बुधवार, 9 दिसंबर 2020

ममता के खिलाफ मोर्चा खोलेगी भाजपा

ममता बनर्जी के खिलाफ करेंगे घेराबंदी


कोलकाता/नई दिल्ली। साल  2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को सत्ता से बेदखल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा बुधवार से दो दिवसीय बंगाल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा कोलकाता के हैस्टिंग्स में पार्टी के चुनाव कार्यालय और नौ जिलों में पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। आर नोय ओन्याय  (और नहीं अत्याचार) अभियान के तहत नड्डा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा अध्यक्ष झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं पर उनसे चर्चा करेंगे।


भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 117 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन टीम का गठन किया है। इन टीमों को 31 इकाइयों में बांटा गया है। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को राज्य में काम करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। दस दिसंबर को भाजपा अध्यक्ष एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और 24 परगना पूर्व से पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।


नड्डा पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए नड्डा 120 दिनों का देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने चार दिसंबर को उत्तराखंड से की थी।                                 


कांग्रेस ने भारत बंद को सफल बताया

कांग्रेस ने भारत बंद को बताया सफल


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। कांग्रेस ने किसानों के आह्वान पर भारत बंद को सफल बताया है। पार्टी का कहना है कि सरकार किसानों से एमएसपी पर एक-एक दाना खरीदें और एमएसपी पर किसान का कोई खरीदे, तो हमें क्या एतराज है। तीनों कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर पार्टी का कहना है कि तीनों कानून आपस में जुडे़ हुए हैं और किसानों के हित में नहीं हैं।
महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने एक वीडियो संदेश से  किसानों से अपील किया कि अगली फसल और अगली नस्ल के लिए लड़ना होगा। उस मोदी सरकार से जिसने उद्योगपतियों के हित साधने के लिए जमीर बेच कर जमीन पर हमला बोला है। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बंद को पूरी तरह सफल बताया। उन्होंने कहा कि हर संगठन ट्रांसपोर्ट, पेट्रोल, ट्रेड यूनियन आदि सबका समर्थन मिला है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी जी किसानों से चोरी बंद करो। सभी देशवासी जानते हैं कि आज भारत बंद है। इसका सम्पूर्ण समर्थन करके हमारे अन्नदाता के संघर्ष को सफल बनाएं।                             


हादसा: ट्रक की 7 कारों से टक्कर, 3 की मौत

सोनीपत में हुआ भीषण हादसा : ट्रक की 7 कारों से टक्कर, तीन लोगों की मौत


सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में भयानक सड़क हादसा हो गया है। बताना लाजमी है कि बढ़ती ठंड और बढ़ते कोहरे के कारण हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बतादें कि घने कोहरे ने तीन लोगों की जान ले ली। हादसा ट्रक की वजह से हुआ, जिसने टोल प्लाजा पर खड़ी एक कार को पीछे से टक्कर मारी। उसके बाद एक के बाद कारें टकराती चली गईं। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। पुलिस के अनुसार, एक कार टोल अदा करने के लिए बैरियर पर खड़ी थी। पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और उसने कार को टक्कर मार दी। उसके बाद कारें एक दूसरे के ऊपर चढ़ती चली गईं। अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों की कारों से बरामद हुए दस्तावेजों के आधार पर पुलिस शिनाख्त कर रही है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।                 


सरकार विरोधी प्रदर्शन में 8 अरेस्ट किए

सरकार विरोधी प्रदर्शनों के मामले में 8 कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार


विक्टोरिया। हांगकांग पुलिस ने जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर आठ और कार्यकर्ताओं को किया  गिरफ्तार 
हांगकांग पुलिस ने जुलाई में सरकार विरोधी प्रदर्शन को लेकर मंगलवार को आठ और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने विपक्षी ताकतों पर लगातार कार्रवाई की है।
हालांकि, पुलिस ने अभी गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उजागर नहीं की है। लेकिन कार्यकर्ताओं की उम्र 24 और 64 वर्ष के बीच है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, लोकतंत्र समर्थक पूर्व विधायक और अनुभवी कार्यकर्ता लेउंग क्वोक-हंग, जिसे लॉन्ग हेयर के नाम से जाना जाता है, गिरफ्तार किए गए लोगों में से थे।
इससे पहले विश्वविद्यालय परिसर में एक छोटे स्तर पर किए गए प्रदर्शन में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघन के संदेह में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने एक जुलाई को प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े थे।                                   


