शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

कोयले वाली अंगीठी की गैस से दो लोगों की मौत

सोलन कच्चे कोयले की अंगीठी की गैस से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। मामला सोलन जिला के पर्यटन क्षेत्र बड़ोग क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धर्मपुर की चौकी डगशाई के तहत पर्यटन क्षेत्र में दिल्ली के रहने वाले एक व्यक्ति की कोठी में मेहमान आए हुए थे। उनके साथ ड्राइवर व कुक भी थे। यह दोनों (ड्राइवर व कुक) 30 दिसंबर को कोठी के सर्वेंट क्वाटर में सोने चले गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने कोयले की अंगीठी भी जला रखी थी। 31 दिसंबर को जब यह दोनों (ड्राइवर व कुक) दोपहर तक रूम से बाहर न आए, तो उनके मालिक ने उन्हें जाकर देखा और पाया कि यह दोनों बेसुध पड़े है, जिनकी मौत हो चुकी है। इसकी सूचना कोठी मालिक ने तुरन्त पुलिस को दी। पुलिस ने तुरन्त मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
इस मामलें की पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर दयाराम ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

पाक: महिला व पुरुष एक साथ बैठकर पीते हैं शराब

दुनिया की रहस्मयी विश्व दुनिया की रहस्मयी आबादी महिलाएं और पुरुष एक साथ बैठकर पीते हैं। शराब मौत पर मनाते हैं। खुशी, जाने और भी अजीब बातें 

इस्लामाबाद। कोरोना वायरस महामारी ने साल 2020 में दुनियाभर के लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग सिखा दी, लेकिन पाकिस्तान की एक जनजाति कई दशकों से ये कर रही है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बॉर्डर पर फैली हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला पर रहने वाले कलाश जनजाति के लोग अपनी अनोखी परंपराओं और तौर-तरीकों के लिए जाने जाते हैं। गौरतलब है कि कलाश जनजाति के लोग ये मानते हैं। कि हिंदू कुश पर्वत पर रहने के कारण ही उनकी संस्कृति और परंपराएं बची हुई हैं। क्योंकि हम बाकी समाज से दूर रहते हैं। पाकिस्तान में कलाश जनजाति के लोगों की संख्या लगभग 4,000 है। और ये एक ग्रुप में रहते हैं. इनका बड़ा त्योहार त्योहार चेमॉस है।
हिंदू धर्म जैसी हैं। कलाश जनजाति की परंपराएं जान लें कि कलाश जनजाति की कई परंपराएं हिंदुओं से मिलती-जुलती हैं। ये अनेकदेववाद को मानते हैं। इसका मतलब एक से ज्यादा देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। कलाश जनजाति में बलि देने की परंपरा भी है। हिंदू कुश पर्वत पर रहने के कारण ये बाकी दुनिया से लगभग कटे रहते हैं। हालांकि कई बार खबरें सामने आईं कि पाकिस्तान में इन लोगों का धर्म परिवर्तन करवाकर मुसलमान बनाने की कोशिश भी की गई।
3 साल पहले पाकिस्तान की जनगणना में किया गया शामिल कलाश जनजाति के लोग पहली बार साल 2018 में हुई पाकिस्तान की जनगणना में अलग जनजाति के तौर पर शामिल हुए। पाकिस्तान की 2018 की जनगणना के मुताबिक, वहां कलाश जनजाति के कुल 3,800 लोग रहते हैं। ये लोग अफगानिस्तान और पाकिस्तान की बहुसंख्यक आबादी से अपनी सुरक्षा के लिए पारंपरिक हथियारों के साथ अत्याधुनिक बंदूकें भी अपने पास रखते हैं।

दुनिया में नेताओं को पछाड़कर मोदी बने नंबर-1

दुनिया के सभी नेताओं को पछाड़कर मोदी फिर बने नंबर 1
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। 2021 के पहले दिन ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके शुभचिंतकों के लिए अच्छी खबर आई है। विश्व के नेताओं की उनके कार्यकाल में स्वीकृति पर नजर रखने वाली डाटा फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 55 फीसदी स्वीकृति के साथ विश्व नेताओं में शीर्ष पर हैं। मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक, 75 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया, जबकि 20 फीसदी ने उन्हें स्वीकार्य नहीं किया। जिससे उनकी कुल स्वीकृति रेटिंग 55 रही है। जो दुनिया के अलग-अलग देशों के नेताओं में सबसे अधिक है। जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल की स्वीकृति रेटिंग 24 प्रतिशत रही।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की स्वीकृत रेटिंग नकारात्मक रही है। जिसका मतलब है। कि उनका समर्थन करने वालों के मुकाबले विरोध करने वालों की संख्या अधिक है। मॉर्निंग कंसल्ट के मुताबिक भारत में सर्वेक्षण के दौरान नमूने का आकार 2,126 रहा और इसमें गलती की संभावना 2.2 फीसदी है।

