सोमवार, 28 दिसंबर 2020

20,021 नए मामले, 97.82 लाख संक्रमणमुक्त

भारत में कोरोना के 20,021 नए मामले, 97.82 लाख संक्रमणमुक्त
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20,021 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सोमवार को 1,02,07,871 हो गए, जिनमें से 97.82 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 279 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,47,901 हो गई। आंकड़ों के अनुसार 97,82,669 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।
देश में लगातार सातवें दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,77,301 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है। जो कुल मामलों का 2.72 प्रतिशत है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 दिसम्बर तक कुल 16,88,18,054 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 7,15,397 नमूनों की जांच रविवार को की गई।

कृषि कानूनों पर विपक्ष फैला रहा भ्रम : स्मृति

कृषि कानूनों पर विपक्ष भ्रांति फैला रहा ईरानी
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने सोमवार को कहा कि भारत की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास है। इसलिए पिछले कुछ महीनों में हुए तमाम चुनावों में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता मिली है।
भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी नेसंवाददाता सम्मेलन में कहा कि इन चुनावों में भाजपा को मिली कामयाबी से मोदी जी के प्रति ‌जनता ने अपना विश्वास पुन स्थापित किया। जबसे कृषि सुधार पर सरकार कानून लेकर आई है। तबसे विपक्षी दल भ्रांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन चुनाव नतीजों के आंकड़े बताते हैं। कि किसान हों, साधारण नागरिक हो या आम गृहिणी, सभी ने मोदी जी के विकास के कामों को देखकर भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया है। और विपक्ष को दो टूक जवाब दिया है। इसके लिए भाजपा आभार व्यक्त करती है। और जनता को बधाई देती है।
भाजपा नेता ने कहा कि 27 सितंबर 2020 से लेकर अब तक हुए एक राज्य के विधानसभा चुनाव और 11 राज्यों में हुए उपचुनाव में पार्टी को शानदार सफलता मिली है। इसके अलावा आठ स्थानीय निकाय चुनाव में भी भाजपा ने अभूतपूर्व जीत दर्ज कराई है। ईरानी ने आंकड़ों के हवाले से कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 22 दिसंबर के दिन हुए मतदान के बाद दो सौ 42 जिला पंचायतों में एक सौ 87 में भाजपा को जीत हासिल हुई। इन चुनावों में भाजपा के छ हज़ार चार सौ 50 ग्राम पंचायत सदस्य चुन कर आए हैं।
उन्होंने कहा कि मीडिया ने केरल में भाजपा कार्यकर्ताओं का संघर्ष देखा है। यहां वामदलों के अत्याचार के चलते कई भाजपा कार्यकर्ता शहीद हुए हैं। केरल में वामदलों और कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया फिर भी 14 दिसंबर को यहां हुए स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा ने बेहतर प्रदर्शन किया। भाजपा नेता ने कहा कि गोवा के जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने 48 में 33 सीटें जीती। बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद् (बीटीसी) चुनाव में भी भाजपा गठबंधन ने जीत हासिल की। यहां पिछले चुनावों में पार्टी को सिर्फ एक सीट मिली थी। इसके लिए जनता का आभार।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में ग्रामीण अंचल के ढाई करोड़ ग्रामीण नागरिकों ने जिला पंचायत के चुनावों में भाजपा को जीत दिलाई। इससे स्पष्ट होता है कि मोदी जी पर ग्रामीण जनता विश्वास करती है। भाजपा ने एक हज़ार 9 सौ 90 पंचायत समिति में अपना परचम में लहराया। तीन सौ 50 जिला परिषद् और 93 ब्लॉक पंचायत में भाजपा ने जीत दर्ज की। ईरानी ने कहा कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के पिछले चुनाव में भाजपा को चार सीटें मिली थी। जो 12 गुना बढ़कर इस बार 48 हो गई।
यहां तेलंगाना राष्ट्र समिति ( टीआरएस ) और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन ( एआईएमआईएम) की सांठगांठ थी। तेलंगाना के उपचुनाव में भी भाजपा ने सत्ताधारी टीआरएस को हराया। बिहार के विधानसभा चुनाव में जीत समेत कर्नाटक ,मणिपुर, उत्तर प्रदेश , गुजरात , मध्यप्रदेश के उपचुनाव और जम्मू कश्मीर के जिला विकास परिषद् (डीडीसी) और लद्दाख के स्थानीय चुनाव में भी भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करके जीत हासिल की।

