शनिवार, 26 दिसंबर 2020

कोहरे के कारण सड़क हादसे में 4 की मौत हुई

कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में चार की मौत, योगी ने दुख व्यक्त किया

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में आज कोहरे के कारण आगरा-बरेली हाइवे पर सोरों कस्बे में आई बारात के लौटते समय बारातियों की कार ईंटों के चट्ठे से टकरा गई। इस सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत हो गई तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। तीन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। जबकि एक की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।दुर्घटना आज तड़के हुई जब कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम थी। मृतकों के नाम अमन, आसिफ, और साजिद हैं। जबकि समीर, अरशद,और यासिर घायल हुये। इनमें एक की मौत अस्पताल में हो गई। बाकी दो की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कासगंज के सोरों में मुन्ने मियाँ की लड़की यासमीन नाज की बारात सोरो लहरा रोड निवासी के रिजाजउद्दीन के लडके सलमान की बारात आई थी। बाराती अपनी ब्रेजा गाडी से वापस मैनपुरी जा रहे थे।
तभी आगरा बरेली हाइवे पर तेज रफ्तार और कोहरे की बजह से गाड़ी मारूति सुजुकी एजेंसी के निकट रोड किनारे रखी ईटो के चट्ठे से टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। आस पास के लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे हुए शवों को कार की चादर काटकर निकाला। शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसबीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

पत्नी व 4 बच्चों की हत्या, बाद में आत्महत्या की

पहले पत्नी और 4 बच्चों को मौत के घाट उतारा, फिर खुद लगाई फांसी
उदयपुर। उदयपुर के खेरवाड़ा थाना इलाके के रोबिया गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 4 बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। देर रात हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को सुबह मिली। जानकारी मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज किया। प्राथमिक जानकारी के आधार पर सामने आया कि बीती रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। और उसके बाद गुस्से में पति ने अपनी पत्नी और चार बच्चों जिसमें दो लड़कियां और दो लड़के शामिल हैं। की धारदार हथियार से हत्या कर दी। परिवार के पांच सदस्यों की हत्या करने के बाद वह युवक खुद भी एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक गया। पुलिस ने जांच के लिए एफएसएल को मौके पर साक्ष्य को इकट्ठा करने बुलाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना का पता लोगों को तब लगा। जब रोबिया गांव के लोगों ने एक पेड़ से युवक का शव लटके देखा। जब लोग उसके घर इस घटना की जानकारी देने पहुंचे तो वहां मकान के बाहर ताला लगा हुआ था। लेकिन घर के बाहर बह रहे खून के सूखने के निशान थे। फिर इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर घर में घुसी तो वहां का मंजर दिल दहलाने वाला था। घर के अंदर फांसी लगाने वाले युवक की पत्नी तथा चार मासूम बच्चों के रक्तरंजित शव पड़े हुए थे। उनकी हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी। पुलिस ने युवक की पहचान रणजीत मीणा (30 वर्ष) के रूप में की। जिनकी हत्या की गई उनमें रणजीत की पत्नी कोकिला, उसके चार बच्चों में छह वर्षीय जसोदा, पांच वर्षीय लोकेश, चार वर्षीय गंजी तथा एक वर्षीया गुड्डी शामिल थी। पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई का कहना है। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि रणजीत की लॉकडाउन में नौकरी चली गई थी। तभी से पूरा परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था।

आगरा: वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर हाई अलर्ट

कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर हाईअलर्ट किया
आगरा। उत्तर प्रदेश में कोरोना के नये स्ट्रेन पर हाई अलर्ट है। अब तक यूनाइटेड किंगडम ( यूके) से 2135 लोगों के यूपी लौटने की खबर मिली है। इनमें गौतमबुद्धनगर में 563, गाजियाबाद में 291 लौटे जबकि लखनऊ में 256 और आगरा के 58 लोगों की भी यूके से वापसी हुई है। आगरा में 35 लोगों की जांच की गई। जिसमें 1 संदिग्ध मिला है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम यूके से आए लोगों के घर पहुंच रही है।
उधर मेरठ में लंदन से आए 3 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इन तीनों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन का ख़तरा हो सकता है। बताया जा रहा है। कि ये तीनों 14 दिसम्बर को लंदन से वापस आए थे। लंदन से मेरठ आए दम्पति और बच्चा कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। युवक के माता-पिता और भाभी के साथ पड़ोस के 9 लोग भी संक्रमित मिले हैं। आगरा में 35 लोगों की जांच में 1 संदिग्ध मिला है।
स्वास्थ्य विभाग को आशंका है। कि यह स्ट्रेन-2 का संक्रमण भी हो सकता है। शासन ने तीनों मरीजों में स्ट्रेन-2 की जांच के लिए सैंपल दिल्ली भेजने के लिए कहा है। इसके साथ ही संक्रमित परिवार को आइसोलेट कर स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा गया है।
केंद्र सरकार ने 9 दिसंबर के बाद यूरोप से मेरठ पहुंचने वाले 44 यात्रियों की रिपोर्ट दी थी। इसमें से 12 यहां से देश के दूसरे हिस्से में जा चुके हैं। 32 में से 15 की जांच रिपोर्ट शुक्रवार रात मिली है। इसमें लंदन से आने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