जींद में धरना दे रहे किसान की हुई मौत

जींद में धरना दे रहे किसान की मौत 


जींद। नए कृषि कानूनों को लेकर धरना दे रहे किसानो को काफी दिक्कतों का सामना करना पद रहा है। बताना लाजमी है कि इस आंदोलन के दौरान कई किसानो ने अपनी जिंदगी से हाथ धो दिए। बतादें कि जींद जिले के नरवाना में कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को भारत बंद के दौरान दिल्ली-पटियाला राष्ट्रीय राजमार्ग उझाना गांव के पास धरने पर बैठे उझाना गांव निवासी किसान 60 वर्षीय किताब सिंह चहल की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। यहां किसानों ने शव लेने से मना कर दिया और उझगा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि किताब सिंह को शहीद का दर्जा दिया जाए और परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की भी मांग की। उन्होंने धरनास्थल पर पहुंचे एसडीएम सुमित सिहाग के आश्वासन पर उन्हें ज्ञापन देकर शाम सात बजे खोल दिया। एसडीएम सिहाग ने कहा कि मृतक परिवार की मांगों को सरकार के पास भेजा जाएगा।               


सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर

सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर, एक नागरिक घायल


सुरक्षा बल के जवान गांव में एक लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।  


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बुधवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये जबकि एक नागरिक घायल हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने टिकेन गांव में सुबह अभियान छेड़ा। सुरक्षा बल के जवान गांव में एक लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। इसी दौरान एक नागरिक सादिक लोन गोली लगने से घायल हो गया, जिसे श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किये गये हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी थी। इस बीच किसी प्रकार की अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर प्रशासन ने पुलवामा में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी है। कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।                                           


सलमान को लेकर फिल्म बनाएंगे रोहित

सलमान को लेकर फिल्म बनायेंगे रोहित शेट्टी 


कविता गर्ग


मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्ठी दबंग स्टार सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। मुंबई। बॉलीवुड के इंटरटेनर नंबर वन निर्देशक रोहित शेट्ठी दबंग स्टार सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि रोहित शे्टी एक अच्छी स्क्रिप्ट की तलाश में हैं, जो सलमान के स्टारडम के साथ न्याय कर सके, लेकिन उस स्क्रिप्ट की तलाश खत्म नहीं हुई है। फैंस चाहते हैं कि यह तलाश जल्दी खत्म हो और रोहित-सलमान साथ में फिल्म करें। सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि ये अफवाह नहीं है। वे खुद रोहित के साथ फिल्म करना चाहते हैं। सलमान ने कहा है कि हमने इस बारे में बात भी की है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है।                                 


हिसार: युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म

डॉक्टर की क्लीनिक में युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म


हिसार। हैवानियत की सारी  हदे पर होती जा रही है। बतादें कि हरियाणा के हिसार जिले से एक चौका देने वाली खबर सामने आयी है। बताना लाजमी है कि नाबालिग से डॉक्टर की दुकान में एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि व्यक्ति ने नाबालिग के फोटो भी ले लिए। पुलिस ने भैणी अमीरपुर के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में पाेक्साे और एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है।
शिकायत में पीड़िता के दादा ने बताया कि उनकी साढ़े 17 वर्षीय पोती डॉक्टर की दुकान में उपचार करवाने गई थी। तभी वहां भैणी अमीरपुर का एक युवक घुस गया और उनकी पोती के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने उसके साथ अश्लील फोटो भी ली। उनकी पोती को जान से मारने की धमकी दी गई। उनके अनुसार मामला जून का है। मामले में अब हांसी महिला थाना में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है।                         