मुस्लिम समुदाय का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त हो

साक्षी महाराज का विवादित बयान बोले- मुस्लिमों का अल्पसंख्यक दर्जा हो समाप्त
उन्नाव। जनपद के पुरवा नगर पंचायत में 26 लाख की लागत से बन रहे भव्य पार्क का शिलान्यास करने साक्षी महाराज अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने म‍ंच पर विवादित बयान दिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त होना चाहिए।
उन्होंने बढ़ती जनसंख्या  पर कहा कि समान नागरिक संहिता सरकार शीघ्र ही जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने वाली है। जिसमें दो बच्चों वाले परिवार को ही चुनाव लड़ने और अन्य तमाम सरकारी सुविधाओं का फायदा मिलेगा। भारत में अब दो विधान दो विचार नहीं चलेंगे। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक सब पर एक ही कानून लागू होगा।
इस कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे राष्ट्र को मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है। उन्होंने राम मंदिर, धारा 370, 35A, तीन तलाक जैसी तमाम राष्ट्रीय समस्याओं को चुटकी बजाकर हल कर दिया है। तमाम लोग जरा से लालच में हिन्दू से धर्म बदलकर ईसाई और मुसलमान बनने वालों का आरक्षण समाप्त होना चाहिए।
देश मे समान नागरिक आचार संहिता व भारत देश मे बढ़ती मुस्लिम जनसंख्या पर कहा कि बंटवारे के समय दो करोड़ थे। आज 30 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। अब मुसलमानो का अल्पसंख्यक दर्जा समाप्त होना चाहिए। वह अब हिंदुओं के छोटे भाई बनकर रहें और स्वयं कहें कि हमको अल्पसंख्यक का दर्जा नहीं चाहिए आने वाले समय में चुनाव लड़ने और उन तमाम सरकारी सुविधाओं में दो बच्चों वाले परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

बालिग स्वेच्छा से अपनी जिंदगी जी सकता हैं

बालिग होने पर व्यक्ति अपनी शर्तों पर जिंदगी जी सकता है इलाहाबाद हाई कोर्ट
बृजेश केसरवानी  
प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक मामले में कहा कि बालिग होने पर व्यक्ति अपनी इच्छा से और अपनी शर्तों पर जिंदगी जी सकता है। न्यायालय ने एटा जिले की एक युवती द्वारा दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करने को जायज ठहराया और उस व्यक्ति के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द कर दी।
बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पंकज नकवी और न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की पीठ ने 18 दिसंबर को दिए एक फैसले में कहा कि याचिकाकर्ता शिखा हाईस्कूल के प्रमाण पत्र के मुताबिक बालिग हो चुकी है। उसे अपनी इच्छा और शर्तों पर जीवन जीने का हक है। उसने अपने पति सलमान उर्फ करण के साथ जीवन जीने की इच्छा जताई है। इसलिए वह आगे बढ़ने को स्वतंत्र है।
उल्लेखनीय है। कि एटा जिले के कोतवाली देहात पुलिस थाने में 27 सितंबर, 2020 को सलमान उर्फ करण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे अदालत ने रद्द कर दिया।
इससे पूर्व एटा जिले के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 7 दिसंबर, 2020 के अपने आदेश में शिखा को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था। जिसने 8 दिसंबर 2020 को शिखा को उसकी इच्छा के बगैर उसके मां-बाप को सौंप दिया। अदालत ने कहा कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और बाल कल्याण समिति की कार्रवाई में कानूनी प्रावधानों के उपयोग में खामी देखी गई।
उल्लेखनीय है। कि अदालत के निर्देश पर शिखा को पेश किया गया जिसने बताया कि हाईस्कूल प्रमाण पत्र के मुताबिक उसकी जन्म तिथि 4 अक्टूबर 1999 है। और वह बालिग है।

