रविवार, 24 जनवरी 2021

शरीर के लिए फायदेमंद होता है रेशेदार भोजन

जानिए शरीर के लिए कितना जरुरी है रेशेदार भोजन

नई दिल्ली। शरीर के लिए फायदेमंद होते है। रेशेदार भोजन... जो हमें बहुत सी बिमारियों से बचाता है। हमें अपने आहार में फाइबर युक्त भोजन को शामिल करना चाहिए फाइबर एक तरह का कार्बोहाइड्रेट हैं। जो पांचन संबंधी प्रक्रियाओं को संचालित करने में काफी मदद करता है। यह दो तरह के होते हैं। एक घुलनशील व दूसरा अघुलनशील फाइबर। घुलनशील फाइबर युक्त आहार पानी में आसानी से घुल कर गाढ़ा तरल जैल बनाते हैं। घुलनशील फाइबर युक्त आहार पानी में आसानी से घुल कर गाढ़ा तरल जैल बनाते हैं। जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करता है। वहीं ब्लड शुगर और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायदेमंद होता है। 
अघुलनशील फाइबर शरीर में फालतू भोजन को साफ करने का काम करते हैं। यहीं फाइबर वजन को नियंत्रित करने का काम करते हैं। आहार में अगर 25 से 35 ग्राम फाइबर हैं। तो उसे हाई फाइबर डायट प्लान कहा जाता है। फाइबर साबुत अनाज और नट्स में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होता है। इसके अलावा रेशेदार भोजन, स्ट्रॉबेरी, गेंहू, हरी पत्तेदार सब्जियों, सेब, पपीता, फलिया, मटर, अंगूर, खीरा, टमाटर, बीन्स वाले आहार राजमा, लोबिया, सोयाबीन, रैस्पबेरी, अमरूद, छिलके वाली दालों, सलाद, एवोकाडो, शकरकंद, दलिया, बेसन और सूजी इस सभी खाद्य पदार्थों में पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है।
हाइफाइबर डायट बहुत सी बीमारियों को होने से पहले ही रोक देती है। फाइबर से हमें किसी तरह का पोषण नहीं मिलता, लेकिन फिर भी यह शरीर के लिए बेहद आवश्यक तत्व है। इनकी मदद से शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। पर क्‍या आप जानते हैं। कि एक व्‍यक्ति को किस उम्र में कितने फाइबर की आवश्‍यकता होती है।
लंबी उम्र तक सेहतमंद रहना चाहते हैं। तो पौष्टिक आहार लेना बहुत आवश्यक है। और सिर्फ इनका सेवन ही नहीं बल्कि इनका पाचन भी ठीक ढंग से होना बहुत जरूरी है। जिसके लिए फाइबर जिम्मेदार होता है। शरीर को भरपूर फाइबर मिलेगा तो पाचनछ क्रिया भी दुरुस्त रहेगी हालांकि फाइबर से हमें किसी तरह का पोषण नहीं मिलता, लेकिन फिर भी यह शरीर के लिए बेहद आवश्यक तत्व है। खासकर मोटापे के शिकार व डायबिटीज के मरीजों को हर दिन फाइबरयुक्त आहार खाना बहुत जरूरी है।
फाइबर की कमी से शारीर को नुकसान भी होता है। जैसे फाइबर की कमी होने से शरीर मोटापे का शिकार हो जाता है। पेट साफ नहीं हो पाता जिससे कब्ज की परेशानी, एसिडिटी रहती है।मुंह में छाले,आंतों का कैंसर,बवासीर की समस्या,दिल से जुड़ी प्रॉब्लम
फाइबर का मुख्य काम पाचनतंत्र को हेल्दी रखना है। फाइबर का उपयुक्त सेवन करने पर पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे बार-बार भूख नहीं लगती। यहीं गुण वजन कम करने में काफी मददगार होता है। फाइबर पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। और हम जो भी खाते हैं। उसे पचाने में मदद करता है।
जानिए कितना फाइबर लेना चाहिए, जानकरी के मुताबिक, 50 वर्ष से अधिक महिला को 1 दिन में 21 ग्राम और पुरुषों को 30 ग्राम फाइबर, वहीं 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को 25 ग्राम व पुरुषों को 38 ग्राम फाइबर लेना चाहिए नहीं तो कब्ज हो सकती है।

बरेली: किसान को पेड़ से बांधकर जिंदा जलाया

संदीप मिश्र 

बरेली। शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान को कंटीले तार से बांधकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसान धर्मपाल अचानक लापता हो गए थे। शनिवार सुबह जब वह घर में नहीं मिले तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो दोपहर बाद उनका जला हुआ शव जंगल में अधजली हालत में एक पेड़ से बंधा मिला। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो हाहाकार मच गया। धर्मपाल के परिजनों ने 20 साल पुराने विवाद में एक पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल, शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बरगवां गांव के रहने वाले 40 वर्षीय धर्मपाल खेती किसानी करते थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात वह अपने निर्माणाधीन मकान में सोने के लिए गए थे। शनिवार सुबह जब उनकी बेटी चाय लेकर पहुंची तो वह नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोपहर के समय खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने उनका अधजला शव पेड़ से बंधा देखा तो परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में हाहाकार मच गया। वहीं, सूचना मिलते ही थाना प्रभारी योगेश कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, सीओ यतेंद्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। धर्मपाल के परिजनों का आरोप है कि रात के समय ही उनका अपहरण कर खेत में ले जाया गया और वहां सेमल के पेड़ से बांधकर तेल छिड़कते हुए जिंदा जला दिया गया। परिजनों ने एक पड़ोसी पर 20 साल पुराने विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। मृतक के परिजनों ने पुलिस को एक डायरी भी सौंपी है, जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताया है। फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जोड़कर मामले की जांच में जुटी है। एसपी देहात का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