शीत मरूस्थल बर्फ पर पर्यटकों ने मनाया जश्न

पर्यटकों ने पहली बार मनाया नववर्ष का जश्न लाहौल-स्पीति के सिस्सू में मनाया       

पंकज कपूर  

शिमला। बर्फ से लदे शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति में पर्यटकों ने पहली बार नववर्ष का जश्न मनाया। कुल्लू मनाली में पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। जिला के सभी छोटे-बड़े होटल पैक हो गए। मनाली में बंद पड़े होटल खुलने के बाद भी सैलानी कमरे तलाशते दिखे। बाहरी राज्य से आने वाले पर्यटक वाहनों ने दिसम्बर महीने के अंतिम सप्ताह से अभी रिकार्ड तोड़ दिए हैं।दिसम्बर महीने के अंतिम सप्ताह में साढ़े 15 हजार पर्यटक वाहनों ने कुल्लू मनाली में दस्तक दी। वीरवार सुबह से ही मनाली की सड़कों में पर्यटक(tourist)वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह से देर शाम तक सड़क में वाहन कछुआ गति से चलते रहे। ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहली बार ड्रोन का सहारा लिया। हालांकि वाहनों की चाल कछुआ गति की तरह बहुत धीमी रही लेकिन बेहतर व्यवस्था के चलते क्रिसमस वाले दिन की बजाय आज ट्रैफिक में सुधार दिखा।

शीत मरुस्थल लाहौल घाटी सहित जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली, सोलंगनाला, फातरु, अंजनी महादेव, कोठी, हामटा, नग्गर, मणिकर्ण ,कसोल व जीभी पर्यटन स्थल में रौनक अधिक देखने को मिली। मनाली के कुछ एक बड़े होटलो ने प्रशासन से अनुमति लेकर कोविड के नियमों का पालन करते हुए सैलानियों के लिए नववर्ष के जश्न की व्यवस्था की। दिनभर पर्यटक अटल टनल को निहारने के बाद बर्फ की खेलों का आनंद लेते रहे। शाम को मनाली माल रोड पर्यटकों से भर गया। वीरवार को लगभग 4 हजार पर्यटक वाहनों ने अटल टनल आर-पार की।

लाहौल-स्पीति के एसपी मानव वर्मा ने कहा कि पर्यटक वाहनों के लिए सिस्सू हैलीपैड में पार्किंग की व्यवस्था की थी। उन्होंने कहा कि पर्यटकों ने बर्फ का खूब आनंद उठाया। वहीं, एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि ट्रैफिक सुचारू रखने को ड्रोन का सहारा लिया गया है। सैलानियों के नववर्ष के जश्न को शांति पूर्वक बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि जिलाभर के सभी पर्यटन स्थलों में सैलानी नववर्ष का जश्न मना रहे हैं।

अवैध शिकार के मामले में 8 आरोपी अरेस्ट किए

रायपुर। गरियाबंद वनमंडल के अंतर्गत मैनपुर वनपरिक्षेत्र में बाजा घाटी के पास एक नर चीतल के अवैध शिकार के मामले में आरोपी को जेल भेजा गया है। आरोपी रामसिंह ग्राम बेहराडीह को वन विभाग की टीम ने 48 घंटे के भीतर पकड़कर जेल भेजा है। साथ ही चीतल के अवैध शिकार में संलिप्त 7 अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) पीव्ही. नरसिंग राव के मार्गदर्शन में मुख्य वन संरक्षक रायपुर जेआर नायक के निर्देशानुसार वनमंडलाधिकारी गरियाबंद मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई की है। वनमंडल गरियाबंद के अंतर्गत मैनपुर परिक्षेत्र में विगत 27 दिसंबर को एक नर चीतल को मृत पाया गया था। उसी स्थान पर एक तीर-कमान भी था। इसके आधार पर वन विभाग की टीम ने  खोजबीन कर आरोपियों को पकड़ा। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जारी है। वन विभाग की टीम ने परिक्षेत्र अधिकारी मैनपुर अनिल साहू और परिक्षेत्र अधिकारी इंदगांव योगे रात्रे सहित विभागी अमले का सराहनीय योगदान रहा।

चीन में भी मिला वायरस के नए वेरिएंट का मामला

खतरनाक। चीन में भी मिला कोरोना वायरस के नए वेरिएंट का पहला मामला, ब्रिटेन से लौटीं महिला हुईं संक्रमित

