गुरुवार, 7 जनवरी 2021

गैरकानूनी प्रदर्शन से व्यवस्था नहीं बदली जाती

अकांंशु उपाध्याय   
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और पुलिस के बीच बुधवार को हुई हिंसक झड़प पर चिंता व्यक्त की और कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी प्रदर्शनों से बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर अमेरिका में सत्ता के सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण हस्तांतरण की प्रक्रिया को जारी रखने का आह्वान भी किया। मोदी का यह बयान ट्रंप के हजारों समर्थकों के कैपिटल परिसर में घुसने और पुलिस के साथ उनकी हिंसक झड़प के बाद आया।

इन घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। साथ ही नए राष्ट्रपति के रूप में जो बाइडन के नाम पर मोहर लगाने की संवैधानिक प्रक्रिया बाधित हुई। मोदी ने कहा कि वाशिंगटन डीसी में हिंसा और दंगे की खबरों से चिंतित हूं। सत्ता का सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण हस्तांतरण जारी रहना चाहिए। लोकतांत्रिक प्रक्रिया को गैरकानूनी प्रदर्शनों के जरिए बदलने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल परिसर में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य बैठते हैं। प्रदर्शन के दौरान वहां चर्चा जारी थी और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन की चुनावी जीत की पुष्टि की जानी थी। ट्रंप के समर्थक कैपिटल में चल रही बहस के बीच में सीनेट चेंबर तक पहुंच गए थे। पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों को काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इन हालात में प्रतिनिधि सभा और सीनेट तथा पूरे कैपिटल को बंद कर दिया गया। उपराष्ट्रपति माइक पेंस और सांसदों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

पुलिस बनीं किडनैपर, फिरौती में मांगें 1 करोड़ रुपए

गुड़गांव। पुलिस के भेष में किडनैपर या किडनैपर पुलिस में भर्ती हुए। यही आरोप लगे हैं, गुड़गांव पुलिस पर.... फरीदाबाद की विजिलेंस टीम ने गुड़गांव पुलिस के एक हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक इंस्पेक्टर फरार है। मामला है एक शख्स को किडनैप कर 57 लाख रुपए लूटने का.... चलिए आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि आखिर गुड़गांव पुलिस के दामन पर किडनैपर होने का दाग कैसे लगा।दिल्ली उत्तम नगर के नवीन भूटानी ने पुलिस को शिकायत की कि वह एक कॉल सेंटर चलाते हैं और यूके व ऑस्ट्रेलिया के लोगों को धार्मिक चीजें बेचते थे।शिकायत के मुताबिक भूटानी के एक जानकार कृष्ण भारद्वाज ने उन्हें करनाल के एक स्कूल संचालक से मिलवाया, जिसके पास payumoney का पेमेंट गेटवे था. दोनो ने मिलकर काम शुरू किया। इस डील में एक करोड़ 20 लाख रुपए की कमाई हुई, जिसमें 80 लाख नवीन भूटानी के हिस्से के थे। भूटानी ने शिकायत में कहा कि जब उन्होंने अपने हिस्से के पैसे मांगे तो उन लोगों ने पैसे लेने के लिए भूटानी को गुड़गांव के अपने घर मे बुलवाया। वहां कुछ वर्दी में और कुछ सादी वर्दी में पुलिसवालों ने उन्हें, उनके साथी और ड्राइवर को घेर लिया और गुड़गांव के खेड़की दौला थाने ले गए।

गैंगरेप के बाद दरिंदों ने शव को क्षत-विक्षत किया

बदायूं। एक महिला के साथ पहले तो बर्बरता हुई। गैंगरेप के बाद दरिंदों ने उसके शव को क्षत-विक्षत कर डाला। हड्डी पसली तोड़ डाली। प्राइवेट पार्ट में रॉड तक डाल दिया। इसके बाद पुलिस ने जो किया, वो तो और भी शर्मनाक था। बताया जा रहा है कि महिला आंगनबाड़ी सेविका थी। उसके बिसरा को फारेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। दिल दहला देने वाला ये निर्भयाकांड बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र का है। जहां 3 जनवरी की शाम 50 साल की एक आंगनबाड़ी सेविका एक मंदिर में पूजा करने गई थी। उसे क्या पता था कि जिस मंदिर में वो पूजा करने जा रही है, उस मंदिर के महंत और उसके चेलों के रूप में वहां दरिंदे बैठे मिलेंगे।