रालोद का पश्चिमी यूपी में प्रदर्शन, ज्ञापन दिए

 अश्वनी उपाध्याय  
मेरठ/मुजफ्फरनगर/बागपत/बिजनौर। बिजनौर राष्ट्रीय लोक दल ने जिला अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में किसानों की 2 सूत्रीय मांगों ब्याज सहित गन्ना भुगतान व चालू सीजन का गन्ना मूल्य क़ो घोषित करने के लिए जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया और महामहिम राज्यपाल के नाम उनको अपना ज्ञापन सौंपा।
 मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय लोक दल ने जिला अध्यक्ष अजीत राठी जी के नेतृत्व में किसानों की 2 सूत्रीय मांगों ब्याज सहित गन्ना भुगतान व चालू सीजन का गन्ना मूल्य क़ो घोषित करने के लिए जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया और महामहिम राज्यपाल के नाम उनको अपना ज्ञापन सौंपा।
 मेरठ राष्ट्रीय लोक दल ने जिला अध्यक्ष राहुल देव जी के नेतृत्व में किसानों की 2 सूत्रीय मांगों ब्याज सहित गन्ना भुगतान व चालू सीजन का गन्ना मूल्य क़ो घोषित करने के लिए जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया और महामहिम राज्यपाल के नाम उनको अपना ज्ञापन सौंपा।
बागपत राष्ट्रीय लोक दल ने किसानों की 2 सूत्रीय मांगों में ब्याज सहित गन्ना भुगतान व चालू सीजन का गन्ना मूल्य क़ो घोषित करने के लिए जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया और महामहिम राज्यपाल के नाम उनको अपना ज्ञापन सौंपा।

अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, 3 इमारत सील

अश्वनी उपाध्याय  
 गाजियाबाद। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण जीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन बिल्डिंग सील कर दी। इसके साथ-साथ जीडीए की जमीन को घेरते हुए बनायी जा रही दुकानों को तोड दिया गया। जीडीए के ओएसडी सुशील कुमार चौबे ने कहा कि यदि अवैध निर्माण पुनः किए जाने से संबंधित शिकायत मिलती है तो संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की जाएगी।ओएसडी सुशील चौबे ने बताया कि शिकायत मिली थीं कि वैशाली के भूखंड संख्या 132/6 सैक्टर 1 कामना तथा भूखंड संख्या 55 सेक्टर एक के निर्माणकर्ताओं के द्वार जीडीए की जमीन को घेरते हुए दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। दुकानों को तोड़ दिया गया।इसके अलावा भूखंड संख्या 80 सेक्टर एक कामना वैशाली एवं भूखंड संख्या 75 एवं भूखंड संख्या 77 सेक्टर एक में अवैध निर्माण किया जा रहा है। अवैध निर्माण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वैशाली सेक्टर 4 के भूखंड संख्या 461 में लीक से हटकर निर्माण का मामला सामने आने पर सील कर दिया गया। इसके अलावा इंदिरापुरम के शक्ति खंड एक के भूखंड संख्या 387 एवं शक्ति खंड चार के भूखंड संख्या 909 पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने पर उसे सील किया गया।

श्रीराम के जयघोष के साथ निकली कीर्तन मंडली

अश्वनी उपाध्याय  
गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर पांच में भगवान श्री राम के अयोध्या मंदिर के निर्माण के उपलक्ष में वैशाली सेक्टर 5 में संकीर्तन पदयात्रा निकली गई। सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने बताया कि वैशाली सेक्टर पांच में बड़ी संख्या राम भक्त सड़कों पर भगवान श्री राम के जयगोष के साथ पदयात्रा कर भगवान श्री राम नाम का कीर्तन करते हुए पूरे सेक्टर से गुजरी। स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ संकीर्तन पदयात्रा का स्वागत किए। श्री राम संकीर्तन पदयात्रा में बड़ी संख्या में सेक्टर के राम भक्तों ने भगवान का गुणगान किया।संकीर्तन पदयात्रा के दौरान धर्मेंद्र गुप्ता ,आशा सक्सेना, एमसी मोदी, एसडी आर्य, कर्मवीर अत्री, योगेंद्र शर्मा, नंदिनी शर्मा जी, अरुण सक्सेना, आशीष गुप्ता, महेश, सरोज वर्मा, केके खरे, राजपाल, कुलदीप सिंह रघुवंश शर्मा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