नई दिल्ली/ बीजिंग। चीन में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट (प्रकार) के पहले मामले की पुष्टि हुई है। वायरस के इस नए वेरिएंट का पहली बार ब्रिटेन में पता चला था। अब ये भारत, अमेरिका और पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों में पहुंच चुका है। कोरोना का ये नया वेरिएंट तेज़ी से फैलता है, इसलिए ये पहले वाले वेरिएंट से खतरनाक माना जा रहा है। एएफपी के मुताबिक चीन में नए वेरिएंट से संक्रमित होने वाली महिला शंघाई की हैं। और उनकी उम्र 23 साल है। चाइनीज़ सेंटर फोर डिसीज़ कंट्रोल ने बताया है। कि महिला पिछले साल 14 दिसंबर को ब्रिटेन से लौटी थीं। उन्होंने बताया कि चीन आने के बाद महिला में हल्के लक्षण नज़र आए, जिस वजह से वो अस्पताल में भर्ती हुईं।
चाइनीज़ सेंटर फोर डिसीज़ कंट्रोल ने कहा कि ब्रिटेन से लौटने और न्यूक्लिक एसिड परीक्षण परिणामों में असामान्यताओं के चलते 24 दिसंबर को महिला के टेस्ट सैंपल का जेनेटिक सिक्वेंसिंग कराया गया था। उन्होंने बताया कि मरीज़ में ऐसे स्ट्रेन पाए गए जो शंघाई और वुहान में मिले स्ट्रेन से अलग थे। आगे और टेस्ट किए जिससे इसकी पुष्टि हो गई कि ये वही वेरिएंट है जिसे B.1.1.7 के नाम से जाना जाता है। और ब्रिटेन में अक्टूबर से फैल रहा है। आपको बता दें कि साल कोरोना वायरस की शुरुआत चीन से ही हुई थी। चीन के वुहान शहर में कोरोना का पहला मामला आया था। जिसके बाद ये देखते ही देखते दुनिया के तमाम देशों में फैल गया। लेकिन अब इसके नए वेरिएंट ने चीन में दस्तक दे दी है। जिससे वहां के स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हो गए हैं।

नौसेना में आठवें एलसीयू पोत की आपूर्ति हुई

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली/कोलकाता। रक्षा उत्पादन करने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम जीआरएसई ने भारतीय नौसेना को आठवें एवं अंतिम लाइट क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) पोत की आपूर्ति कर दी है जिससे देश की रक्षा तैयारियों को और मजबूती मिली है। कंपनी के शीर्ष अधिकारी के यह जानकारी दी।जीआरएसई के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक रियर एडमिरल (अवकाश प्राप्त) वीके सक्सेना ने बताया कि इस अभयचर (जल एवं थल पर चलने में सक्षम) पोत को रणनीतिक रूप से अहम अंडमान निकोबार द्वीपसमूह के पास तैनात किया जाएगा, जो दक्षिण चीन सागर की ओर जाने वाले अहम समुद्री रास्ते के करीब है।

उन्होंने बताया कि इसे खासतौर पर सबसे अधिक दुर्गम तटीय इलाकों में सैन्य अभियान को अंजाम देने के लिए तैयार किया गया है। सक्सेना ने बताया कि कोविड-19 महामारी और इसकी वजह से लागू लॉकडाउन की चुनौतियों के बावजूद कोलकाता स्थित गार्डन रिच शिप बिल्डर्स ऐंड इंजीनियर्स (जीआरएसई) ने सफलतापूर्वक आठ एलसीयू पोत निर्माण के कार्य के तहत आखिरी पोत की आपूर्ति भारतीय नौसेना को कर दी है। एलसीयू पोत में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है और कंपनी ने 90 प्रतिशत स्वदेशी पुर्जों से इसका निर्माण किया है।उन्होंने बताया कि यह पोत विश्वस्तरीय डिजाइन और श्रेणी के मामले में खास है। इसे भारतीय नौसेना की विशेष जरूरतों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। यह 15 नॉट की गति के साथ उथले तटीय इलाकों में बखूबी काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पोत जवानों के साथ-साथ युद्धक टैंक, व्यक्तिगत वाहन एवं अन्य सैन्य वाहनों को भी तट पर पहुंचा सकते हैं। पोत को 216 सैनिकों के रहने के लिए डिजाइन किया गया है और इसमें दो स्वदेशी सीआरएन 91 तोपें लगी हैं जो सैन्य अभियान के दौरान दुश्मन पर गोले दाग सकती हैं।