पिस्टल के बल पर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर पांच युवकों ने पिस्टल के बल पर गैंगरेप जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। घटना जिले के सकरा थाना के पिपरी-सहदुल्लापुर रोड में सोमवार शाम की है। घटना में पुलिस की लापरवाही से तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम को कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सुजावलपुर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में ले जाकर छात्रों को बंधक बनाकर पिस्टल की नोक पर पांच युवकों ने गैंगरेप किया।  किसी तरह पीड़िता ने खिड़की के रास्ते भाग कर अपनी जान बचाने सड़क पर पहुंची। सड़क पर पहुंचते ही एक राहगीर की छात्रा पर नजर पड़ी। राहगीर ने इसकी सूचना परिजन को दी। मौके पर पहुंच कर परिजन छात्रा को घर ले गए। छात्रा ने घर पर सारी बातें परिजनों को बताई। इसके बाद पूरे मामले की सूचना सकरा थाना को दी गई।

20 साल से एक कमरे में कैद जिंदगी, आजाद

 दुष्यंत नीतम   

राजकोट। तीन मंजिला मकान से एक 65 साल की महिला को आखिरकार बाहर निकाला गया। उसकी हालत देख लोग हैरान हो गए। इतना ही नहीं, उसके कमरे से 60 तोला सोना मिला है,जबकि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। वहीं, भतीजे ने उसे अपनाने से मना कर दिया। यह घटना राजकोट शहर की है। जहां आसपास के लोग बताते हैं कि 20 साल से महिला कमरे में बंद थी। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकोट शहर कंचनबेन नाम की महिला रहती थी। वो शादी नहीं की थी और वह अपने तीन मंजिला मकान के एक छोटे से कमरे में रह रही थीं। पड़ोसी उनके कमरे के बाहर खाना रख देते थे। खाना लेकर कंचनबेन कमरे में चली जाती थीं और बहुत कम ही बाहर निकलती थीं। पड़ोसियों ने इसकी जानकारी राजकोट की सामाजिक कार्यकर्ता जल्पाबेन पटेल को दिया। जिन्होंने अपनी टीम के साथ कंचनबेन के घर पहुंची और उसे कमरे से बाहर निकाला।

टीम के मुताबिक कंचनेन बिना कपड़ों की थीं। उनके बाल भी करीब 8 फीट तक बढ़ गए थे। कमरा पूरी तरह से गंदा था और बदबू आने लगी थी। उनके घर के एक कमरे से 60 तोला सोना भी मिला है। जल्पाबेन ने बताया कि काफी कोशिशों के बाद कंचनबेन के सगे भतीजे का नंबर मिला। उनसे फोन पर बात भी की गई, लेकिन उन्होंने कंचनबेन को अपनाने से मना कर दिया। इसलिए अब उन्हें सूरत के मानव मंदिर वृद्धाश्रम भेज दिया गया।

कॉलोनी को ध्वस्त कर, मुकदमा करने का आदेश

आंदोलन: किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, हलकान

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन का आज 43वां दिन में पहुंच गया है। सरकार के साथ इतनी बार वार्ता करने के बाद भी किसानों की मांगें पूरी नहीं हो पाई हैं जिसे लेकर किसानों में भारी रोष है। इसी बात से नाराज देशभर के किसान आज दिल्ली की सभी सीमाओं और पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर ट्रेक्टर मार्च निकाल रहे हैं। आज हजारों किसान ट्रैक्टर मार्च निकालेंगे। उनका कहना है कि ये गणतंत्र दिवस की रिहर्सल है। किसानों के इस मार्च को देखते हुए दिल्ली के बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं आज भी दिल्ली के कई रास्ते बंद रहेंगेगाजीपुर बॉर्डर से किसानों ने ट्रैक्टर रैली शुरू कर दी है। केएमपी एक्सप्रेस-वे पर किसानों का ट्रैक्टर मार्च शुरू हो गया है। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर डटे किसान अपने ट्रैक्टर को लेकर एक्सप्रेस-वे पर पहुंचे हैं।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने गुरुवार को आंदोलन कर रहे किसानों से विरोध मार्च को शांतिपूर्ण रखने की अपील की और जोर देकर कहा कि सरकार कल एक प्रस्ताव को लेकर आशान्वित थी। वहीं, राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार कक्का ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने पलवल में ट्रैक्टर रैली की। ‘हम यहां से सिंघू सीमा की ओर बढ़ेंगे।’

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...