सर्राफा कारोबारी के घर 37 लाख की डकैती

सर्राफा कारोबारी के घर हुई 37 लाख की डकैत
रोशन कुमार 
मेरठ। शास्त्रीनगर इलाके में छह नकाबपोश बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी के घर में घुसकर वहां मौजूद सभी परिजनों को बंधक बनाया और 37 लाख की डकैती डाल कर फरार हो गए।
आज तड़के बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को इसकी सूचना दी। आसपास से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार शास्त्रीनगर के एल ब्लाक में सर्राफ तेजपाल वर्मा परिवार के साथ रहते हैं। जिनकी घर के ही बाहरी हिस्से में आभूषण की दुकान है।
शुक्रवार रात करीब ढाई बजे छह सशस्त्र बदमाश मकान के ऊपरी हिस्से का ताला तोड़कर घर में घुसे और वहां तमाम लोगों को हथियारों के जोर पर बंधक बना लिया। बदमाश अलमारी से 11 लाख रुपये नकद और 550 ग्राम सोना, छह किलो चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गये।
बदमाश करीब तीन घंटे तक घर में रहे और आज सुबह होने के बाद कुछ भी बोलने पर जान से मार देने के धमकी देते हुए फरार हुए। पुलिस अधीक्षक अखिलेश नारायण सिंह ने कहा कि बदमाशों की पहचान के लिये आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक टीम भी सुबूत हासिल करने में लगी है।

अराजकता फैलाने वालों को सीएम की धमकी

आजकल मैं खतरनाक मूड में हूं 10 फीट नीचे जमीन में गाड़ दूंगा मुख्यमंत्री की चेतावनी
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बात कही है|मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के होशंगाबाद में एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे|सीएम चौहान ने यह बात उनके लिए कही जो प्रदेश में अराजकता फैलाने का काम करते हैं। आपराधिक और गलत गतिविधियों को अंजाम देने में लगे रहते हैं।ऐसों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हीं की भाषा में समझाया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें हिदायत हुए कहा है। आजकल अपन खतरनाक मूड में हैं|गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे-फोड़ेंगे नहीं|फॉर्म में है मामा|माफियाओं के खिलाफ प्रदेश में अभियान चल रहा है। रसूख का इस्तेमाल करके कहीं अवैध कब्जा कर लिया, कहीं भवन बना दिया कहीं ड्रग माफिया|सुन लो रे मप्र छोड़ देना नहीं तो जमीन में गाड़ दूंगा 10 फीट नीचे पता भी नहीं चलेगा कहीं भी|सुशासन का मतलब जनता परेशान न हो| दादा-गुंडे-बदमाश-फन्ने खां, ये कोई नहीं चलने वाला।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने धर्म परिवर्तन वालों को भी चेतावनी दी उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग बाहर से आकर गड़बड़ करने की कोशिश कर रहे हैं। वे धर्म परिवर्तन का कुचक्र चला रहे हैं। ध्यान रखना बेटियों पर अगर बुरी नजर डाली तो मामा से बुरा कोई नहीं होगा|जनता से मामा ने कहा कि तुम्हारा मामा यह वचन देता है। कि जब तक यह सांस चलेगी यह मामा तुम्हारे लिए जियेगा और तुम्हारे लिए ही मरेगा|
इधर सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने गरीब आदिवासी को परेशान किया लेकिन याद रखना कि टाईगर अभी जिन्दा है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को भी नसीहत दी सुन लो कलेक्टर और कमिश्नर जब मामा सेवक है। तो तुम सब भी सेवक हो|इस दौरान उन्होंने फर्जी कंपनियां बनाने वालों पर भी तंज कसा कहा- फर्जी कम्पनियां आकर पैसे खाकर चली गईं| नाम सांई प्रसाद और निकले डाकू. चिंता मत करना मैंने सबकी नीलामी के ऑर्डर दिए हैं। गले में हाथ डालकर गरीब का पैसा निकालकर कर लाऊंगा|यह बेईमान जहां रहेंगे उन्हें उठवाकर जेल भिजवाऊंगा।

