शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

24 घंटे में कोरोना के 20 हजार नए मामले आएं

देश में 24 घंटों में कोरोना के 20 हजार नए मामले, 23 हजार से अधिक हुए स्वस्थ
अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के करीब 20 हजार नए मामले सामने आये। राहत की बात यह है, कि इस दौरान महामारी को मात देने वालों की संख्या 23 हजार से अधिक रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20,036 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या एक करोड़ दो लाख 86 हजार से अधिक हो गयी है।
इसी दौरान 23,181 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 98.83 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.08 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 3,402 घटकर 2.54 लाख रह गये और इनकी दर 2.47 प्रतिशत रह गयी। इसी अवधि में 256 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,48,994 हो गया है। और मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।
केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 191 घटकर 65,381 हाे गये है। वहीं मृतकों की संख्या 3072 तथा कोरोनामुक्त होने वालों का आंकड़ा 6.92 लाख हो गया है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है। महाराष्ट्र में सक्रिय मामलाें में 161 की गिरावट आयी है। और इनकी संख्या 54,045 रह गयी है। वहीं 18.28 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। जबकि 58 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49,521 हो गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है। और पिछले 24 घंटों के दौरान इनकी संख्या 327 कम होकर 5511 रह गयी। वहीं 13 मरीजों की मौत हुई है। जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,536 हो गयी है। दिल्ली में 6.09 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं। दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 11,290 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,090 हो गया है। तथा अब तक करीब 8.96 लाख मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले घटकर 3262 रह गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7108 लोगों की मौत हुई है। और 8.71 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 189 कम होकर 14,155 रह गये। इस महामारी से 8352 लोगों की मौत हो चुकी है। तथा अब तक 5.62 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। 14260 105 563278 819 8364 12 तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 8501 रह गयी है। तथा अभी तक 12,122 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में अब तक 7.97 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
ओडिशा में सक्रिय मामलों की संख्या 2316 रह गयी है। वहीं करीब 3.25 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं। जबकि मृतकों की संख्या 1873 हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले 159 घटकर 5815 रह गये हैं। और 1544 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 2.79 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 11,985 रह गये हैं। और 9712 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.30 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...