70 साल का 'उत्तर प्रदेश', सीएम-पीएम ने बधाई दी

अकांशु उपाध्याय    

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश 70 साल का हो गया है। आज यूपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह नाम मिला था। पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहला दिवस मनाया गया था। आज यूपी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ”उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि वाला यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।”

मां पर 2 साल तक योन शोषण करने का आरोप

तिरुवनंतपुरम। केरल मे एक मां पर अपने ही बेटे का दो साल तक यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि बाद में अदालत ने आरोपी 35 वर्षीय मां को एक लाख रूपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी। इस प्रकरण की जांच अदालत ने महिला आईपीएस अधिकारी को सौंपने के निर्देश दिए हैं। बच्चे की मेडिकल के लिए चिकित्सकों का पैनल गठित करने के भी निर्देश दिए हैं। पीड़ित बच्चा 14 वर्ष का है उसका कहना है कि उसकी अपनी मां उसे दो वर्ष तक यौन संबंध बनाने के लिए बजबूर करती रही।

जब उसने यह बात अपने पिता को बताई तो उसने बच्चे को पुलिस तक पहुंचाया। पीड़ित बेटे ने अदालत में कहा कि मेरी मां ने दो साल तक मेरा यौन उत्पीड़न किया। आरोपी महिला के वकील का कहना था कि इस बच्चे की मां से तलाक लिए बगैर ही उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसके पिता ने ही बच्चे को अपनी मां के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज करवाने के लिए विवश किया

गणतंत्र दिवस से पहले पाक जिंदाबाद के नारे लगाएं

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शनिवार की देर रात में ये नारे लगाए गए। पुलिस ने जांच के बाद नारे लगाने के आरोप में तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। न्यूज एजेंसी, एएनआई के मुताबिक पीएस तुगलक रोड पर रात करीब एक बजे पीसीआर कॉल मिली कि खान बाजार मेट्रो स्टेशन के पास कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को दो युवक तीन महिला व एक किशोरी के साथ एक बाइक पर मिले। बाइक सवार युवक और युवतियों से पूछताछ की तो सामने आया कि ये सभी लोग इंडिया गेट के आसपास घूमने आए थे और युलु बाइक किराए पर ली थी। युलु बाइक पर उन्होंने रेस लगाई। इस दौरान इन लोगों ने एक दूसरे का नाम भारत और पाकिस्तान देश के नाम पर रख लिया। इसी दौरान उन्होंने उत्साह में धीमी आवाज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को एक पीसीआर काॅल आई जिसमें करीब छह लोगों को खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते सुना गया। ये पता चला कि किराये की बाइक पर रेस के दौरान उन्होंने एक दूसरे के नाम देशों के नाम पर रखे थे, जिसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल था।

बस्ती: ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, 3 की मौत 4 घायल

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र मे राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर तेज रफ्तार ट्रक ने सात लोगों को उस समय रौंद दिया। जब वह गाड़ी के पंचर टायर को बदल रहे थे। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी तथा दो की इलाज के दौरान। वहीं इस हादसे में चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। ये लोग पिकअप गाड़ी से गोरखपुर सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि कल देर रात अमित, अनिकेत तथा बनवारी लाल की मौत हो गई। गम्भीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है।

सेना को हथियारों का उपयोग करने की अनुमति

बीजिंग। चीन की सरकार ने अपने समुद्री क्षेत्र में विदेशी ताकतों से निपटने के लिए तटरक्षक बलों को हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति दी। आगामी 1 फरवरी से चीनी तटरक्षक बलों को अपनी समुद्री सीमा से विदेशी जहाजों को जबरन हटाने की अनुमति दी गयी है और यहां तक ​​कि उन जहाजों के खिलाफ हथियारों का उपयोग करने को कहा है। जो उनकी समुद्री सीमा से पीछे नहीं हटते। चीन ने अपने तटरक्षकों को उनकी समुद्री सीमा में विदेशी संस्थाओं द्वारा जबरन दावा कर उनके द्वीपों पर एकतरफा निर्मित संरचनाओं हटाने के लिए प्राधिकरण को अनुमति दी है। इन नए कानूनों से खासकर जापान के ओकिनावा प्रान्त में सेनकाकू द्वीप समूह में चीन और जापान के बीच तनाव बढ़ सकता है। सेनकमाकू द्वीप पर जापान का नियंत्रण है लेकिन चीन और ताईवान इस पर अपना दावा करते हैं।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...