आंदोलन: प्रदर्शन में शामिल 1 और किसान की मौत

एक और किसान की मौत, नए कृषि कानूनों के विरोध में था शामिल
अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों पर दिल्ली-हरियाणा-यूपी की सीमाओं पर किसान अपना विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं। किसानों के इस प्रदर्शन को पूरा एक महीना हो चुका है।हाड़ कपाऊ इस ठंड में भी किसान पीछे हटने को राजी नहीं हैं। वहीँ तेज ठंड इनकी जान की दुश्मन बन रही है।ठंड से अबतक कई किसान अपनी जान गवां चुके हैं।ठंड में हार्टअटैक का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में कई किसानों को हार्टअटैक पड़ चुका है। इसी बीच आज एक और किसान की मौत हुई है। टिकरी बॉर्डर पर यह किसान धरने परे बैठा हुआ था।
बताया जा रहा है। कि किसान की ह्दयगति रुकने से उसकी मौत हुई है।किसान का नाम 32 वर्षीय अमरपाल है। जो कि कैथल जिला के गांव सेरधा का रहने वाला था।मृतक अमरपाल शादीशुदा था।वह अपने पीछे पत्नी व 2 छोटे छोटे बच्चे छोड़ गया है।|बताते हैं। कि अमरपाल पिछले कई दिनों से अपने परिवार की साथ धरने में शामिल था।
गौरतलब है कि, चल रहे किसान आंदोलन में जहाँ कई किसानों की आकस्मिक मौत हुई है। वहीँ कुछ किसान आत्महत्या भी कर चुके है। फिलहाल किसान इस बात पर अडिग हैं। कि वह नए कृषि कानूनों को पूर्णता रद्द कराने के बाद ही प्रदर्शन समाप्त करेंगे|किसानों की बस एक मांग है। कि तीनों कृषि कानूनों को सरकार रद्द करे|तभी यह प्रदर्शन शांत होगा|

कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडा पर लगी मुहर

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, महत्वपूर्ण एजेंडा पर लगी मुहर, 103 नगर पंचायत बनाने की स्वीकृति
अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हफ्ते दूसरी दफे आज बिहार कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। 22 दिसंबर की कैबिनेट मीटिंग के बाद आज एक बार फिर से बिहार मंत्रिमंडल की बैठक हुई। सीएम नीतीश की अध्यक्षता में संवाद में कैबिनेट की मीटिंग आयोजित की गई। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में महत्वपूर्ण एजेंडा पर मुहर लगी
बिहार कैबिनेट ने बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 की धारा 3-1 का संशोधन किया है। बिहार बिहार कैबिनेट ने पुनपुन, पालीगंज, हरनौत, सरमेरा,परवलपुर गिरियक, अस्थामा, एकंगरसराय, चंडी, गढ़हनी समेत 103 नगर पंचायत की मंजूरी दी है।नीतीश कैबिनेट ने 103 नया नगर पंचायत, 8 नए नगर परिषद, वहीं 32 नगर पंचायत को नगर परिषद में अपग्रेड किया गया है। वहीं 12 नगर निकाय को अपग्रेड किया गया है। पांच नगर परिषद को नगर निगम में परिणत किया गया है।