यूपीः सड़क पर संघर्ष करने फिर लौटें यादव

सड़क पर संघर्ष करने फिर लौट आये अखिलेश यादव राशिद अली खोजी 


हरिओम उपाध्याय


लखनऊ। केन्द्र सरकार के खिलाफ कृषि कानूनों को लेकर किसानों का आक्रोश चरम पर है। किसान आंदोलन ने भाजपा के खिलाफ विपक्ष को फिर से एक बड़ा अवसर देने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में इस किसान आंदोलन का हर आंदोलन की भांति ही व्यापक प्रभाव नजर आया है। यहां मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने किसान आंदोलन का समर्थन करने के साथ ही अपने नेता अखिलेश यादव के नेतृत्व में किसान यात्रा अभियान छेड़ दिया है। किसान यात्रा को शुरू कराने के लिए कन्नौज जाने के लिए निकले अखिलेश यादव को यूपी सरकार की 'पाबंदी' के बाद पुलिस ने घर के बाहर ही रोक दिया। इससे पूरे प्रदेश में सपाईयों में गजब का जोश नजर आया और हर जिले में सपाईयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। आखिरकार फिर से एक यात्रा के सहारे सपाईयों को अखिलेश यादव के रूप में सड़क पर सत्ता के खिलाफ एक जोशीला कमांडर खड़ा नजर आया है। कार्य बात राजनीति की हो या सामाजिक, शैक्षिक और अन्य किसी भी क्षेत्र की संघर्ष ही वह पारस है, जो पत्थरीला होने के बावजूद भी खुद को छूकर चलने वालों का व्यक्तित्व स्वर्णिम बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ता। शर्त यही है कि संघर्ष रूपी पारस पर हमारी परिश्रम का रगड़ा कुछ तगड़ा होना चाहिए। हम बात भारतीय राजनीति की करें तो जेपी आंदोलन ने संघर्ष से शिखर तक पहुंचने का फार्मूला अभावग्रस्त और संसाधनविहीन व्यवस्था के बीच युवाओं को दिखाया था। इसी आंदोलन ने देश की राजनीतिक दिशा व दशा को बदला और देश को भविष्य के अनेक राजनेता मिले। आज हम बिहार से बंगाल तक और देहरादून से दिल्ली तक कुछेक नेताओं को युवा राजनीतिक कार्यकर्ताओं के रोल माॅडल के रूप में देखते हैं, उनके व्यक्तित्व के निखार की बूटी की जड़ जेपी आंदोलन का संघर्ष ही रहा है। उत्तर प्रदेश में ऐसे ही युवा संघर्ष सत्ता को पलटने में सफल रहे है। आज समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व संभाल रहे अखिलेश यादव भी ऐसे ही युवा संघर्षशील नेता हैं।           


10 करोड़ वैक्सीन की डोज उपलब्ध होगी

सौ दिनों में 10 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन की डोज उपलब्ध होगी 


वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने कहा कि राष्ट्रपति पद संभालने के 100 दिनों में उनका प्रशासन 10 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन की खुराक प्राप्त करेगा। जो बिडेन ने विलमिंगटोन, डेलावरे में संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "उनकी टीम पहले 100 दिनों में कोविड-19 टीके की कम से कम 10 करोड़ प्राप्त करने में मदद करेगी। देश में कोरोना के हालात बेहतर होने से पहले ही इसका प्रकोप और बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी जनता को वैक्सीन लेने के लिए राजी करने की जागरुकता की आवश्यकता होगी क्योंकि कई लोग इसको लगाने से डर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति पद संभालने के पहले 100 दिनों के अंदर स्कूलों को खोलना चाहते हैं, यह कांग्रेस पर निर्भर करता है कि वह कोविड-19 राहत कानून पारित करती है या नही। अमेरिकी प्रशासन काे आने वाले दिनों में हर व्यक्ति को दो वैक्सीन की मंजूरी देने की उम्मीद है, जो दिसंबर में 10 करोड़ खुराक देने के लिए बाद आने वाले महीनों में एक करोड़ से अधिक लोगों को खुराक पहुंचने पर काम करेगा। सरकार की वर्ष 2021 की दूसरी तिमाही के अंत तक लगभग सभी अमेरिकी नागरिकों का टीकाकरण करने की योजना है।             


समस्या सुनकर मौके पर पहुंची पालिकाध्यक्ष

जनसमस्या सुन मौके पर पहुंची पालिकाध्यक्ष


लखीमपुर खीरी। नपाप लखीमपुर की अध्यक्षा निरुपमा मौनी वाजपेई  को सीतापुर रोड पर अमर मिलन गेस्ट हाउस के पास नाला टूट जाने के कारण एवं बड़ा गड्ढा होने से लगातार शिकायते मिल रही थी। उक्त जनहित की समस्या को ध्यान में रखते हुए  समस्या के समाधान हेतु अवर अभियंता निर्माण को निर्देश अध्यक्षा जी के द्वारा दिया गया था जिसका अब समाधान लगभग हो गया है यथास्थिति देखने के लिए अध्यक्षा जी ने स्थलीय निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष जी ने कहा कि जनहित की कोई भी समस्या हो उसको तत्काल प्रभाव से हल किया जाए यह हमारी प्राथमिकता में से एक हैनिरीक्षण के दौरान नगरपालिका के अवर अभियंता निर्माण अमरदीप मौर्य, शोभितम मिश्रा, उपेंद्र वर्मा, विनीत गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।               


