गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

एमपी: डैम में डूबने से 5 लोगों की मौत हुई

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगर मालवा जिले के पचेटी डैम में डूबने से पांच लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने दुख जताया है। दुख जताते हुए उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा,’आगर जिले के पचेटी डैम में डूबने से हुई पांच नागरिकों की मृत्यु का दुःखद समाचार मिला। ईश्वर उनकी आत्माओं को शांति दें और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। मैंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा 5 हजार रुपये की अंत्येष्टि सहायता देने के निर्देश दिए हैं’।                   


तमिलनाडु तट के पास पहुंचा चक्रवर्ती 'तूफान'

चेन्नई। चक्रवाती तूफान बुरेवी त्रिंकोमाली के नजदीक श्रीलंका को पार करने के बाद गुरुवार की सुबह पश्चिम-उत्तर पश्चिम में बढ़ते हुए तमिलनाडु तट के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के तटों के लिए एक रेड अलर्ट बुलेटिन जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुरेवी ने बुधवार की मध्य रात्रि में त्रिंकोमाली के पास श्रीलंका को पार किया। तूफान पिछले छह घंटों के दौरान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।                   


डीएम ने सर्दी से बचने के लिए व्यवस्था की

हल्द्वानी। जनपद में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है दिन प्रतिदिन तापमान मे गिरावट भी दर्ज होने लगी है। आने वाले समय मेे शीतलहर, पाला व ठिठुरन भरी सर्दी भी होगी, ऐसे में निराश्रितों को सम्भावित शीतलहरी व सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए जिला प्रशासन क्रियाशील हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी उपजिलाधिकारियों, नगर आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये हैं कि वह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही पर्यटन नगरी में अलाव जलाने का कार्य तत्काल प्रारम्भ कर दिया जाए, क्योकि पहाडी इलाको मे तापमान काफी कम हो गया है। ऐसे मे इन इलाकों मे तत्काल अलावों की व्यवस्था की जाए।


उन्होने उपजिलाधिकारियों एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निशुल्क कब्बल वितरण के साथ ही रैनबसरों की व्यवस्थायें भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिये है।             


प्रियंका की पति के साथ तस्वीरें वायरल

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस के साथ दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। कपल ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह लाल लहंगा में दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही हैं।                            


वैक्सीन को लेकर राहुल का केंद्र से सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में सभी लोगों को कोरोना वायरस के टीके की जरूरत नहीं पड़ने से संबंधित केंद्र के बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उस पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रुख क्या है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि सभी के लिए टीका उपलब्ध होगा। बिहार चुनाव में भाजपा कहती है कि प्रदेश में सभी के लिए कोरोना का टीका मुफ्त में उपलब्ध होगा। अब भारत सरकार का कहना है कि उसने कभी ऐसा नहीं कहा कि सभी को टीका मिलेगा।’’                


फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी का निधन

पेरिस। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग का निधन हो गया। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। हाल ही में सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर घर भी लौट गए थे, लेकिन बुधवार को परेशानी बढ़ने पर फिर से भर्ती कराना पड़ा। वहीं, बुधवार देर रात उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग 1974 से 1981 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे। डिएस्टेंग की गिनती यूरोपीय देशों को एकजुट करने के लिए होती है।                         


उत्तराखंड: संतों के साथ मुलाकात करेंगे 'नड्डा'

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। नड्ढा अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे की शुरुआत हरिद्वार में संतों से मुलाकात के साथ करेंगे। बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार में संतों से भेंट का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।


जेपी नड्डा के 4 दिसंबर के हरिद्वार दौरे का कार्यक्रम तय


बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शांतिकुंज और निरंजनी अखाड़ा में संतों से भेंट करेंगे और शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि जेपी नड्डा के 4 दिसंबर के हरिद्वार दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है।


अखाड़ा परिषद और संतों के साथ बैठक में लेंगे भाग 


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से दिन में 1:30 बजे शांतिकुंज हरिद्वार आएंगे। दोपहर 3 बजे तक शांतिकुंज में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दिन में 3:10 पर निरंजनी अखाड़ा जाएंगे। जहां वह अखाड़ा परिषद और संतों के साथ बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:10 पर हर की पैड़ी पहुंचेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे।


जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर नड्डा का भगत करेंगे भव्य स्वागत


हालांकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर नड्डा के भव्य स्वागत के बाद उनके साथ हरिद्वार पहुंचेंगे। रास्ते में स्थान-स्थान पर उनके स्वागत व पुष्प वर्षा के कार्यक्रम हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 नियमों का ध्यान रखते हुए मानव श्रृंखला भी बनाई जाएंगी।             


हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया

हैदराबाद ने जीता टॉस, बल्लेबाजी का फैसला किया  इकबाल अंसारी  हैदराबाद। इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) 2024 सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और...