सोमवार, 25 जनवरी 2021

...जय किसान 'संपादकीय'

...जय किसान    'संपादकीय'
विश्व के सबसे बड़े गणतंत्र में 'गणतंत्र दिवस' के मौके पर लोकतांत्रिक व्यवस्था दो भागों में विभाजित हो गई। एक और राजतंत्र और दूसरी तरफ किसान परस्पर एक दूसरे के विरोधी हो गए हैं। 'कृषि' प्रधान लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसान सरकार की अनिती, हट और जबरदस्ती की अवधारणा के विरोध में इस सीमा तक जिद पर अड़ गया है कि संपूर्ण विश्व के सामने वर्तमान सरकार को दोषियों की भांति कटघरे में खड़ा कर दिया है। जनता के द्वारा चुनी गईं सरकार का एक वर्ग, किसानों का भरोसा खो चुकी है। सरकार यदि गरीब-मजदूर को ही गणतंत्र का आधार मान रही है, तो सरकार को यह बात समझ लेनी चाहिए कि किसान और गरीब-मजदूर परस्पर एक दूसरे के सहयोगी है और उनका रिश्ता आजीवन बना रहता है। दोनों सदैव एक दूसरे के पूरक बने रहते हैं। "मुट्ठी भर अरबपतियों से गणतंत्र प्रतिस्थापित नहीं होता है। वरन, अरबपति वर्ग गणतंत्र से प्रतिस्थापित होता हैं। 
किसान और मजदूर दोनों एक दूसरे के पूरक होते हैं। देश का किसान और मजदूर वर्ग ही वास्तविक रूप में गणतंत्र का ताना-बाना है। इस ताने-बाने के विरुद्ध खड़ी सरकार को अपने पैरों के नीचे की जमीन का ध्यान रखना चाहिए। जिस राष्ट्र में 'जय जवान-जय किसान' का उद्घोष होता है। उसी देश में जवान और किसान अलग-अलग मोर्चा संभाल रहे हैं। 'गणतंत्र दिवस' पर लोगों को विभाजित कर दिया गया है। यह  मोर्चाबंदी दुनिया के अन्य देशों के लिए एक सीख होगी। सरकार की दमनकारी नीतियों से विश्व में भारत गणराज्य की वास्तविक स्थिति का जो खाका तैयार होगा। वह किसी भी सूरत में भारत के स्वरूप को कितना मैला और कुचैला कर सकता है। इसका शायद सरकार को भान नहीं है। राष्ट्र की प्रतिष्ठा और गौरव दोनों को भारी क्षति होगी। ब्लकि, विश्व पटल पर राष्ट्र को एक बदसूरत तस्वीर के रूप में पेश किया जाएगा। यह 'गणतंत्र दिवस' संवैधानिक ढांचे और संसद के बीच गणतंत्र की पैरवी नहीं कर रहा है। देश की कुल आबादी का एक बड़ा हिस्सा संविधान और उससे प्राप्त अधिकार से संसद को गणतंत्र की आभा से साक्षात करने का कार्य कर रहा है। दोनों पक्षों के परस्पर विरोध से राष्ट्र को आवश्यक रूप से क्षति पहुंचेगी। हालांकि, अंत में किसी एक पक्ष को तो झुकना ही होगा। विश्वास कीजिए, वह केवल 'सरकार' ही होगी। आंदोलनकारियों का 'धर्म' आंदोलन है। जिसे लोकतंत्र में किसी प्रकार से रोका नहीं जा सकेगा।
 राधेश्याम 'निर्भयपुत्र'

हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा जोरों पर

राणा ओबराय
चंडीगढ। राजनीतिक गलियारों औऱ हरियाणा सिविल सचिवालय में जबरदस्त चर्चा चल रही है कि फरवरी माह में कभी भी हरियाणा मंत्रिमंडल में फेरबदल हो सकता है। चर्चा के अनुसार एक कैबिनेट और एक राज्यमंत्री को पद से हटाया जा सकता है। उनके स्थान पर बनाये जाने वाले मन्त्रियों के नाम के पर भी चर्चा जोरो पर हैं। एक औऱ आजाद विधायक को भी मंत्री बनाये जाने की चर्चा है।