कुंडली बॉर्डर पर एक किसान की मौत हुईं

सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसान की मौत


सोनीपत। लगातार चल रहे किसान आंदोलन ने कई किसानो की जान ले ली है। बताना लाजमी है कि सोनीपत में पड़ते हरियाणा-दिल्ली के सीमावर्ती इलाके कुंडली में किसानों के आंदोलन के 13वें दिन यानी कि बीते दिन एक किसान की मौत हो गई। वजह हार्ट अटैक को बताया जा रहा है। मृतक की पहचान, सोनीपत जिले के ही गांव बरोदा के रहने वाले अजय के रूप में हुई है। पिछले कई दिन से वह सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में शामिल था।
सोमवार रात को रात का खाना खाकर वह टीडीआई सिटी के सामने ट्रॉली के नीचे सोया था। मंगलवार सुबह जब नहीं उठा तो चला पता। सूचना के बाद कुंडली थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल स्थित मोर्चरी में भिजवा दिया है। जहां तक कारण की बात है, उसके परिजनों ने उसकी जान ठंड की वजह से गई है। उधर, आज ही झज्जर जिले के टीकरी बॉर्डर पर चल रहे धरने में शामिल मोगा जिले के मेवा सिंह नामक एक और किसान की भी दिल का दौरा पड़ने से सांसें थम गई।
इसे मिलाकर अब तक हरियाणा में दिल्ली मोर्चे पर आंदोलन का हिस्सा रहे 7 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से टीकरी बॉर्डर पर मारे गए 4 पंजाब के विभिन्न इलाकों से थे। हालांकि कुंडली बॉर्डर पर इस तरह की यह पहली घटना है। दूसरी ओर किसानों की हिम्मत देखिए कि साथियों की मौत के बाद भी वो लगातार आंदोलन पर डटे हैं।                               


घने कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

अंबेडकर नगर में घने कोहरे से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त


अंबेडकर नगर। घने कुहासे ने जिंदगी की पटरी ही रोक दी, लगातार बीते 2 दिन से घने कोहरे के चलते आवागमन मे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है दूसरी तरफ शादी और बारात का सीजन मे जान जोखिम में डालकर लोग घने कोहरे के बीच बरात गाड़ियों का काफिला भी निकाल रहे हैं जिससे सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी, 18 घंटे से कोहरे से धुंध की चादर ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर रखा है। लोग सुबह देर से उठ रहे हैं। वहीं कोहरे की कहर से आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। वाहनों के परिचालन में खासी दिक्कतें पेश आ रही हैं। 


नतीजतन लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में विलंब हो रहा है जिससे कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं अंबेडकर नगर जिले का आलम यह कि शाम 6:00 बजे से ही दूसरे दिन 2 बजे से पहले सूर्य के दर्शन नहीं हो रहे वहीं शाम ढलते ही फिर से घना कोहरा छाने के डर से लोग जल्दी ही अपने घरों को लौट जा रहे हैं। इसका असर बाजार पर भी देखा जा रहा है। व्यवसायियों को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों की है। जिन्हें ठंड ने बुरी तरह प्रभावित किया है। 


वहीं खासकर उन लोगों को जो रक्तचाप, मधुमेह या फिर ह्रदय रोग से ग्रसित हैं। उनकी परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। चिकित्सकों की राय है कि वैसे तो ठंड से सभी को बचने की जरूरत है किन्तु बच्चे एवं बूढ़ों के प्रति विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। गर्म कपड़े, भोजन एवं धूप सेंकने से सेहत को संतुलित रखता था सकता है।                                       


किसानों की मौत पर दो लाख की सहायता

बलराज कुंडू ने किया ऐलान, आंदोलन में जान गंवा चुके किसानों के परिवारों को देंगे 2-2 लाख रूपये


