अमित किशोर के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आलोक कुमार की देख रेख में आज शुक्रवार को जिला देवरिया ने वैक्सीनेशन के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले का प्रदेश में 36 वां स्थान था। गुरुवार को जिले की रैंक दसवें स्थान पर थी। जबकि आज शुक्रवार को अपना जिला उक्त अधिकारियों के कुशल निर्देशन में जिला पहले स्थान पर पहुंच गया है।

'कृषक सुरक्षा अभियान’ में ममता पर बरसे नड्डा

मालदा। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर अपने अहं को संतुष्ट करने के लिये राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना से वंचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी पूछा कि ‘जय श्रीराम’ के नारों के लेकर वह आपा क्यों खो देती हैं। नड्डा ने एक माह तक चलने वाले पार्टी के ‘कृषक सुरक्षा अभियान’ के अंतिम चरण में शिरकत करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने बनर्जी और उनकी पार्टी को विधानसभा चुनाव में ‘नमस्ते और टाटा’ कहने का मन बना लिया है।

हैकर्स के निशाने पर एयरटेल, डेटा किया लीक

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। एक हैकर समूह ने जम्मू-कश्मीर में भारती एयरटेल के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे सैन्यकर्मी का डेटा कथित तौर पर लीक कर दिया। हालांकि कंपनी ने अपनी प्रणाली में किसी तरह की सेंध से इनकार किया है। इस समूह का नाम रेड रैबिट टीम है। समूह ने कुछ भारतीय वेबसाइट को हैक कर डेटा को उन पोर्टल के वेब पेज पर डाला है। हैकरों ने साइबर सुरक्षा शोधकर्ता राजशेखर राजहरिया के एक ट्वीट के जवाब में इन वेब पेज के कुछ लिंक साझा किए हैं और मीडिया संगठनों को इसे टैग किया है। इस बारे भारतीय सेना को भेजे गए सवाल का जवाब नहीं मिला है। हालांकि सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस तरह की सूचना की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसा लगता है कि कुछ निहित स्वार्थी तत्वों ने गलत मंशा से ऐसा किया है।’’

'भारत रत्न' देने की मांग करते लोग, अभियान रोकें

अकांशु उपाध्याय 
 नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर उनको भारत रत्न देने के मांग कर रहे लोगों से इस अभियान को बंद करने का आग्रह किया है। टाटा ने कहा है कि वह भारतीय होने पर खुद को भाग्यशाली मानते हैं और उन्हें देश की वृद्धि और समृद्धि में योगदान देने पर खुशी होगी। सौ अरब डॉलर से अधिक के टाटा समूह के मानद चेयरमैन ने सोशल मीडिया के प्रयोगकर्ताओं से उनके लिए भारत रत्न की मांग के अभियान को रोकने को कहा है। सोशल मीडिया पर अभियान के जरिये सरकार से टाटा को देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान देने की मांग की जा रही है।टाटा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सोशल मीडिया पर यह अभियान चलाने वाले एक वर्ग की भावनाओं का सम्मान करता हूं। मैं उनसे विनम्रता से आग्रह करता हूं कि इस तरह के अभियान को रोका जाए।’’ सोशल मीडिया पर इस समय #भारतरत्न फॉर रतन टाटा ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया प्रयोगकर्ता टाटा को उनके योगदान विशेषरूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। टाटा ने कहा, ‘‘मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं भारतीय हूं। मैं भारत की वृद्धि और समृद्धि में योगदान देने का प्रयास करूंगा।’’ सोशल मीडिया के एक प्रयोगकर्ता ने अन्य लोगों से भी इस अभियान में शामिल होने का आग्रह करते हुए कहा कि टाटा ने युवाओं को प्रेरणा दी है। उन्होंने युवाओं को बताया है कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए अपनी क्षमता पर भरोसा करना जरूरी है। एक अन्य प्रयोगकर्ता ने टाटा को देश का सही मायने में ‘हीरो’ करार देते हुए कहा कि वह भारत रत्न पाने के हकदार हैं।

भारत-चीन मसले पर बोले जयशंकर, वार्ता जारी

अमरावती। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और चीन की सेना के शीर्ष कमांडर पूर्वी लद्दाख में सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को लेकर नौ दौर की वार्ता कर चुके हैं और भविष्य में भी ऐसी वार्ताएं की जाती रहेंगी। जयशंकर ने विजयवाड़ा में पत्रकारों से कहा कि अब तक हुई वार्ताओं का जमीन पर कोई प्रभाव दिखाई नहीं दिया है। उन्होंने कहा, ‘सैनिकों के पीछे हटने का मुद्दा बहुत पेचीदा है। यह सेनाओं पर निर्भर करता है। आपको अपनी (भौगोलिक) स्थिति और घटनाक्रम के बारे में पता होना चाहिये। सैन्य कमांडर इस पर काम कर रहे हैं।’ जयशंकर से पूछा गया था कि क्या भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुईं झड़पों को लेकर दोनों देशों के बीच मंत्रिस्तरीय वार्ता हो सकती है।

बरेली: कलेक्ट्रेट पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

संदीप मिश्र
बरेली। कृषि कानूनों के विरोध में जहां दिल्ली में किसानों केप आंदोलन से तनातनी बनी हुई है। वहीं शनिवार को बरेली में किसानों का धैर्य जवाब दे गया। बड़ी संख्या में किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे। किसान एकता संघ के बैनर तले तख्तियां लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गए हैं। फोर्स पहुंच गई है। बेरीकेडिंग कर किसानों को गेट से दूर रखा गया है। किसान सभा कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने देश की न्यायपालिका की सराहना की

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देश की न्यायपालिका की सराहना करते हुए कहा कि उसने लोगों के अधिकार की रक्षा करने, निजी स्वतंत्रता को बरकरार रखने और उन हालात में अपने कर्तव्य का निष्ठा से निर्वहन किया। जब राष्ट्र हितों को प्राथमिकता दिए जाने की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के दौरान वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से दुनिया में सर्वाधिक संख्या में सुनवाई की। मोदी ने गुजरात उच्च न्यायालय के 60 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से डाक टिकट जारी करने के बाद कहा, ‘‘हर देशवासी यह कह सकता है कि हमारी न्यायपालिका ने हमारे संविधान की रक्षा के लिए दृढ़ता से काम किया। हमारी न्यायपालिका ने अपनी सकारात्मक व्याख्या से संविधान को मजबूत किया है।’’

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...