मंगलवार, 15 दिसंबर 2020

आरबीआई: चालू खाता नियमों में राहतों का ऐलान

नई दिल्ली। आरबीआई ने नए चालू खाता नियमों में कुछ राहतों का ऐलान किया है। ये नए नियम आज से ही लागू हो गए हैं। नए नियमों के मुताबिक सभी कमर्शियल बैंक्स और पेमेंट बैंक्स को आरबीआई के 6 अगस्त को जारी किए गए सर्कुलर से राहत दी गई है। जिसमें रिजर्व बैंक ने इनके लिए बैंकों द्वारा चालू खाता खोलने के लिए कुछ तय शर्तें रखीं थीं। आरबीआई ने अपने सर्कुलर में कहा है कि कुछ अकाउंट्स को उन नियमों से छूट दी गई है।

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

आर्थिक पैकेज भी जुमला साबित हुआ: राहुल

सरकार का आर्थिक पैकेज भी जुमला साबित हुआ: राहुल गांधी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आर्थिक पैकेज को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है, कि कोरोना संकट के दौरान सरकार ने जो 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पैकेज घोषित किया वह जमीन पर नहीं उतरा और घोषणा करने में माहिर सरकार का यह पैकेज भी जुमला साबित हुआ। राहुल गांधी ने सोमवार को ट्वीट किया। ‘चुनावी जुमला- 15 लाख अकाउंट में, कोरोना जुमला- 20 लाख करोड़ का पैकेज।’ इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है। जिसमें सूचना के अधिकार-आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी में सरकार ने बताया है, कि इस साल मई में जो 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा कोरोनो से निपटने के लिए की गई थी। उसका महज 10 फीसदी पैसा ही वितरित हुआ है। वही, राहुल गांधी ने कहा कि इस तरह से 15 लाख रुपए खाते में डालने के चुनावी जुमले की तरह मोदी सरकार का 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज भी कोरोना जुमला साबित हुआ है।

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

सच: परिवहन निगम ने अधिनियम अभियान चलाया

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में परिवहन निगम ने मंगलवार से एक अभियान चलाया है। जहां इस बात की जांच की जाएगी कि गाड़ियों पर हाई सिक्‍योरिटी रजिस्‍ट्रेशन प्‍लेट और कलर कोड स्टिकर है या नहीं। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार एक दिसंबर से वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्‍ट्रेशन प्‍लेट जरूरी कर दी गई थी और एक जनवरी से इसे लेकर अब सख्ती भी बरती जाएगी। फिलहाल कुल नौ टीमें बनाई गई हैं। जो नौ जिलों में जांच करेगी और नियम तोड़ने पर 5500 रुपये का जुर्माना भी वसूला जा सकता है।

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

गाजियाबादः मेन्यू लेबलिंग का नियम तैयार किया है

गाजियाबाद। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक अहम कदम उठाते हुए मेन्यू लेबलिंग का नियम तैयार किया है। जिसके तहत रेस्टोरेंट के मेनू कार्ड में अब खाने की न्यूट्रिशन वैल्यू लिखना जरूरी हो गया है। इससे आपको पता चल सकेगा कि आपके खाने में कितनी कैलोरी है। यही नहीं मेन्यू लेबलिंग करते समय पोषक तत्व की मात्रा भी लिखनी होगी। भारत सरकार ने नया लेबलिंग और डिस्प्ले रेगुलेशन जारी किया है। इसके हिसाब से 10 से ज्यादा चेन वाले रेस्टोरेंट पर यह लागू होगा। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया काफी समय से लेवलिंग रेगुलेशन को ठीक करने का प्रयास कर रहा था। इसे अब नोटिफाई कर दिया गया है।

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

तीनों कृषि कानून किसानों के हित में हैं: गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि नये कृषि कानून किसानों के हित में हैं। लेकिन इस बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। किसानों को ​तीनों कानूनों पर चर्चा करनी चाहिए। हमारे कृषि मंत्री इसके लिए तैयार हैं। कुछ तत्व ऐसे हैं। जो इस आंदोलन का फायदा लेकर किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में गडकरी ने यह भी कहा, ‘हमारी सरकार गांव, गरीब, मज़दूर, किसान के हितों के ​लिए समर्पित है। जो भी नए सुझाव वो(किसान) देंगे उसे स्वीकारने के लिए तैयार है। हमारी सरकार में किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होगा।’

चंद्रमौलेश्वर शिवांशु 'निर्भयपुत्र'