नए साल पर आम आदमी को लगा बडा झटका

हरिओम उपाध्याय  

नई दिल्ली। साल 2021 के पहले दिन ही लोगों के लिए एक झटके की खबर आ गई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा कर दिया है।हालांकि, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्‍ताओं को राहत दी है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है। यानि 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस की कीमत जो है वह बरकरार है। सिर्फ कमर्शियल उपभोक्‍ताओं को झटका देते हुए कमर्शियल LPG सिलेंडर को महंगा किया गया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 17 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,332 रुपये से बढ़कर अब 1,349 रुपये हो गई है और 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये है। आमतौर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनिया प्रत्‍येक माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत में संशोधन करती हैं और उनकी जानकारी भी सार्वजनिक करती हैं। लेकिन पिछले महीने तेल मार्केटिंग कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में दो बार में 100 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने पहले 2 दिसंबर को 50 रुपये बढ़ाए और इसके बाद 15 दिसंबर को दोबारा 50 रुपये बढ़ा दिए थे। हालांकि, अब जनवरी महीने और साल के पहले दिन तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने बिना सब्सिडी वाले गैस 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है और इसकी कीमत 694 रुपये पर स्थिर रखी है। बतादें कि सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की सब्सिडी को बंद कर दिया है। सरकार की ओर से पूर्व में गैस सिलेंडर लेने पर सब्सिडी भी दी जाती थी लेकिन बीते कई महीनों से सब्सिडी बंद है। इससे लोगों को दोहरी महंगाई की चपत लग रही है। कोलकाता में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,387.50 रुपये से बढ़कर 1,410 रुपये पर आ गई है। यहां कीमतों में 22.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां घरेलू गैस की कीमत 720.50 रुपये है। वहीं मुंबई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,280.50 रुपये से बढ़कर 1,297.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गई है। यहां कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ। 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 694 रुपये है। चेन्नई में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1,446.50 रुपये से बढ़कर 1,463.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। यहां कीमतों में 17 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। यहां 14.2 किलोग्राम रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 710 रुपये है।

बागपत: घने कोहरे के चलते कई गाड़ियां टकराई

गोपी चंद सैनी  
बागपत। घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा हुआ है। बागपत में कोहरे के कारण 18 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। इस हादसे में कई लोग घायल हैं, जिन्हें बागपत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है और एक्सप्रेस-वे को खाली कराने की कवायद की जा रही है।वहीं, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर 8 गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। हादसे को लेकर एक डीसीएम मालिक पर केस दर्ज किया गया है।
आपको बता दें कि कई इलाकों में नए साल के पहले दिन ठंड ने टॉर्चर देखने को मिला। दिल्ली में पारा 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहा। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य हो गई और यातायात की रफ्तार भी प्रभावित हुई।
मौसम विभाग ने दिल्ली में 3 से 5 जनवरी के बीच बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालयन रीजन में बर्फबारी का भी अनुमान है। विभाग ने मैदानी इलाकों में शीतलहर का अनुमान व्यक्त किया है।

12वीं कक्षा के 50,000 छात्रों को फोन दिया

अमित शर्मा  
अमृतसर। मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राज्य के स्कूल शिक्षा ढांचे को समय अनुकूल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत आज राज्य के सरकारी स्कूलों के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को नववर्ष का तोहफा देते स्मार्ट कुनैक्ट स्कीम के अंतर्गत राज्य के 50 हजार के करीब विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन बांटने के ऑनलाइन उद्घाटन करने के साथ यह मुहिम सफल हो गई। इस मुहिम के तीसरे पड़ाव के अंतर्गत आज जिले के 11 विधानसभा हलकों में हुए फोन वितरित समागम में 60 सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूलों के 4357 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। स्थानीय सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल माल रोड के आंगन में डी.ई.ओ. सतिन्दरबीर सिंह और कंवलजीत सिंह के संयुक्त नेतृत्व नीचे हुए जिला स्तरीय समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे डिप्टीप कमिशनर गुरप्रीत सिंह खैहरा द्वारा फोन बांंटने की रस्म अदा की। इसको पहले दो पड़ावों में जिले के अलग-अलग स्कूलों के 9560 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन बांटे गए थे।

जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार द्वारा 88 करोड़ रुपए की लागत के साथ राज्य के 12वीं कक्षा में पढ़ते 175448 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और 4 करोड़ रुपए की लागत के साथ 3500 के करीब टेबलेट स्कूलों को बांटे गए है। इस मौके पर अरुण पप्पल चेयरमैन माॢकट समिति अमृतसर, विकास हीरा एस.डी.एम. अमृतसर, अर्चना शर्मा नायब तहसीलदार, हरभगवंत सिंह, रजेश कुमार (दोनों उप जिला शिक्षा अधिकारी), प्रिंसीपल मनदीप कौर माल रोड आदि मौजूद थे।

