बुधवार, 30 दिसंबर 2020

विश्व: 17.89 लाख से अधिक लोग की मौत

विश्व में कोरोना से 17.89 लाख से अधिक लोग की मौत
वाशिंगटन/नई दिल्ली। विश्व में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच इस महामारी से अब तक 8.19 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 17.89 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 8,19,68,448 लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 17 लाख 89 हजार सात मरीजों की मौत हो चुकी है।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 95 लाख के पार पहुंच गई है जबकि 3,38,561 लोगों की मौत हुई है। संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख 44 हजार से अधिक हो गयी है जबकि 98.34 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 2.62 लाख रह गये हैं। जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,439 हो गयी है।
ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 75.63 लाख से ज्यादा हो गयी है। जबकि इस महामारी से 1,92,681 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 30.73 लाख से ज्यादा हो गयी है। जबकि 55,107 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में करीब 26.31 लाख लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। और 64,204 मरीजों की मौत हाे चुकी है। ब्रिटेन में 23.89 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। और 71,675 लोगों की मौत हुई है।
तुर्की में कोविड-19 से अब तक 21.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 20,388 लाेगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 20.67 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं। और 73,029 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अब तक 18.93 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 50,442 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में करीब 16.92 लाख लोग आ चुके हैं। तथा 31,655 लोगों की मौत हुई है।
कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 16.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 42,620 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक 16.02 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 43,018 लोगों की मौत हो चुकी है। मेक्सिको में कोरोना से अब तक 14.01 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,23,845 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के 12.68 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं तथा 27,454 लोगों की मौत हो गई है।
ईरान में इस महामारी से अब तक 12.12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 54,946 लोगों की मौत हो गई है। यूक्रेन में 10.68 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं। जबकि 18,801 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 10.21 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 27,568 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पेरू में इस वायरस से अब तक करीब 10.08 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। और 37,525 लोगों की मौत हो चुकी है।
नीदरलैंड में कोरोना से 7.89 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 11,305 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या करीब 7.27 लाख हो गयी है।और मृतकों का आंकड़ा 27,703 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 6.85 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। तथा 11,302 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से करीब 6.41 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 19,361 लोगाें की मौत हो चुकी है।
रोमानिया में कोरोना से करीब 6.23 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। जबकि 15,469 लोगाें की मौत हो चुकी है। चिली में कोविड-19 से अब तक 6.03 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 16,488 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं इराक में संक्रमितों की संख्या 5.93 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,800 तक पहुंच गया है। कनाडा ने बंगलादेश को कोरोना संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। जहां अब तक 5.68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं। जबकि 15,387 लोगों की मौत हुई है।
बंगलादेश में संक्रमितों की संख्या 5.11 लाख को पार कर गयी है। और 7,509 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक करीब 4.77 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। तथा 10,047 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,162 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक करीब 4.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। और 7,493 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 7,314 लोगों की जान जा चुकी है। स्वीडन में भी कोरोना से 4.28 लाख लोग प्रभावित हैं। जबकि 8,484 लोगों की मौत हो चुकी है।
इजरायल में इस महामारी से 4.12 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। और 3,292 लोगों की जान जा चुकी है। पुर्तगाल कोरोना में चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। जबकि 6,751 लोगों की मौत हो चुकी हैं। सऊदी अरब में भी कोरोना से 3.62 लाख लोग प्रभावित हैं। जबकि 6,204 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,001 बोलीविया में 9135, मिस्र में 7520, चीन में 4777 और ग्वाटेमाला में 4781 लोगों की मौत हो चुकी है।

डेनमार्क में कोविड प्रतिबंध 17 जनवरी तक बढ़े

डेनमार्क में कोविड प्रतिबंध 17 जनवरी तक बढ़े
मुरमैंस्क। डेनमार्क में कोरोना वायरस (कोविड​​-19) महामारी के प्रसार को रोकने के प्रतिबंधात्मक उपायों को 17 जनवरी तक बढ़ाया दिया गया है। प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकेंस ने डेनिश मीडिया के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा 3 जनवरी तक देश में लागू सख्त प्रतिबंधात्मक उपायों को 17 जनवरी तक बढ़ाया जा रहा हैं।
फ्रेडरिकेंस ने कहा कि देश में अभी भी संक्रमण की संख्या अधिक है। प्रतिबंधात्मक उपायों के तहत शॉपिंग मॉल, सैलून, मसाज पार्लर और इसी तरह के अन्य प्रतिष्ठान तथा इनमें बार रेस्तरां और कैफे भी शामिल हैं। यहां से केवल खाने पीने के सामान को ले जाने का काम होगा। छोटे किराना स्टोर और फार्मेसीज खुले रहेंगे।
इसके अलावा छात्र और स्कूली बच्चे घर पर ही रहेंगे सभी तरह अंदर के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम निषिद्ध रहेंगे। स्विमिंग पूल, फिटनेस सेंटर, थिएटर म्यूजियम, लाइब्रेरी और अन्य संस्थानों में भी काम नहीं होगा। नए साल के जश्न के लिए 10 से अधिक लोगों को इकट्ठा नहीं होने की सिफारिश की गई है।

