रविवार, 6 दिसंबर 2020

उत्थान के लिए बाबा का मिशन जारी रहेगा

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सत्ता की मास्टर चाबी के जरिये उनकी पार्टी दलित, पिछड़ों के उत्थान के भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर के मिशन को जारी रखेगी। डॉ. अम्बेडकर की पुण्यतिथि की मौके पर मायावती ने रविवार को कहा "बाबा साहेब के सपनों का मानवतावादी भारत बनाने के सपना को साकार करने वाले लोग ही इस देश के शासक वर्ग बनेंगें।"





रेप के बाद किशोरी की हत्या की, शव फेंका

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के बहरियाबाद क्षेत्र के खाजेपुर मठिया गांव के पास रविवार की सुबह एक किशोरी छात्रा की हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी होते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका कक्षा 12 की छात्रा है। उसके गले पर जख्म का निशान है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने शव रखकर सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने कहा कि बहरियाबाद इलाके की खाजेपुर मठिया गांव निवासी किशोरी रविवार सुबह 6:00 बजे नित्य की भांति घर से शौच के लिए कुछ दूर खेत की तरफ गई। लगभग एक घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद जब किशोरी घर नहीं लौटी तो उसकी मां उसे ढूंढते हुए खेत की तरफ गई। जहां निर्वस्त्र किशोरी जमीन पर पड़ी हुई मिली। आनन-फानन में परिजनों द्वारा किशोरी को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।           


एक, दो, तीन नहीं, 4 बच्चों को जन्म दिया

सीतापुर। मां बनना बहुत सुखद एहसास होता है, कहते है जब एक महिला बच्चे को जन्म देती है तो वो भी दोबारा जन्म लेती है। प्रसव पीड़ा के दौरान होने वाले दर्द का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। सोचिए एक बच्चे को पैदा करने में महिला मौत के मुंह से गुजर कर आती है तो 4 बच्चे एक साथ पैदा करने वाली महिला का क्या हाल हुआ होगा। मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है, जहाँ एक गर्भवती महिला ने एक साथ एक नहीं दो नहीं बल्कि 4 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें 1 बेटा है और 3 बेटियाँ हैं। इतना ही नहीं बल्कि चारों बच्चे पूरी तरह से स्वास्थ्य भी है।


मुन्नू लाल भार्गव ने बताया कि उनकी पत्नी मौसम देवी को बीती रात तेज दर्द शुरू हो गए। घरवालों नें अस्पताल ले जाने की तैयारी की लेकिन दर्द बहुत अधिक बढ़ गया जिसकी वजह से घर पर ही डिलीवरी करनी पड़ी। लेकिन हैरानी की बात है कि चारों बच्चे बिल्कुल स्वास्थ्य है।बच्चों के साथ माँ मौसम देवी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। जन्म के बाद कुछ घंटों बाद डॉक्टर को बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है। सभी इस कुदरत के करिश्मे को देखकर खुश है।                                


डीएम ने मिडिया से दुर्व्यवहार पर संज्ञान लिया

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे को सोशल मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ कि जिला महिला अस्पताल में रानी नाम की महिला के द्वारा एक बच्चे को जन्म दिया गया। जिसमें बच्चे को स्टाफ के द्वारा कई घंटों तक मां को नहीं दिया गया और संबंधित परिवार के साथ स्टाफ के द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया। बता दें कि जैसे ही जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे के संज्ञान में यह खबर आई तो उन्होंने इसे तत्काल गंभीरता से लेते हुए संपूर्ण प्रकरण की जांच मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता को सौंपते हुए तत्काल सायंकाल तक रिपोर्ट चाहि गई हैं, ताकि दोषी पाए जाने वाले स्टाफ के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही प्रस्तावित की जा सकें।               


59 वें स्थापना दिवस पर सीएम से कई उम्मीदें

लखनऊ। प्रदेश के करीब 90 हज़ार होमगार्ड जवानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बड़ी उम्मीदें हैं। आज यानी रविवार को मुख्यमंत्री होमगार्ड के 59 वें स्थापना दिवस पर आलमबाग स्थित होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित रैतिक परेड का मान प्रणाम स्वीकार करेंगे। शनिवार को अफसरों ने परेड ग्राउंड का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया हैं। समारोह में मुख्यमंत्री ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए होमगार्ड जवानों के आश्रितों को आर्थिक मदद के रूप में चेक वितरित करेंगे। मुरादाबाद में बनकर तैयार मंडलीय कमाण्डेन्ट प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण करेंगे। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री कार्यक्रम में महिला होमगार्ड की 180 दिन की प्रसूता अवकाश की घोषणा कर सकते हैं। महिलाओं की यह मांग लंबे समय से चल रही है। होमगार्ड मुख्यालय द्वारा इसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है।


यह हैं मांगे


  • महिलाओं को 180 दिन का प्रसूता अवकाश

  • वर्दी भत्ता नगद दिया जाय

  • प्रशिक्षण व अंतर्जनपदीय भत्ता बढ़ाया जाय

  • प्रत्येक होमगार्ड की मौत पर उसके आश्रित को पांच लाख रुपये की अर्थिक मदद दी जाय                                          

  • वैतनिक स्टाफ अफसर को पुलिस की तरह पौष्टिक आहार भत्ता

  • वर्दी धुलाई भत्ता बढ़ाने



महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। थाना मुरादनगर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी सतर्क नजर आ रही हैं और उनकी तत्काल रुप से सुनवाई भी करती नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि जनसंपर्क अधिकारी उपनिरीक्षक अतुल चौहान महिलाएं द्वारा की जा रही शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित चौकी प्रभारियों को अवगत करा रहे हैं तथा थाना मुरादनगर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाईया करनी सुनिश्चित कराते नजर आ रहे हैं। वहीं, महिला हेल्प डेस्क पर बैठी महिला सिपाही पूनम द्वारा शिकायत करने वाले पीड़ितों को सेनीटाइज कराते हुए उनकी एंट्रियां रजिस्टर में की जा रही हैं। जिसको मद्देनज़र रखते पीड़ितए और उनके परिवार वाले पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर रहें हैं।                 


नशे में पति ने की पत्नी के साथ मार-पीट

अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। मुरादनगर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के साथ नशे में धुत पति द्वारा मार-पीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। आपको बता दें कि गाज़ियाबाद की एक कॉलोनी निवासी महिला मनीषा की शादी अब से लगभग बारह वर्ष पहले दीपक निवासी ग्राम नेकपुर मुरादनगर के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि उसका पति चरस, गांजा, शराब आदि का सेवन करता है और फिर नशे की हालत में उसके साथ मार-पीट करता हैं। महिला का यह भी कहना है कि आज तक वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया हैं। आपको बता दें कि महिला के परिवार वालों ने उसके पति को काफी बार समाज के गणमान्य व्यक्तियों के बीच बुलाया और फिर समझाया, लेकिन वह अपनी नशे की लत को नही जोड़ता। इतना ही नहीं, पीड़ित महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि वह तीन वर्ष से अपने पति से अलग किराए के एक घर में थानाक्षेत्र की शिवम विहार कॉलोनी में रहती आ रही है तथा उसका किराया भी वह खुद ही बच्चों को ट्यूशन देकर कमाए गए पैसों से चुकाती हैं।               


'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...