वैक्सीन को लेकर एक्सपर्ट कमेटी की बैठक जारी

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीन को लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की आज अहम बैठक शुरू हो गई है। इसमें ऑक्सफोर्ड एस्ट्रेजेनेका की कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड को इमरजेंसी अप्रूवल देने पर विचार होगा। अब कमेटी की दो बैठकें हो चुकी हैं। इन बैठकों में वैक्सीन कंपनियों से कुछ और जानकारी मांगी गई थी। इस बैठक से अच्छी खबर आते ही कुछ घंटों के भीतर आपको पहली वैक्सीन लगने की खबर भी मिल जाएगी। भारत ने कोरोना को हराने की तैयारी पूरी कर ली है। पूरा एक्शन प्लान तैयार है। भारत में कोरोना को हराने के लिए टीके लगाने की मुहिम भी इतनी व्यापक होगी कि दुनिया को इस पर हैरत होगी ये तय है।
ड्राई रन की तैयारी शुरू
वहीं, 2 जनवरी से देश के हर राज्य में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन की अगुवाई में एक बैठक चल रही है। इससे पहले पंजाब, असम, गुजरात और आंध्र प्रदेश में ड्राई रन किया गया था, जिसके रिजल्ट काफी सकारात्मक आए थे।

30 करोड़ लोगों को दिया जाना है टीका

प्राथमिकता के आधार पर 30 करोड़ लोगों को पहले वैक्सीन दी जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी के इन फौलादी इरादों के पीछे ठोस तैयारी है। वैक्सीन को लेकर भारत अब अपनी मुहिम को अंजाम तक पहुंचा चुका है। आपको बताते हैं कि भारत में वैक्सीन किस हाल में है।

योगी के 20 बदलावो से बदली दिशा और दशा

संदीप मिश्र  

लखनऊ। चुनौतियों को अवसर में बदलना उनकी फितरत है। साधारण परिस्थितियों में भी असाधारण फैसले लेना उनकी पहचान है। अगर हालात असाधारण और चुनौतियां बेशुमार हों तो तब उनकी उर्जा, लगन और निर्णय आम आदमी को हतप्रभ करने वाले होते हैं। वैश्विक संकट कोरोना में उन्होंने अपने तमाम फैसलों से इसे साबित भी किया। बात आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े सूबे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हो रही है। अपने पिता के अंतिम संस्कार में न जाकर उन्होंने साबित किया कि कोरोना के अभूतपूर्व संकट में उनके लिए प्रदेश की 23 करोड़ जनता का हित सर्वोपरि है।

इसके अलावा भी जब 2020 में कोरोना के कारण पूरी दुनिया में सब कुछ स्याह दिख रहा था उस समय भी यूपी के मुख्यमंत्री के कई फैसलों की देश और दुनिया में सराहना हुई। गुजर रहे साल में ऐसे ही कुछ महत्वपूर्ण फैसलों पर एक नजर।

वक्त कठिन था और चुनौती सबसे मुश्किल। साल 2020 दुनिया में कोरोना लेकर आया। विकराल संकट से जूझती सरकारों के सामने लोगों की जान बचाने के साथ विकास का पहिया पटरी पर बनाए रखने की दोहरी और बेहद कठिन चुनौती थी लेकिन योगी सरकार की तैयारी हर मुश्किल पर भारी पड़ी। इस दौरान बिना थके, लगातार उन्होंने विकास, तरक्की, रोजगार, शिक्षा, कृषि और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व और अकल्पनीय काम किए। उनके साहसिक फैसलों ने जहां एक तरफ कोरोना को मात दी वहीं दूसरी तरफ विकास के पहिये को भी गति। उनकी अगुआई में इस दौरान रोजगार, व्यापार, शिक्षा, सुरक्षा, निवेश, उद्योग, गोसंरक्षण, महिला, युवा, गरीब, किसान और मजदूरों के लिए सबसे ज्यादा काम किया।

एक से एक बड़े फैसले लेकर न सिर्फ उत्तर प्रदेश में विकास की गति तेज की बल्कि देश और दुनिया के सामने कोरोना से लड़ने और जीवन को गतिमान रखने का नया माडल भी पेश किया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाने के फैसले तक योगी सरकार ने 2020 में 20 ऐसे बड़े फैसले किए जिन्होंने उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदल दी।