एमपी: लव जिहाद कानून को कैबिनेट की मंजूरी

यूपी के बाद अब इस राज्य में आया लव-जिहाद के खिलाफ कानून, सरकार ने दी मंजूरी
भोपाल। देशभर में लव जिहाद को लेकर एक तरफ जहां बहस छिड़ी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बना दिया है। यूपी के बाद अब मध्य प्रदेश ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया है। मध्य प्रदेश में लव जिहाद विरोधी विधेयक धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2020 को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यूपी के बाद लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने वाले राज्य में मध्य प्रदेश भी शामिल हो गया है।
इस नए कानून में कुल 19 प्रावधान हैं। जिसके तहत अगर धर्म परिवर्तन के मामले में पीड़ित पक्ष के परिजन शिकायत करते हैं। तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। अगर किसी शख्स पर नाबालिग अनुसूचित जाति।जनजाति की बेटियों को बहला फुसला कर शादी करने का दोष सिद्ध होता है। तो उसे दो साल से 10 साल तक कि सजा दी जाएगी। अगर कोई शख्स धन और संपत्ति के लालच में धर्म छिपाकर शादी करता हो तो उसकी शादी शून्य मानी जाएगी। अब इस वेधयक को विधानसभा में लाया जाएगा।

भाजपा से मिला झटका, ली कार्यकारिणी की बैठक

जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, भाजपा से मिले झटके पर होगी चर्चा
अविनाश श्रीवास्तव  
पटना। जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक पटना में 26-27 दिसंबर को होने वाली है। इस बैठक में देशभऱ के जेडीयू नेता शामिल होंगे। इस बैठक का नेतृत्व बिहार के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे। लेकिन बैठक से पहले ही बीजेपी ने जेडीयू को बड़ा झटका दे दिया है। अरूणाचल प्रदेश के जेडीयू के 7 विधायकों में से 6 विधायक को बीजेपी ने अपनी पार्टी में शामिल करा दिया है। आज इस पर चर्चा भी होगी।
कई राज्यों से आएंगे पार्टी के नेता
जेडीयू की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार, झारखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, लक्षद्वीप, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के प्रमुख नेता बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
14 माह के बाद बैठक
यह बैठक 14 माह के बाद हो रही है। इस में जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई है। पिछले साल नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने  बाद अक्टूबर 2019 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक दिल्ली में हुई थी। लेकिन इस बार बैठक पटना में बुलाई गई है। यह बैठक जेडीयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी। 26 दिसंबर की शाम 5 बजे जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी, जबकि 27 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे से नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी।

भविष्य: ट्रंप होंगे बहरे, पुतिन पर जानलेवा हमला

बाबा वेंगा की 2021 के लिए भविष्यवाणी, ट्रंप होंगे बहरे और पुतिन पर होगा जानलेवा हमला
पालूराम  
नई दिल्ली। साल 2020 दुनियाभर के लिए एक बुरे सपने जैसा रहा। कोरोनावायरस के कहर ने कईयों की जिंदगी तबाह कर दी। अब हर कोई दुआ कर रहा है। कि आने वाला नया साल 2021 में सब चीजें सही हों। लेकिन बुल्गारिया के भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की भविष्यवाणी की माने तो 2021 में भी कईयों को बड़ी चुनाैतियों का सामना करना पड़ेगा। उनके मुताबिक 2021 में दुनिया प्रलयकारी आपदाओं का संकट झेलेगी। साथ ही अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भयंकर बीमारी का शिकार होंगे
बता दें कि बाबा वेन्गा का असली नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। 1911 में जन्में वेंगा की 1966 में मौत हो गई थी। माैत से पहले ही उन्होंने साल 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थी। कई मौकों पर उनकी अब तक की हुई भविष्यवाणी सही भी साबित हुई हैं। जिसमें बराक ओबामा का अमेरिकी राष्ट्रपति बनना, 26/11 वर्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमला भी शामिल है। बाबा वेन्गा की नजर से जानें यह साल किन किन घटनाओं का बनेगा गवाह-
नए साल में दुनिया के सामने कठिन समय आएगा। विश्वभर में लोग आस्था के आधार पर बंट जाएंगे।
साल 2021 में तीन राक्षस एक हो जाएंगे और एक मजबूत ड्रैगन। दुनिया पर कब्जा कर लेगा। लोग इस बात को चीन की बढ़ती ताकत से जोड़ कर देख रहे हैं।
भविष्यवाणी के मुताबिक, 2021 में रूस के आसपास के हिस्से पर उल्का-पिंड गिरेंगे। इससे न सिर्फ प्राकृतिक आपदा के कारण दुनिया खत्म होने का खतरा रहेगा बल्कि यूरोप में रासायनिक हमले की भी चेतावनी दी गई है।
बाब वेन्गा का ये भी दावा है। कि इस दौरान यूरोपीय महाद्वीप का अस्तित्व अपने अंत के करीब पहुंच सकता है। मिलेगा कैंसर का इलाज। बाबा वेंगा के अनुसार वर्ष 2021 में कैंसर का इलाज दुनिया को मिलेगा। वह दिन आएगा जब कैंसर को लोहे की जंजीरों में बांधा जाएगा।
2021 में यूरोप बुरे आर्थिक हालात से गुजरेगा। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश रची जाएगी। देश की सीमा की के भीतर ही उनकी जान का जोखिम बढ़ेगा।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसी भयंकर बीमारी की चपेट में आएंगे। ये बीमारी ट्रंप को बहरा कर देगी और वो ब्रेन ट्रॉमा के भी शिकार हो सकते हैं। पूरी दुनिया प्रलयकारी आपदाओं का संकट झेलेगी। लोगों की चेतना में बदलाव आएगा। ऐसा माना जाता है। कि 12 साल की उम्र में बाबा वेन्गा ने अपनी आंखें खो दी थीं। इसके बाद ही उन्हें एहसास हुआ कि ईश्वर ने उन्हें चीजों को पहले ही देख लेने की एक शक्ति प्रदान की है। बुल्गारिया की इस रहस्यमयी महिला ने 9/11 अटैक और ब्रेक्सिट की घोषणा भी पहले ही कर दी थी।