72वें गणतंत्र दिवस की प्रदेशवासियों को बधाइयां

राणा ओबराय
चंडीगढ। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन श्री सुभाष बराला ने प्रदेशवासियों को देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में भाईचारे, सौहार्द और परस्पर प्रेम की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह दिन वह पावन पर्व है। जब हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। आज यहां जारी एक संदेश में श्री बराला ने कहा कि देशभक्तों के बलिदान से हम स्वतंत्र हुए हैं। स्वतंत्रता संग्राम में हमारे प्रदेश का विशेष योगदान रहा है। बलिदान देने में हरियाणा के बहादुर जवान सदैव आगे रहे हैं। देशभक्ति की भावना हमारे प्रदेश के नौजवानों में कूट कूट कर भरी है। बस इस मशाल को जलाए रखना है और आने वाली पीढियों को इसे सौंपना है। उन्होंने कहा कि ‘वासुधैव कुटुम्बकम्‘ की सोच को सदा याद रखना चाहिए और सारे प्रदेश और प्रदेशवासियों को अपने परिवार का ही भाग समझना चाहिए। यह पुरखों के संस्कार ही हैं जो हम अपने देश-प्रदेश की सेवा के लिए सदा तत्पर रहते हैं। हमें गणतंत्र दिवस के शाश्वत पर्व को देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जन कल्याण के लिए सरकार ने कई अभियान चलाए हैं। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो प्रदेश के बोर्ड्स, कॉरपोरेशन्स और कॉपरेटिव संस्थानों के उत्थान और उन्नति की दिशा में कार्य कर रहा है। हम विकास पथ पर आगे बढने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री बराला ने प्रदेशवासियों से देश सेवा के लिए सदा तैयार रहने और संविधान के इस उत्सव को सौहार्द से मनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट सेवा के लिए 14 अधिकारियों का चयन हुआ

राणा ओबराय    

चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने सोमवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) हरियाणा, नवदीप सिंह विर्क और रोहतक रेंज के एडीजीपी श्री संदीप खिरवार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। जबकि 12 अन्य पुलिस अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में अंग्रेज सिंह डीएसपी हेडक्वार्टर नारनौल, अरुण देसवाल सब-इंस्पेक्टर 5वीं बटालियन एचएपी मधुबन, सुरेश कुमार एसआई रोहतक, कुलविंदर कौर लेडी एसआई स्टेट क्राइम ब्रांच, हरदेव सिंह ईएसआई पुलिस हेडक्वार्टर, जोगिंदर सिंह एएसआई हरियाणा पावर यूटिलिटी, अमित कुमार एएसआई राज्य सतर्कता ब्यूरो, परवीन कुमार एएसआई चरखी दादरी, दीपक कुमार एएसआई करनाल, दीदार सिंह एएसआई पंचकूला, हरीश कुमार एसआई पंचकूला और जोगिंदर सिंह ईएसआई अंबाला शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा, मनोज यादव ने पुलिस पदक प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री यादव ने कहा कि हरियाणा पुलिस के अधिकारियों के अथक एवं निरंतर प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा। 

इंग्लैंड ने चौथे टेस्ट मैच में श्रीलंका को मात दी

 लंदन। ऑफ स्पिनर डोमिनिक बेस और लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच ने चार-चार विकेटों तथा डोमिनिक सिब्ले (नाबाद 56) और जोस बटलर (नाबाद 46) की टर्न लेती पिच पर शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को छह विकेट से हराकर सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। इंग्लैंड को इस सीरीज जीत से आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंक हासिल हुए। इंग्लैंड ने श्रीलंका को आज दूसरी पारी में मात्र 126 रन पर ढेर कर दिया जिससे उसे जीत के लिए 164 रन का लक्ष्य मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने अपने चार विकेट 89 रन पर गंवा दिए थे लेकिन सिब्ले और बटलर ने पांचवें विकेट के लिए 75 रन की अविजित साझेदारी कर टीम को चौथे दिन ही जीत दिला दी। इंग्लैंड ने 43.3 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर सीरीज अपने नाम की।

हापुड़: क्षेत्र में बड़े स्तर पर चल रहा है मिट्टी खनन

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र की चौकी सपनावत क्षेत्र में लगातार मिट्टी खनन का काम जोरों पर चल रहा है। मोटे रुपयों में बड़े प्लॉट और फैक्ट्रियों में किया जाता है। भराव दिन रात चलते हैं। अवैध मिट्टी के डंपर।वही मोटे स्तर पर चल रहे मिट्टी खनन के कार्य को लेकर खनन अधिकारी शैलेंद्र मौर्य का कहना है। अवैध मिट्टी खनन की शिकायत मिल रही है। अगर ऐसा कोई मामला पाया जाता है तो कार्रवाई अवश्य होगी उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन देते हुए डंपर सीज करने की बात कही है।अब देखना यह है। मोटे रुपयों में भराव करने वाले मिट्टी खनन माफियाओं पर कब तक कार्यवाही होती है और क्या कार्रवाई होती है। अधिकारियों को चकमा देकर बड़े स्तर पर अबैध मिट्टी खनन का काम कर रहे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। अब से पहले भी अवैध मिट्टी खनन माफियाओं की आपकी रही हैं। खबरें लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

उपाध्याय ने किया कामदगिरि अस्पताल का उद्घाटन

कौशांबी। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और कौशांबी जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने सोमवार को जनपद मुख्यालय मंझनपुर के ओसा रोड पर संचालित कामदगिरि अस्पताल का उद्घाटन फीता काटकर किया है। अस्पताल के उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि कामदगिरि अस्पताल मरीजों को बेहतर इलाज करने में कारगर सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है और कुशल चिकित्सकों की टीम इस अस्पताल में मरीजों का इलाज करेंगी। इस मौके पर सांसद विनोद सोनकर, विधायक संजय गुप्ता, विधायक लाल बहादुर, विधायक शीतला प्रसाद पटेल सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...