नए साल में मीटर लगाने की रफ्तार तेज होगी

नई दिल्ली। स्मार्ट मीटर अब हर घर में लगेंगे। नए साल से मीटर लगाने की रफ्तार तेज होगी। बिजली कंपनी ने मीटर लगाने के लिए कमर कस ली है। शहर के अपार्टमेंटों से इसकी शुरुआत अभियान के रूप में की गई है। अपार्टमेंटों में हर दिन छह सौ स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इसके बाद घरों में मीटर लगाए जांएंगे। पेसू में करीबन छह लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इसमें महज 40 हजार स्मार्ट मीटर अब तक लग पाए हैं। साढ़े पांच लाख उपभोक्ताओं के घरों में अभी पोस्टपेड मीटर लगे हैं। इन सभी मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलना है, ताकि बिजली कंपनी राजस्व में सुधार कर सके। अपार्टमेंट में सिग्नल की जांच कर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जहां सिग्नल बेहतर मिलता उन अपार्टमेंट में लगाए जा रहे हैं। यह मीटर मोबाइल की तरह काम करता है। इसमें सिम लगा है। बीएसएनएल और एयरटेल का सिम अभी इसमें इस्तेमाल किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सिम नेटवर्क की समस्या काफी आ रही थी। इसके कारण मीटर लगने की रफ्तार धीमी हो गई। इसमें अब सुधार हो गया है। अब मीटर से जुड़ी शिकायत कम आ रही है।

एडवांस पैसा देना होगा

स्मार्ट मीटर के लगने से उपभोक्ताओं को बिजली उपभोग के लिए एडवांस पैसा देना होगा। तभी बिजली मिल सकेगी। पोस्टपेड मीटर में बिजली उपभोग करने के बाद पैसा देना होता है। इसमें उपभोक्ता अपने अनुसार पैसा जमा करते हैं। कई उपभोक्ता छह महीने से साल भर का बिजली भुगतान नहीं करते। लेकिन बिजली अनवरत मिलती रहती है। स्मार्ट मीटर में यह सब सुविधा नहीं मिल पाएगी। रिचार्ज का पैसा खत्म होगा तो बिजली गुल हो जाएगी। इससे बिजली कंपनी को राजस्व नियमित समय पर मिलेगा। डिस्कनेक्शन या बिजली बिल जमा करने के लिए जागरुकता अभियान नहीं चलाना पड़ेगा।

नए साल पर टीम 'इंडिया' का पूरा शेड्यूल जारी

एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर से टकराई बस, 4 की मौत

उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कंटेनर से टकराई बस, चार की मौत, 12 से ज्यादा घायल

उन्नाव। नए साल के पहले दिन लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। बिहार से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस आज सुबह खड़े कंटेनर से जा टकराई। हादसे में बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं इस हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोर्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर औरास थाना के जमाल नगर गांव के पास शुक्रवार सुबह बिहार के अररिया से दिल्ली जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खड़े कंटेनर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में करीब 70 सवारियां थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों अस्पताल पहुंचाया, जहां कई की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात प्रभावित हुआ।

ऑस्ट्रेलिया ने अपने 'राष्ट्रगान' में बदला एक शब्द

ऑस्ट्रेलिया ने अपने राष्ट्रगान में बदला एक शब्द, जानिए क्यों

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने मूल निवासियों को सम्मान देने के लिए अपने राष्ट्रगान में एक शब्द बदला है। जिसें प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने एकता की भावना” करार दिया। प्रधानमंत्री मॉरिसन ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राष्ट्रगान एडवांस ऑस्ट्रेलिया फेयर’ की दूसरी पंक्ति फॉर वी आर यंग एंड फ्री (हम युवा एंव स्वतंत्र हैं) को बदलकर फॉर वी आर वन एंड फ्री (हम एक एवं स्वतंत्र हैं) करने की घोषणा की। यह बदलाव शुक्रवार से लागू होगा।
मॉरिसन ने कहा अब यह सुनिश्चित करने का समय है कि यह महान एकता हमारे राष्ट्रगान में पूरी तरह से प्रतिबिंबित हो। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ”पृथ्वी पर सबसे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है। मॉरिसन ने कहा यह एकता की भावना है। हम सुनिश्चित करते हैं। कि हमारा राष्ट्रगान इस सच्चाई और साझा सराहना को दर्शाता है। ऑस्ट्रेलिया के मूल निवासियों संबंधी मामलों के मंत्री केन व्याट ने एक बयान में कहा कि उनसे इस बदलाव के बारे में पूछा गया था। और उन्होंने इसे अपना समर्थन दिया।

