रविवार, 3 जनवरी 2021

1 साल तक मुफ्त में मिलेगी सर्विस: बीएसएनल

बीएसएनल: एक साल के लिए मुफ्त में मिल रही है ये सर्विस।

नई दिल्ली। भारत संचार निगम लिमिटेड बीएसएनल ने अपने सालाना प्रीपेड वाले 1,999 रुपये वाले पॉपुलर प्लान में बड़ा बदलाव किया है। टेलिकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अब अपने 1,999 रुपये वाले प्लान में एक्सटेंडेड मिलेगा।.वहीं कंपनी ने लोकधुन सब्सक्रिप्शन की वैलिडिटी को कम कर दिया गया है। खास बात ये है। कि कंपनी ने इसके बाकी फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा बता दें कि इस पैक को भारत के सभी ऑपरेटिंग सर्किलों के लिए उपलब्ध कराया गया है। नए बदलाव को भी सब्सक्राइबर्स जल्द ही देख पाएंगे। बीएसएनल ने अपने 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में बदलाव किया है।इस बदलाव के बाद अब इस प्लान में 60 दिन के लिए लोकधुन कंटेंट सब्सक्रिप्शन मिलेगा जो कि पहले 1 साल के लिए दिया जाता था। वहीं इस प्लान में 365 दिन के लिए एरोज नाउ का सब्सक्रिप्शन मिलेगा, जो कि पहले सिर्फ 60 दिन के लिए मिलता था।
ये प्लान 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। वैलिडिटी को शिफ्ट किए जाने के अलावा इस प्लान में और कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये बदलाव फिलहाल अभी वेबसाइट पर नजर नहीं आ रहा है।
ऐसे हैं कॉलिंग बेनिफिट्स
बीएसएनल के 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (होम + एल एस ए + मुंबई और दिल्ली के साथ भी नेशनल रोमिंग) मिलती है. फ्री कॉलिंग के लिए इसमें रोज 250 मिनट की लिमिट है। इसके अलावा प्लान में रोज जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है।
बीएसएनल के 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग (होम + एलएसए+ मुंबई और दिल्ली के साथ भी नेशनल रोमिंग) मिलती है। फ्री कॉलिंग के लिए इसमें रोज 250 मिनट की लिमिट है। इसके अलावा प्लान में रोज 3 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है।
इसके बाद डेटा की स्पीड घटकर 80 केबिपीएस हो जाती है। इन सब बेनिफिट्स के अलावा इस प्लान में ग्राहकों को रोज 100म एस और अनलिमिटेड सॉन्ग चेंज ऑप्शन के साथ फ्री पीआरवीटी रिंगटोन भी ऑफर किया जाता है।

जाकिर नाईक ने जहर घोलने वाला बयान दिया

हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। भगोड़े इस्लामिक धर्मगुरु जाकिर नाईक ने एक बार फिर जहर घोलने वाला बयान दिया है। नाईक ने पाकिस्तान में मंदिर तोड़े जाने की घटना का समर्थन किया है। कहा कि इस्लामिक देश में मंदिर नहीं होने चाहिए। अगर इस्लामिक देश में कोई मंदिर है, तो उसे भी तोड़ देना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ताजा वीडियो में जाकिर ने कहा कि इस्लाम में छवि बनाना मना है। फिर चाहे वो पेंटिंग हो या ड्राइंग। चाहे किसी जीवित पशु-पक्षी की मूर्ति हो या फिर इंसानों की। जाकिर नाईक ने अपनी बात को साबित करने के लिए पैगंबर मोहम्मद से जुड़े एक किस्से का उदाहरण दिया। कुरान की एक आयत सुनाते हुए जाकिर ने कहा कि मूर्ति कहीं भी नहीं बनाई जानी चाहिए और अगर ऐसा कुछ है, तो इसे तोड़ दिया जाना चाहिए।

पाकिस्तान में कट्टरपंथियों ने तोड़ा मंदिर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में कट्टरपंथियों की बेकाबू भीड़ ने हिंदुओं के एक मंदिर को तोड़ दिया। इसके बाद उसमें आग लगा दी। शर्मनाक घटना की दुनिया के कई मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने निंदा की। वहीं स्थानीय लोगों के विरोध के बाद सूबे के एक मंत्री ने घटना की निंदा की और पुलिस ने इस मामले में करीब 45 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि भारत में धनशोधन मामले में आरोपी जाकिर नाईक देश से भागकर मलेशिया में छिपा है। वह 2016 से ही मलेशिया में है। वहां रहकर भी जाकिर विवादित बयान देता रहता है।

पीएम के जिला कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला कार्यालय का किया गया शुभारम्भ।