रोहतक। हरियाणा की सड़कों पर डटे किसानों  के तीखे तेवरों से राज्य की राजनीति पल-पल करवट बदल रही है। कांग्रेस और इनेलो के पूरी तरह समर्थन में उतरने के बाद जजपा नेताओं के सियासी सुर भी बदले हैं। पार्षद, ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों के इस्तीफों का सिलसिला लगातार जारी है। 
महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू तो पहले से ही किसानों के समर्थन में थे, लेकिन अब उन्होंने एलान किया है कि किसान आंदोलन के दाैरान जान गंवाने वाले हरियाणा के किसानों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे। साथ ही उन्होंने हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार से मांग की है कि किसान आंदोलन में मृतक इन किसानों के आश्रित परिवारों को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
बलराज कुंडू पहले दिन से ही किसान आंदोलन में सक्रिय भूमिका में किसानों के साथ टिकरी बॉर्डर पर डटे रहे हैं लेकिन तीन दिसंबर को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनको क्वारेंटाइन होना पड़ा। बलराज कुंडू ने जारी बयान में कहा कि अब तक किसान आंदोलन में हरियाणा के कई किसानों की मौत हो चुकी है। 


ऐसे में उन्होंने इन किसानों के परिवारों को आर्थिक मदद करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर किसानों की सभी मांगों को स्वीकार करे, ताकि अपने हकों के लिए सड़कों पर आया अन्नदाता वापस लौटकर अपने खेत-खलिहान संभाल सके।                               


विरोध में किसान संगठनों ने किया चक्का जाम

कृषि बिल के विरोध में किसान संगठनों ने किया चक्का जाम


आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। संसद के दोनों सदनों से पारित कृषि विधेयकों के खिलाफ किसानों द्वारा किये गए भारत बंद के आवाह्न पर आज मंगलवार को भारतीय यूनियन समेत विभिन्न किसान संगठनों ने देशभर में चक्का जाम कर किसान बिल को वापस लेने की मांग के साथ ही सरकार विरोधी नारे लगा कर अपना विरोध प्रदर्शित किया। किसानों के विरोध प्रदर्शन में सहयोग करते हुए देश के अधिकांश लोगों ने अपने रोजगार भारत बन्द के अंतर्गत बन्द रखे। सरकार ने इन विधयकों को किसान हितैषी बताते हुए दावा किया है कि इनसे किसानों की आय बढ़ेगी और बाजार उनके उत्पादों के लिए खुलेगा। लेकिन किसान संगठनों का कहना है कि ये विधेयक कृषि क्षेत्र को कार्पोरेट के हांथो में सौंपने की कोशिशों के हिस्सा है।इसी के चलते कृषि बिल के विरोध में आठ दिसम्बर (मंगलवार) को किसानों ने एक दिन के भारत बन्द के ऐलान में जगह-जगह से खबर सुनने में आ रही हैं कि चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा। किसानों द्वारा देश में जगह-जगह पर किये जा रहे कृषि बिल विरोध प्रदर्शन में निघासन क्षेत्र का किसान भी रोड जाम कर सरकार के विरोध में जमकर नारे बाजी की।बता दें कि इससे पहले किसान के पक्ष में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, बीएसपी ने भी बिल का विरोध किया है।उत्तर प्रदेश के साथ-साथ कई राज्यों में किसान यूनियन के नेताओं ने कृषि बिल के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। सरकार किसानों के हित में कोई फैसला नही ले रही है। यूनियन नेताओं व किसान संगठनों का कहना है कि किसानों की आय दोगुना करने का वादा सरकार भूल गई है। सरकार ताना शाही तरीके से सभी कानून लागू कर रही है।जिसके खिलाफ किसान आज रोड पर आ गया है। किसानों द्वारा आज एक दिन के भारत बंद के आवाह्न पर निघासन क्षेत्र के प्रमुख चौराहों निघासन चौराहा व क्लेशहरण चौराहे पर किसानों ने चक्का जाम कर शान्ति ढंग से कृषि बिल का विरोध प्रदर्शन किया व सरकार के खिलाफ नारे बाजी की व बिल वा सम्बंधित अपनी मांगों को लेकर  उपजिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को ज्ञापन दिया। क्षेत्र के किसानों द्वारा किये जा रहे कृषि विरोधी आंदोलन में किसी प्रकार की कोई  अशांति न फैल पाए जिसके लिए क्षेत्र प्रशासन भी मुस्तैदी साथ खड़ा रहा। क्षेत्र के क्लेशहरण चौराहे पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को शान्ति ढंग से पूर्ण होने के लिए सिंगाही थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व तिकुनिया कोतवाली प्रभारी राम कुमार वर्मा मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे व निघासन चौराहे पर निघासन कोतवाली प्रभारी दिलेश कुमार सिंह मय फोर्स के साथ उपस्थित रहे। कृषि बिल के विरोध में किसान ओमकार सिंह, गुरदेव सिंह, भल्लू भाई, गुरनेवाज सिंह, सैनखेडा प्रधान अहमद खां, गुरमीत सिंह, वशीर खां, प्रीतम सिंह, रमनजीत सिंह सहित क्षेत्र के हजारों किसान संसद के दोनों सदनों में पारित कृषि बिल के विरोध में क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर जाकर चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए बिल वापस करने की मांग रखी।                       


किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया, सौंपा ज्ञापन

आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। किसान विरोधी कानून को वापस किये जाने के विरोध में किसानों ने धरना प्रदर्शन कर एसडीएम धौरहरा को ज्ञापन सौंप कर किसानों की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। मंगलवार को तहसील धौरहरा क्षेत्र के टॉपर पुरवा में सिख समुदाय व अन्य किसानों ने किसान आंदोलन के समर्थन में शांति पूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया और भारत सरकार द्वारा बनाये गए किसान विरोधी बिल को वापस कराने को लेकर एसडीएम धौरहरा एस. सुधाकरन को ज्ञापन देकर किसानों की समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि कोरोना काल मे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हुआ है किसानों की आमदनी दोगुनी होने की बजाय किसान कर्ज में डूब गया है जो भारत सरकार ने किसान विरोधी काले कानून बनाये है जो किसानों के विरोध में है जिससे किसान सड़कों पर उतरने को मजबूर है। किसानों ने मांग की किसान विरोध तीनो बिल वापस लिये जाए। गन्ने की पत्ती और पराली जलाने पर जो प्रतिबंध है उसे हटाया जाए और कोई दूसरा समाधान निकाला जाए। किसानों की सभी समस्याओं से निजात दिलाई जाए।               


दिल्ली-वाराणसी के बीच बुलेट की तैयारी

मुंबई। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट कॉरिडोर के बाद अब मोदी सरकार ने दिल्ली और वाराणसी के बीच बुलेट चलाने की तैयारी कर ली है। 13 दिसंबर से दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का सर्वे शुरू होगा। दिल्ली से वाराणसी के बीच 865 किलोमीटर लंबे ट्रैक के लिए हेलिकॉप्टर से लिडार सर्वे किया जाएगा। इस तकनीक में लेज़र बीम वाले उपकरणों से लैस एक हेलिकॉप्टर का उपयोग लिडार यानी लाईट डिटेक्शन एंड रेंजिंग तकनीक के लिए होगा। परंपरागत तरीक़े से सर्वे करने पर करीब साल भार का वक्त लगता है लेकिन इस तकनीक से ये काम तीन महीने में पूरा हो सकता है। दिल्ली से वाराणसी के रास्ते में मथुरा, आगरा, इटावा, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, भदोही और अयोध्या भी शामिल किए जा सकते हैं। वहीं देश के पहले बुलेट ट्रेन रूट मुंबई अहमदाबाद पर भी तेजी से काम चल रहा है।               


छत्तीसगढ़ः फलों और सब्जियों के दाम घटे




रोहित बर्मन

रायपुर। राजधानी रायपुर में सब्जियों और फलों के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। बड़े दिनों बाद सब्जियों ने आम लोगों को थोड़ी राहत दी है। बढ़ती कीमतों के बीच आज सब्जियों और फलों के दाम घटे हैं। हालांकि कीमतों में इतनी कमी काफी नहीं है। बीते दिनों थोक मार्केट में सब्जियों के दाम लगभग दोगुने रेट में मिल रहे थे। जिसके चलते चल्हर मार्केट में भी सब्जियां आग उगल रही थी। थोक बाजार में 12 से 15 रूपए किलो में मिलने वाला टमाटर 30 रूपए किलो में बिक रहा था।आज कीमते कम होने से लोगों के रसोई में कुछ खास प्रभाव नहीं होगा। कीमते अभी भी काफी बढ़ी हुई हैं।             