अमेरिका: 20 लाख से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित

अमेरिका में बीस लाख से अधिक बच्चे कोरोना से संक्रमित
वाशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से विश्व में सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक बीस लाख से अधिक बच्चे संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और चिल्ड्रन हॉस्पिटल एसोसिएशन की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 179,000 बच्चे तो केवल पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है।
देश में 12 नवम्बर तक दस लाख बच्चे कोरोना की चपेट में थे। जिसके बाद 10 से 24 दिसंबर के बीच यह संख्या 22 प्रतिशत बढ़ गई। अमेरिका में कोरोना के अब तक जीतने भी मामले सामने आये है। उसमे से 12.4 प्रतिशत मामले बच्चों में पाए गए है।
रिपोर्ट के अनुसार देश में हर एक लाख बच्चों में से 2858 बच्चे कोरोना से संक्रमित पाए जा रहे हैं। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 92 लाख के पार पहुंच गई है। जबकि 3,34,830 लोगों की मौत हुई है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री के घर ईडी का छापा

अमेठी में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति के घर ईडी का छापा
संदीप मिश्र 
लखनऊ। दुष्कर्म एवं अन्य मामलों के आरोपी जेल में निरुद्ध पूर्व खनन मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके निजी चालक रामराज उर्फ छोटू के अमेठी स्थित घर में बुधवार सुबह ईडी ने छापेमारी की। इलाहाबाद से पहुंची ईडी की टीम ने दोनों स्थानों पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ एक साथ छापा मारा। एक टीम में करीब आधा दर्जन ईडी के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय पुलिस बल हैं।
बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे जिला मुख्यालय पहुंची ईडी की टीम दोनों स्थानों पर रवाना हुई। 7:00 बजे ईडी की टीम ने आवास विकास स्थित गायत्री प्रजापति के निजी आवास एवं चालक रामराज के घर में छापेमारी की।आय से अधिक संपत्ति के मामले में गायत्री का बड़ा पुत्र अनिल भी जेल में बंद है। बताया जाता है। कि चालक रामराज उर्फ छोटू के पास भी 200 करोड़ की प्रापर्टी है। घर के अंदर ईडी की टीम सभी दस्तावेज खंगाल रही है। घर के अंदर नौकर मौजूद है।

कृष-4 में विलेन का किरदार निभाना चाहते हैं लव

कृष 4 में विलेन का किरदार निभाना चाहते हैं लव सिन्हा
मुंबई। बॉलीवुड के शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा कृष 4 में विलेन का किरदार निभाना चाहते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र और सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर अपने विचारों को शेयर करते हुए बताया कि 2021 के लिए उनके क्या सपने हैं। लव अगले साल 2021 में बड़े पर्दे पर बतौर विलेन नज़र आना चाहते हैं।
लव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर 2021 को लेकर ड्रीम शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है। कि वह ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 4′ में विलेन का किरदार निभाना चाहते हैं। लव ने इस पोस्ट के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। और लिखा है। मैंने पहले भी यह लिखा है। लेकिन मेरा ड्रीम रोल सुपरविलन या एंटी हीरो की भूमिका निभाने का है। मैं अपने #2021 गोल्स के चलते ‘क्रिश 4′ में नकारात्मक भूमिका या विश्वनाथ की रीमेक में मुख्य भूमिका निभाना चाहता हूं।
लव सिन्हा ने कहा मुझे लगता है। कि नकारात्मक चरित्र किसी भी अभिनेता को चुनौती देता है। और व्यक्तिगत रूप से मुझे हमेशा एक नकारात्मक चरित्र निभाने में दिलचस्पी रही है।

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। श्रीनगर के परिम्पोरा इलाके में बीती रात हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने मंगलवार शाम परिम्पोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया था।
उन्होंने कहा कि इसके बाद घेराबंदी को और पुख्ता किया गया और दोनों ओर से पूरी रात रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। अधिकारी ने कहा कि अब तक एक आतंकवादी मारा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अभियान जारी है।

बादशाह के साथ जल्द नजर आने वाली हैं अक्षरा

सिंगर रैपर बादशाह के साथ जल्द नजर आने वाली हैं अक्षरा सिंह
मुंबई। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अक्षरा सिंह जल्द ही सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आने वाली हैं। अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बादशाह के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है। कि बहुत जल्द, बहुत अच्छे इंसान के साथ सुपर एक्साइटेड।
यह पहली बार होगा जब बादशाह भोजपुरी इंडस्ट्री के किसी कलाकार के साथ काम करेंगे। इस सिलसिले में अक्षरा चंडीगढ़ में बादशाह से मिलने गयीं थीं। जिसके बाद से दोनों के फैंस को उनके गाने का बेसब्री से इंतजार हैं। अक्षरा का पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल भी हो रहा है।
गौरतलब है। अक्षरा अभिनेत्री के साथ ही एक अच्छी सिंगर और परफ़ॉर्मर भी हैं। अब वह जब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रैपर बादशाह के साथ नजर आयेंगी तो देखने वाली बात ये होगी कि दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती हैं। इसका इंतजार बादशाह के साथ-साथ अक्षरा सिंह के फैंस को भी रहेगा।

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...