नई दिल्ली। मिशन मोदी अगेन पीएम के जिला कार्यालय (करबला मैदान रावतपुर गांव) का उद्घाटन दिनांक 01/01/2021 दिन शुक्रवार नववर्ष के दिन बीजेपी नेता आदरणीय अनूप पचौरी (सांसद प्रतिनिधि) के द्वारा फीता काटकर सम्पन्न हुआ। आये हुए मुख्य अतिथि का स्वागत हेमराज वर्मा हैयवंशी जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष हेमराज हैहयवंशी जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करके नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस शुभ अवसर पर श्री अभिषेक चौबे प्रदेश उपाध्यक्ष , श्री कृष्ण कुमार आचार्य , पार्षद महेंद्र, जिला संयोजक  बृजेश सिंह ,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ,  महामंत्री धीरज वर्मा , अक्षय त्रिवेदी , जिला मीडिया प्रभारी शुभम बाजपेई ( मोनू ) व मिशन मोदी अगेन पीएम के समस्त कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।
आयोजन में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को 2024 लोकसभा चुनाव में 2/3 बहुमत से जिताने के संकल्प के साथ समाज को जागरुक करने के लक्ष्य के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया।

आप रचनाकार है तो अपनी रचनाएं यहां भेजें

नमस्कार प्रिय पाठकों,
आपके लिए एक रोमांचकारी योजना के तहत प्रतिष्ठित समाचार-पत्र 'यूनिवर्सल एक्सप्रेस' आपसे आपकी लिखित रचनाएं आमंत्रित करता है। रचनाओं में आपके द्वारा लिखित कविताएं, आर्टिकल, लेख व चुटकलें आदि शामिल हो सकते हैं। 
आप अपनी रचनाओं के अंत में अपना नाम, पता व मोबाइल नंबर भी जरूर लिखें। सभी लेखकों व कवियों की रचनाओं को प्रमुखता से यथायोग्य स्थान दिया जाएगा। आप अपनी रचनाएं हमें इस मेल आईडी पर भेजें।
universalexpress.editor@gmail.com
                    

एक्ट्रेस कंगना को हाईकोर्ट ने दिया बड़ा झटका

कंगना को कोर्ट से बड़ा झटका
 मनोज सिंह ठाकुर
मुंबई। उद्धव ठाकरे सरकार के खिलाफ लगातार हमलावर रहीं कंगना रनौत को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। फ्लैट्स में अनधिकृत निर्माण गिराए जाने को रोकने के लिए दायर की गई कंगना की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि कंगना ने नियमों का उल्लंघन कर तीन फ्लैट्स का आपस में मर्जर कर लिया अब इस पर कंगना का बयान सामने आया है। कंगना ने ट्वीट कर कहा, ये महाविनाशकारी सरकार का फेक प्रोपेगैंडा है। मैंने कोई फ्लैट आपस में नहीं जोड़े हैं। पूरी बिल्डिंग इसी तरह बनी हुई है। हर फ्लोर पर एक अपार्टमेंट है। मैंने ऐसे ही ये फ्लैट खरीदा था। बीएमसी मुझे पूरी बिल्डिंग में प्रताड़ित कर रही है। हम उच्च न्यायालय में लड़ेंगे।

भारतः कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट जारी

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में कोरोना को शिकस्त देने वालों की संख्या में निरंतर इजाफे से सक्रिय मामले ढायी लाख से कम हो गये हैं। जिससे इसकी दर में लगातार गिरावट जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 18,177 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ तीन लाख 23 हजार से अधिक हो गयी है। इसी दौरान 20,923 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 99.27 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.16 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 2963 घटकर 2.47 लाख रह गये और इनकी दर 2.39 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 217 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,49,435 हो गया है। और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 322 बढ़कर 65,560 हाे गये है। वहीं मृतकों की संख्या 3116 तथा कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 7.02 लाख हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलाें में सर्वाधिक 1057 की बढ़ोतरी हुई है। और इनकी संख्या 54,288 हो गयी है। वहीं 18.34 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। जबकि 51 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49,631 हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है। और इनकी संख्या 5342 रह गयी। वहीं 14 मरीजों की मौत हुई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,571 हो गयी है। दिल्ली में 6.10 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 10,853 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,099 हो गया है। तथा अब तक करीब 8.98 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले घटकर 3194 रह गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7111 लोगों की मौत हुई है। और 8.72 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 515 कम होकर 13,316 रह गये। इस महामारी से 8387 लोगों की मौत हो चुकी है। तथा अब तक 5.65 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8272 रह गयी है। तथा अभी तक 12,146 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.99 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। ओडिशा में सक्रिय मामले 15 बढ़कर 2272 हो गये हैं । वहीं करीब 3.25 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों की संख्या 1880 हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले 183 घटकर 5388 रह गये हैं। और 1549 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2.80 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 608 कम होकर 11,008 रह गये हैं और 9766 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.33 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले कम होकर 3429 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.58 लाख से अधिक हो गई है। जबकि अब तक 5364 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 9089 रह गयी है। तथा अब तक 2.30 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 3627 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले सर्वाधिक 827 कम होकर 10,517 रह गये हैं। राज्य में 2.67 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं वहीं 11 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3386 हो गयी है। गुजरात में सक्रिय मामले 9477 रह गये हैं। तथा 4314 लोगों की मौत हुई है और 2.32 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 153 कम होकर 4792 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1403 लोगों की मौत हुई है। जबकि 2.46 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2915, राजस्थान में 2705, जम्मू-कश्मीर में 1885, उत्तराखंड में 1522, असम में 1051, झारखंड में 1034, हिमाचल प्रदेश में 938, गोवा में 739, पुड्डुचेरी में 633, त्रिपुरा में 385, मणिपुर में 357, चंडीगढ़ में 319, मेघालय में 139, सिक्किम में 129, लद्दाख में 127, नागालैंड में 79, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में आठ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।