5 से पुलिस कर्मचारी-अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

हिमाचल में पांच जनवरी से पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द
श्रीराम मौर्य  
शिमला। जनवरी के दूसरे और तीसरे सप्ताह में होने वाले पंचायत चुनाव को देखते हुए हिमाचल प्रदेश पुलिस के सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही 5 जनवरी से किसी के भी छुट्टी पर जाने को लेकर भी रोक लगा दी गई है। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है। कि चूंकि राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय व पंचायत चुनावों की घोषणा कर दी है।
ऐसे में जनवरी के दूसरे व तीसरे हफ्ते में अधिकतम पुलिस बल चुनाव ड्यूटी के लिए उपलब्ध होना जरूरी हैं। यही वजह है। कि विशेष व आपातकालीन परिस्थितियों के अलावा किसी भी स्थिति में छुट्टी नहीं दी जाएगी। साथ ही पूर्व में पांच जनवरी के बाद की छुट्टी ले चुके कर्मियों को ड्यूटी पर वापस बुला लिया जाएगा।

आधार से 1 दिन में बनेगा आय-जाति प्रमाण पत्र

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य 181 पर कॉल कीजिए आधार नंबर दीजिए एक दिन में बनेगा आय और जाति प्रमाण पत्र वाट्सएप पर मिलेगी कॉल
किसान एप के जरिए अपनी समस्याएं बताएंगे और उसका निवारण पटवारी करेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सीएम सिटीजन केयर योजना की शुरू
भोपाल। अगर आप मध्यप्रदेश के निवासी हैं और अपना आय या मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं। तो चिंता मत कीजिए। अब आपको सिर्फ 181 पर कॉल करना होगा। यहां आधार नंबर बताना होगा। प्रमाणपत्र आपको एक दिन वाॅट्सऐप पर मिल जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर सीएम सिटीजन केयर योजना की शुरुआत की है। होशंगाबाद के बाबई में शिवराज ने कहा ये योजना लाखों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिए वरदान साबित होगी, जो प्रतिदिन इन सेवाओं के लिए हजारों की संख्या में आवेदन देते हैं। एक फोन कॉल पर नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने वाला मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य बन गया है।
इससे पहले बाबई में कार्यक्रम की शुरुआत में सीएम शिवराज ने कन्या पूजन किया। गुरुवार को पूरे प्रदेश के लिए ये आदेश जारी कर दिया गया है। अब प्रदेश में सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत बेटियों के पूजन से होगा।
शिवराज ने कहा कि ‘मात्र आधार कार्ड की जानकारी देकर अब लोग मात्र एक दिन में प्रमाण-पत्र घर बैठे व्हाट्सएप के माध्यम से हासिल कर सकते हैं। आज से हम योजना को दो सर्वाधिक जन उपयोगी सेवाएं- आय प्रमाण-पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण-पत्र के जरिए प्रारंभ कर रहे हैं।
कार्यक्रम शुरू होने से पहले सीएम शिवराज ने कन्या पूजन किया
कार्यक्रम शुरू होने से पहले सीएम शिवराज ने कन्या पूजन किया।
सुशासन का मतलब बिना लिए-दिए काम हो जाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन का मतलब है। बिना लिए दिए निश्चित समय सीमा में सरकार द्वारा दी गई सेवाओं का लाभ जनता को मिल जाए और यह मैं सुनिश्चित करूंगा। गड़बड़ करने वालों को छोड़ेंगे नहीं। पावर, रसूख का इस्तेमाल करने वाले जनता को परेशान करने वाले प्रदेश छोड़ दें।
प्रदेश के 78 लाख किसानों को मिलेगा फायदा
