गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

डीएम ने सर्दी से बचने के लिए व्यवस्था की

हल्द्वानी। जनपद में गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है दिन प्रतिदिन तापमान मे गिरावट भी दर्ज होने लगी है। आने वाले समय मेे शीतलहर, पाला व ठिठुरन भरी सर्दी भी होगी, ऐसे में निराश्रितों को सम्भावित शीतलहरी व सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए जिला प्रशासन क्रियाशील हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी उपजिलाधिकारियों, नगर आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये हैं कि वह सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों के साथ ही पर्यटन नगरी में अलाव जलाने का कार्य तत्काल प्रारम्भ कर दिया जाए, क्योकि पहाडी इलाको मे तापमान काफी कम हो गया है। ऐसे मे इन इलाकों मे तत्काल अलावों की व्यवस्था की जाए।


उन्होने उपजिलाधिकारियों एवं स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निशुल्क कब्बल वितरण के साथ ही रैनबसरों की व्यवस्थायें भी समय रहते पूरी करने के निर्देश दिये है।             


प्रियंका की पति के साथ तस्वीरें वायरल

मनोज सिंह ठाकुर


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक जोनस के साथ दूसरी मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। कपल ने साल 2018 में जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वेडिंग की कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें वह लाल लहंगा में दुल्हन की तरह सजी हुई दिखाई दे रही हैं।                            


वैक्सीन को लेकर राहुल का केंद्र से सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में सभी लोगों को कोरोना वायरस के टीके की जरूरत नहीं पड़ने से संबंधित केंद्र के बयान को लेकर बृहस्पतिवार को उस पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रुख क्या है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री कहते हैं कि सभी के लिए टीका उपलब्ध होगा। बिहार चुनाव में भाजपा कहती है कि प्रदेश में सभी के लिए कोरोना का टीका मुफ्त में उपलब्ध होगा। अब भारत सरकार का कहना है कि उसने कभी ऐसा नहीं कहा कि सभी को टीका मिलेगा।’’                


फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी का निधन

पेरिस। कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आने के बाद फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग का निधन हो गया। उन्होंने 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। हाल ही में सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर घर भी लौट गए थे, लेकिन बुधवार को परेशानी बढ़ने पर फिर से भर्ती कराना पड़ा। वहीं, बुधवार देर रात उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। वेलेरी गिसकार्ड डिएस्टेंग 1974 से 1981 तक फ्रांस के राष्ट्रपति रहे। डिएस्टेंग की गिनती यूरोपीय देशों को एकजुट करने के लिए होती है।                         


उत्तराखंड: संतों के साथ मुलाकात करेंगे 'नड्डा'

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। नड्ढा अपने चार दिवसीय उत्तराखंड दौरे की शुरुआत हरिद्वार में संतों से मुलाकात के साथ करेंगे। बता दें कि, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार में संतों से भेंट का कार्यक्रम निर्धारित हो गया है।


जेपी नड्डा के 4 दिसंबर के हरिद्वार दौरे का कार्यक्रम तय


बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शांतिकुंज और निरंजनी अखाड़ा में संतों से भेंट करेंगे और शाम को गंगा आरती में शामिल होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने बताया कि जेपी नड्डा के 4 दिसंबर के हरिद्वार दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है।


अखाड़ा परिषद और संतों के साथ बैठक में लेंगे भाग 


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार दोपहर 12:40 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से दिन में 1:30 बजे शांतिकुंज हरिद्वार आएंगे। दोपहर 3 बजे तक शांतिकुंज में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद दिन में 3:10 पर निरंजनी अखाड़ा जाएंगे। जहां वह अखाड़ा परिषद और संतों के साथ बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद शाम 5:10 पर हर की पैड़ी पहुंचेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे।


जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर नड्डा का भगत करेंगे भव्य स्वागत


हालांकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर नड्डा के भव्य स्वागत के बाद उनके साथ हरिद्वार पहुंचेंगे। रास्ते में स्थान-स्थान पर उनके स्वागत व पुष्प वर्षा के कार्यक्रम हैं। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते हुए विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 नियमों का ध्यान रखते हुए मानव श्रृंखला भी बनाई जाएंगी।             


'महाभारत' हिंदुओं का प्रमुख काव्य ग्रंथ है

महाभारत हिन्दुओं का एक प्रमुख काव्य ग्रंथ है, जो स्मृति के इतिहास वर्ग में आता है। कभी कभी इसे केवल भारत कहा जाता है। यह काव्यग्रंथ भारत का अनुपम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और दार्शनिक ग्रंथ हैं।
महाभारत का कोई अध्याय हो या रामायण का कोई कांड, हिन्दू धर्म की ज़्यादातर किताबों में आपको किसी न किसी श्राप का जिक्र मिल ही जाता है. इन्हीं श्रापों में कुछ श्राप ऐसे भी थे, जो हिंदू पौराणिक कथाओं में बहुत ही ज़्यादा प्रचलित हुए।आज हम आपके लिए इंडियन माइथोलॉजी से कुछ ऐसे ही श्राप ले कर आये हैं, जो इतिहास की नज़र में काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
कुंती को श्राप: महाभारत में जिक्र मिलता है कि कर्ण, कुंती की संतान थे।                   


व्हाट्सएप एप का नया अपडेट चालू हुआ





नई दिल्ली। इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग प्लैटफॉर्म है। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी लगातार नए फीचर्स लाती रहती है। फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने पिछले कुछ सप्ताह में कई बार ऐप में अपडेट्स जारी किए हैं।अब वॉट्सऐप पर्सनलाइज्ड वॉलपेपर्स का ऑप्शन लेकर आई है। वॉट्सऐप का नया अपडेट आईओएस (iOS) यूजर्स के लिए आया है। अब वॉट्सऐप के यूजर्स अलग-अलग चैट विंडोज में अलग-अलग बैकग्राउंड लगा सकते हैं।                  





'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन

'मतदाता जागरूकता' अभियान रैली का आयोजन   मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों ने निकाला रैली कौशाम्बी। एन डी कान...