पुलिस मुख्यालय की तर्ज पर निगम का मुख्यालय

अयोध्या: पुलिस मुख्यालय की तर्ज पर बनेगा नगर निगम का मुख्यालय

अयोध्या। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के केंद्र बिंदु में रही राम नगरी अयोध्या को त्रेता कालीन वैभव के अनुरूप ढालने के लिए नित नई-नई योजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। सुप्रीम फैसले के बाद सरकार ही नहीं सभी विभाग योजनाओं का खाका तैयार करने में जुटे हैं। वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुका नगर निगम भी अपने कार्यालय को आकर्षक और आधुनिक बनाने की कवायद में जुटा है। अयोध्या नगर निगम की ओर से इसका जिम्मा लखनऊ की स्पेस जीएनएस को सौंपा है। स्पेस जी एन एस के पार्टनर आर्किटेक्ट कपिल भाटिया मैं अयोध्या पहुंच शनिवार को नगर निगम कार्यालय में प्रस्तावित डिजाइन का प्रेजेंटेशन दिया। नगर निगम के कार्यालय की बिल्डिंग भी पुलिस मुख्यालय सिगनेचर बिल्डिंग के तर्ज पर बनेगी।
3 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुका नगर निगम भी अपने कार्यालय को आकर्षक और आधुनिक बनाने की कवायद में जुटा है। अयोध्या नगर निगम की ओर से इसका जिम्मा लखनऊ की स्पेस जीएनएस को सौंपा है। स्पेस जी एन एस के पार्टनर आर्किटेक्ट कपिल भाटिया मैं अयोध्या पहुंच शनिवार को नगर निगम कार्यालय में प्रस्तावित डिजाइन का प्रेजेंटेशन दिया। नगर निगम के कार्यालय की बिल्डिंग भी पुलिस मुख्यालय सिगनेचर बिल्डिंग के तर्ज पर बनेगी
अयोध्या नगर निगम के अनुबंध पर स्पेश जीएनएस नामक संस्था ने प्रस्तावित निगम कार्यालय के भवन का खाता तैयार किया है। संस्था ने वास्तुकार की मदद से पांच मंजिला आधुनिक और हाईटेक बिल्डिंग का डिजाइन तैयार कराया है। शनिवार को डिजाइन तैयार करने वाले वास्तुकार कपिल भाटिया ने पूरी योजना का खाका अयोध्या नगर निगम के आयुक्त विशाल सिंह और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के समक्ष प्रस्तुत किया। डिजाइन करने वाली संस्था ने 80 हज़ार वर्ग फुट में निर्माण और विकास की कुल लागत 49 करोड़ रुपये आंकी है।
अयोध्या नगर निगम के आयुक्त  विशाल सिंह ने बताया कि प्रस्तावित नगर निगम मुख्यालय  पांच मंजिला होगा और  इसका  विभिन्न प्रकार से इस्तेमाल किया जा सकेगा। निर्माण के बाद इसके रखरखाव की कीमत वसूलने के लिए प्रस्तावित भवन में कैसे एरिया का निर्माण होगा। ग्राउंड फ्लोर पार्किंग और अन्य मंजिलों पर मल्टीपरपज हॉल व नगर निगम का कार्यालय बनाया जाएगा। नगर निगम परिसर में  बनने वाली  इस आधुनिक  भवन में नगर आयुक्त व महापौर के कार्यालय कार्यालय के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के कक्ष और कार्यालय बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि 15 जनवरी के पूर्व ही भूमि पूजन संपन्न करा लिया जाएगा।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...