लायंस क्लब की कैबिनेट बैठक आयोजित की

लायंस क्लब की कैबिनेट मीटिंग आयोजित


आदर्श श्रीवास्तव


लखीमपुर खीरी। लायंस क्लब 321बी1 की कैबिनेट मीटिंग डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन कमल शेखर गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। होटल दि इलीट इन, लखीमपुर में मंडल की द्वितीय केबिनेट मीटिंग में आये सदस्यों ने समाज सेवा के कार्यो को तेज गति से बढ़ाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कमल शेखर गुप्ता ने कहा कि  लॉयन्स क्लब लखीमपुर उपकार के लायन्स साथियों का प्रयास अति सराहनीय है। 18वर्षों के लम्बे अन्तराल के बाद लखीमपुर में हुयी मण्डलीय बैठक के आयोजन हेतु उन सभी के प्रति आभार व्यक्त किया जिनके प्रयासों से यह मीटिंग सफल रही। क्लब के अध्यक्ष लायन एच०एस०पाहवा , लायन लीडर लायन आर्येन्द्र पाल सिंह एवं उनकी टीम का सहयोग अति प्रशंसनीय रहा। डिस्ट्रिक्ट केबिनेट सचिव लायन कुलदीप सिंह के नेतृत्व में संपन्न अत्यंत सफल मीटिंग में कैबिनेट के  साथी उप मंडलाधीश प्रथम लायन बी०एम० श्रीवास्तव, उप मंडलाधीश द्वितीय लायन बी०एन०चौधरी एवम मंडल कोर्डिनेटर लायन तेजेन्द्र पाल सिंह, विशाल सेठ आदि का विशेष सहयोग रहा। मीटिंग में लखनऊ, बहराइच, शाहजहांपुर, गोला, गोंडा, लखीमपुर आदि जनपदों के लायन सदस्य शामिल हुए।


सरकार का रोजगार देने के मामले में रिकॉर्ड

संदीप मिश्र


लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने नौकरी और रोजगार देने के मामले में एक और रिकॉर्ड बनाया है। यूपी सरकार ने चार साल में सबसे ज्यादा नौकरी और रोजगार दिया है। योगी सरकार ने चार साल में लगभग चार लाख लोगों को रोजगार दिया है। इस तरह से यूपी सबसे ज्यादा नौकरी और रोजगार देने वाला राज्य बन गया है। सरकार का लक्ष्य इस वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक 50 लाख प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।सीएम योगी ने खुद बुधवार को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवचयनित 3,209 नलकूप चालकों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। सीएम योगी ने इस दौरान नवनियुक्त नलकूप चालकों से संवाद भी किया। योगी ने कहा कि नलकूप चालक प्रदेश के किसानों की आय की वृद्धि में सहायता करेंगे। योगी ने आगे कहा कि 34 हजार के करीब सरकारी नलकूपों पर हमारे पास नलकूप चालक नहीं थे। वहां, पर एक नलकूप चालक को कई नलकूपों पर अपनी सेवा देनी होती थी। हमारी सरकार ने सबसे पहले ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की, 2022 तक हमें किसानों की आय को दोगुना करना है।              


बदमाशों ने बारातियों के साथ लूटपाट की

बदमाशों ने बारातियों को लूटा


जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बारातियों के साथ जमकर लूटपाट की। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि वाराणसी लखनऊ राजमार्ग पर जौनपुर-प्रतापगढ़ जिले की सीमा के निकट सदिका गांव में बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर बोलेरो सवार बरातियों के मोबाइल, पर्स लूट लिए। पुलिस की महिलाकर्मी पहनेंगी खादी सिल्क साड़ी पुलिस के अनुसार बारात कटघरा से प्रतापगढ़ जा रही थी जिसमें शामिल होने सिकरारा के खानापट्टी निवासी सचिन सिंह, सौरभ सिंह, शिवम सिंह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ जा रहे थे। वे सदिका गांव के पास पहुंचे थे कि तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहे के बल पर उन्हें रोक लिया और उनके पास से पांच मोबाइल और सभी करीब दस हजार से अधिक रुपये लूट लिए कर फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश कर रही है।             


सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया

सीएम ने जनसभा कर, मतदाताओं से संवाद किया  संदीप मिश्र  बरेली। बरेली के आंवला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सुभाष इंटर कॉलेज ग्...