पीएम ने हाउस परियोजनाओं की रखी आधारशिला

पीएम मोदी ने 6 राज्यों में लाइट हाउस परियोजनाओं की रखी आधारशिला, बनेंगे भूकंपरोधी मकान
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार को छह राज्‍यों के छह शहरों में वैश्‍विक आवासीय प्रौद्योगिकी चुनौती-भारत (जीएचटीसी-भारत) के तहत हल्के मकानों से जुड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखी। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक समारोह में मोदी ने सस्‍ते और टि‍काऊ आवासीय उत्‍प्रेरक (एएसएचए- इंडिया) के तहत विजेताओं की घोषणा भी की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को लागू करने में उत्‍कृष्‍टता के लिए वार्षिक पुरस्कार भी प्रदान किए। इस अवसर पर आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अलावा त्रिपुरा, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री उपस्थित थे। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर नवारिति‍ह के नाम से नवोन्मेषी निर्माण प्रौद्योगिकी पर एक पाठ्यक्रम की शुरुआत की और 54 नवोन्मेषी आवासीय निर्माण प्रौद्योगिकी के एक संग्रह का विमोचन भी किया।
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक हल्के मकान से जुड़ी परियोजनाएं देश में पहली बार निर्माण क्षेत्र में इतने बड़े पैमाने पर नए जमाने की वैकल्पिक वैश्विक प्रौद्योगिकी, सामग्री और प्रक्रियाओं का बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं। इनका निर्माण जीएचटीसी- इंडिया के तहत किया जा रहा है। इन हल्के मकानों का निर्माण इंदौर, राजकोट, चेन्नई, रांची, अगरतला और लखनऊ में किया जा रहा है। हर जगह इस तरह के एक हजार आवासों का निर्माण किया जाना है। यह निर्माण कार्य एक साल के भीतर पूरा कर लिये जाने की संभावना है।

पीएम ने देशवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दीं नववर्ष की शुभकामनाएं
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को नूतन वर्ष 2021 की शुभकामनाएं दीं और सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, उल्लास और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री मोदी ने नव वर्ष पर शुभकामना देते हुए ट्वीट किया सभी देशवासियों को 2021 की हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष सभी के जीवन में बेहतर स्वास्थ्य, उल्लास और समृद्धि लाये। ईश्वर से कामना है, कि आशा और कल्याण की भावना कायम रहे।

दिल्ली में नए साल पर ठंड का टॉर्चर, 1.1 डिग्री पर पारा

दिल्ली में नए साल पर ठंड का टॉर्चर, 1.1 डिग्री पहुंचा पारा, 15 साल में सबसे कम तापमान
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। दिल्ली में नव वर्ष पर शीत लहर के कहर के बीच न्यूनतम तापमान 15 साल में सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं बेहद घने कोहरे के कारण दृश्यता शून्य हो गई। इससे पहले 8 जनवरी 2006 को शहर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पिछले साल जनवरी में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सफदरजंग और पालम में सुबह छह बजे बेहद घना कोहरा छाने के कारण दृश्यता शून्य रही। आईएमडी के अनुसार शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा बेहद घना, 50 से 200 मीटर के बीच घना, 201 से 500 के मीटर के बीच मध्यम और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को हल्का माना जाता है।
सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 15 साल में सबसे कम तापमान है। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ेगा, इससे उत्तरी-पश्चिमी भारत दो से छह जनवरी तक प्रभावित रहेगा। न्यूनतम तापमान के 4-5 जनवरी को आठ डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण तीन से पांच जनवरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में हल्की बारिश का भी पूर्वानुमान है। आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं।

24 घंटे में कोरोना के 20 हजार नए मामले आएं

देश में 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार नए मामले, 23 हजार से अधिक हुए स्वस्थ
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के करीब 20 हजार नए मामले सामने आये। राहत की बात यह है, कि इस दौरान महामारी को मात देने वालों की संख्या 23 हजार से अधिक रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,036 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ दो लाख 86 हजार से अधिक हो गयी है।
इसी दौरान 23,181 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 98.83 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.08 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 3,402 घटकर 2.54 लाख रह गये और इनकी दर 2.47 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 256 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,994 हो गया है। और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 191 घटकर 65,381 हाे गये है। वहीं मृतकों की संख्या 3072 तथा कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 6.92 लाख हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलाें में 161 की गिरावट आयी है। और इनकी संख्या 54,045 रह गयी है। वहीं 18.28 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। जबकि 58 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49,521 हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है। और पिछले 24 घंटों के दौरान इनकी संख्या 327 कम होकर 5511 रह गयी। वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,536 हो गयी है। दिल्ली में 6.09 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 11,290 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,090 हो गया है। तथा अब तक करीब 8.96 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले घटकर 3262 रह गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7108 लोगों की मौत हुई है। और 8.71 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 189 कम होकर 14,155 रह गये। इस महामारी से 8352 लोगों की मौत हो चुकी है। तथा अब तक 5.62 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। 14260 105 563278 819 8364 12 तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8501 रह गयी है। तथा अभी तक 12,122 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.97 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या 2316 रह गयी है। वहीं करीब 3.25 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों की संख्या 1873 हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले 159 घटकर 5815 रह गये हैं। और 1544 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2.79 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 11,985 रह गये हैं। और 9712 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.30 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।