यूके: हरियाणा वासी महानिदेशक के पद पर नियुक्त

राणा ओबराय

चंडीगढ। हरियाणा वासियों के लिए बड़े गर्व की बात है, कि पानीपत निवासी आईपीएस अशोक कुमार उत्तराखंड पुलिस के महानिदेशक के पद पर नियुक्त हुए हैं। रविवार को डीजीपी अशोक कुमार का पानीपत आगमन हुआ। यहां पहुंंचने पर उनके परिवार व शहर के लोगो ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ख़ोज के सम्पादक राजेश ओबराय ने उनसे पानीपत से जुड़े कुछ खास सवाल पूछें। राजेश ओबराय के सवाल के जवाब में बताया कि मेरी जब भी पदोन्नति होती है तो मैं जरूर मिठाई बांटता हूँ। उन्होंने परिवार के बारे में बताया कि हम तीन भाई औऱ एक बहन हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि पानीपत आकर भाइयो औऱ दोस्तो से मिलकर मुझे बहुत खुशी औऱ सकून मिलता है। उन्होंने अपने प्रदेश के पुलिस कर्मचारियों के बारे में कहा हमारे जवान पूरा महीना डयूटी करते हैं। उनको घर पर जाने के लिए छूटी लेने में दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि मैं अपने प्रदेश के कर्मचारियों को प्रत्येक सप्ताह अवकाश देने पर विचार कर रहा हूँ। इस अवसर पर बचपन में उनके पड़ोसी रहे भाजपा नेता सतीश सहगल व अशोक छाबड़ा ने बताया कि अशोक हमारे पड़ोसी रहे हैं। उन्होंने बताया हमे अशोक कुमार के डीजीपी बनने पर बहुत ही गर्व है।

गोवंशों का तांडव, महिला को किया गंभीर घायल

अतुल त्यागी, प्रवीण कुमार
गोवंशों का तांडव, महिला को किया गंभीर घायल

हापुड़। मामला जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दरियापुर का है। जहां रास्ते में आ रही महिला पर आवारा गोवंश ने जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना घातक था महिला के पेट में आवारा गोवंश ने सींग बाढ़ कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला पर हमला होते देख आसपास के लोगों ने गोवंश को किसी तरह भगाया और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।वहीं स्थानीय डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर होती देख मेरठ के लिए रेफर किया है। आवारा गोवंश को का यह पहला हमला नहीं है। अब से पहले भी कई मामले ऐसे सामने आए हैं। जो गोवंश बिना वजह लोगों पर अपना गुस्सा उतार चुके हैं। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

स्कॉर्पियो-डंपर की टक्कर, महिला सहित 3 की मौत

विजय भाटी  

गौतमबुध नगर। दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना इलाके के यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के स्कॉर्पियो कार और डंपर की टक्कर में दो महिला सहित तीन लोगाें मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। घायलों का एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस हादसे की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो कार की खिड़की को तोड़कर शवों को बाहर निकाला। स्कॉर्पियो कार सवार आगरा से नोएडा की तरफ आ रहे थे। तेज रफ्तार डंपर आगरा की तरफ जा रहा था। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

उन्हाेंने बताया की स्कॉर्पियो कार सवार सुभाष, पवन दुबे, रिंकी, अनिता, सुमन शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर से नोएडा आ रहे थे जैसे ही उनकी स्कॉर्पियो जेवर थाना क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस वे पर रामपुर बांगर पुल के पास पहुंची तो उसी दौरान एक तेज रफ़्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए कार से टकराया। इस हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में पवन दुबे, रिंकी, अनिता की मौके पर मौत हो गई जबकि सुभाष, सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए।

आत़क: बंदरों ने कारों से चुराएं 5 लाख रुपए

लखनऊ। पेड़ से अचानक 500-500 के नोट गिरने लगा। जिसके बाद पैसे लेने की होड़ मच गई। जब लोगों ने पेड़ पर देखा तो एक बंदर नोट गिरा रहा है।

बैग में रखा था 5 लाख रुपए

एक शख्स जमीन रजिस्ट्री कराने को लेकर 5 लाख रुपए लेकर गया था। इस दौरान कार में ही बैग में छोड़ किसी से बात करने लगे। इस दौरान एक बंदर खुले कार के शीशे से कार के अंदर गया और 50 हजार नोट लेकर फरार हो गया। वह पेड़ पर चढ़ गया। इसकी जानकारी शख्स को भी नहीं हुई।

पुलिस की मदद से मिला पैसा

जब पेड़ से नोट गिरने की बात सामने आई तो कार मालिक का ध्यान पैसा पर गया। देखा की बैग खुला हुआ है।जिसके बाद जिस जगह पर भीड़ लगी थी। वहां पर पहुंचा और देखा की बंदर उसका पैसा गिरा रहा है। परेशान होकर चौबेपुर के रहने वाले राकेश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और सभी नोटों को इकठ्ठा कर लिया। पुलिस ने छानबीन कर सभी नोट कार मालिक राकेश को दे दिए। राकेश ने सभी नोटों को गिना और कुछ पैसा नहीं मिले। लेकिन जितना मिला उससे राकेश रख लिया।  

बेगूसराय: अज्ञात वाहन ने दो को रौंदा, मौत

बेगूसराय। बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अज्ञात वाहन ने दो लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स गंभीर रुप से घायल है।


झारखंड: दो नाबालिग बहनों के साथ किया रेप

रांची। झारखंड में रेप और गैंगरेप की लगातार घटनाएं सामने आ रही है। एक बार फिर बंधक बनाकर दो नाबालिग बहनों के साथ रेप करने की घटना सामने आई है। इस घटना को दो युवकों ने अंजाम दिया है। यह घटना रंका थाना क्षेत्र की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों चचेरी बहनें साग तोड़ने के लिए अपने खेत गई थी।इस दौरान ही दोनों को दो युवकों ने अगवा कर लिया और पूरेगाड़ा जंगल ले जाकर दोनों के साथ रेप किया। 6 घंटे तक दोनों को बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी किसी को देने पर जाने से मारने की धमकी भी दी। दोनों युवकों ने कहा कि पूरे परिवार को खत्म कर देंगे।


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...