मशहूर संगीतकार एआर रहमान की मां का निधन

कविता गर्ग 
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान की मां करीमा बेगम का आज सवेरे निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। मां के निधन के बाद रहमान ने अपने ट्विटर पेज पर एक तस्वीर साझा करके अपनी मां को श्रद्धांजलि दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रहमान हमेशा अपनी मां के करीब थे और उनके कहने पर ही वह संगीत की दुनिया में आए थे। इस वजह से वह अक्सर अपने स्टेज शो के दौरान अपनी मां को याद किया करते थे।वहीं, एआर रहमान ने जैसे ही ट्विटर पर अपनी मां की एक तस्वीर शेयर की, लोगों ने उस तस्वीर पर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। लोग अब लगातार रहमान की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, रहमान का जन्म एक हिंदू परिवार में हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बचपन में रहमान का नाम दिलीप कुमार रखा गया था। एआर रहमान जब 9 साल के थे, तभी उन्होंने अपने पिता आरके शेखर को खो दिया था।परिवार के धर्म परिवर्तन पर एक बार रहमान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब 23 साल की उम्र में उनकी बहन की तबीयत बहुत खराब हो गई थी, तो उनके लिए दुआ मांगने के लिए रहमान का पूरा परिवार इस्लामिक धार्मिक स्थल पहुंच गए थे। जिसके बाद उनकी बहन की तबीयत ठीक हो गई थी और फिर रहमान के परिवार ने धर्म बदलकर इस्लाम धर्म को स्वीकार कर लिया था।

बंद कमरे में अंगीठी का उपयोग बेहद खतरनाक

बस्ती। उत्तर प्रदेश मे बस्ती जिले के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने सोमवार को कहा है कि सर्दी से बचने के लिए बंद कमरे में अंगीठी का उपयोग जानलेवा हो सकता है। बन्द कमरे मे अगर ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाईये क्यों कि इससे जान जाने की खतरा बढ़ जाता है।

सोमवार को ''यूनीवार्ता'' से बातचीत करते हुए उन्होने कहा कि अंगीठी में इस्तेमाल होने वाले कोयले या लकड़ी के जलने से कॉर्बन मोनोऑक्साइड के अलावा कई जहरीली गैसें निकलती हैं, जो जानलेवा साबित होता है अंगीठी ही नहीं, इस तरह का खतरा रूम हीटर से भी हो सकता है।उन्होने कहा कि कोयला या अलाव जलाने से कार्बन के अलावा कई जहरीली गैसें निकलती हैं। कोयला बंद कमरे में जल रहा हो, तो इससे एनवायरनमेंट में कार्बन मोनोऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है और ऑक्सीजन का लेवल घट जाता है। यह कार्बन, ब्रेन पर सीधे असर डालता है और सांसों के जरिए बॉडी के अंदर भी पहुंचता है। ब्रेन पर असर होने से कमरे में सोया कोई भी इंसान बेहोश हो सकता है। ब्लड में यह कार्बन घुलकर धीरे-धीरे ऑक्सीजन को कम कर देता है।

कांग्रेस स्थापना दिवस, भाजपा पर बरसी प्रियंका

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर भाजपा पर बरसीं प्रियंका कहा- किसानों के प्रति जवाबदेह है सरकार
 हरिओम उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी एवं विकास में कांग्रेस के योगदान को याद किया। इसके साथ ही कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका ने संवाददाताओं से कहा सरकार को किसानों की आवाज सुननी चाहिए। यह कहना एकदम गलत है। कि यह (आंदोलन) राजनीतिक साजिश है। जिस तरह के शब्द ये किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। वो पाप है। किसान का बेटा सीमा पर खड़ा है। किसान देश का अन्नदाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया सरकार किसानों के प्रति जवाबदेह है। किसानों से बातचीत करनी चाहिए। उनकी आवाज सुननी चाहिए और कानूनों को वापस लेना चाहिए।
पार्टी सूत्रों का कहना है। कि कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को सलाह दी गई थी। कि वह पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हों और इस कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए के एंटनी ने ध्वजारोहण किया।