किसानों पर लगे मुकदमों की पैरवी करेगा 'पैनल'

12 वकीलों का पैनल किसानों पर लगे मुकदमों की करेगा पैर

काशीपुर। किसानों को मुफ्त कानूनी मदद देने के लिए बार एसोसिएशन ने 12 वकीलों के पैनल की घोषणा की है। किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। यह पैनल उनके मुकदमें मुफ्त में लड़ेगे।बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा पारित 3 कृषि कानूनों के विरोध में बीते दिनों दिल्ली के लिए कूच कर रहे किसानों पर बाजपुर में पुलिस के द्वारा दर्ज किए गए मुकदमा को लेकर काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदर सिंह ने काशीपुर मीडिया सेंटर में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि इस प्रेस वार्ता का आयोजन वह व्यक्तिगत तौर पर कर रहे हैं। किसी राजनीतिक पार्टी या बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों से इसका सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसान हैं, वकालत के साथ-साथ वह खेती किसानी भी करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले भी जमीदारी विनाश एवं भूमि सुधार अधिनियम लेकर आई थी उस दौरान किसानों से उनकी जमीन छीनकर सिर्फ साढे 12 एकड़ जमीन एक किसान को दी गई थी।उन्होंने कहा कि पूंजीवाद विनाश अधिनियम और आर्थिक सुधार कानून भी लाया जाना था। लेकिन पूंजीपतियों को मदद देने के लिए भाजपा वह कानून लेकर नहीं आई। जिस कारण पूंजीपति अमीर के अमीर ही बने रहे लेकिन किसान गरीब हो गए।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जो कानून किसानों पर थोपने की कोशिश कर रही है। वह सभी कानून किसानों के खिलाफ हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा पूंजी भाजपाइयों के पास ही है।भाजपा कहती है कि एमएसपी थी। और रहेगी। जबकि उनका कहना है। कि एमएसपी ना थी ना है। और ना ही इस कानून के आने के बाद किसानों को मिलेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किये गए तीनों कानून किसान विरोधी हैं। सरकार कोई भी कानून पास करने से पहले पूंजीपतियों की राय लेती है। किसानों को लेकर कानून बनाने से पहले किसानों की राय ली जानी चाहिए थी।उन्होंने कहा कि सरकार ने ऐसा कुछ नहीं किया। केवल 25 फीसद अमीर को भाजपा सरकार फायदा पहुंचा रही है। जबकि 75 फीसद गरीबों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गरीबों को और गरीब बना रहे हैं। किसानों को डर है कि उनकी खेती चली जाएगी इसलिए वह प्रदर्शन और आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इतनी जिद्दी है। कि वह सुनने को तैयार नहीं। 1 माह बीतने के बाद भी किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यही हरकत सरकार को ले डूबेगी। भाजपा समानता की बात करती है, लेकिन आर्थिक समानता को भूल जाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों से फंड लेती है। पूंजीपति भाजपा को चुनाव लड़ाते हैं। और पूंजीपतियों को ही फायदा पहुंचाया जाता है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि किसानों के खिलाफ जो फर्जी केस दर्ज हुए हैं। उनमें वह स्वयं मुफ्त कानूनी सहायता किसानों को देंगे। साथ ही एडवोकेट अब्दुल सलीम, संदीप सहगल, शैलेंद्र मिश्रा, उमेश जोशी, भूदेव, रहमत अली, अवतार सिंह, सुंदर पाल, राकेश आदि कुल 12 अधिवक्ताओं का पैनल मुफ्त में किसानों की अदालत में पैरवी करेंगे। किसानों को न्याय दिलाने के लिए बिना कोई फीस किसानों के मुकदमे न्यायालय से लड़ने का कार्य करेंगे।

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला

पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, गेंदबाजी का फैसला  इकबाल अंसारी  चेन्नई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पं...