पीएम मोदी ने आज पीएम किसान निधि योजना के तहत देश के 9 करोड़ किसान परिवारों के बैंक खातों में 2-2 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसका सीधा लाभ प्रदेश के 78 लाख किसानों को मिलेगा। पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से चर्चा करेंगे।
धार के किसान से प्रधानमंत्री ने कहा- किसी को भी माल बेच सकते हैं। हम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के धार जिले के गांव चिकलिया के किसान मनोज पाटीदार से संवाद किया। पाटीदार ने बताया कि उन्हें पांच बार किसान सम्मान निधि मिली है। अब तक 10 हजार रुपये प्राप्त हुए हैं। उसका समय-समय पर लाभ उठाया है। पाटीदार ने बताया कि नए कृषि कानूनों की वजह से किसानों को नया विकल्प मिला। पहले एक ही रास्ता था। मंडी का, लेकिन अब किसी निजी व्यापारी या किसी अन्य संस्था को हम माल बेच सकते हैं। मैंने खरीफ की सोयाबीन की फसल सोया चोपाल आईटीसी कंपनी को 4,100 रुपये क्विंटल की दर से बेची।
किसान एप पर मिलेगी नामांतरण की सुविधा
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान एप से किसानों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। नामांतरण की सूचना तहसीलदार द्वारा एसमएस करके दी जाएगी। भूमि में खसरे का नाम परिवर्तन की सूचना भी एसएमएस से होगी। 1 अप्रैल, 2021 से यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है।
313 शिविर लगातार समझाएंगे किसान कानून
किसान कानूनों को सही ढंग से जनता को समझाने के लिए सभी 313 ब्लॉक में प्रशिक्षण शिविर लगाएंगे, ताकि ढंग से किसानों को समझाया जाए। किसान कानून किसान भाइयों के हित में हैं। और उनकी समृद्धि के लिए मील का पत्थर साबित होंगे।
जमीन डायवर्सन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर
‘ऑनलाइन आवेदन करो और गैर विवादित नामांतरण के निपटान की सूचना आपके मोबाइल पर दी जाएगी। पटवारी को अब केवल 7 पंजिका रखनी है, उनको लैपटॉप दे रहे हैं। अब जमीन के डायवर्सन के लिए विभागों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। अब सीधे पोर्टल पर जाकर शुल्क जमा करा दो किसान एप के माध्यम से स्वतः जमीन के उपयोग के परिवर्तन की जानकारी खसरे में दर्ज हो जाएगी।
पटवारी दो दिन ग्राम पंचायत में उपस्थित रहेंगे
किसान की जानकारी पटवारी वेरिफाई कर लेगा। पटवारी मौके पर मुआयना करके, फसल हानि की जानकारी किसान एप में डालेगा और वह सीधे आपके पास आ जाएगी कि क्या लिखा है। यदि कोई आपत्ति है। तो आप दर्ज करा पाएंगे। अलग-अलग पत्रक नहीं बनाने पड़ेंगे। सप्ताह में दो दिन सोमवार और गुरुवार पटवारी आवश्यक रूप से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे। यदि कोई उपस्थित नहीं रहा तो कार्रवाई कलेक्टर पर होगी।
ग्वालियर में अटल विशाल स्मारक बनेगासीएम शिवराज ने भारत की प्रगति और विकास के गीत गाने वाले अटल बिहारी वाजपेयी को आज उनके जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। यह प्रदेश का सौभाग्य कि वाजपेयी जी इसी प्रदेश के थे। उनकी स्मृति में ग्वालियर में विशाल स्मारक बनाया जाएगा। सीएम ने होशंगाबाद जिले के अंतर्गत 82 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 160 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया।

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...