नए साल के जश्न के लिए लेनी होगी अनुमति

उत्तर प्रदेश में नए साल का जश्न मनाने के लिए लेनी होगी अनुमति
संदीप मिश्र  
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 31 दिसम्बर की रात और 1 जनवरी को नए साल का जश्न मनाने के लिए कोरोना को लेकर दिये गये दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन करना होगा और इसके लिये पहले पुलिस से अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा कार्यक्रम में 100 से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आर के तिवारी ने वरिष्ठ अफसरों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिया है। पत्र में अधिकारियों को अपने जिलों में कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। खुली जगह पर आयोजन होने पर क्षमता से 40 प्रतिशत लोग ही इकट्ठा हो सकेंगे। भेजे पत्र में कहा गया है। कि नये साल के अवसर पर मनाये जाने वाले कोई भी कार्यक्रम संबंधित जिले के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को सूचना देकर ही आयोजित किए जाएं। अनुमति के समय ही आयोजक का नाम पता, मोबाइल नंबर प्राप्त कर सूचीबद्ध कर लिया जाए और उनसे कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्यक्तियों की अनुमानित संख्या भी प्राप्त कर ली जाए।
आयोजकों को कार्यक्रमों के संबंध में कोविड-19 से बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों को भलीभांति अवगत करा दिया जाए। यह स्पष्ट कर दिया जाए कि कार्यक्रम के दौरान कोविड प्रोटोकाल और गाइडलाइंस के अनुपालन की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी। किसी बंद स्थान जैसे हाल या कमरे में कार्यक्रम होने की स्थिति में निर्धारित क्षमता का 50 प्रतिशत किन्तु एक समय में अधिकतम 100 व्यक्ति ही रह सकते हैं। इसके अलावा फेस मास्क, शारीरिक दूरी थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर और हैंडवॉश की उपलब्धता की अनिवार्यता होगी।

किसानों की मांग न मानी तो भूख हड़ताल करूंगा

पुणे। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने उनकी किसानों के संबंध में की गई मांगों के केन्द्र द्वारा जनवरी अंत तक स्वीकार ना किए जाने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में अन्ना हजारे ने पत्रकारों से कहा कि वह किसानों के लिए पिछले तीन साल से प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार ने इन मुद्दों के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया। हजारे (83) ने कहा, ‘‘सरकार केवल खोखले वादे करती है, इसलिए मुझे उस पर अब कोई विश्वास नहीं है। देखते हैं सरकार मेरी मांगों पर क्या कदम उठाती है। उन्होंने एक महीने का समय मांगा है और मैंने उन्हें जनवरी अंत तक का समय दिया है। अगर मेरी मांगे पूरी नहीं हुई, मैं फिर भूख हड़ताल करूंगा। यह मेरा आखिरी प्रदर्शन होगा।’’अन्ना हजारे ने 14 दिसम्बर को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को पत्र लिखकर चेतावनी दी थी कि एम. एस. स्वामीनाथन समिति की अनुशंसाओं को लागू करने और कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) को स्वायत्तता प्रदान करने संबंधी उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल करेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ बागाडे ने हाल ही में हजारे से मुलाकात भी की थी और उन्हें केन्द्र द्वारा लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के बारे में अवगत कराया था। हजारे ने केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आठ दिसम्बर को किसान संगठनों के भारत बंद के समर्थन में उपवास रखा था।गौरतलब है कि केन्द्र सरकार सितम्बर में पारित इन तीनों कृषि कानूनों को जहां कृषि क्षेत्र में बड़े सुधार के तौर पर पेश कर रही है, वहीं प्रदर्शनकारी किसानों ने आशंका जताई है कि नए कानूनों से एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) और मंडी व्यवस्था खत्म हो जाएगी और वे बड़े कॉरपोरेट पर निर्भर हो जाएंगे। किसान दिल्ली से लगी सीमाओं पर एक महीने से अधिक समय से इन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं |

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...